Unnao - समाजसेवी वेदपाल मिश्रा की पूर्णतिथि पर कम्बल वितरण किया गया
Sohramau, Uttar Pradesh:उन्नाव नवाबगंज विकासखंड सोहरामऊ कस्बे में गुरुवार को समाजसेवी वेदपाल मिश्रा की पूर्णतिथि पर सुंदरकांड का पाठ कर कम्बल वितरण किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी वेदपाल मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्जन कर किया गया , कार्यक्रम का संचालन करते हुए शत्रुघ्न मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा जी ने अपना पूरा जीवन लोगों के उत्थान में लगा दिया था, किसान के बेटे होने के बाद भी उन्होंने समाज सेवा बढ़-चढ़कर की थी. वे व्यवहारिकता की जो छाप समाज के बीच जो छोड़ गए है वह हमेशा लोगो को प्रेरित करेगा, इस मौके पर राजेश मिश्रा , शिव प्रसाद मिश्रा, पुत्ती सिंह , इंद्रवीर सिंह , कालीचरण तिवारी सहित सभी लोग मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
