209859
Unnao - कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर,इलाज के दौरान हुई मौत
Nawabganj, Uttar Pradesh:उन्नाव के अचलगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी. हादसे में 22 वर्षीय अजय कुमार सोनी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बीघापुर का रहने वाला था. टक्कर इतनी भीषण थी की अजय सड़क पर ही बेहोश हो गया. स्थानीय निवासी अमित शर्मा ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NSUI का हंगामा: राज ऋषि कॉलेज का मुख्य गेट बंद, कुछ कार्यकर्ताओं की हिरासत
Alwar, Rajasthan:**राज ऋषि कॉलेज में NSUI का हंगामा, छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर किया प्रदर्शन; पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया** **अलवर।** राज ऋषि महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र नेता अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ छात्रों को पकड़कर पुलिस की बोलेरो गाड़ी में बैठाया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद छात्रों का विरोध जारी रहा। हिरासत में लिए जाने के दौरान भी छात्र अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कहते नजर आए। छात्र नेता अभिषेक जायसवाल ने आरोप लगाया कि पूर्व में उनके अनशन के दौरान कॉलेज प्रशासन ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद अनशन समाप्त करवाया गया। लेकिन डेढ़ से दो महीने बीत जाने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की लाइब्रेरी में पिछले डेढ़ से दो महीने से इंटरनेट सेवा बंद है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और ऑनलाइन कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा महाविद्यालय के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, छात्रों और स्टाफ के बीच चार विद्यार्थियों की मौजूदगी में बैठक कराने के निर्णय तथा गर्ल्स वॉशरूम की उचित व्यवस्था जैसी मांगें भी अब तक पूरी नहीं हुई हैं। अभिषेक जायसवाल ने कॉलेज प्रशासन पर विद्यार्थियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल कार्यालय की सफाई पर तो प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन विद्यार्थियों के कक्षों और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से महाविद्यालय परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की जा रही है, ताकि बाहरी असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शन के दौरान प्रिंसिपल के अवकाश पर होने की जानकारी मिलने पर भी छात्र नेता ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल के छुट्टी पर होने की बात कहकर छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अभिषेक जायसवाल ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सुनवाई नहीं होगी, कॉलेज का मुख्य गेट बंद रहेगा। साथ ही, जल्द समाधान नहीं होने पर अगली बार प्रिंसिपल के आवास के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी। **बाइट : अभिषेक जायसवाल, छात्र नेता**0
0
Report
आसमान से झूला, लड़की ने सेल्फी-वीडियो के साथ खौफनाक छलांग मारी—देखें चौंकाने वाला रोमांच
Noida, Uttar Pradesh:झूले तो आपने बहुत झूले होंगे, लेकिन ऐसा आसमानी झूला देखकर अच्छे-अच्छों के भी होश उड़ जाएं! इतनी ऊंचाई पर झूलना ही अपने आप में किसी बड़े रोमांच से कम नहीं है, लेकिन इस लड़की को देखिए, जरा भी डर नहीं रही। बल्कि आराम से सेल्फी ले रही है, वीडियो बना रही है और इस खतरनाक झूले का पूरा मजा उठा रही है। इतना ही नहीं, पीठ पर पैराशूट बांधकर ये ऊपर से छलांग भी लगा देती है। इसका हौसला देखकर तो यही लगता है कि इसे डर नहीं, बल्कि खतरों से खेलने का शौक है! ऊंचाई से छलांग लगाकर लड़की ने सबको चौंका दिया! झूले का मजा लेते-लेते लगा दी आसमान से छलांग! हिम्मत ऐसी कि खतरनाक झूला भी लगे बच्चों का खेल!0
0
Report
बंदर की फुटबॉल जादू: जंगल से मैदान तक धमाकेदार शुरुआत
