209859
Unnao - इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ बाइक सवार लड़कियों का खतरनाक स्टंट
Amretha, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से एक खतरनाक और लापरवाह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां बाइक पर सवार होकर सड़क पर नागिन डांस स्टाइल में स्टंट करती दिख रही हैं, जिससे न केवल उनकी बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती नज़र आ रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा कांग्रेस अनुशासन नोटिस: पराग शर्मा और गजना लांबा को 7 दिन का जवाब
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 8 अक्टूबर को आयोजित काला दिवस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष गजना लांबा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों के बीच में आगे चलने को लेकर विवाद और उसके बाद हुए आपसी झगड़े और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर जवाब मांगा गया है। अब जानिए क्या है पूरा मामला फरीदाबाद में कांग्रेस के SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच में एक-दूसरे से आगे निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला थप्पड़-मुक्कों तक पहुंच गया। यह सब महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के सामने हुआ। कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल और जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक को बीच बचाव में उतरना पड़ा। 8 अक्तूबर को दोनों के बीच में थप्पड़ चले थे। संगठन के भीतर کا विवाद सार्वजनिक होने पर सवाल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि काला दिवस कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समय पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच अमर्यादित व्यवहार हुआ और विवाद की स्थिति पैदा हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा और मीडिया के सामने भी पार्टी का आंतरिक विवाद सार्वजनिक हुआ। समिति ने इसे पार्टी के अनुशासन, संगठनात्मक मर्यादा और सार्वजनिक छवि के लिहाज से गंभीर मामला बताया है। नोटिस में कहा गया है कि आंतरिक विवादों का समाधान संगठन के उचित मंच और पार्टी नेतृत्व के माध्यम से किया जाना चाहिए था। दोनों को 7 दिन के अंदर जवाब देना होगा विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है पराग शर्मा बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा पेशे से एडवोकेट हैं। कांग्रेस ने उन्हें 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बल्लभगढ़ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में पराग शर्मा को कुल 8 हजार 674 वोट मिले थे और वह चौथे स्थान पर रही थीं। बल्लभगढ़ सीट से भाजपा के मूलचंद शर्मा ने 61 हजार 806 वोट हासिल कर चुनाव जीता था। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौर 44 हजार 76 वोट के साथ दूसरे और निर्दलीय राव राम कुमार 23 हजार 77 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे。 दोनों के बीच में आगे चलने को लेकर विवाद हुआ था। अब गजना लांबा के बारे में जानिए गजना लांबा कांग्रेस में पिछले काफी लंबे समय से सक्रिया है। वह साल 2019 से साल 2023 तक जिला अध्यक्ष महिला के पद पर रहीे है। वह प्रदेश में कई पदों रह चुकी है। उन्होंने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। सात दिन में देना होगा जवाब नोटिस में पराग शर्मा और गजना लांबा से से सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि कथित अनुशासनहीनता और व्यवहार के लिए पार्टी संविधान एवं नियमों के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उपलब्ध तथ्यों और अभिलेखों के आधार पर एकपक्षीय कार्रवाई की जा सकती है।0
0
Report
रामलीला कमेटी ने कॉकरोच का पुतला जलाकर गंदगी हटाने का संदेश दिया
