icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209801
Waseem.AhmadWaseem.AhmadFollow21 Apr 2025, 02:17 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सासाराम में IDBI ATM चोरी: पुलिस ने फॉरेन्सिक टीम से जांच शुरू की

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के कुराईच में आईडीबीआई के एटीएम में चोरी हो गई है। बताया जाता है कि चोरों ने एटीएम के शटर के ताला को काटकर अंदर घुसे तथा एटीएम को कटर से काट दिए तथा लाखों रुपए की कैश की चोरी कर ली गई है। चुकी अभी चोरी हुए नगद का मिलान नहीं हुआ है, इसलिए स्पष्ट रूप से बताया नहीं जा रहा है। लेकिन जैसा की जानकारी मिली है, चोरों ने लाखों रुपए उड़ा लिए हैं। जैसा कि बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग 3 बजे सुबह की है। क्योंकि 2:30 बजे के रात के आसपास पुलिस गश्ती की गाड़ी इधर से गुजरी थी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है。
0
0
Report
Advertisement

कोटा पंचायत चुनाव: भाजपा- कांग्रेस की तीखी जंग, तीसरे इंजन का नारा

Kota, Rajasthan:कोटा पंचायती राज चुनाव: भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, जीत के अपने-अपने दावे ​ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिया 'तीसरे इंजन' की सरकार का नारा, शांति धारीवाल ने खाद संकट और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग पर घेरा। कोटा। पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही राजस्थान में सियासी पारा चढ़ गया है। कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक शांति धारीवाल ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। ​ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। ग्रामीण जनता विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए गांवों में भी भाजपा का 'तीसरा इंजन' जोड़ना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पंचायतों को भी 'कांग्रेस-मुक्त' बनाने का काम करेगी। बाइट हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री ​दूसरी ओर, कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि हालिया निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में महज एक प्रतिशत का अंतर था। सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद भाजपा बड़ा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खाद संकट और कालाबाजारी से त्रस्त हैं, जिसका जवाब जनता इस चुनाव में भाजपा को देगी। बाइट शांति धारीवाल कांग्रेस नेता
0
0
Report

JKECC ने OPS लाभ पूर्व-2010 नियुक्त कर्मचारियों तक बढ़ाने की मांग

Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir Employees Coordination Committee (JKECC) President Shah Fayaz on Sunday urged the government to extend the benefits of the Old Pension Scheme (OPS) to employees who were appointed before 2010 but regularised after the implementation of the New Pension Scheme, saying several categories of employees have been left out of the recent government order. Addressing a press conference, Fayaz said the JKECC represents more than 40 employee associations affiliated with various departments, including education, health, horticulture and other vital sectors, with the Jammu and Kashmir Teachers Association being one of its major affiliates. He said the committee had convened its core committee members and District Presidents from across Kashmir Valley at short notice, following which a meeting was held that continued for nearly 24 hours to deliberate on issues confronting employees. Fayaz said employees had been facing several serious issues for the past six months, including recruitment rules, pay anomalies, promotions and the implementation of commitments made by the government during its manifesto. “We never expected issues pending for the last five, six, eight or ten years to be resolved overnight. We understand that the government does not have a magic wand, but we had given them a timeframe,” he said. He said despite clear-cut orders issued by the General Administration Department (GAD), several issues had not been resolved. On OPS, Fayaz said the recent government order covers employees whose advertisements or appointment notifications were issued before 2010 but who joined after the implementation of NPS. However, he said contractual employees, Rehbar-e-Taleem (RET) teachers and employees from other departments who were appointed before 2010 but regularised after 2010 had not been covered. “This is a clear injustice. There are already government orders, including Order 469 and Order 115, and we want their provisions to be extended to these employees as well,” he said. Fayaz urged the government to generate a file and take a decision at the earliest so that eligible employees appointed before 2010 and regularised thereafter could also receive the benefit. He said the government had sufficient grounds to consider the demand, as old orders and a Cabinet decision were already available.
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर: शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे समेत चार की मौत

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow13m ago
सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश:

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे शहीद के परिवार के लिए काल बन कर आ गया।

 

पंचकुला से देवरिया शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस हलियापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में शहीद के बेटे, भाई और भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई।

 

हादसा रविवार सुबह करीब 8:15 बजे अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 79.6 पर हुआ। बताया गया कि एंबुलेंस पंचकुला से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी। एंबुलेंस में शहीद के परिवार के सदस्य भी सवार थे।