Noida, Uttar Pradesh:इस बंदर का फुटबॉल के प्रति जुनून कमाल का है...पेड़ों पर चढ़ना छोड़ अब मैदान में अपना नाम बनाने निकल पड़ा है। फुटबॉल ऐसे खेलता है जैसे मेसी और रोनाल्डो को टक्कर देने की तैयारी कर रहा हो। कमाल की बात तो ये है कि भाई गोल भी मारता है और गोल होते ही जीत का जश्न भी ऐसे मनाता है जैसे वर्ल्ड कप जीत लिया हो। लगता है अब जंगल छोड़कर फुटबॉल की दुनिया में राज करने का इरादा है! बंदर अब फुटबॉल का बादशाह बनने निकला! पेड़ों पर चढ़ना छोड़, अब गोल पर गोल ठोक रहा है!0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी: CCTV में कीटनाशक चुराने वाला पकड़, 28 हजार बकाये पर मारपीट की धमकी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- CCTV में कैद हुई कीटनाशक की बोतल चोरी, 28 हजार रुपये मांगने पर दुकानदार से अभद्रता और मारपीट की कोशिश बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र के जकरिया गांव में बीज भंडार की दुकान से कीटनाशक की बोतल उठाकर पॉलिथीन में रखते युवक का CCTV फुटेज सामने आया है। वहीं, 28 हजार रुपये के पुराने बकाये और दवा की कीमत मांगने पर दुकानदार व उसकी पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का मामला भी सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जकरिया गांव निवासी संजय कुमार पुत्र बाबू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई अजय कुमार गांव में बीज भंडार की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे गांव का मोहित कुमार पुत्र रामचंदर दुकान पर दवा लेने आया था। दुकानदार ने उसकी मांग के अनुसार दवा पॉलिथीन में रख दी। इसी दौरान मोहित ने काउंटर पर रखी कीटनाशक की दूसरी बोतल भी कथित तौर पर पॉलिथीन में रख ली और बिना भुगतान किए चला गया। बाद में CCTV फुटेज देखने पर इसकी जानकारी हुई। आरोप है कि दुकानदार ने जब बोतल की कीमत और पुराने 28 हजार रुपये के बकाये का भुगतान मांगा तो विवाद शुरू हो गया। 30 अक्टूबर को मोहित कुमार, उसके पिता रामचंदर पुत्र गजोधर और पत्नी रूबी वर्मा एकराय होकर दुकान पर पहुंच गये। तीनों ने दुकानदार अजय कुमार और उनकी पत्नी से गाली-गलौज व अभद्रता की। विरोध करने पर कॉलर पकड़कर खींचने, मारपीट की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना से जुड़े दो CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। एक में युवक कीटनाशक की बोतल उठाकर पॉलिथीन में रखता दिख रहा है, जबकि दूसरे में दुकान पर विवाद का दृश्य है। हालांकि, फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सफदरगंज पुलिस ने मोहित कुमार, रामचंदर और रूबी वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
दिल्ली के रोशनारा रोड की जर्जर इमारतें: बड़े हादसे का खतरा बना रहता है
New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे है कहीं पुरानी जर्जर इमारतों के गिरने की वजह से कई मौत हो गई तो कही निर्माण कार्य के दौरान इमारत गिरने की वजह से मौतें हुई हाल की घटना में एक पुरानी जर्जर इमारत गिरने से दो की मौत हो गई ऐसी दिल्ली में एक नहीं अनेक इमारतें जो जर्जर हालत में है कभी भी किसी भी समय हादसा हो सकता है इसी का रियलिटी चेक करने के लिए हम पहुंचे दिल्ली के रोशनारा रोड पर तो यहां हमने कहीं ऐसी जर्जर इमारत नजर आई जिसमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ऐसी जर्जर इमारत में या तो कुछ लोगों रह रहे हैं या कुछ लोगों ने अपनी दुकान खोली हुई है हमने उनसे बात की तो उनका यह कहना है कि डर लगता है बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है लेकिन इसको लेकर हमने मालिक मकान से शिकायत की है मालिक मकान ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसको रिपेयर कराया जाएगा लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तब0
0
Report
सोनभद्र में यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता रैली जारी
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में जुटी है। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जरिए वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है। VO-1: यातायात जागरूकता रैली में यातायात पुलिस, डायल-112 और मिशन शक्ति की टीम ने स्कूटी और मोटरसाइकिल के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की गई। VO-2: इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा ने यातायात नियमों के पालन को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से खुद यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। दरअसल, यातायात नियमों की अनदेखी और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली लापरवाही कई बार गंभीर हादसों की वजह बनती है। ऐसे में पुलिस का यह जागरूकता अभियान लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने की एक पहल है। VO-3: रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर कुमार सिंह, यातायात प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात माह के तहत सोनभद्र पुलिस की ओर से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके.0
