icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow28 Jan 2025, 05:26 pm

उन्नावः बांगरमऊ नगर में अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर, अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ नगर के हरदोई-उन्नाव मार्ग से अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस, राजस्व और पालिका प्रशासन ने अभियान चलाया। एसडीएम नम्रता सिंह, सीओ अरविंद चौरसिया, नायब तहसीलदार पंकज गौतम और अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान कोतवाली गेट के सामने से हरदोई-उन्नाव मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी चलाकर हटाया गया। इस अतिक्रमण से आए दिन जाम की समस्या थी। रोजाना लोगों को जाम में घंटों खड़े रहना पड़ता था। हालांकि इस बड़ी कार्रवाई से अवैध अतिक्रमण कर्मियों में हड़कंप मच गया। सड़क की पटरियों और नाली के ऊपर अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा के DSP गिरिराज गर्ग हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक

Kota, Rajasthan:कोटा से पुलिस महकमे के लिए दुखद खबर सामने आई है... डीएसपी गिरिराज गर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे कोटा में अपनी ड्यूटी के सिलसिले में सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे क्वार्टर पर बैठे हुए अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और घबराहट होने लगी। उन्होंने तुरंत अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। साथी पुलिसकर्मी उन्हें कोटा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। डीएसपी गिरिराज गर्ग भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ के रहने वाले थे। इसी साल मार्च में जयपुर के एक निजी अस्पताल में हार्ट ब्लॉकेज के बाद उनका स्टेंट डाला गया था। इसके बाद अगस्त में उन्होंने 14वीं आरएसी में जॉइन किया था और फिलहाल अपनी कंपनी के साथ कोटा में तैनात थे।गिरिराज गर्ग की करीब चार साल की सर्विस अभी बाकी थी। अचानक हुई मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही आरएसी के अधिकारी और जवानों के साथ दादाबाड़ी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। फिलहाल पुलिस और विभागीय अधिकारी आगे की प्रक्रिया में जुटे हैं।
0
0
Report

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर EVM से भरी गाड़ी पलटी, कोई घायल नहीं

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर 38 मील के पास एक सड़क हादसा हो गया। आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए जैसलमेर से पाली जा रही ईवीएम (EVM) मशीनों से भरी दो गाड़ियों में से एक अचानक सड़क पर गाय आ जाने से असंतुलित होकर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण हाईवे पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई; चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि एक पुलिस हेडकांस्टेबल को मामूली चोटें आई हैं। मामला चुनाव और ईवीएम जैसी संवेदनशील सामग्री से जुड़ा होने के कारण बालेसर एसडीएम सुमन राठौड़ तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने तुरंत क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को सीधा करवाया। इसके बाद सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करवाकर पाली के लिए रवाना कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ के आसमान में पहली बार तिरंगा, सूर्यकिरण टीम 19–20 सितंबर मोहिउद्दीनपुर में प्रदर्शन

मेरठ के आसमान में पहली बार तिरंगे के रंग बिखरने वाले हैं। 19 और 20 सितंबर को भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम मोहिउद्दीनपुर में एयर शो करेगी. परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में होने वाले इस ऐतिहासिक एयर शो में नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे. विमानों द्वारा लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे रोमांचक करतब दिखाए जाएंगे। बेहद कम दूरी पर विमानों की सटीक टाइमिंग और सामंजस्यपूर्ण उड़ान दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी. प्रशासन ने दर्शकों के लिए खुले पंडाल, प्रवेश मार्ग, खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि एयर शो के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों ने आशीर्वाद का दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ

Vijayapura, Karnataka:कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर जवानों ने जलाया आशीर्वाद का दीप सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस थानों और सुरक्षा शिविरों में भी हुआ दीप प्रज्वलन बीजापुर- जिला पुलिस बीजापुर द्वारा गुरुवार को सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को लेकर “सेवा संकल्प अभियान जन सेवा ही प्रभु सेवा” की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम दिन कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया। पुलिस के मुताबिक, कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा और डीआरजी के जवानों द्वारा संचालित संयुक्त अभियानों में प्रदर्शित साहस और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में दीप प्रज्वलित किया गया। इसे आंतरिक सुरक्षा और शांति के लिए कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों के त्याग एवं समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया गया। अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, यातायात कार्यालय सहित जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों तथा सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शिविरों में भी अधिकारियों एवं जवानों ने दीप प्रज्वलित किए। विभिन्न स्थानों पर रंगोली और दीप सजाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस विभाग ने बताया कि अभियान के माध्यम से जवानों के त्याग और समर्पण के साथ जनसेवा, शांति और सुरक्षित समाज के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
0
0
Report

