उन्नावः तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Husain Nagar, Uttar Pradesh:आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चौराहा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय खुर्रम नगर मोहल्ला निवासी करण सैनी (26) पुत्र महेंद्र सैनी शादी, पार्टियों में फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को दी गई पुष्पांजलि
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स, चित्रकूट स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के नाम एवं उनकी वीरगाथाओं का वाचन किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरान्त सेरेमोनियल गार्द द्वारा शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक सलामी अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
