209861
Unnao - बाइक सवार को डंफर ने मारी टक्कर
Netua Grameen, Uttar Pradesh:माता- पिता को बाइक से दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार को लखनऊ कानपुर हाइवे के बनी पुल के पास अज्ञात डंफर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें बाइक चालक बेटा और माता -पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
परीक्षा रद्द: अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के बाहर जोरदार हंगामा किया
Ranchi, Jharkhand:परीक्षा रद्द किए जाने के बाद प्रोजेक्ट भवन के मुख्य गेट पर परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी जो नौकरी कर रहे थे 8 महीने से परीक्षा रद्द होने पर जोरदार हंगामा0
0
Report
हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पानी-पानी, छत से टपकना मरीजों के लिए खतरा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का हाल देखकर सवाल उठना लाजिमी है।जिस इमरजेंसी में मरीज जिंदगी बचाने पहुंचे हैं,उसी के गेट पर बारिश का पानी मुसीबत बन गया है। मरीजों को लाने-ले जाने वाले तीमारदार पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बुजुर्ग और गंभीर मरीजों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। लेकिन असली तस्वीर इमरजेंसी के अंदर पहुंचते ही सामने आ जाती है, जहां बारिश से छत टपक रही है और फर्श पानी से गीला हो गया है। बाहर से आने वाले मरीजों और तीमारदारों के जूतों के साथ पानी और गंदगी भी वार्ड के अंदर पहुंच रही है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी इसी माहौल में काम करना पड़ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इमरजेंसी वार्ड में साल 2025 में टीन शेड का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद तेज बारिश में छत से पानी टपकने लगा। देखते ही देखते फर्श गीला हो गया और वार्ड के अंदर फिसलन के साथ गंदगी फैल गई। जिस जगह मरीजों को साफ-सुथरा और सुरक्षित इलाज मिलना चाहिए, वहां बारिश का पानी व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। मरीज परेशान हैं, तीमारदार परेशान हैं और मेडिकल स्टाफ भी इस अव्यवस्था के बीच काम करने को मजबूर है। यानी बाहर जलभराव और अंदर टपकती छत... सवाल सिर्फ बारिश का नहीं, इंतजामों का है। बात सिर्फ इमरजेंसी तक सीमित नहीं है। मेडिकल कॉलेज के कक्ष संख्या 19 में सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार का कार्यालय भी बारिश से अछूता नहीं है। यहां दीवारों से पानी रिस रहा है और छत से लेकर दीवारों तक प्लास्टर खराब हो रहा है। सीएमएस का कहना है कि अत्यधिक बारिश के कारण यह समस्या हुई है और इसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल डॉ. जे. बी. गोगोई से इस संबंध में बात हुई है और सुधार का आश्वासन मिला है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—ये वही हरदोई है, जो प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का गृह जनपद है। ऐसे में अगर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ही बारिश में पानी-पानी हो जाए, तो फिर व्यवस्थाओं की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है.0
0
Report
मुरैना के कृष्णा पैलेस होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवतियाँ समेत एक युवक गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में अय्याशी के अड्डे पर छापेमार कार्यवाही मुरैना पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट पर डाला छापा, पुलिस को देखकर कई युवक कूद कर भागे, पुलिस ने होटल के कमरों से चार युवती सहित एक युवक को पकड़ा, पुलिस को लंबे समय से होटल में मिल रही थी अनैतिक कार्यों की सूचना, मुरैना की दो थाना के पुलिस बल एवं सीएसपी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल कृष्णा पैलेस में की गई कार्यवाही, कार्रवाई के दौरान होटल से पुलिस को भारी मात्रा में मिला अनैतिक सामान, पुलिस होटल संचालक को भी किया गिरफ्तार, भागे गए पुलिस होटल संचालक से कर रही है पूछताछ....0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अदालत में पेशी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग रॉन्ग नंबर से हुआ नाबालिग युवती से पहचान युवती को बुलाया अपने शहर फिर नाबालिग युवती से किया बार बार दुष्कर्म परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की डौंडी थाने में करवाई रिपोर्ट दर्ज डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार किया पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में आरोपी युवक अजय प्रजापति को न्यायालय में पेश कर भेजा ज्यूडिशियल रिमांड में जेल0
