209859
Unnao - संविदा बिजलीकर्मियों का हंगामा, बिना सूचना हटाए जाने का विरोध
Nawabganj, Uttar Pradesh:उन्नाव जिले में बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने सोमवार को दही चौकी स्थित बिजली कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। हसनगंज तहसील के अजगैन उपखंड के एसएसओ हेल्पर गैंग से जुड़े कर्मियों ने विभाग पर अनैतिक और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
पिपरिया के पास सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराया, चालक की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती से रिजर्व सवारी लेकर पिपरिया गांव जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, भभुआ सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इस दर्दनाक हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गावती स्टेशन रोड निवासी स्वर्गीय गिरिजा प्रसाद शर्मा के 36 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार शर्मा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पड़ोसी अरविंद कुमार यादव एवं अन्य परिजनों ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंशु कुमार शर्मा पेशे से ऑटो चालक था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दुर्गावती से सीएनजी ऑटो में रिजर्व सवारी बैठाकर उन्हें छोड़ने के लिए पिपरिया गांव जा रहा था। इसी दौरान पिपरिया गांव के पास पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा भिड़ी, जिससे अंशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों और ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और कागजी पंचनामा पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, कमाऊ सदस्य के छिन जाने से बेसहारा हुए परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.0
0
Report
पुणे एयरपोर्ट पर 10.642 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, मूल्य 3.72 करोड़ रुपये
Noida, Uttar Pradesh:Maharashtra: Pune Customs officials at Pune International Airport seized 10.642 kg of hydroponic weed, valued at approximately Rs 3.72 crore, from an Indian passenger arriving from Bangkok. The contraband was concealed in nine vacuum-sealed packets labelled as 'Freeze Dried Monthong Durian' and hidden among commercial food items, including noodle packets, inside the passenger's check-in baggage. The accused has been arrested under the NDPS Act and remanded to judicial custody till November 18. Further investigation is underway to bust the international smuggling syndicate.0
0
Report
Advertisement
देवघर के बाजारों में दीपावली के लिए स्वदेशी सजावट और पूजा सामग्री की मांग बढ़ी
Deoghar, Jharkhand:देवघर दीपावली के त्योहार को लेकर देवघर के बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर लोग अपने घरों को सजाने-संवारने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर घरों की सजावट से जुड़ी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में आकर्षक फूलों की लड़ियां, रंग-बिरंगी सजावटी झालर, भगवान की सुंदर पोशाक और पूजा से जुड़े सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ग्राहक स्वदेशी और पारंपरिक सजावटी सामान को अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं चाइनीज सामान की बिक्री में पहले की तुलना में कमी देखी जा रही है। लोग भगवान के लिए आकर्षक वस्त्र, पूजा स्थल की सजावट और घरों को सुंदर बनाने वाले सामान खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होगी।0
0
Report
सुरेश खन्ना: यूपी में चयन पारदर्शी, 9.5 लाख तक नौकरियां और 4500 नियुक्त पत्र जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "उत्तर प्रदेश में नियुक्तियों को पारदर्शी तरीके से योग्यता के आधार पर और बिना किसी पक्षपात और सिफारिश के अंजाम दिया जा रहा है। आज लगभग 9.5 लाख लोगों को नौकरी मिल चुकी है। आज लगभग साढ़े चार हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं।"0
0
Report
दीपावली पर देवघर मार्केट में मिठाईयों और सजावट वस्तुओं की तेज खरीदारी
Deoghar, Jharkhand:देवघर में दीपावली के अवसर पर बाजार में रौनक दिखने लगती है। घरों के सजावट के सामान से लेकर दीपावली के दिन बनाए गए छोटे घरौंदे में चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयों की भी बिक्री जोरदार होती है। देवघर मार्केट में भी दीपावली की रौनक देखी जा रही है। घरों के सजावट के सामान बिक रहे हैं, तो दूसरी ओर चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयां और लावा-बरभुजा की बिक्री हो रही है। दीपावली के दिन रंगोली बनाकर और मिट्टी के बर्तनों में लावा और मिठाइयां रखने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा मानी जाती है, यही वजह है कि लोग इन चीजों की खरीदारी जमकर करते हैं। इस बार बाजार में दुकानदारों को विक्री की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में 136 संदिग्ध मावे के डिब्बे पकड़े, जांच जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, त्यौहारी सीजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर, फूड इंस्पेक्टर ने पकड़े 15-15 किलो वजन के136 से ज्यादा संदिग्ध मावे के डिब्बे, बीकानेर और गुजरात अहमदाबाद से आए मावे के डिब्बे, फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह चौहान और सहायक कर्मचारी मोहम्मद सलीम ने की कार्रवाई, बस में आया मावा ऑटो से होना था दुकानों पर सप्लाई, टीम ने लिए मावे के सेम्पल, मौके पर बुलाया सभी व्यापारियों को, जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट,0