0
Report
Advertisement
जालौन: नहर में डूबे दो युवक, SDRF ने 21 घंटे बाद दूसरा शव बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए दो युवकों के नहर में डूबने का मामला, एसडीआरएफ की टीम ने 21 घण्टे तलाश के बाद दूसरा शव बरामद किया, एसडीआरएफ टीम ने दूसरे 19 वर्षीय युवक राजा का शव किया बरामद, नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे थे दोनों युवक, बीती मंगलवार की शाम 35 वर्षीय मोहन का शव किया गया था बरामद, रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने परैथा गांव में आये थे दोनों युवक, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के परैथा नहर का मामला।0
0
Report
तेंदूखेड़ा में लोन के झांसे में किसान के खाते से 96 हजार का नुकसान
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र से जहाँ किसान महेश कुमार किरार को दूध डेयरी खोलने के लिए बैंक लोन दिलाने का झांसा दिया गया। पीड़ित के पिता को कैंसर की बीमारी है, जिसके इलाज और आर्थिक जरूरत के चलते वह आरोपियों के झांसे में आ गया और गांव के ही मुकेश पटेल और उसके दो बेटों आदर्श और अंश पटैल ने बैंक खाता खोलवाया और केवाईसी के बहाने मोबाइल लेकर खाते का दुरुपयोग किया। पीड़ित को लोन तो नहीं मिला, उल्टा उसका बैंक खाता करीब 96 हजार रुपये माइनस में चला गया और पीएम आवास योजना की 40 हजार की किस्त भी होल्ड हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल तेंदूखेड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
अटल आवास के बगड़ाई मंदिर के पास विवाद में युवक की मौत, तीन घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के बगड़ाई मंदिर के पास अटल आवास में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मयंक ध्रुव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रात की है। छत पर लकड़ी जलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों ओर से नुकीले हथियारों से हमला किया गया। हमले में एक पक्ष के सुदामा साहू, बिट्टू मानिकपुरी और एक अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के करीब 19 से 20 वर्षीय मयंक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआती जानकारी में छत पर लकड़ी जलाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं पाई जा पाई है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद अटल आवास क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
नवादा: SI नितीश कुमार बर्खास्त, अवर निरीक्षक पर रिश्वत-गाड़ी दुरुपयोग के आरोप
Nawada, Bihar:नवादा में पदस्थापित अवर निरीक्षक नितीश कुमार सेवा से बर्खास्त, बिहार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने की कार्रवाई, नितीश कुमार ने ली थी रिश्वत और सरकारी वाहन का किया था दुरुपयोग नवादा: बिहार में शराबबंदी लागू है। शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी और सेवन को रोकने की जिम्मेदारी मद्य निषेध विभाग निभा रहा है। लेकिन मद्य निषेध विभाग के कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो खुद ही शराब के 'खेल' में शामिल हो जाते हैं। ऐसे ही एक अवर निरीक्षक (Sub Inspector) नितीश कुमार को सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बिहार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। एसआई नितीश कुमार नवादा में तैनात थे। उन पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने वालों को रुपये लेकर छोड़ने और सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग और छापेमारी में अपने रिश्तेदारों को शामिल करने का आरोप लगा था।नितीश कुमार ने 16 नवंबर 2025 को जेल से छूट गए। जेल ले छूटने के बाद 3 दिसंबर 2025 को उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने नवादा में अवर निरीक्षक के पद पर काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने उसी दिन एक अन्य आदेश के जरिए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए जांच शुरू कराई। जांच के दौरान सब इंस्पेक्टर नितीश कुमार से कोई ऐसा जवाब नहीं मिला, जिस पर विभाग को लगे कि उनकी गलती नहीं था। इसके बाद विभाग ने 17 नवंबर 2026 को एसआई नितीश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया।0