New Delhi, Delhi:पीतमपुर में श्री केशव रामलीला कमेटी इस साल रावण के साथ-साथ कॉकरोच का पुतला जलाएगी- विधायक और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है- अशोक गोयल विजयदशमी हजारों वर्ष से हम मना रहे हैं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत बनाते हैं और बार-बार रावण मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जलाकर लोगों को बताते हैं की आखिरी में जीत सत्य की ही होती है और एक चौथ पुतला हम जलाते हैं यह बताने के लिए की समझ में उसे वक्त या देश में जो बीमारी चल रही है जिससे हम ग्रसित हैं उसका पुतला जलाते हैं जैसे पिछली बार हमने नक्सलवाद का पुतला जलाया और धीरे-धीरे अब नक्सलवाद देश से करीब करीब खत्म हो गया है उससे पहले हमने आतंकवाद का भी पुतला जलाया आतंकवाद ने हमारे देश पर बहुत काबू पाया है अब हमारी कमेटी ने निर्णय लिया है जो गंदगी है चाहे हमारे घर के अंदर की या बाहर या समाज की या किसी भी तरह की गंदगी हो उसे गंदगी का प्रतीक कॉकरोच है तो हमने निर्णय लिया उसे गंदगी के प्रतीक कॉकरोच का पुतला जलाएंगे और जो स्वच्छ भारत स्वच्छ दिल्ली का मिशन है इसमें जब तक जन भागीदारी नहीं होगी लोगों की इसमें सहभागिता नहीं होगा तब तक यह मिशन सफल नहीं होगा कमेटी ने निर्णय लिया है जो गंदगी का प्रतीक का कॉकरोच उसका पुतला हम जलाएंगे मतलब आप यह कह रहे हैं यह जो पार्टी है यह देश में गंदगी है?---आप यह कह सकते हैं हमारी कमेटी ने जो निर्णय लिया है गंदगी को ध्यान में रखते हुए और गंदगी किसी भी तरह की हो सकती है कॉकरोच अगर खाने में मिल जाए या घर में तो तुरंत उसको आदमी मरने के लिए दौड़ता है और गंदगी किसी भी तरह की हो हमें उससे छुटकारा पाना चाहिए और उसको खत्म करना चाहिए राजधानी में प्रदर्शन और हाल ही में स्थिति-- इस देश में कानून व्यवस्था है संस्थाएं कम कर रहे हैं अगर आप सभी पर प्रश्न उठाएंगे यह कहेंगे सब कुछ गलत हो रहा है आपके पास कोई सबूत नहीं है और देश को आप बंधक बना देंगे तो चलेगा नहीं अगर एस ए आर गलत है क्योंकि सारी परियां इसको प्रोक्सी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसा यार 24 में हुआ यह तो सालों से हार्ट आ रहे हैं अभी बिहार के चुनाव में भी कांग्रेस का बयान आया कि राहुल गांधी जी कह रहे हैं फिर की वजह से चुनाव हार गए लाखों वोट कट गए उन लाखों में से कुछ हजार लोगों को तो ले आते जो बताता कि मेरा वोट काटा है मैं जिंदा हूं लेकिन यह लोग सिर्फ बहाने बना रहे हैं क्योंकि यह जनता से डिस्कनेक्ट है जनता इनको चाहती नहीं है जनता सिंह का कोई सरोकार भी नहीं है इसलिए यह लोग अराजकता फैलाना चाहते हैं विदेश से फंडिंग लाकर यहां पर माहौल क्रिएट करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता जागरुक है इनको लगातार जवाब दे रही है वोट के माध्यम से और आने वाले समय में इनको पूरे तरीके से साफ करेगी मैं उनको यही कहूंगा की जनता के बीच में रहकर आवाज बनना चाहिए अगर आपके पास किसी तरीके का सबूत है तो पुलिस है कानून है उच्चतम न्यायालय है वहां जाइए लेकिन जिनके पास कुछ है ही नहीं वह इसी तरीके के काम करेंगे और देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी0
0
Report
कल्याण में मतचोरी के आरोपों पर जनआक्रोश, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग
Kalyan, Maharashtra:मतचोरीच्या आरोपांवरून कल्याणमध्ये जनआक्रोश मोर्चा मुख्य निवडणूक आयुक्तांच्या राजीनाम्याची मागणी; निवडणूक आयोग आणि केंद्र सरकारविरोधात घोषणाबाजी मतचोरीच्या आरोपांवरून आणि निवडणूक प्रक्रियेतील कथित अनियमिततेच्या निषेधार्थ शुक्रवारी कल्याणमध्ये महाविकास आघाडी आणि इंडिया आघाडीच्या वतीने जनआक्रोश मोर्चा काढण्यात आला. कल्याण पश्चिमेतील साई चौक येथून प्रांत कार्यालयावर नेण्यात आला. यावेळी निवडणूक आयोग आणि केंद्रातील मोदी सरकारविरोधात घोषणाबाजी करत मुख्य निवडणूक आयुक्त ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याची मागणी करण्यात आली. या मोर्चात काँग्रेस, राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यांच्यासह विविध विरोधी पक्षांचे पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते सहभागी झाले होते. निवडणूक प्रक्रियेत पारदर्शकता राखावी आणि मतदारांच्या मतदानाच्या अधिकारांचे संरक्षण करावे, अशी भूमिका आंदोलकांनी मांडली.यावेळी मोठा पोलीस बंदोबस्त लावण्यात आला होतो0