गुरुग्राम के ऑटो में यमराज की सवारी, नियम ध्वस्त

Gurugram, Haryana:गुरुरुग्राम में ऑटो में "यमराज की सवारी" सवारियों का सफर या यमराज के दरबार की टिकट? गुरुग्राम में ऑटो बना डबल डेकर सवारी गाड़ी ऑटो के अंदर, पीछे और ऊपर ठूस-ठूस कर भरी सवारी देखने से लग रहा है कि यह खिलाड़ी है जो खेल कर वापस सोहना जा रहे हैं एक ऑटो में दो दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी, ऊपर-नीचे हर तरफ खिलाड़ी गुरुग्राम- सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर रात के अंधेरे में ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहा ऑटो इस एलिवेटेड फ्लाईओवर पर ऑटो की एंट्री पर भी है प्रतिबंध खास बात यह कि ऑटो के आगे और पीछे नहीं थी कोई नंबर प्लेट चंद मिनटों के सफर में यमराज को दिया न्योता!
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के परसपुर में विरोध प्रदर्शन पर मुकदमा; सरकारी कार्य बाधित

Gonda, Uttar Pradesh:परसपुर थाने में सपा नेत्री काजल निषाद और एसडीएम व थाना अध्यक्ष परसपुर को धमकी देने वाले राजा निषाद समेत 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, रोड जाम कर यातायात प्रभावित करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि 11 सितंबर को गोरखपुर से मृतक विनोद साहनी के घर रेक्सडिया पहुंचकर परिजनों को बरगलाकर शव को घर से दूर लेकर चचरी भौरीगंज मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध हुआ जिससे जन सामान्य एवं यातायात का आवागमन बाधित रहा, एंबुलेंन भी फंसी रहीं। इस मुकदमे को 12 सितंबर की रात दर्ज किया गया और चार दिन से गोपनीय रखा गया ताकि विरोध न हो सके, पर चार दिन बाद एफआईआर कॉपी उपलब्ध हुई। उप निरीक्षक आकाशदीप ने बताया कि रेक्सडिया गांव के विनोद साहनी की मौत 10 सितंबर को KGMC में हुई थी; पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुँचा और 11 सितंबर को अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। इसी बीच काजल निषाद, राजा निषाद और उनके 50-60 अज्ञात सहयोगियों ने मृतक के घर पहुंचकर शव उठाकर चचरी भौरीगंज मुख्य मार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया; सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया। राजा निषाद ने थाना अध्यक्ष को धमकी दी और SDM को भी हड़काने की बात कही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ।
0
0
Report

