icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209861
Sharad KakkarSharad KakkarFollow25 Dec 2024, 05:59 pm

उन्नावः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था घर से

Netua Grameen, Uttar Pradesh:

मंगत खेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा साथी घायल हो गया। बाइक पर सवार राज (22) बीए का छात्र और अशोक (24) अपने घर सिविल लाइन से मंगत खेड़ा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें मंगत खेड़ा कस्बे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया। दोनों को बिछिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर दुकानदार-पुलिस तनाव, SDM ने जांच और समाधान का आश्वासन

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों और पुलिस प्रशासन के बीच बढ़ी तल्खी, एसडीएम ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन मोहनिया के भभुआ रोड स्थित दुकानदारों ने आज एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी से मुलाकात कर पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुकानदारों का नेतृत्व कर रहे नंदलाल जायसवाल ने बताया कि वे अपनी सीमा के भीतर व्यापार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि बीते दिन अतिक्रमण हटाने के दौरान एक अधिकारी ने उन पर हाथ उठाया और विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जायसवाल ने कहा, "बिना किसी कसूर के हमारे तीन भाइयों को हिरासत में लिया गया और दुकान के सामान के साथ तोड़फोड़ की गई।" उनकी मुख्य मांग है कि दुकान के सामने अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड को कहीं और स्थानांतरित किया जाए ताकि उनका व्यवसाय प्रभावित न हो। दूसरी ओर एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि दुकानदार अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित करने का अभियान प्रशासन के एजेंडे में है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। एसडीएम ने दुकानदारों को निष्पक्ष जांच और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मुलाकात के बाद अब देखना यह होगा कि शहर में यातायात व्यवस्था और दुकानदारों के बीच का यह विवाद कब तक सुलझ पाता है।
0
0
Report

सीवान के विवाह समारोह में चाकू से हत्या: बाराती विवाद के बाद मौत

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में शादी समारोह में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है।इस घटना के बाद शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बारात में हुए विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव की है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मनीष कुमार गोंड के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से बारात नगई गांव आई थी। इसी बारात में शामिल मनीष कुमार गोंड भी पहुंचे थे। शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया।घायल मनीष कुमार गोंड को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है。
0
0
Report

समस्तीपुर में शादी समारोह के दौरान करंट से 9 वर्षीय बच्चे की मौत

Samastipur, Bihar:शादी समारोह में भोज के दौरान, बिजली के तार के संपर्क में आने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. शादी समारोह मातम में बदला। समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के गर्मियां गांव के वार्ड एक मोहल्ला में करंट लगने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चा गांव के महेश राम का पुत्र सौरभ कुमार बतलाया गया है. वह वर्ग चार का छात्र था. घटना की सूचना पर शिवाजी नगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया. घटना के संबंध में मृतक का चाचा सुभाष राम ने बतलाया कि घर के बगल में एक शादी समारोह को लेकर भोज का आयोजन था. घर के अधिकतर लोग भोज खाने के लिए गए हुए थे. सौरव और बच्चों के साथ घर में ही खेल रहा था इसी दौरान घर के छप्पर में बल्ब लगाने के लिए तार लटका हुआ था इसी तार को उसने पकड़ लिया. जिससे उसे करंट लग गया. जब परिवार के लोग भोज खाकर लौटे तो देखा कि इसके हाथ में तार सटा हुआ है, और वह नीचे पड़ा हुआ है हल्लाह होने पर बिजली की लाइन काटने के बाद परिवार के लोग उसे उठाकर गांव के ही एक निजी डॉक्टर के पास ले गए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. शिवाजी नगर थाना अध्यक्ष मौसम कुमारी ने कहा कि करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है。
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी के बुजुर्ग की 30 साल की बिजली खंभा हटाने की जंग जारी

