209868
उन्नावः बांगरमऊ तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Bangarmau, Uttar Pradesh:बांगरमऊ तहसील कार्यालय सभागार में आज अपर जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर कुल 108 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें सिर्फ 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। बाकी शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण न हो पाने के चलते इन्हें जल्द निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अक्षित दहिया का कुरुक्षेत्र में जोरदार स्वागत, ट्रैक्टर रैली से भाजपा युवा मोर्चा उत्साहित
Kurukshetra, Haryana:भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत, निकाली ट्रैक्टर स्वागत यात्रा कुरुक्षेत्र:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में ट्रैक्टर यात्रा भी निकाली गई? कुरुक्षेत्र पहुंचने पर अक्षित दहिया ने युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से अधिक से अधिक जोड़ने को लेकर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा कि नियुक्ति के बाद से वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और अब तक 23 जिलों में जाकर युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जा रही हैं। अक्षित दहिया ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की एक मजबूत ताकत है और आने वाले समय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
राजस्थान में एनीमिया मुक्त कार्यक्रम का सर्वे: स्कूलों में सप्लाई व जागरूकता जांच
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य के बच्चों और किशोर-किशोरियों को एनीमिया से मुक्त करने के लिए संचालित एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम की जमीनी स्थिति अब सामने आएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल पर प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में सघन कवरेज मूल्यांकन सर्वेक्षण कराया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने सभी जिलों को सर्वे दल को आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एनएचएम के तकनीकी सहयोगी संगठन ईएआईआई एडवाइजर्स के सहयोग से यह सर्वे इप्सॉस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कराया जा रहा है। सर्वेक्षण करीब सात सप्ताह तक चलेगा। इसका उद्देश्य योजना की वास्तविक पहुंच और प्रभाव का स्वतंत्र मूल्यांकन करना है। सर्वे दल सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और चयनित घरों में जाकर आयरन-फोलिक एसिड गोलियों की उपलब्धता, स्टॉक, सप्लाई चेन और वितरण की जानकारी जुटाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि बच्चों को गोलियां समय पर मिल रही हैं या नहीं और उनका नियमित सेवन हो रहा है या नहीं。 इसके अलावा विद्यार्थियों और शिक्षकों में एनीमिया के लक्षण, बचाव और पोषण को लेकर जागरूकता का स्तर भी जांचा जाएगा। कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रधान, प्राचार्य, नोडल शिक्षक और अन्य शिक्षकों के सीधे इंटरव्यू लिए जाएंगे。0
0
Report
उज्जैन की तर्ज पर महाकाल का बारां में नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं का जन सैलाब
Baran, Rajasthan:उज्जैन की तर्ज पर महाकाल का कराया नगर भ्रमण, आकर्षक झांकियों के साथ महाकाल की सवारी निकाली गई; सवारियों को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। बारां जिले के अंता में उज्जैन की तर्ज पर आकर्षक झांकियों के साथ महाकाल का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान महाकाल की भव्य सवारियों को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा, जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। महाकाल के नगर भ्रमण को लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया और महाकाल की भव्य सवारी को देखने के लिए जगह जगह महिलाओं, पुरुषों सहित बालकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पोस्टऑफिस बालाजी की बगीची से शुरू हुई महाकाल की सवारी कोटा बारां रोड, स्टेशन रोड, खवासपुरा, नयापुरा शिवाजी चौक से गुजरी; इस दौरान जगह जगह भारी भीड़ रही।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा तबादला: 31 आईपीएस अधिकारी बदले प्रभार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी. 31 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर. कई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली. पवन देव नगर सेना और अग्निशमन के महानिदेशक बनाये गए. जीपी सिंह राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक बनाये गए. एसआरपी कल्लूरी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक बनाये गए. प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन और चयन के पद पर नियुक्त किया गया......0
0
Report