0
Report
Advertisement
दुमका दुर्गा पूजा सुरक्षा: प्रशासन ने सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाई
Dumka, Jharkhand:दुमका दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दुमका जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीओ कौशल कुमार समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए दुमका पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जा रही है, वहीं पुलिस आम लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील कर रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मनचलों और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीँ दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों ने पूजा समितियों को सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की आराधना कर सकें और दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।0
0
Report
जबलपुर में सनातन त्योहार के समय सनातन दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू
Jabalpur, Madhya Pradesh:सनातन का त्योहार और सनातन से ही हो व्यापार इसी स्लोगन के साथ जबलपुर में विश्व हिंदू महासंघ ने एक अभियान शुरू किया है जबलपुर की खैर माई माता मंदिर परिसर से इस अभियान की शुरुआत विश्व महासंघ के द्वारा की गई है जिसमें की दुकानदारों से अपील की गई है कि वह अपनी दुकानों पर सनातनी पोस्टर चिपकाये साथ ही ग्राहकों से अपील की गई है कि सनातन के त्यौहार के दौरान सनातनी दुकानों से ही खरीदी की जाए। विश्व हिंदू महासंघ के विकास खरे का कहना है कि देखने में आया है कि अक्सर दुकान विधर्मियों के द्वारा लगा ली जाती हैं और उनके नाम भी हिंदू रखे जाते हैं लेकिन जब क्यूआर कोड स्कैन کیے जाते हैं तब असलियत का पता चलता है ऐसा ही कुछ मामला जबलपुर के ग्वारीघाट में भी सामने आया था वही जबलपुर के बड़ी खेरमाई मंदिर के बाहर मैदान में भी एक अन्य समुदाय की दुकान लगी हुई है जिसको लेकर विश्व हिंदू महासंघ पहले भी विरोध जाता चुका है उसकी महासंघ का कहना है कि जब त्यौहार सनातन का हो ऐसे में विधर्मी कमाई क्यों करें। साथ ही उनका कहना है कि विधर्मी दुकानदार लव जिहाद जैसे मामलों को भी बढ़ावा देते हैं सनातन को जागरूक करने के लिए उन्होंने इस तरह का पोस्टर अभियान शुरू किया है जो की आने वाले त्योहारों में भी जारी रहेगा0
0
Report
पटना के दुर्गा पंडाल में फरक्का जलसंधि थीम, जेडीयू केंद्र पर दबाव बना रहा
Patna, Bihar:फरक्का जलसंधि थीम पर बना दुर्गा मां का पंडाल राजधानी में एक से एक पूजा पंडाल बने हैं। फरक्का जलसंधि थीम पर पूजा पंडाल बने हैं राजधानी पटना के बोरिंग रोड कस्तूरबा पथ पर फरक्का बराज के आकार का पंडाल बनाया गया है। फरक्का की संधि को रोका जाए इन तमाम बातों का जिक्र भी इस पूजा पंडाल में किया गया है। आयोजकों ने कहा कि हर साल नई-नई थीम पर वह पूजा पंडाल बनाते हैं इस बार फरक्का बराज जो की ज्वलंत मुद्दा है बिहार के लिए उसको रखा गया है। फरक्का जलसंधि को लेकर जेडीयू बिहार के विभिन्न जिलों में नीतीश संवाद कर रही है लोगों से उनके विचार पूछ रही है कि क्या बिहार के हित में फरक्का जलसंधि है। जेडीयू लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है फरक्का जलसंधि को लेकर। जेडीयू का कहना है फरक्का जलसंधि के वजह से बिहार के आने वाले समय में पानी की भारी किल्लत होगी। इस मुद्दा को देखते हुए दुर्गा पूजा पंडाल में फरक्का जलसंधि थीम को लेकर पूजा पंडाल बनाया गया है。0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा साइबर ठगी पर कहर: चार गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 12 सिम बरामद
