icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow3 Dec 2024, 08:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Muzaffarpur के सरकारी स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार गिरने से तीन छात्राएं घायल

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुज़फ्फरपुर के अहियापुर क्षेत्र में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहियापुर की छत से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीनों छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना के समय 7वीं कक्षा की छात्राएं छत पर खेल रही थीं और एक छात्रा को बचाने के प्रयास में अन्य दो वहां पहुँचीं, जिससे वे भी करंट की चपेट में आ गईं। घायल छात्राओं को आनन-फानन में SKMCH भर्ती कराया गया है, जिसमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं निभाई और छत के पास हाईटेंशन तार के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। गम्भीर लापरवारी के आरोप में विभागीय जाँच का निर्देश दिया गया है। जिससे यह स्पष्ट है कि सुरक्षा के अभाव में यह हादसा हुआ है और स्कूल प्रशासन और बिजली विभाग दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर के किसानों ने भूख हड़ताल के साथ मुआवजा-बीमा की मांग पर धरना समाप्त किया

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- जय जवान जय किसान संगठन से जुड़े किसानों ने शुरू किया धरना, विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान, अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे और मुवावजे को लेकर किसानों का अनशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यवर्ती सर्वे लागू कराए जाने की मांग, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे और बीमा की मांग, अतिवृष्टि से तिल मूंग उड़द मूंगफली जैसी फसलों का हुआ नुकसान, जिला प्रशासन से वार्ता के बाद किसानों ने समाप्त किया धरना, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे का मामला।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज: टिकट बिक्री शुरू, स्टेडियम अपडेट्स

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत VS जिम्बाब्वे महिला T20 मुकाबले नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे तीनों मैच मैच को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की पीसी संघ के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया शाम 7 बजे से शुरू होगा मुकाबला 12 अक्टूबर शाम 4 बजे से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, टिकिट जिनी एप्प से मिलना होगा शुरू लोअर स्टैंड की टिकट 250 रुपये में मिलेगी तीनों मैचों की सीरीज टिकट 499 रुपये में उपलब्ध दो टिकटों का कॉम्बो 350 रुपये में मिलेगा प्लैटिनम टिकट 3500, गोल्ड 2500 और सिल्वर 2000 रुपये में कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 70 हजार रुपये, सिंगल कॉर्पोरेट टिकट 3500 रुपये पूरी तरह डिजिटल होगी टिकट व्यवस्था, फिजिकल टिकट की जरूरत नहीं QR कोड स्कैन कर स्टेडियम में मिलेगी एंट्री एक आईडी से अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सुविधा ग्राउंड वाटर इस्तेमाल पर NGT प्रकरण में मैच आयोजन को न्यायालय से क्लीयरेंस स्टेडियम में STP इंस्टॉल, पानी की खपत पर नजर रखने फ्लो मीटर भी लगाया गया बाइट- विजय शाह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता: 250 विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग सरमथुरा धौलपुर: वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत सरमथुरा में वन्यजीव प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टाइगर वॉच के बाघ मित्र कार्यक्रम के तहत पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 250 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वन्यजीव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9 के अभी शर्मा ने प्रथम, नरेंद्र प्रजापति ने द्वितीय तथा वैष्णवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 की काजल मीणा प्रथम, कक्षा 12 की लक्ष्मी शर्मा द्वितीय तथा कक्षा 10 की खुशबू गौड़ एवं रिजवान मलिक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। संस्था की ओर से सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह सराहनीय रहा
0
0
Report

झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए ईवीएम प्रशिक्षण शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर ईवीएम प्रशिक्षण पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज जिला परिषद सभागार में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को दी ट्रेनिंग ईवीएम तैयार करने, उम्मीदवारों के नाम सेट करने की दी जानकारी बूथ-वार्ड सेटिंग और मशीनों की सीलिंग का दिया प्रशिक्षण 8 अक्टूबर को आरओ और एआरओ का भी हो चुका प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को आरओ स्तर पर ईवीएम टीमों को देंगे ट्रेनिंग पंचायती राज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिला परिषद सभागार में ईवीएम तैयार करने और उनके संचालन से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को ईवीएम की तैयारी, कमीशनिंग, उम्मीदवारों के नाम सेट करने, बूथ और वार्ड निर्धारित करने तथा मशीनों की सीलिंग करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसीईओ रामनिवास ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों को ईवीएम के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना है, ताकि चुनाव के दौरान मशीनों को तैयार करने और उनका उपयोग करने में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों (बीएलएमटी) को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं, 8 अक्टूबर को पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का पूरे दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। ऐसे में मशीनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार करना और उनकी कमीशनिंग करना महत्वपूर्ण है। आज प्रशिक्षित किए जा रहे ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक 12 अक्टूबर को अपने-अपने आरओ स्तर पर जाकर ईवीएम तैयार करने वाली टीमों को प्रशिक्षण देंगे। इसमें मशीनों की सेटिंग, उम्मीदवारों के नाम निर्धारित करने, बूथ और वार्ड की सेटिंग तथा सीलिंग की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया जाएगा। पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया ko व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारियों का हिस्सा है।
0
0
Report

पाली डीलर्स ने MDR के विरोध में पाली के पेट्रोल पंपों पर UPI रोक दी

Pali, Rajasthan:पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का फैसला\n10 अक्टूबर से पाली जिले के पेट्रोल पंपों पर UPI भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा\n\nपाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पंपों पर UPI लेन-देन पर लगने वाले MDR (Merchant Discount Rate) के विरोध में निर्णय लिया है जिसमें एसोसिएशन के निर्णय के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजे से पाली जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर किसी भी UPI QR स्कैनर के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।\nयह निर्णय पाली जिले की सभी तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित लगभग 300 पेट्रोल पंपों पर प्रभावी रहेगा।\nएसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने जी मीडिया से बातचीत में बताया की...
0
0
Report
Advertisement

मानगो पुल पर दो घंटे का महाजाम, एम्बुलेंस भी फंसी

Jamshedpur, Jharkhand:मानगो पुल पर दो घंटे से महाजाम, एंबुलेंस भी फंसी सुबह नौ बजे से थमी वाहनों की रफ्तार, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर। शहर की यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का सबब बन चुके मानगो पुल पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर भीषण जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ जाम अभी तक जारी रहा। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, कारोबारी, स्कूली बच्चे और अन्य राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। सबसे चिंताजनक स्थिति तब उत्पन्न हुई, जब एंबुलेंस भी जाम की चपेट में आ गई। समाचार लिखे जाने तक पुल पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया था। सुबह के व्यस्त समय में लगे इस जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को पुल पार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। आरोप है कि पुल के दोनों छोर पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी जाम को नियंत्रित करने में प्रभावी साबित नहीं हुए। यातायात को सुचारु बनाने के लिए ठोस व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। रोजाना की समस्या बना मानगो पुल का जाम
0
0
Report

जमशेदपुर के केनरा बैंक डकैती: वीडियो जारी, पांच अपराधियों पर इनाम घोषित

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में भीषण डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो पुलिस ने जारी किया है, सभी अपराधियों की पहचान वीडियो के जरिए दिखाई जा रही है, वही पांचो अपराधियों पर दो-दो लाख रुपए का इनाम भी पुलिस नें घोषित किया है, पुलिस ने डकैती में शामिल अपराधियों का वीडियो जारी कर लोगों से सूचना देने की अपील की है, बता दे कि आज 14 दिन से अधिक डकैती के हो गए मगर अब तक पुलिस के हाथ खाली है, पांच अपराधियों ने बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े केनरा बैंक में घुसकर कर्मचारी और ग्राहकों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए और 24 किलो सोना जिसकी कीमत 33 करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है, बैंक से लूटकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस लगातार बिहार, उड़ीसा, बागल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top