0
Report
तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने वृद्ध व्यापारी को टक्कर दी, चालक फरार
Bikaner, Rajasthan:तेज रफ्तार बेकाबू वाहन का कहर, वृद्ध व्यापारी को मारी जोरदार टक्कर हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल बालिका विद्यालय के पास हुआ हादसा व्यापारी को टक्कर मारने के बाद वाहन स्कूल की तारबंदी तोड़कर दीवार में घुसा हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर हुआ फरार स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को नापासर उप जिला अस्पताल पहुंचाया सूचना पर कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की घायल व्यापारी का अस्पताल में उपचार जारी0
0
Report
फर्रुखाबाद में पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली कटौती से राहत फर्रुखाबाद के सेंट्रल जेल चौराहे पर जिले की पहली रिंग मेन यूनिट (RMU) स्थापित की गई है। यह आधुनिक व्यवस्था आंधी-तूफान या किसी तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मर अथवा फीडर में दिक्कत आने पर बिजली का लोड अपने आप दूसरे फीडर पर स्थानांतरित कर देगी, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या कम होगी और करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में दूसरी RMU ITI क्षेत्र में भी दो से तीन दिनों में स्थापित की जाएगी, जिससे शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और आने वाली गर्मियों में बिजली कटौती की पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में लेखपाल व बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चेक से 4 लाख की ठगी
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर मोइनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर मुआवजे की जमीन में धोखाधड़ी करने के मामले में लेखपाल और बैंक मैनेजर गिरफ्तार डीएम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई डीएम की कार्रवाई से अधिकारियों में मचा हड़काम DM के आदेश पर पुलिस ने लेखपाल और बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार चैक द्वारा 4 लाख से अधिक रूपये की महिला से की गई थी ठगई लेखपाल और बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज लेखपाल और बैंक मैनेजर जाएंगे जेल मैनपुरी की तहसील किशनी क्षेत्र का मामला0
0
Report
बहराइच में कार में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बड़ीहॉट इलाके में धू-धूकर जली कार, कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, ख़बर बहराइच से है,जहां सुबह तड़के अचानक एक कार में भयानक आग लग गयी, देखते ही देखते आग ने कार को जलाकर राख कर दिया,घटना का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है,मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ीहॉट इलाके का है,जहां सुबह सुबह एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जल गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची थी। आग बुझा दी गई है। आग किस कारण लगी, इसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे कुम्हार,चाक पर ले रहे दीपक और कलश आकार,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे कुम्हार,चाक पर ले रहे दीपक और कलश आकार, चाइनीज झालरों से मिट्टी के दीपकों की मांग घटी,कुम्हारों ने दीपावली पर स्वदेशी दीपक अपनाने की अपील की, कई महीनों से दीपावली की तैयारी में जुटे हैं मिट्टी के कारीगर, चाइनीज झालरों और रंग-बिरंगी बिजली की लाइटों से मिट्टी के दीपकों की घटी मांग, विश्वकर्मा योजना के तहत मिले इलेक्ट्रिक चाक से कारीगरों को मिली सहूलियत, कारीगरों की लोगों से अपील- इस दीपावली मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाएं स्थानीय कारीगरों का रोजगार, पारंपरिक संस्कृति को बचाने और कुम्हारों के घरों में खुशियों का दीप जलाने की अपील।0
0
Report
Advertisement
जनकपुरी के बीमा साइबर कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, 43 गिरफ्तार