0
Report
बिलासपुर सिरगिट्टी में दिनदहाड़े बाइक में आग, कारण अभी स्पष्ट नहीं
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बाइक में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना तिफरा स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे खड़ी बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि बाइक से उठती लपटों का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि बाइक में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, वहीं यह भी स्पष्ट नहीं है कि किसी ने जानबूझकर बाइक को आग के हवाले किया है या फिर यह हादसा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर सिरगिट्टी पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि बाइक में आग कैसे लगी。0
0
Report
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में कौशल प्रतियोगिता से नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के 24 जिलों से पहुंचे 240 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया। 11 व्यावसायिक ट्रेडों में करीब 200 प्रोजेक्ट मॉडल के जरिए विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचारों को सामने रखा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से JCERT रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने ट्रेड में पहला स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तकनीकी समझ, रचनात्मकता और समस्या समाधान से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल को मंच देना और उन्हें नवाचार के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय मंत्री के अनुसार पंजाब में पराली जलाने में कमी; कांग्रेस पर गंदी राजनीति का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री ख़ुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफ़ी कमी की है। दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं। मैं श्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बहुत चिंतित हूँ। पंजाब के किसानों के पक्ष में सच बोलने की वजह से वे अपना कैबिनेट पद खो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि प्रदूषण के लिए पराली जिम्मेदार नहीं है.0
0
Report
बेतिया के गौनाहा के छठ घाटों पर हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां गौनाहा के छठ घाट पर हुए हिंसक मारपीट का वीडियो सामने आया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गौनाहा के पंडई नदी के दोनों छोर पर छठ घाट बना था मसही और विसौली गांव के छठ घाट दोनो किनारे पर बैठा था तभी पटाखे के विवाद को लेकर विवाद हो गया दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई नदी के बीच धारा में लाठी डंडे से मारपीट की ऐसी तस्वीर देख आप दंग रह जायेंगे मारपीट के इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए महिलाएं बच्चे भी इस घटना में घायल हुए है वीडियो में आप देख सकते है कैसे एक दूसरे पर लाठी डंडा से हमला किया जा रहा है छठ घाटों पर असमाजिक तत्वों का कब्जा हो गया है। महापर्व छठ में लौरिया के पंडापट्टी गांव में डीजे को लेकर विवाद हुआ जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए गौनाहा में पटाखे को ले विवाद हुआ जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए है इन दो घटनाओं ने बेतिया पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है छठ पूर्व बेतिया पुलिस ने दावा किया था कि सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है लेकिन इन दो घटनाओं ने पुलिस के तमाम दावों का पोल खोल दिया है छठ घाटों पर असमाजिक तत्वों का कब्जा रहा और इन घाटों पर जमकर बवाल हुआ है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है0
0
Report
एक और अवसर कैंप: रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Ranchi, Jharkhand:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार आज राज्य में प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित "एक और अवसर कैंप" का रांची हटिया स्थित विभिन्न मतदान केंद्र एवं ASDD सूची के मतदाताओं के निवास स्थान का भौतिक निरीक्षण किया। बूथों के मतदाता निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए इस अवसर का उठा रहे हैं लाभ0
0
Report
Advertisement
