209862
उन्नाव - गंगाघाट पर सांडों की लड़ाई ,सब्जी मंडी में उथल - पुथल , पांच लोग घायल
Netua Grameen, Uttar Pradesh:शुक्लागंज ,गंगाघाट राजधानी मार्ग सब्जी मंडी में शाम को दो सांडों के बीच में लड़ाई हो गई, लड़ाई देखते-देखते इतनी बढ़ गयी, कि कई लोग चोटिल हो गए । सब्जी विक्रेताओं ने सांडों पर पानी और लाठी डंडे बरसाकर उन्हें भगाया, सांडों की लड़ाई से कई सब्जी विक्रेताओं की सब्जियों की दुकान तीतर - बितर हो गयी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लेपर्ड के हमले से वृद्ध महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत फैल गई
Dungarpur, Rajasthan:लेपर्ड के हमले से वृद्ध महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र के मोदरा छोटा गाँव में खेत पर घास लेने गई एक बुजुर्ग महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया | हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | इधर क्षेत्र में लेपर्ड की दस्तक से लोगो में दहशत का माहौल है | वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है डूंगरपुर जिले के सागवाडा पुलिस उपाधीक्षक हेरंब जोशी ने बताया कि मोदरा छोटा गाँव निवासी 65 वर्षीय थावरी देवी खेत पर घास लेने गई थी | महिला जब खेत में कृषि कार्य कर रही थी, तभी अचानक पैंथर ने उनके गले पर झपट्टा मार दिया। महिला और आसपास मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर पैंथर वहां से भाग निकला, लेकिन हमले के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने शव को सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया | घटना की सुचना पर सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा भी मोर्चरी पहुंची ओर घटना की जानकारी ली | इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | इधर गाँव में पैंथर की दस्तक से लोगो में दहशत का माहौल है वन विभाग की ओर से पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है हेरंब जोशी पुलिस उपाधीक्षक सागवाडा0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर नमक नमूना लिया
Dholpur, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई , किराना स्टोर की दुकान से नमक का लिया सैंपल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई सरमथुरा (धौलपुर) जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में बुधवार को सरमथुरा कस्बे में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा दल ने पीएनबी बैंक के पास स्थित किराना स्टोर की दुकान से नमक का नमूना लिया। नमूने को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि आमजन तक शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचे इस उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को भी निर्धारित मानकों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही विक्रय करने के निर्देश दिए।0
0
Report
जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करी: तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रवण विश्नोई पुत्र भाखरराम, निवासी जाणियों की ढाणी बिड़ासनी, डांगियावास के खिलाफ 5 जून 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे बने पशु बाड़े में दबिश देकर 28.610 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हो गया और अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। 28 सितंबर को आरोपी के जोधपुर आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य पहचान आभा आईडी बनाने का अभियान तेज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन यानी एबीडीएम के तहत नागरिकों की आभा आईडी बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के सभी पात्र नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ना है। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि जिले में आभा आईडी बनाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आभा आईडी बनने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़े पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इससे डॉक्टरों को भी मरीज के पूर्व इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समझने में सुविधा होगी। दरअसल, बेगूसराय जिले में कुल 36 लाख 60 हजार नागरिकों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 20 लाख से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि अभी 16 लाख 60 हजार लोगों को इस डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ना बाकी है। आभा आईडी नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़े रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से डिजिटल रूप में रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। डीएम रिची पांडेय ने अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों की आभा आईडी बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए अस्पतालों में तैनात ऑपरेटर, सीएचओ और एएनएम की मदद ली जाएगी। वहीं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एम-आशा ऐप के माध्यम से लोगों की आभा आईडी बनाएंगी। स्कूलों में क्लास टीचर के माध्यम से बच्चों की आभा आईडी बनाई जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी आभा से जोड़ा जाएगा। पंचायती राज विभाग जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को आभा आईडी के प्रति जागरूक करेगा। वहीं आरटीपीएस काउंटर, जीविका समूह, राशन वितरण केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लोगों की आभा आईडी बनाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी के वीएलई के माध्यम से या स्वयं आभा ऐप का इस्तेमाल कर अपनी आभा आईडी बना सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ना और स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराना है。0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी मामा को 20 वर्ष कैद, 60 हजार जुर्माना
Karauli, Rajasthan:कुडगांव थाना क्षेत्र की नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ विभिन्न स्थानों पर दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो अदालत ने उसके मामा को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी को 60 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया और अदालत ने पीड़िता प्रतिकर योजना के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के आदेश भी दिए। घटना से जुड़े पुलिस व बचाव पक्ष के अनुसार, पिता ने 25 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी; 21-22 अप्रैल 2025 की रात बालिका घर से लापता हुई, उसे बहला-फुसلाकर अपने साथ ले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने चार महीने बाद उसे अहमदाबाद-इंदौर हाईवे से दस्तयाब किया; पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ उसे इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। जांच में आरोपी उसके मामा पाए गए। अदालत में 18 गवाहों के बयान और 20 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो प्रकरण ब्रजेश कुमार शर्मा की अदालत ने आरोपी को दोषी माना और सजा सुनाई।0
0
Report
बीजेपी प्रवक्ता डॉ. जफर इस्लाम ने इंडिया पर बयान दिया
Noida, Uttar Pradesh:Dr Zafar Islam BJP Spokesperson0
0
Report
Advertisement
राजीव चंद्रशेखर ने INDIA गठबंधन पर निशाना, राहुल गांधी केंद्रित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक पर केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "INDIA गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। यह असल में राहुल गांधी को आगे बढ़ाने और प्रमोट करने का ज़रिया बन गया है - पूरी कांग्रेस पार्टी को नहीं, बल्कि खास तौर पर राहुल को... उन्हें (कांग्रेस को) INDIA गठबंधन या देश की कोई असली चिंता नहीं है; उनका पूरा ध्यान राहुल गांधी को बढ़ावा देने और उन्हें चर्चा में बनाए रखने पर है। गठबंधन में शामिल कई पार्टियां अब इसे छोड़ रही हैं। जो पार्टियां अभी भी साथ हैं, उन्हें भी आखिरकार यह बात समझ आ जाएगी."0
0
Report
चकराता में सेना के ट्रक के ब्रेक फेल, चार महिलाएं चपेट में आ गईं
चकराता में सेना के ट्रक के ब्रेक फेल, चार महिलाएं चपेट में आ गईं... ट्रक के ब्रेक फेल हुए... तो देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई... फिलहाल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है..0
0
Report
8 साल बाद सितंबर में भोपाल की रात 20°C से नीचे गिरा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में 8 साल बाद रात का पारा 20 डिग्री के नीचे लुढ़का इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे कम रहा भोपाल में गुलाबी ठंड की दस्तक मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा इससे पहले 29 सितंबर 2018 को पारा 19.4 डिग्री था, यानी 8 साल बाद सितंबर में इतनी ठंडक लौटी धार में 17.4, छिंदवाड़ा में 18.4, बैतूल और नौगांव में 18.8 तथा उज्जैन में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज दिन में धूप से तापमान बढ़ेगा, लेकिन साफ आसमान और कम नमी के कारण रात में पारा तेजी से गिरेगा0
0
Report
Advertisement
पीरटांड़ के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी ने श्रद्धांजलि दी; क्षेत्र के विकास के संकल्प