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story For Zee Helpline- तीस साल से खेत में गड़ा है बिजली का खंबा, न हटा और न ही मुआवजा ही मिला, 80 वर्षीय अब्दул मुजीब की लड़ाई अब भी जारी बाराबंकी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर जैदपुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग पिछले तीन दशक से अपने ही खेत में गड़े बिजली के खंभे को हटवाने और न्याय पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर, जब कदम भी साथ छोड़ने लगे हैं, तब भी वह अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इन सबके बीच अब्दुल मुजीब की आंखों में जी न्यूज से उम्मीद जगी है कि शायद अब किसी अधिकारी तक उनकी पीड़ा Reach, जिसे समझकर वह उन्हें राहत दिला सके। इनामीपुर निवासी अब्दुल मुजीब का आरोप है कि करीब 30 साल पहले बिजली विभाग ने बिना उनकी अनुमति के उनके खेत में बिजली का खंभा गाड़ दिया था। उस समय जब उन्होंने विरोध किया तो विभागीय अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि खंभे के बदले उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन वक्त गुजरता गया, आश्वासन हवा हो गए और आज तक न तो खेत से खंभा हटाया गया और न ही कोई मुआवजा मिला。 अब्दुल मुजीब बताते हैं कि पिछले 30 वर्षों में उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर बिजली विभाग के कई बड़े अधिकारियों तक अपनी फरियाद पहुंचाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। अब हालात यह हैं कि बुढ़ापे में चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है, फिर भी वह न्याय की उम्मीद में दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर हैं。 उन्होंने बताया कि पहले इस पोल के जरिए रामसनेहीघाट फीडर से बिजली सप्लाई होती थी। जब उन्होंने विभाग से खेत से खंभा हटाने की मांग की तो विभाग की ओर से करीब सवा लाख रुपये का भारी-भरकम इस्टीमेट थमा दिया गया। इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए पूरी तरह असंभव है。 अब्दुल मुजीब का कहना है कि खेत में फसल बोते और कटाई के दौरान मजदूरों को कई बार हल्का करंट महसूस होता है। इससे हर समय हादसे और जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। गांव वालों में भी इसे लेकर डर का माहौल है। वहीं इस मामले में जब अधीक्षण अभियंता राजबाला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। नियमानुसार जो भी उचित होगा, उसी के अनुसार पीड़ित की मदद की जाएगी。 शिकायतकर्ता अब्दुल मुजीब से बातचीत, बाइट- राजबाला, अधीक्षण अभियंता。
0
0
Report
Advertisement

सरयू राय की मुख्यमंत्री से मुलाकात: मौजूदा सरकार बेहतर, बदलाव की मांग नहीं

Ranchi, Jharkhand:सरयू राय ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात है मुलाकात में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई सरयू राय ने कांग्रेस को माइनस कांग्रेस सरकार बनाने की रखी बात मुख्यमंत्री ने सरयू राय से कहा अभी जैसी सरकार चल रही है वो बेहतर है अभी सरकार को बदलाव की कोई जरूरत नहीं ,मुख्यमंत्री वर्तमान गठबंधन में कंफर्टेबल है सरयू राय ने कहा सरकार जैसी भी चले,बेहतर काम करने की जरूरत भाजपा के साथ भी अभी सरकार बनने की नही है कोई बात सरकार के अधिकारी पूरी क्षमता के साथ नहीं कर रहे सरकार का काम जयराम महतो ने पहले क्षेत्रीय दलों के सरकार का विकल्प दिया था लेकिन कांग्रेस जो काम कर रहा है उस से सरकार पर भी फर्क पड़ेगा बाइट....सरयू राय, विधायक, जेडीयू
0
0
Report

नगर पंचायत अध्यक्ष और थाना प्रभारी आमने-सामने, जमीन विवाद पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार।