Delhi, Delhi:पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड पुलिस ने जनकपुरी में संचालित एक संगठित बीमा संबंधी साइबर ठगी गिरोह का कियाभंडाफोड़ गिरोह से जुड़े 43 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में 32 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल 2 लाख रुपये नकद, 48 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 38 सिम कार्ड तथा 22 डेबिट/क्रेडिट/पेमेंट कार्ड 600 से अधिक शीट, 67 रजिस्टर नोटबुक तथा 38 कथित कंपनी पहचान-पत्र बरामद आरोपी कथित रूप से बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पॉलिसीधारकों को फोन करते थे और उन्हें झूठे पॉलिसी लाभ एवं अपग्रेड की पेशकश कर ठगी का शिकार बनाते थे राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड के इंस्पेक्टर अमित धानी को एक गुप्त सूचना मिली कि जनकपुरी स्थित A-3/11, द्वितीय तल, दिल्ली में कथित रूप से संचालित एक साइबर ठगी कॉल सेंटर चल रहा है।सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल एसीपी राजेश कुमार निरीक्षक अमित धानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जनकपुरी उक्त परिसर पर छापा माराऔरछापेमारी के दौरान वहां 43 व्यक्ति—32 महिलाएं और 11 पुरुष— मौजूद पाए गए। इनमें कॉल सेंटर का मालिक और उसके 42 कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों में टेलीकॉलर, प्रबंधकीय कर्मचारी, HR तथा प्रशासनिक कर्मचारी शामिल थे।कई कर्मचारी वर्कस्टेशन पर बैठे पाए गए, जो कीपैड मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल कर रहे थे। वे कथित रूप से PNB MetLife, SBI Insurance, ICICI Lombard तथा Bharti AXA सहित विभिन्न बीमा कंपनियों के पॉलिसीधारकों से संपर्क कर रहे थे और स्वयं को संबंधित बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बता रहे थे। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया किइस संबंध में थाना जनकपुरी में FIR संख्या 450/2026, धारा 318(4)/61(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पांच आरोपियों—विशाल कपूर (मालिक), नितिन शर्मा (एडमिन), गुंजन (HR मैनेजर), अजय (असिस्टेंट मैनेजर) तथा भीम (मैनेजर)—को गिरफ्तार किया गया। शेष 38 व्यक्ति टेलीकॉलर थे, जिन्हें छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि कॉल सेंटर का मालिक विशाल कपूर कथित रूप से पॉलिसीधारकों का डेटा और उनके नंबर प्राप्त कर टेलीकॉलर्स को उपलब्ध कराता था। उसके बाद टेलीकॉलर युवतियां कथित रूप से बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर पॉलिसीधारकों से संपर्क करते थे और उन्हें पॉलिसी अपग्रेड, बीमा संबंधी लाभ तथा अन्य आकर्षक योजनाओं की पेशकश करते थे और लड़कियां मीठी मीठी बाते कर लोगो को अपने जाल में फंसा कर लोगो से ठगी करते थे। पश्चिम जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई और संगठित साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के प्रयासों को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर नीरज ठाकुर वेस्टर्न रेंज जॉइन्ट सीपी सुमन गोयल पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने संगठित बीमा संबंधी साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करने में टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों और समन्वित कार्रवाई की सराहना की। मामले में आगे की जांच जारी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही पॉलिसीधारकों के डेटा के स्रोत का पता लगाने, संबंधित बैंक खातों का सत्यापन करने, प्रभावित पॉलिसीधारकों की पहचान करने तथा इस पूरे मामले में शामिल व्यक्तियों की व्यक्तिगत भूमिका निर्धारित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
इरफान अंसारी के बांग्लादेश बयान पर महाराष्ट्र विधायक की सख्त प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra): Anand Dubey (Shiv Sena) on Irfan Ansari's Bangladesh statement हम तो यही कहेंगे इरफान अंसारी को कि कसाई के मनाने से गाय माता की मृत्यु नहीं हुआ करती। आप लाख अपने मन में? मुंगेरी लाल के गंदे सपने देखें, चाहे खयाली पुलाव बनाएं कि देश में? अराजकता फैलेगी, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे हालात हमारे भारत में? होंगे, ये कदापि हो नहीं सकता। देश का 40 करोड़ से ज्यादा जन जी घरों में बैठकर पढ़ाई कर रहा है।पने दीपावली की तैयारी कर रहा है, उसे पता है कि आईएएस, आईपीएस, बिजनेसमैन, वकील, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स हमें बनने हैं। हमें इस देश को आगे बढ़ाना है, 2047 का जो आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का सपना है, उसमें भूमिका निभानी है। क्यों पड़े हो चक्कर में? कोई नहीं है टक्कर में। इंफार अंसारी जैसे लोग जिनके मानसिकता में? गंदगी भरी हुई है,0
0
Report
समुद्री कचरे पर MARPOL Annex V के अनुसार फूड वेस्ट ग्राइंडिंग जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:Food waste grinding on a ship is a critical process for compliance with MARPOL Annex V, which regulates the discharge of garbage at sea to prevent marine pollution. To be safely discharged, food waste must be ground to a particle size smaller than 25.0
0
Report
Advertisement