कश्मीर में उलेमा एक मंच पर एकजुट, मस्जिदों से सामाजिक मुद्दों की चर्चा

Chaka, क Kashmir के लिए एक नई सुबह; आस्था के मंचों से बदलाव की ओर: क Kashmir के भविष्य को नया रूप देने के लिए अलग-अलग विचारधाराओं के इस्लामिक विद्वान एक साथ आए हैं। मस्जिदें, दरगाहें और मदरसे अब युवाओं को सही और गलत की पहचान कराकर एक नए कश्मीर की नींव रखने में मदद करेंगे। कश्मीर शांति और प्यार की अपनी पुरानी पहचान को फिर से हासिल कर रहा है। कभी सूफी और ऋषियों के भाईचारे और अहिंसा के संदेश के लिए मशहूर रही यह घाटी बाद में हिंसा, आतंकवाद, विरोध-प्रदर्शन और पत्थरबाजी का केंद्र बन गई थी, जिसे कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं और ISI ने बढ़ावा दिया था। इन बाहरी ताकतों पर आरोप था कि उन्होंने कट्टरपंथी इस्लामिक विद्वानों को प्रभावित करके युवा पीढ़ी को कट्टर बनाया और पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को हवा दी। दशकों तक इस इलाके ने लगातार हिंसा का सामना किया। अब एक बड़ा बदलाव हो रहा है। सभी विचारधाराओं और संप्रदायों के इस्लामिक विद्वान आने वाली पीढ़ियों को सही और गलत के बीच फर्क समझाने की जिम्मेदारी लेने के लिए एक साथ आए हैं। इस बदलाव के केंद्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की मस्जिदें, दरगाहें और मदरसे होंगे। कश्मीर घाटी की मस्जिदों में अब सिर्फ आस्था और धर्म के उपदेश ही नहीं गूंजेंगे। उनके मंचों से अब समाज की सबसे तकलीफदेह समस्याओं पर भी बात होगी। हर शुक्रवार को होने वाले उपदेशों में युवाओं में ड्रग्स की लत, आत्महत्या और डिप्रेशन के बढ़ते मामलों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। यह अहम निर्णय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रमुख धार्मिक नेताओं की एक अहम बैठक में लिया गया है। खास बात यह है कि दशकों बाद शिया और सुन्नी नेता एक मंच पर एकजुट हुए। इस बैठक की अध्यक्षता घाटी के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने 'मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा' (MMU) के बैनर तले की। मीरवाइज उमर फारूक ने युवाओं में खुद को नुकसान पहुंचाने और मानसिक परेशानी के बढ़ते मामलों और बिगड़ते सामाजिक माहौल का जिक्र किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन समस्याओं को सिर्फ सरकार या कभी-कभार होने वाले सेमिनार पर नहीं छोड़ा जा सकता; समाज को इनका सामना करने के लिए लगातार मिलकर काम करना होगा। उन्होंने साफ कहा कि मस्जिदों और उनके मंचों की पहुंच और प्रभाव बहुत खास है। धार्मिक नेताओं का यह कर्तव्य है कि वे इस ताकत का इस्तेमाल रचनात्मक कामों के लिए करें। MMU के फ्रेमवर्क के तहत, घाटी की सभी मस्जिदों में हर शुक्रवार को किसी एक खास सामाजिक मुद्दे पर बात की जाएगी। इसका मकसद परिवारों को शुरुआती चेतावनी के संकेतों को पहचानने में मदद करना, काउंसलिंग से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। इसके अलावा, पूरे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में किसी एक बड़े सामाजिक मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए महीने में एक बार संयुक्त उपदेश (खुतबा) आयोजित किए जाएंगे। इमामों और उलेमाओं ने बार-बार कहा है कि इस्लाम या “जिहाद” के नाम पर सांप्रदायिकता, आतंकवाद या हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, और असली इस्लामिक शिक्षाएँ शांति, जीवन की पवित्रता, प्रेम, दया और मिल-जुलकर रहने पर ज़ोर देती हैं। मौलाना सैयद मुदस्सिर गिलानी ने कहा, मैं आपके मीडिया के जरिए यह बात कहना चाहता हूँ क्योंकि आप सही खबरें दिखाते हैं और दूसरे मीडिया स्रोत भी; अब लोगों के सामने यह बात आ गई है कि क Kashmir के उलेमा (विद्वान) शांति-पसंद हैं, शांति की शिक्षा देते हैं, और शांति व भाईचारे का पाठ पढ़ाते हैं। और अल्हम्दुलिल्लाह, अगर हाल ही में ऐसा कदम उठाया गया है - यानी शिया और सुन्नी का एक साथ आना तो ऐसी कॉन्फ्रेंस पहले भी हुई हैं, और ऐसी कॉन्फ्रेंसेस आगे भी होती रहेंगी क्योंकि यहाँ हज़ारों ऐसे संस्थान हैं जो ऐसी कॉन्फ्रेंसेस आयोजित करते हैं। लेकिन हाल ही में हुई कॉन्फ्रेंस क Kashmir के भविष्य के लिए बहुत अच्छी थी। ऐसी कॉन्फ्रेंसेस होनी चाहिए ताकि लोग शांति और सुकून का संदेश फैलाएँ। पूरे कश्मीर को मस्जिद से उम्मीद है कि वहाँ से पूरे देश को ऐसा मार्गदर्शन मिले, ऐसा रास्ता मिले, जिससे देश एकजुट हो सके। लेकिन मैं इसमें यह भी जोड़ना चाहूंगा कि हमें सूफीवाद को बढ़ावा देना चाहिए; सूफीवाद को लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए। MMU के नए फ्रेमवर्क के तहत, घाटी की सभी मस्जिदों में हर शुक्रवार को किसी एक खास सामाजिक मुद्दे पर बात की जाएगी। इसका मकसद परिवारों को शुरुआती चेतावनी के संकेतों को पहचानने में मदद करना, काउंसलिंग से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। इसके अलावा, पूरे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में किसी एक बड़े सामाजिक मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए महीने में एक बार संयुक्त उपदेश (खुत्बा) आयोजित किए जाएंगे। इमामों और इस्लामिक विद्वानों ने, खासकर भारत और क Kashmir के संदर्भ में, बार-बार कहा है कि इस्लाम या “जिहाद” के नाम पर सांप्रदायिकता, आतंकवाद या हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, और असली इस्लामिक शिक्षाएँ शांति, जीवन की पवित्रता, प्रेम, दया और मिल-जुलकर रहने पर ज़ोर देती हैं।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो चंद्रपुरा में घर में घुसकर गोलीबारी, पति-पत्नी की मौत, बेटा घायल