0
Report
पेटलावद हीरालाल हत्याकांड: चारों आरोपी गिरफ्तार, प्रेम संबंध वजह बना
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के पेटलावद में 2 अगस्त को हुए सनसनीखेज हीरालाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के फरार दो इनामी मुख्य आरोपियों, देवा उर्फ देवीसिंह और नरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस भी निकाला。 इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोप है कि 2 अगस्त को चारों आरोपियों ने एक घर में घुसकर हीरालाल के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी थी। घटना में उसके साथ मौजूद महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया था。 पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंधों का विवाद था। मुख्य आरोपी देवा उर्फ देवीसिंह के पूर्व में एक महिला से प्रेम संबंध बताए गए हैं। बाद में उसी महिला के मृतक हीरालाल के साथ संबंध होने की जानकारी आरोपी को मिली। इसी बात को लेकर देवा और उसके साथियों ने कथित तौर पर हीरालाल को निशाना बनाया。 दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बाइट - देवेंद्र पाटीदार ( एसपी झाबुआ )0
0
Report
चरण दास महंत के नक्सलवाद बयान पर विपक्ष का तीखा पलटवार
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक. नक्सलवाद विचार धारा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का पलटवार। महंत ने कहा इनके मंत्री पड़े लिखे नहीं है जो जी में आता हैं बोल देते हैं। महंत ने कहा नक्सलवाद एक सोच और विचार था जो भारत देश में आया था पूरी तरीके से अभी खत्म नहीं हुआ है। नक्सलवाद एक सोच और विचारधारा है जो अभी धीरे धीरे समाप्त हो रहा है इस बात की हमे ख़ुशी है। छत्तीसगढ़ में अभी से ये मान लेना नक्सलवाद खत्म हुआ है ये उनकी दिमागी कमजोरी है बुद्धिमानी नहीं है। बाइट - चरण दास महंत.0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा में युवती ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान
Chhindwara, Madhya Pradesh:ऑटो से उतरकर आती ट्रेन को देख युवती ने पटरी पर लगाई छलांग अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के पोआमा रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. हादसे के बाद ट्रेन मौके पर ही रुक गई .घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती परासिया की ओर से ऑटो से पोआमा पहुंची थी जहां रेलवे ट्रैक के पास उतरने के बाद वह कुछ देर वहां खड़ी रही और अचानक सामने आ रही ट्रेन के आगे कूद गई .हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने युवती को पटरी से हटाकर सड़क किनारे पहुंचाया और तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों और ऑटो चालक से पूछताछ कर युवती की पहचान के प्रयास कर रही है .साथ ही उसने यह कदम क्यों उठाया. इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Ajmer में वार्ड आरक्षण लॉटरी शांतिपूर्ण; कांग्रेस-भाजपा हंगामे के बीच पूरी
Ajmer, Rajasthan:Ajmer जिले में निकाय चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण की लॉटरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु की मौजूदगी में सम्पन्न हुई. Ajmer नगर निगम ने सभी 80 वार्डों को सामान्य, महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण नियमों के तहत लॉटरी निकाली गई. एक स्कूली छात्र और छात्रा ने पर्ची से भरे डिब्बे से पर्ची निकाली और वार्ड आरक्षण का खुलासा किया. वीडियो ग्राफी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में सम्पूर्ण प्रक्रिया निष्पादन की. इस प्रकार किशनगढ़, पुष्कर, केकड़ी, सरवाड़, पीसांगन, सांवर और टांटोटी के निकाय चुनाव के लिए लॉटरी निकली. अजमेर की लॉटरी के बाद जवाहर रंग मंच पर हंगामा हुआ. मौके पर मौजूद पुलिस व निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों ने शांति बनाए रखी. कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज़ होकर हॉल से बाहर चले गए और प्रशासन पर पक्षपातर होने के आरोप लगाए. वहीं लॉटरी के दौरान हंगामे पर लोकतंत्र की स्वच्छ छवि को खराब करने का आरोप भाजपा के शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया. जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष और सभी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाई गई.0