बेलसंड में विधायक अमित रानू के जन सेवा कार्यालय पर छापेमारी, दो गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के कोठी चौक स्थित लोजपा रा विधायक अमित रानू के जन सेवा कार्यालय में मुजफ्फरपुर और बेलसंड थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना पुलिस ने सीतामढ़ी पुलिस को सूचना दी थी कि अहियापुर थाना कांड संख्या 1323/26 के आरोपी.. विधायक के कार्यालय में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद दोनों जिला की पुलिस टीम ने कार्यालय की घेराबंदी कर तलाशी ली जिसमें दो आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तबार आरोपियों की पहचान भोरहा गांव निवासी नवीन सिंह उर्फ नन्हे और नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी छोटू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, नौ कारतूस, तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों शक्श को मेडिकल जांच के बाद आज पुलिस ने जेल भेज दिया है । पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी छोटू यादव के खिलाफ लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।0
0
Report
सिंगरौली में तेज बारिश से जलभराव, नदियां उफान पर
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में फिर बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू... बैढ़न समेत देवसर, चितरंगी और सरई में लगातार बारिश, सड़कों पर बढ़ा पानी... तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, ग्रामीण और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा... धान रोपाई के बाद बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसल के लिए बारिश बेहद जरूरी.... लगातार बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, लोगों ने ली राहत की सांस... कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी, बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील... मौसम के बदले मिजाज से सिंगरौली में बारिश का दौर जारी, नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह.... प्रशासन की अपील—उफान पर चल रहे नदी-नालों को पार न करें, बारिश के दौरान रहें सावधान0
0
Report
Advertisement
जैन मंदिर चोरी: 1 शातिर चोर गिरफ्तार, करीब 15 लाख के माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जैन मंदिर में बड़ी चोरी की घटना का बजारखाला पुलिस ने किया खुलासा। 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 1 शातिर चोर संजय शुक्ला को किया अरेस्ट। आरोपी के कब्जे से 15 लाख रुपए की कीमत के करीब चोरी का माल बरामद। गिरफ्त में आए आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई मुकदमे व गैंगस्टर की भी हो चुकी है कार्यवाही। DCP west कमलेश दीक्षित के निर्देशन में सुधीर कुमार अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ घटना का किया खुलासा।0
0
Report
रात में पैंथर ने कुत्ते पर हमला, विराटनगर में दहशत फैल गई
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली-बहड़ोड़) के लक्ष्मीनाथ जी मोहल्ले में पैंथर का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है. देर रात मुकेश शर्मा के घर की छत पर बंधे कुत्ते पर पैंथर ने हमला कर दिया. कुत्ता रोजाना की तरह छत पर ही बंधा हुआ था. देर रात पैंथर दीवार फांदकर छत पर आ गया और कुत्ते पर झपट पड़ा. कुत्ते के जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए. छत पर पैंथर को देखकर परिजनों ने नीचे से पत्थर फेंके और शोर मचाया, जिससे पैंथर कुत्ते को घायल कर कूदकर भाग गया. सुबह छत पर पैंथर के पंजों के स्पष्ट निशान मिले हैं. घटना की सूचना पर वनरक्षक प्रहलाद सहाय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पंजों के निशानों को पैंथर के होने की पुष्टि की और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी. घटना के बाद से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात के समय पैंथर की आवाजाही बनी हुई है. मोहल्लावासियों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की. बाइट: मकान मालिक0
0
Report
कैमूर पुलिस ने तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की गहन जांच शुरू की
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस का शिकंजा: तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की जांच शुरू पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सद्दाम, कल्लू और सलामुद्दीन के वाहन, प्लॉट और मकान की खंगाली जा रही विस्तृत रिपोर्ट। आपराधिक कृत्यों के जरिए अवैध चल व अचल संपत्ति अर्जित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कैमूर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय बिहार, पटना से प्राप्त सख्त निर्देशों के बाद मोहनियां थाना क्षेत्र के तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की गहन जांच की जा रही है। मामले की जानकारी के अनुसार, मोहनियां थाना क्षेत्र के इस्लामगंज निवासी सद्दाम गद्दी (पिता मनीर गद्दी) और कल्लू मियां उर्फ शकली अंसारी (पिता इलियास अंसारी) के अलावा वार्ड नंबर 11 निवासी सलामुद्दीन इदरीसी (पिता निजामुद्दीन इदरीसी) को पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस प्रशासन ने जिला परिवहन कार्यालय (DTO) कैमूर से इन तीनों व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत वाहनों और उनके मालिकों की पूरी विवरणी मांगी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री ऑफिस, बैंक और अन्य संबंधित विभागों से इनके नाम दर्ज प्लॉट, मकान, फ्लैट और अन्य अचल संपत्तियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मामले पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक आय के स्रोतों और आयकर रिटर्न से अधिक पाई जाने वाली सभी संपत्तियों की गहन पड़ताल होगी। जांच पूरी होने के बाद अवैध रूप से अर्जित पाई गई चल-अचल संपत्तियों को नियमानुसार जब्त (सीज) करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