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर अपराधियों ने तीन लोगो को गोली मारी जिसमें पति और पत्नी की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है। ये घटना बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी पश्चिमपल्ली आवासीय कॉलोनी में क्वार्टर नंबर H M -14 में हुई है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर गीली मारी है। पूरी घटना बताते चले कि बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी पश्चिमपल्ली आवासीय कॉलोनी में आज गुरुवार रात घर में घुसकर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने घर का दरवाजा खटखटाया जहां 65 वर्षीय नरेश सिंहा ने जब घर का दरवाजा खोला तो अपराधियों ने उनको और उनकी पत्नी को गोली मार दी वहीं बेटा जब गोली की आवाज सुनकर आया तो उसे भी अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना में दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उनका पुत्र रोहित सिंहा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित को चंद्रपुरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल गोलीकांड के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और एक सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अपराधी गोली मारने के बाद आराम से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले में जांच की बात कह रही है और आगे की कार्रवाई के बाद ही वारदात से जुड़े कारणों तथा अपराधियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। मौके पर तीन थाना की पुलिस पहुंच गई है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
0
0
Report

दानापुर के खगौल में मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाकर भारी आशीर्वाद

Danapur, Bihar:खबर दानापुर के खगौल से है जहाँ के लखनी बीघा शिव मंदिर के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया यहाँ सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव पूर्व विधायक आशा सिंह और बीजेपी के उपाध्यक्ष मनोज समेत कार्यकर्त्ता और ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित किया, 5001 दिया जलाया गया है जो तालाब के चारों तरफ दिए जलते दिखाई दे रहे हैं यह दिया प्रधानमंत्री के नाम से जलाया गया है. जो काफी मनोरन् दृश्य दिखाई दे रहा है यहाँ स्थानीय लोगों ने भी दिए जलाया है और विश्वकर्मा पूजा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जयकारे भी लगा है
0
0
Report

पिथौरागढ़: दीपों से जगमगा उठा रामलीला मैदान, मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया

Pithoragarh, Uttarakhand:हजारों दीपों से जगमगाया पिथौरागढ़ का रामलीला मैदान, PM मोदी के जन्मदिन पर मनाया गया “आशीर्वाद का दिया” पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे संकल्प सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पिथौरागढ़ में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से पूरा मैदान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा़। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी प्रतिभाग कर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि “आशीर्वाद का दिया” महज दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में जनता की सहभागिता और विश्वास का प्रतीक है。 रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए संकल्प सेवा अभियान के तहत पूरे एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही देवभूमि के मूल स्वरूप को संरक्षित करने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी。 जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि संकल्प सेवा अभियान के तहत जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लोगों तक उनके निकट पहुंचाना है। उन्होंने जनपदवासियों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top