0
Report
हाईकोर्ट ने तबादलों के लिए व्यापक नीति बनवाने को कमेटी गठित किया
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील रामप्रताप सैनी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अफसरों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बडी संख्या में याचिकाएं दायर होने को गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही अदालत ने हाईकोर्ट के पूर्व जज आलोक शर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। यह कमेटी व्यापक और समान तबादला नीति बनाकर दो माह में राज्य सरकार के समक्ष रखेगी। कमेटी में महाधिवक्ता और मुख्य सचिव को भी शामिल करने को कहा गया है। जस्टिस समीर जैन ने यह आदेश तबादलों से जुडी 468 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- अदालत ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों में सात कार्य दिवस में ट्रांसफर शिकायत समितियां गठित करने का भी निर्देश दिया है। वहीं याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए उनके ट्रांसफर आदेशों की क्रियान्विति पर फिलहाल रोक लगा दी। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश जयपाल रातावल व अन्य की याचिकाओं पर दिए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि तबादला नीति में कर्मचारियों के कार्यकाल, समय पूर्व स्थानांतरण, काउंसलिंग, पति-पत्नी के मामले, मेडिकल, दिव्यांगता, सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारी, विधवा, तलाकशुदा कर्मचारी, दुर्गम क्षेत्रों में सेवा, पारदर्शिता, स्थानांतरण प्राधिकारी, अभ्यावेदन की प्रक्रिया और बार-बार होने वाले मनमाने स्थानांतरण से सुरक्षा इत्यादि को भी शामिल करने के लिए कहा है। वहीं अदालत ने रेट की प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए राज्य सरकार को अस्थाई व्यवस्था के तौर पर हाईकोर्ट के रिटायर जज की नियुक्ति के लिए तत्काल कदम उठाने और खाली पदों को भरने व न्यायिक सदस्यों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। हालांकि अदालत ने कहा कि तबादला सेवा का सामान्य हिस्सा ही है और कर्मचारी को किसी विशेष स्थान पर बने रहने का कानूनी अधिकार नहीं है, लेकिन ट्रांसफर की शक्ति असीमित भी नहीं है। यदि ट्रांसफर दुर्भावनापूर्वक, मनमाना व सक्षम अधिकारी के बिना वैधानिक तौर पर व नियम के खिलाफ किया गया है तो अदालत उसकी न्यायिक समीक्षा कर सकता है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को कहा कि वे 15 दिन में सभी दस्तावेजों सहित अपने सक्षम अधिकारी के समक्ष अभ्यावेदन दें। वहीं सक्षम अधिकारी अभ्यावेदन प्राप्त होने से 15 दिन की अवधि में प्रार्थी को सुनवाई का पूरा मौका देते हुए उसका निस्तारण करेंगे। यदि किसी प्रार्थी के खिलाफ केवल नए स्थान पर ज्वाइन नहीं करने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई है, तो सक्षम अधिकारी को आगे कार्रवाई करने से पहले कर्मचारी के अभ्यावेदन और उस पर लिए गए निर्णय को ध्यान में रखना होगा।0
0
Report
Advertisement
जालौन: कमरे में युवक का फंदे से लटका शव, आत्महत्या की जांच जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, 30 वर्षीय मोहन कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, दो छोटे बेटों के सिर से उठा पिता का साया, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव का मामला।0
0
Report
यमुना प्राधिकरण ने 500 एकड़ मेडिकल हब और यूनिवर्सिटी टाउनशिप मंजूर कर दिए