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। छापेमारी के दौरान 11 मोबाइल फोन, एक टैब और 12 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। साइबर ठगी के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास के नेतृत्व में गठित टीम ने करمाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी रेलवे फाटक के पास एक किराये के मकान में छापेमारी की। इस दौरान चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनीत कुमार दास, कपिल दास, सोतेश्वर दास और तनवीर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बैंक खातों के केवाईसी अपडेट, ई-चालान, शादी कार्ड, आमंत्रण पत्र और बिजली-पानी के बिल जैसे बहाने बनाकर लोगों को निशाना बनाते थे। आरोप है कि वे APK फाइल भेजकर या व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयर के जरिए लोगों की संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने की कोशिश करते थे। इसके बाद कथित तौर पर अलग-अलग राज्यों के फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम निकाली जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, एक टैब और 12 सिम कार्ड जब्त किए हैं। इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 68/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी。 जामताड़ा पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें और किसी के कहने पर व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयर न करें。0
0
Report
रामगढ़ पचवारा में अपहरण के प्रयास पर लोगों का आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा रामगढ़ पचवारा में नो वर्षीय छात्र के अपहरण के प्रयास का मामला ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर लालसोट डिप्टी एसपी सत्यनारायण यादव पहुंचे मौके पर डिप्टी एसपी ने लोगो से किया समझाइश का प्रयास लेकिन लोग पहले आरोपियों को गिरफ्तारी की कर रहे मांग घटना के विरोध में लोगों ने दुकानें भी की बंद दौसा के रामगढ़ पचवारा में नो वर्षीय छात्र दीपक सैनी के अपहरण के प्रयास के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है नगर पालिका अध्यक्ष रामफूल मीणा के नेतृत्व में लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा है तो वहीं व्यापारियों ने भी विरोध में बाजार बंद कर दिए और धरने में शामिल हो गए लालसोट डिप्टी एसपी सत्यनारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझआईस की लेकिन लोगों की मांग है पहले आरोपी गिरफ्तार हो तब धरना खत्म करेंगे फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग धरना स्थल पर डटे हुए हैं थार सवार नकाबपोश बदमाशों ने छात्र दीपक सैनी के अपहरण का प्रयास किया था लेकिन छात्र बदमाशों के चंगुल से निकलकर भाग छूटा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई बाइट सत्यनारायण यादव डिप्टी एसपी लालसोट0
0
Report
मुजफ्फरनगर हत्याकांड: पिता-पुत्र ने मंदिर पुजारी की हत्या की, गिरफ्त में
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग स्वामी देवानंद महाराज Hत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुस्लिम पिता व पुत्र ने की मंदिर पुजारी की हत्या, मंदिर में गोली मारकर की गयी थी स्वामी देवानंद की हत्या, हत्यारा पिता हाशिम और पुत्र जीशान गिरफ्तार, आरोपियों से बाइक दो तमंचे चार कारतूस मिले, बेटे के जन्म की भविष्यवाणी गलत निकलने पर की हत्या, आरोपी पुजारी की हत्या कर पड़ोसी हरेंद्र को चाहते थे फ़साना, मृतक के पास हत्या कर हरेंद्र के डाल दिये थे फोटो भौराकला थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया。0
0
Report
Advertisement
वाराणसी की SNPA Sunbeam टीम ने तिरुमला में कायरी नृत्य से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया
Hyderabad, Telangana:Tirumala: The SNPA Sunbeam team from Varanasi, Uttar Pradesh, impressed Titupati Balaji devotees with their traditional Kajari folk performance during the Tirumala Navaratri Brahmotsavams 2026. Speaking exclusively to Zee Media, team member Karam Veer Singh expressed immense happiness over receiving an appreciation certificate for the performance. He said it was the team’s first visit to Tirumala and a memorable opportunity to perform in the divine presence of Lord Venkateswara. Representing the Gen Z generation, Karam Veer said that 'true happiness lies in spirituality and the divine, beyond anything else.' He described the recognition as a proud and blessed moment for the entire team.0