सपोटरा के कालीसिल बांध में ओवरफ्लो, बारिश से जलस्तर 27 फीट पहुँचा
Karauli, Rajasthan:सपोटरा क्षेत्र का प्रमुख जीवनदायिनी कालीसिल बांध पानी से हुआ लबालब, देर रात से हो रही बारिश के कारण बांध हुआ ओवरफ्लो. भराव क्षमता 26 फीट के मुकाबले बांध में आया 27 फीट पानी. फिलहाल एक फिट की चल रही है चादर. कालीसिल बांध के ओवरफ्लो होने से क्षेत्र के किसानों में छाई खुशी की लहर, ग्रामीण मुकेश पीलोदिया और योगेश टाटू ने दी जानकारी।0
0
Report
नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया
Dholpur, Rajasthan:भाजपा का संगठन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, नगरपालिका चुनाव को लेकर हुआ मंथन सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के राधारानी पैलेस में सोमवार को भाजपा का संगठन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने की। सम्मेलन को संबोधन करते हुए अतिथियों ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। जिस इमारत की नींव मजबूत होती है, उसका ढांचा भी मजबूत रहता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर नगर पालिका चुनाव में पार्टी के पक्ष में काम करना होगा, ताकि नगरपालिका में भाजपा का चेयरमैन बन सके।पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि नगर पालिका चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए हैं। पार्टी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर फीडबैक लिया जाएगा और शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद कर्मठ, निष्ठावान, जिताऊ एवं टिकाऊ कार्यकर्ता को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद से हटकर अपने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन, भूदेव शर्मा, प्रीति अग्रवाल, सपना गोयलसहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
निंबाहेड़ा में रक्तदान शिविर से 155 यूनिट रक्त जमा
Begun, Rajasthan:निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि और विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रभु पसंद आर.एम. नगर स्थित स्थानीय सेवा केंद्र पर आयोजित इस रक्तदान महाअभियान में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 155 यूनिट रक्तदान हुआ। समाज सेवा प्रभाग RERF, ब्रह्माकुमारीज़ निंबाहेड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और समाज में सेवा एवं मानवता का संदेश देना रहा। स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. शिवली दीदी ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
अवैध डेयरी संचालनों खिलाफ कार्रवाई: भैंसों की नीलामी से नगर निगम को 58.89 लाख
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ अवैध डेयरियों पर नगर निगम की कार्रवाई, 243 भैंसों की नीलामी से मिले 58.89 लाख रुपये लखनऊ। थाना-पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत पकड़े गए पशुओं की सोमवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा नीलामी कराई गई। नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित खुली बोली में कुल 41 लोगों ने प्रतिभाग किया। नीलामी के दौरान कुल 243 भैंसों की नीलामी की गई, जिससे नगर निगम को 58 लाख 89 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार खुली बोली के आधार पर संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान पकड़े गए पशुओं को नगर निगम के विभिन्न कांजीहाउस एवं गोशालाओं में निरुद्ध कराया गया था। इनमें ऐशबाग कांजीहाउस, ठाकुरगंज कांजीहाउस, आलमबाग कांजीहाउस, पीजीआई कांजीहाउस, कान्हा उपवन गोशाला एवं राधा उपवन गोशाला में रखे गए पशु शामिल थे। नीलामी की कार्यवाही के दौरान नीलामी कमेटी के सदस्य अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री महामिलिंद लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, श्री विनय कुमार राय, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा तथा जोन-1 के जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश उपस्थित रहे। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, अवैध डेयरियों एवं शहर में प्रदूषण तथा जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।0
0
Report
बिहार से बैंकॉक के लिए Indigo की नॉन-स्टॉप उड़ान आज से बुकिंग शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बिहार सरकार की अंतरराष्ट्रीय गंतव्य नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी पहल के तहत इंडिगो एयरलाइंस ने गयाजी से बैंकॉक के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। यह सेवा 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को संचालित होगी। यह पहल बिहार को वैश्विक पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आदरणीय मोदी जी के मार्गदर्शन में बिहार की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिल रही है0
0
Report
Advertisement