हादसे में शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान के बेटे गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ और एंबुलेंस चालक जसपाल की मौत हो गई। गौरव सिंह और चालक जसपाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजन चौधरी और राम समुझ को उपचार के लिए अयोध्या के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। हलियापुर के पास अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन पिचक गया। चालक जसपाल का शव स्टेयरिंग में फंस गया।

 

सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I 

 

बताया गया कि देवरिया के रुद्रपुर निवासी सेना के सुबेदार मेजर सत्यवान कुछ दिन पहले पंचकुला में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए परिवार से उनके भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ और बेटे गौरव सिंह पंचकुला पहुंचे थे। शनिवार देर रात तीनों एंबुलेंस से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया के लिए रवाना हुए थे।

 

लेकिन घर पहुंचने से पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में परिवार के तीन सदस्यों और एंबुलेंस चालक की जान चली गई।

 

हादसे के बाद शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर सम्मान के साथ हलियापुर थाने में रखवाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जता रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

आलोक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर

0
0
Report

पलवल पुलिस ने जाली दस्तावेज़ से लोन लेकर कार बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया

Palwal, Haryana:पलवल पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत करवाकर वाहन निकालने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हुंडई क्रेटा कार, वारदात में इस्तेमाल लैपटॉप, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी पलवल दीप्ति गर्ग (IPS) के निर्देशन में सीआईए होडल की टीम ने की। मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर नरेंद्र सिंह खटाना ने बताया कि थाना सदर पलवल में दर्ज शिकायत की जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उसके पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदलवाया, इसके बाद नया पैन कार्ड और बैंक खाता खुलवाया गया। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गुरुग्राम स्थित बैंक शाखा से लोन स्वीकृत करवाकर हुंडई क्रेटा गाड़ी निकलवाई गई और बाद में उसे कम कीमत पर बेच दिया गया। मामले की जांच के दौरान सीआईए होडल की टीम ने मुख्य आरोपी सलीम निवासी उटावड़, पलवल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों सौरभ श्रीवास्तव निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश और जाहुल उर्फ अरमान निवासी उटावड़ को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, सौरभ श्रीवास्तव लोन स्वीकृत करवाने में भूमिका निभाता था, जबकि जाहुल उर्फ अरमान मूल दस्तावेजों में पता बदलने का काम करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने इसी तरह फर्जीवाड़ा कर करीब 6 वाहनों को अलग-अलग पतों पर बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों से 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप और एक क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि लैपटॉप का इस्तेमाल आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों में फर्जी तरीके से बदलाव करने के लिए किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सलीम के खिलाफ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में एटीएम कटर से जुड़े चार संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा फर्जी तरीके से निकाले गए बाकी वाहनों की बरामदगी के लिए जांच जारी है。
0
0
Report

प्रेमानंद महाराज भक्त 16 वर्षीय मयंक प्रयागराज ननिहाल लौट आया

Kasganj, Uttar Pradesh:प्रेमानंद महाराज का भक्त 16 वर्षीय मयंक अपनी ननिहाल में प्रयागराज में मिला है, 7 अगस्त को मयंक अपने घर से रात्री में बिना बताए निकल गया और एक पत्र लिखकर छोड़ गया था जिसमें लिखा था मैं नौकरी के लिए जा रहा हूं प्रेमानंद महाराज के प्रति उसकी गहरी आस्था थी और नियमित जाप करता था। कासगंज के आवास विकास कॉलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान के परिवार के लिए पिछले कई दिनों से चला रहा दर्दनाक इंतजार आखिरकार खत्म हो गया संत प्रेमानंद महाराज का भक्त 16 वर्षीय महेश सिंह चौहान उर्फ मनु सुरक्षित प्रयागराज स्थित अपनी ननिहाल पहुंच गया है बेटे के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है बेटे की तलाश में पिता ने वृंदावन से लेकर दिल्ली तक तलाश किया आखिरकार उसका बेटा अब ननिहाल प्रयागराज में मिला है
0
0
Report
Advertisement

बड़ागांव में दो बंद मकानों से चोर सोना-चांदी और नकद उड़ा गए; सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए

Jhunjhunu, Rajasthan:बड़गांव, झुंझुनूं बड़ागांव की जयसुख की ढाणी में चोरों का आतंक दो बंद मकानों के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी दोनों परिवार दिल्ली में रहते हैं, लंबे समय से बंद थे मकान सोने-चांदी के जेवरात और करीब 65 हजार रुपए नकद चोरी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए चोर ऊबली का बालाजी पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के बड़ागांव कस्बे में नवलगढ़ रोड स्थित जयसुख की ढाणी में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। दोनों मकानों के परिवार दिल्ली में रहते हैं और मकान लंबे समय से बंद थे। सूचना मिलने पर ऊबली का बालाजी पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार जयसुख की ढाणी निवासी सुमित सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है, जबकि उसका भाई मनोज सैनी परिवार सहित मुंबई में रहता है। ढाणी स्थित दोनों भाइयों का मकान बंद था। सुबह दादा ग्यारसी लाल मकान संभालने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। गेट अंदर से बंद होने के कारण सीढ़ी की मदद से उसे खोला गया। घर के अंदर मुख्य दरवाजे के साथ दोनों भाइयों के कमरों के ताले भी टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर ऊबली का बालाजी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद दिल्ली से पहुंचे सुमित ने मकान संभाला तो चोरी गए सामान का पता चला।सुमित सैनी के अनुसार चोर घर से सोने का हार, चूड़ियां, चेन, मांग टीका, अंगूठियां, चांदी की अंगूठियां, पाजेब, छह चांदी के सिक्के और करीब 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए।इसी तरह पड़ोसी मंगलचंद सैनी के बंद मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। मंगलचंद भी परिवार सहित दिल्ली में रहता है। उसके मकान के ताले तोड़कर चोर सोने की चेन, अंगूठियां, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब और करीब 25 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। सुबह उसके भाई रमेश कुमार सैनी ने मकान के ताले टूटे देखे तो पुलिस और मंगलचंद को सूचना दी।पुलिस ने दोनों मकानों का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
0
0
Report

झालावाड़ के अकलेरा में देर रात लहसुन फैक्ट्री में आग, माल राख

Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) अकलेरा शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मैठून टोल प्लाजा के पास स्थित लहसुन फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटों ने लोहे के शेड को भी पिघला दिया。 घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अकलेरा नगर पालिका और झालावाड़ से आई दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला。 गार्ड की सूचना पर फैक्ट्री मालिक और उनके परिजन भी तुरंत फैैक्ट्री पहुंचे और फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया। दमकल टीम की सूझबूझ और फैक्ट्री में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग को करीब 2–3 घंटे में काबू पा लिया गया。 फैक्ट्री मालिक अर्पित सिंघल के अनुसार, आग में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये का तैयार माल जलकर राख हो गया। यदि थोड़ी भी लापरवाही होती तो पूरी फैक्ट्री जल सकती थी, लेकिन समय पर कार्रवाई से आग को सीमित क्षेत्र में ही काबू पा लिया गया。 फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने फैक्ट्री मालिक को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
0
0
Report

झुंझुनूं के सिंघाना में एक रात तीन जगह चोरी, मंदिर सहित लाखों के गहने चोरी

Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं सिंघाना के कुठानिया गांव में एक ही रात तीन जगह चोरी गंगा माई मंदिर के ताले तोड़कर अष्ट धातु की 3 मूर्तियां चोरी फौजी महेंद्र के घर से लाखों के गहने-जेवरात व घरेलू सामान पार राजेंद्र शर्मा के मकान को भी चोरों ने बनाया निशाना एक साथ तीन वारदातों से ग्रामीणों में भय और रोष सिंघाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के कुठानिया गांव में देर रात चोरों ने एक साथ तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गांव के मुख्य चौक स्थित आस्था के केंद्र गंगा माई मंदिर को भी निशाना बनाया। चोरों ने फौजी महेंद्र के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने-जेवरात सहित घरेलू सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने गांव में राजेंद्र शर्मा के मकान को भी निशाना बनाया। यहां से भी चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोरों ने पहले गांव में रैकी की और इसके बाद बंद मकानों एवं मंदिर को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों स्थानों का मौका मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है।ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