0
Report
बेगूसराय के मॉडल अस्पताल में नाले का गंदा पानी: मरीजों के लिए खतरा
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो कई सवाल खड़े करती है। जहां मरीज बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं मॉडल अस्पताल में नाले का गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर अस्पताल परिसर में इस तरह की स्थिति क्यों बनी हुई है? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मॉडल अस्पताल में नाले का गंदा पानी जमा होने की समस्या मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अस्पताल आने वाले मरीजों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए ऐसी स्थिति काफी मुश्किल पैदा कर सकती है। अस्पताल एक ऐसी जगह है, जहां साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। लेकिन अगर अस्पताल में ही नाले का गंदा पानी जमा रहे, तो यह व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। गंदे पानी से दुर्गंध फैलने और मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी रहती है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ सकती है। अब सवाल यह उठता है कि अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या अस्पताल प्रशासन को इस समस्या की जानकारी है? क्या नगर निगम या संबंधित विभाग की ओर से नाले की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है? आखिर कब तक मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा? जरूरत है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लें, नाले की सफाई कराएं और गंदे पानी की निकासी کی समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।0
0
Report
क्राइस्ट स्कूल फैंसी ड्रेस विवाद: अभाविप ने ज्ञापन देकर भूमिका पर सवाल उठाए
Morena, Madhya Pradesh:क्राइस्ट स्कूल की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विवाद, राजनीतिक संदेश पर अभाविप ने जताई कड़ी आपत्ति, सौंपा ज्ञापन स्कूल प्रबंधन ने दिया स्पष्टीकरण बोला- बच्ची के परिजनों की ओर से तैयार करने की कही बात गुना। शहर के प्रतिष्ठित क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा एक की एक नन्हीं छात्रा द्वारा राजनीतिक और सामाजिक संदेशों से जुड़ी वेशभूषा धारण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटनाक्रम पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुना इकाई ने तीखी आपत्ति दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर इस प्रस्तुति से पूरी तरह असहमति व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कक्षा एक की छात्रा स्कूल ड्रेस में मुंह पर पट्टी बांधकर मंच पर उतरी थी। उसके हाथ और पीठ पर टंगी तख्तियों पर सरकार की पाठशाला और अटेंडेंस शीट का जिक्र था, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, भ्रष्टाचार और पेपर लीक को प्रेजेंट तथा लोकतंत्र को एब्सेंट दर्शाया गया था। पीठ पर लिखी पंक्तियों में लोकतंत्र को पाठशाला से बाहर करने जैसे तीखे राजनीतिक तंज किए गए थे। इस दृश्य की तस्वीरें और खबरें सामने आने के बाद शहर के सामाजिक व राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई थी। अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, 72 घंटे की दी चेतावनी घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। अभाविप का कहना है कि शैक्षणिक और सांस्कृतिक मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास के लिए होते हैं। ऐसे निष्पक्ष मंचों पर मासूम बच्चों के जरिए राजनीतिक संदेश का प्रदर्शन शैक्षणिक गरिमा के विपरीत है। अभाविप ने आयोजन प्रभारी व संबंधित शिक्षकों की भूमिका की जांच करने, जिला शिक्षा अधिकारी और बाल अधिकार संरक्षण आयोग को रिपोर्ट भेजने तथा 72 घंटे के भीतर आधिकारिक रुख स्पष्ट करने की मांग की है। संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अभाविप ने सक्षम बाल अधिकार एवं शैक्षणिक