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के शहरपुरा में बुधवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा और उनकी बेटियाँ ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पति की स्मृतियों को याद कर श्वेता शर्मा भावुक हो उठीं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। श्रद्धांजलि के बाद श्वेता शर्मा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। माहौल भावुक रहा। श्वेता शर्मा ने कहा कि पीरटांड़ के लोग सोनू के परिवार के समान थे और वह क्षेत्र के विकास के लिए सजग रहेंगी। उन्होंने कहा कि सोनू ने पीरटांड़ के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगी और जनता के साथ खड़ी रहेंगी। सोनू की बेटी सृष्टि ने कहा कि उनके पिता पीरटांड़ के लोगों से गहरा जुड़ाव रखते थे; परिवार क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में भागीदारी बनाएगा। मौके पर स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।0
0
Report
भोपाल दौरे के दौरान ड्रोन रोक: 5 किमी रेड जोन, 2–3 अक्टूबर तक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त ताज लेक फ्रंट होटल, दशहरा मैदान और IISER भौंरी के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध तीनों स्थानों से 5 किलोमीटर की परिधि रेड जोन/नो फ्लाइंग जोन घोषित ड्रोन के साथ पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर भी रोक प्रतिबंध 2 अक्टूबर शाम 6 बजे से 3 अक्टूबर रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा0
0
Report
हेलमेट से ड्राइवर पर हमला, अजमेर बस स्टैंड में हंगामा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रोडवेज बस के ड्राइवर को हेलमेट मार कर सर फोड़ने की घटना से हंगामा खड़ा हो गया... आरोप रहा कि होमगार्ड के एक सिपाही ने रॉन्ग साइड मोटरसाइकिल लाकर बस के सामने खड़ी कर दी... जिस पर चालक ने बस को रोक दिया और इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ... मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड जवान ने हेलमेट से ड्राइवर के सर पर वार कर दिया ..जिससे उसके सर से खून बह निकला मामला बिगड़ता देख बड़ी संख्या में सवारिया भी नीचे उतर गई और रोड पर जाम लग गया... इसी दौरान रोडवेज के अन्य कर्मचारियों ने बस स्टैंड के बाहर लाकर बसों को खड़ा कर दिया और सड़क मार्ग को जाम कर दिया... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रोड जाम करने के आरोप में बस में सावर जैतारण के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है ... रोडवेज के घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है सिविल लाइंस थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं रोडवेज प्रबंधन ने भी आरोपी होमगार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.0
0
Report
Advertisement
सोनिया गांधी की टिप्पणी पर घमासान, नीतीश बनाम कांग्रेस लोकतंत्र पर आरोप
Patna, Bihar:PATNA कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। मुझे इस टिप्पणी पर आश्चर्य होता है। नीतीश जी सोनिया गांधी जी के सर्टिफिकेट के मोहताज़ नहीं है। उन्हें लोग प्यार से विकास पुरुष कहते हैं। उन्होंने 20 साल के शासनकाल में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। INDI गठबंधन की बैठक के बाद लोकतंत्र बचाने की बात हुई। यह हास्यास्पद है कि आपातकाल के ज़रिये देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने वाली कांग्रेस पार्टी आज लोकतंत्र की बात कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में लोकतंत्र स्थापित किया है और हम विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।0
0
Report
आगर मालवा में कांग्रेस का प्रदर्शन: SIR और मतदाता सूचियों पर CEC इस्तीफे की मांग
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में SIR और मतदाता सूचियों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बुधवार को सड़क पर उतर आया। ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर आग बुझाने और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। वीओ- आगर के छावनी नाका स्थित अम्बेडकर कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ प्रदर्शन नारेबाजी के साथ कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में CEC के इस्तीफे, SIR और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच तथा पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की गई। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनविश्वास बनाए रखने की भी मांग उठाई।0
0
Report
सूरजपुर में हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीण दहशत पसर गई
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ -- सूरजपुर में हाथी के हमले में युवक की मौत, खेत में मिला शव .. तीन दिन से लापता था मृतक प्रमोद राजवाड़े.. युवक के शव, के पास मिले हाथी के पैरों के निशान.. हाथी के कुचलने से मौत की आशंका, वन विभाग की टीम कर रही जांच .. लगातार हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश.. हाथियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वन विभाग पर उठे सवाल .. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा गाँव का मामला..0
0
Report
Advertisement