आदित्यपुर नगर निगम के आदेश से दुर्गा पूजा पर आस्था पर सवाल, विरोध तेज

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम के तुगलकी फरमान पर भड़का जनाक्रोश । दुर्गा पूजा सफाई पर वसूली का कांग्रेस नेता अंबुज कुमार ने किया कड़ा विरोध, बोले - हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश । आदित्यपुर दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जारी एक आदेश ने आस्थावानों और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। नगर निगम प्रशासन ने पूजा पंडालों और आसपास सफाई के नाम पर पूजा समितियों से शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जेसीबी के लिए 950 रुपये प्रति घंटा, ट्रैक्टर के लिए 700 रुपये प्रति घंटा और सफाई कर्मियों के लिए 550 रुपये प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कड़ा विरोध जताया है। पूजा पंडाल से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है मानो निगम में कोई विरोधी ताकतें बैठकर आस्था पर प्रहार कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करते हैं, वहां बिना बोर्ड बैठक और पार्षदों को विश्वास में लिए ऐसा जनविरोधी फैसला किसके इशारे पर लिया गया। अंबुज कुमार ने कहा, "बंगाल और अन्य पड़ोसी राज्यों में सरकारें दुर्गा पूजा कमेटियों को आर्थिक सहयोग और अनुदान देती हैं। वहीं आदित्यपुर नगर निगम जनता से टैक्स और कचरा शुल्क वसूलने के बावजूद आस्था के पर्व पर वसूली का जरिया तलाश रहा है। पूजा कमेटियां घर-घर जाकर चंदा जुटाती हैं और सेवा भाव से समाज को जोड़ती हैं। यह फरमान हेमंत सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश है।" उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारी शहरवासियों से माफी मांगें और इस आदेश को अविलंब वापस लें। यदि आदेश रद्द नहीं हुआ तो उपायुक्त और नगर आयुक्त के समक्ष उग्र आंदोलन किया जाएगा। आस्था पर कोई भी आर्थिक बोझ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。
0
0
Report

धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में प्रे-बेस मजबूत, सांभर अपने बच्चे को दूध पिलाते कैमरे में कैद

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व में प्रे-बेस मजबूत , टाइगर रिजर्व में बच्चे को दूध पिलाता हुआ कैमरे में ट्रैप हुआ सांभर सरमथुरा (धौलपुर) इलाके में टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सांभर अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई कमरे में ट्रैप हुई है।जो कि क्षेत्र के जंगलों में बढ़ते हुए साँभरो की संख्या को लेकर सुखद तस्वीर हैं।अब तक प्रे-बेस को लेकर चिंता थी। प्रे-बेस की कमी से बाघों द्वारा मवेशियों को शिकार की घटनाएं होती हैं, लेकिन शोध में यह बात पता चली है कि बाघ को सांभर का शिकार करना ज्यादा पसंद है। क्योंकि जंगल का राजा टाइगर जितना ताकतवर होता है, उतना ही समझदार भी।वन्यजीव विशेषज्ञ के अनुसार जंगल में बाघ की निगाहें जिस शिकार पर पड़ती हैं, उसे पाने के लिए वो पूरी ताकत लगा देता है।अध्ययन के अनुसार बाघ सांभर का शिकार करने के बाद कई दिनों तक अपने भोजन की व्यवस्था करने को लेकर चिंता से दूर हो जाता है। बड़ी बात यह है कि टाइगर सांभर का शिकार करने के बाद कई दिनों तक उसे खाता है और शिकार करने में लगने वाली एनर्जी को भी बचा लेता है। जबकि जंगली सूअर, हिरण सहित छोटे वन्यजीवों का शिकार करने में उसे उतनी ही ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है और इसके बावजूद उसे भरपेट खाना नहीं मिल पाता। इससे उसे फिर से जंगल में नए शिकार के लिए मेहनत करनी पड़ती है।, लेकिन रोचक तथ्य यह है कि बाघों को सबसे ज्यादा सांभर का शिकार करना पसंद है। जंगल में सबसे ज्यादा बाघों के लिए सांभर का शिकार ही मुफीद भी रहता है। सबसे बडी बात ये है कि टाइगर को सांभर का शिकार करना अच्छा भी लगता है।
0
0
Report

हिसार से जयप्रकाश का BJP पर बड़ा हमला: चुनाव आयोग और MSP के मुद्दे

Hisar, Haryana:हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने ज़ी मीडिया के साथ खास बातचीत में चुनाव आयोग, किसानों के मुद्दों और हरियाणा की राजनीति पर भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से संबंधित मुद्दा उठाया था, तो शुरुआत में कई लोग और राजनीतिक दल इस पर बोलने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन अब सच सामने आने के बाद कांग्रेस पूरी तरह मुखर है और ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ना ही होगा। किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मूंग और धान पर पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं दिया जा रहा है और भावांतर योजना के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि "भाजपा हरियाणा में ICU पर है" और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना आधा समय हरियाणा के बजाय पंजाब में गुजार रहे हैं। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी की बातों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और जनता के हक की लड़ाई मिलकर लड़ रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top