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के मौरावां नगर पंचायत में जमीन विवाद को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और थाना प्रभारी के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। मामला उस समय बढ़ गया जब नगर पंचायत की ओर से जलकल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकारी नलकूप की बोरिंग का कार्य शुरू कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुवर विवेक नारायण सेठ के मुताबिक नगर पंचायत की भूमि पर बने सुलभ शौचालय के पास बोरिंग के लिए गड्ढा खुदवाया जा रहा था। इसी दौरान थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने जेसीबी चालक को थाने बुलाकर बैठा लिया और जांच पूरी होने तक कार्य रोकने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि संबंधित भूमि थाना परिसर की है और बिना जांच किसी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने थाना प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। घटना से नाराज नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक थाना प्रभारी मौरावां से हटाए नहीं जाते, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। फिलहाल पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत और पुलिस आमने-सामने हैं, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। — नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक नारायण सेठ
0
0
Report
Advertisement

बरेली में ‘लव जिहाद’ और ‘जिम जिहाद’ को लेकर विश्व हिंदू परिषद का बड़ा बयान, कार्रवाई की मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कथित “लव जिहाद”, “जिम जिहाद” और “स्पा जिहाद” के मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से श्री कृष्ण लीला स्थल स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रेस वार्ता में बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिविजय नाथ तिवारी ने कहा कि बरेली में सुनियोजित तरीके से ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जिम और स्पा सेंटरों के जरिए युवतियों को निशाना बना रहे हैं। तिवारी ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में ऐसे लोगों को “सबक सिखाने” की क्षमता है, लेकिन संगठन अनुशासन और कानून का सम्मान करता है, इसलिए फिलहाल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल अपने स्तर पर जिम और रेस्टोरेंट्स में छापेमारी अभियान चलाने को मजबूर होगा। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि सभी जिम में महिला ट्रेनर की अनिवार्य व्यवस्था कराई जाए। विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम युवक योजनाबद्ध तरीके से ऐसे “कैबिन” तैयार करवा रहे हैं, जहां कथित तौर पर “लव जिहाद” जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन जगहों का सोशल मीडिया पर प्रचार भी किया जा रहा है, जिससे समाज का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कहा कि प्रशासन को सरकार की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिले में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल सड़क पर उतरकर विरोध करेगा। वहीं महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने समाज की महिलाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी जिम को जॉइन करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें। उन्होंने कहा कि जहां संदिग्ध गतिविधियां हों, वहां जाने से बचें और परिवार की महिलाओं की गतिविधियों पर भी नजर रखें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।प्रेस वार्ता में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

यमुना नदी में नहाने गए कौशांबी के छह दोस्तों में से एक की मौत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:यमुना नहाने गए 6 दोस्त, एक कि डूबने से मौत कौशांबी जिले में यमुना नहाने गए 6 दोस्तों गए थे, एक दोस्त अचानक गहरे पानी में चला गया, उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के को राजू गांव के रहने वाले 18 वर्षी रंजीत पाल अपने 5 दोस्तों के साथ पभोषा घाट यमुना नहाने गए हुए थे। सभी लोग यमुना में नहा रहे थे तभी रंजीत पाल गहरे पानी में चला गया। पानी गहरा होने की वजह से वह डूबने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास रहे लोगो ने रंजीत को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटो की मशक्कत के बाद रंजीत का शव बरामद हुआ।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के SMS अस्पताल में ब्रेनडेड मरीज का अंगदान, किडनियां दिल्ली, लीवर एक मरीज को

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के SMS अस्पताल में 44 वर्षीय ब्रेनडेड मरीज ओमप्रकाश सोनी का सफल कैडेवर ऑर्गन डोनेशन किया गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने के बाद मरीज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें ब्रेनडेड घोषित किया गया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी ने बताया परिजनों की सहमति के बाद अंगदान प्रक्रिया पूरी की गई। मरीज की दोनों किडनियां ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली के ILBS अस्पताल भेजी गईं, जबकि लीवर का प्रत्यारोपण SMS अस्पताल में ही एक जरूरतमंद मरीज को किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने इसे मानवता और अंगदान जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top