Greater Noida, Uttar Pradesh:यमुना प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक में 500 एकड़ में मेडिकल हब, 480 एकड़ में यूनिवर्सिटी टाउनशिप और 300 एकड़ में ताइवान सिटी को मंजूरी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक सोमवार को हुई। बैठक में क्षेत्र के औद्योगिक, चिकित्सा, शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। प्राधिकरण के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई तक कुल 1853.74 करोड़ रुपए की प्राप्तियां हुई हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 90.25 प्रतिशत अधिक हैं। बोर्ड ने सेक्टर-13 और सेक्टर-14 में करीब 500 एकड़ जमीन पर मेडिकल हब विकसित करने का फैसला लिया है। वहीं सेक्टर-14 में 480 एकड़ जमीन पर यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएगी। सेक्टर-34 में करीब 36 एकड़ में मंडी और सेक्टर-23डी में करीब 50 एकड़ जमीन पर आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित की गई है। एयरपोर्ट के पास बनेगा अंतरराज्यीय बस अड्डा नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक यात्रियों और आम लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर-23सी में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्णय लिया गया है। इससे एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-6 में 300 एकड़ में ताइवान सिटी बोर्ड ने सेक्टर-6 में ताइवान आधारित उद्योगों के लिए करीब 300 एकड़ जमीन आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यहां इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी विनिर्माण से जुड़े उद्योगों को विकसित करने की योजना है। 125 एकड़ में बनेगा फार्मा मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर सेक्टर-6 में करीब 100 से 125 एकड़ जमीन पर फार्मास्यूटिकल फॉर्मुलेशन मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यहां टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन, ओरल लिक्विड और अन्य तैयार दवाओं के निर्माण की इकाइयां स्थापित करने की योजना है। प्राधिकरण का कहना है कि इससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा उत्तर प्रदेश को फार्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क में बनेगी जांच सुविधा मेडिकल डिवाइस पार्क में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। इसके लिए तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत पहलुओं की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी। सुविधा में विद्युत सुरक्षा, विद्युत-चुंबकीय अनुकूलता, यांत्रिक प्रदर्शन, सॉफ्टवेयर सत्यापन, नसबंदी और पैकेजिंग जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बनेगा छोटा पुल बोर्ड ने आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के चेंज 161.21 पर सर्विस रोड पर करबन नदी के ऊपर कलवर्ट यानी छोटे पुल के निर्माण को मंजूरी दी है। बारिश के दौरान जलभराव के कारण यहां सर्विस रोड पर आवागमन प्रभावित होता है। निर्माण के बाद बरसात में भी यातायात सुचारू रखने में मदद मिलेगी। किसानों से सहमति पर जमीन खरीद दर बढ़ाने का फैसला यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेज औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को देखते हुए किसानों की सहमति के आधार पर भूमि खरीद दरों के पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। फेस-1 में गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर क्षेत्र के लिए वर्तमान 4300 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर में 6 प्रतिशत वृद्धि कर 4558 रुपए प्रति वर्ग मीटर अथवा दूसरे विकल्प के तहत 4037 रुपए प्रति वर्ग मीटर और 7 प्रतिशत आबादी भूखंड सहित दर निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है。0
0
Report
नीतिन नबीन बोले भाजपा की भविष्य टीम जनता के साथ विजन जमीन पर उतारेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। नए भाजपा पदाधिकारियों की सूची आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने कहा, "मैं मानता हूं कि यह भाजपा के भविष्य की टीम है, भविष्य के भारत की टीम है और मैं इस टीम को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। यह टीम प्रधानमंत्री के विज़न को, उनके संकल्प को जमीनी स्तर पर लेकर जाएगी और कार्यकर्ताओं के साथ संबंध और जनता के साथ संवाद और निश्चित रूप से एक संकल्प के साथ काम करेगी।"0
0
Report
Advertisement
आगर-मालवा के मंदिर पार्किंग विवाद में मारपीट: आरोपी उज्जैन निवासी सिद्धार्थ उपाध्याय गिरफ्तार