प्राधिकरणों के समक्ष वैधानिक शिकायत की चेतावनी दी है। विद्यालय प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला, कहा- पेरेंट्स ने घर से तैयार कर भेजा था दूसरा ओर, मामले को बढ़ता देख क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर बाबू थारायिल सीएमआई ने स्पष्टीकरण एवं खंडन जारी किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया कि विद्यालय इस प्रकार की प्रस्तुति का न तो समर्थन करता है और न ही इससे सहमत है। प्रबंधन का कहना है कि यह प्रस्तुति प्रतियोगिता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं थी। विद्यालय ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रा को इस गेटअप या संदेश के लिए शिक्षकों ने न तो तैयार किया था और न ही कोई निर्देश दिए थे। यह निर्णय पूरी तरह से अभिभावकों का था और उन्होंने ही बच्ची को घर से तैयार कर भेजा था। हालांकि, प्रबंधन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रम की प्रभारी शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है। विद्यालय ने आश्वस्त किया है कि समीक्षा के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। सूत्रों के अनुसार फैंसी ड्रेस में शामिल होने वाली बच्ची शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पोती बताई जाती है। उसकी इस फैंसी डे्रस का फोटो कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर भाजपा सरकार को घेरा है.0
0
Report
Advertisement
मदन राठौड़ पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा बयान: माफी नहीं, बयान को तोड़-मोड़ बताया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सफाई。 कहा - माफी नहीं मांगूंगा。 मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया。 पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके साथ खड़े नहीं हो सकते。 अमेरिका और पाकिस्तान के मैच में साथ देने के सवाल पर कहा。 हमारा पाकिस्तान के प्रति कोई समर्थन नहीं हो सकता。 कांग्रेस की ओर से जारी किए गए बयान के वीडियो को सुनकर बोले राठौड़。 कहा - खेल की बात को किसके साथ जोड़ना चाहते हो? मुस्लिम प्रेम जागने के सवाल पर कहा。 देश के नागरिकों के प्रति हमारा प्रेम है।0
0
Report
दिल्ली के थोक बाजारों में प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित होने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के थोक बाजारों पर प्रदर्शन का असर पड़ने की आशंका, PM मोदी-अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग दिल्ली व्यापार महासंघ ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता। बैरिकेडिंग, सड़क बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन से कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा। सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली और भागीरथ पैलेस पर पड़ सकता है असर। कश्मीरी गेट और कुतुब रोड के व्यापारियों की परेशानियों का भी किया जिक्र। ग्राहकों की आवाजाही और माल की ढुलाई प्रभावित होने की आशंका। त्योहार और शादी के सीजन में व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का डर। महासंघ ने प्रमुख बाजारों से दूर प्रदर्शन कराने की मांग की। प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह तय करने की अपील。0
0
Report
तापी के व्यारा में गन्ने के बकाए के लिए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली
Nagod, Gujarat:तापी जिले के व्यारा में गन्ने के बकाया भुगतान की न चुकाई जाने के कारण किसान गत कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। 2 अक्टूबर से धरणा चल रहा था और 15 तारीख को भुगतान करने की बात कही गई थी, पर अभी तक भुगतान नहीं हुआ। आज व्यारा मिशन नाका से सेवासदन तक किसानों और अग्रहणियों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान चेयरमैन मानसिंह पटेल और निदेशक तथा जिला पंचायत के उपप्रधान अशोक गामीत उर्फ अशोक घोडा के खिलाफ नारे लगाए गए। अगर बकाया भुगतान नहीं हुआ तो जल्द ही और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