Agar, Madhya Pradesh:एंकर — आगर-मालवा के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में पार्किंग व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नलखेड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 352 के तहत एनसीआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, मंदिर परिसर की पार्किंग में कर्मचारी अंकित बैरागी के साथ विवाद के बाद मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कर्मचारी को पकड़कर जमीन पर गिराता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी की पहचान उज्जैन निवासी सिद्धार्थ उपाध्याय के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद के दौरान उसे चोटें भी आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
रायपुर में वायरल वीडियो को लेकर FIR: सुप्रिया श्रीनेत व नेहा सिंह राठौर के खिलाफ आरोप
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बिग ब्रेकिंग- पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला. वीडियो वायरल करने के मामले में कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत पर एफआईआर दर्ज. सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर नेहा सिंह राठौर पर भी एफआईआर दर्ज. रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज. भाजपा प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज. आज ही भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की थी शिकायत, भ्रामक वीडियो शेयर कर भाजपा की छवि धूमिल करने का आरोप0
0
Report
गोंडा में अवैध डग्गामारी पर प्रवर्तन दल के साथ भिड़ंत, कार चालक गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौकी के पास अवैध रूप से डग्गामारी कर रही एक प्राइवेट अर्टिगा कार को गोंडा परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा पकड़ने पर कार चालक द्वारा जमकर विवाद करते हुए टीम पर हमला करने का प्रयास किया गया है। वाहन स्वामी और उसके साथी ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और अभद्रता की, बल्कि टीम के ऊपर गाड़ी चढ़ाने और पत्थरों से हमला करने की कोशिश की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक विवाद करके हाथ में पत्थर लेकर करने की धमकी दे रहा है। मौके पर भारी भीड़ जुटने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन और उसके चालक को कब्जे में लेकर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया है। यह पूरी घटना बीते 13 अगस्त देर शाम 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है आरोपी कार चालक मोहम्मद कैफ और उसके एक साथियों के खिलाफ नगर कोतवाली की पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। दरअसल 13 अगस्त को देर शाम गोंडा परिवहन विभाग के एआरटीओ आरसी भारतीय,परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक वजीर अहमद,सिपाही श्याम पाल, चालक मो.अकरम,रोडवेज बस स्टैंड पर सीओ ट्रैफिक दधीबल तिवारी व एआरएम के साथ चालकों की कार्यशाला संपन्न कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुनानक चौराहे पर एक निजी अर्टिगा कार (संख्या UP32RZ1632) को अवैध रूप से "लखनऊ-लखनऊ" की आवाजें लगाकर सवारियां भरते पाया गया। वाहन स्वामी की पहचान मोहम्मद कैफ पुत्र असलम, निवासी मनोहरा जरवल, बहराइच के रूप में हुई। नियमों के मुताबिक रोडवेज बस स्टैंड के 1 किलोमीटर के दायरे में किसी भी निजी वाहन द्वारा सवारी बैठाना परमिट शर्तों का खुला उल्लंघन है, जबकि यह कार महज 300 मीटर की दूरी पर खड़ी थी। जब प्रवर्तन दल उक्त वाहन को जब्त कर परिवहन कार्यालय ले जाने लगा तभी करीब 200 मीटर आगे वाहन स्वामी ने टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसने प्रवर्तन दल के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस दौरान वहाँ मौजूद अन्य डग्गामार चालकों के समर्थन से वह अपनी गाड़ी की छत पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। वहीं कार में बैठे उसके साथी ने सड़क से दो बड़े पत्थर उठाकर टीम पर हमला करने का प्रयास किया और गाड़ी भगा ले जाने की धमकी दी। स्थिति बिगड़ती देख एआरटीओ गोंडा ने तत्काल सीओ ट्रैफिक व गुरुनानक चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया। उत्तेजित आरोपियों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ भी बदसलूकी की इसके बाद पुलिस बल की मदद से आरोपी वाहन स्वामी को कार समेत हिरासत में लिया गया। प्रवर्तन दल की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व दुर्व्यवहार के तहत आरोपी मोहम्मद कैफ और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच प्रशांत कुमार चौकी प्रभारी गुरु नानक को दी गई है।0
0
Report
Advertisement
