Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209859

Unnao - एसपी दीपक भूकर की बड़ी कार्यवाही, लाइसेंसी शस्त्र धारकों पर कसा शिकंजा

Apr 29, 2025 11:05:48
Nawabganj, Uttar Pradesh

उन्नाव, जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर लाइसेंसी शस्त्र धारकों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। खासतौर पर उन लोगों पर नजर रखी जा रही है जो लाइसेंसी हथियारों के दम पर रौब गांठते हैं या जिनका आपराधिक इतिहास रहा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Mar 16, 2026 11:47:07
Agra, Uttar Pradesh:
76
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 16, 2026 11:50:11
Begusarai, Bihar:मां को खाना देने जा रहे एक युवक की पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से डूब कर कोई दर्दनाक मौत। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली के पास की है। मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र पिढौली के रहने वाले दीपक महतो के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी माँ को खाना देने के लिए घर से निकला था। रस्ते में देवसबन घाट पिढौली के पास पानी से भरे गड्ढे के पास उसका पैर अचानक फिसल गया और वह सीधे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है。
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 16, 2026 11:49:50
Sheikhpura, Bihar:देश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर जारी घमासान और गैस एजेंसी में लगते वाले बड़े बड़े लाइन और गैस सिलेंडर किल्लत की अफवाह के बीच डीएम ने प्रेस वार्ता आयोजित किया। शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में जिले में गैस की किल्लत नहीं होने की बात कही साथ ही डीएम शेखर आनंद ने कहा कि जिले में 11 गैस एजेंसी है जिसमें सभी एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर मौजूद है। उन्होंने कहा कि जिले में एक लाख 41 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। ऐसे में यहां गैस की किल्लत नहीं है। जबकि जिला प्रशासन गैस की कालाबाजारी नहीं हो इसके लिए लगातार निगरानी कर रही है। आपको बता दे कि जिले में 11 गैस एजेंसी में कुल एक लाख बियालिस हजार पांच सौ इकतीस उपभोक्ता है जबकि 823 कमर्शियल सिलेंडर मौजूद है। जबकि पांच किलो के सिलेंडर की कीमत 367.50, दस किलो के सिलेंडर की कीमत 710, चौदह दशमलव दो किलो के सिलेंडर की कीमत 994 और 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2121.50 निर्धारित है इससे ज्यादा कीमत नहीं देने की अपील किया गया और ज्यादा राशि बसूलने बाले एजेंसी कर करवाई की दिशा में करवाई का सख्त निर्देश दिया है。
30
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:49:48
33
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 16, 2026 11:49:36
Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद अब ग्रामीणों में विकास की नई उम्मीद जागी है। इसी कड़ी में अबूझमाड़ के थूलथूली ग्राम पंचायत के युवाओं ने गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके गांव को ओरछा ब्लॉक प्रमुखालय से सड़क मार्ग से जोड़ा जाए, ताकि गांव के विकास को नई दिशा मिल सके। ग्रामीण युवाओं ने बताया कि लंबे समय तक नक्सल दहशत के कारण इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहा, जिसके चलते ग्रामीण शासन-प्रशासन तक अपनी समस्याएं नहीं पहुंचा पाते थे। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और क्षेत्र में धीरे-धीरे शांति और विश्वास का वातावरण बन रहा है। इस बदलाव के साथ ही ग्रामीण भी अपने गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अबूझमाड़ के कई दूरस्थ इलाकों को सड़कों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जिससे वहां के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे में थूलथूली ग्राम पंचायत के ग्रामीण भी चाहते हैं कि उनके गांव तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल सकें। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राशन लेने, जरूरी सामान खरीदने या इलाज कराने के लिए ग्रामीणों को पैदल ही ओरछा मुख्यालय तक जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह रास्ता और भी मुश्किल और जोखिम भरा हो जाता है। कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी-नालों को पार करते हुए मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। ग्रामीण युवाओं ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गांव तक सड़क, पुल और पुलिया का निर्माण किया जाना बेहद जरूरी है। इससे न केवल ग्रामीणों की समस्याएं दूर होंगी बल्कि गांव का समग्र विकास भी संभव हो सकेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक पहल करेगा और जल्द ही थूलथूली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की दिशा में कदम उठाएगा。
26
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 16, 2026 11:48:54
Masanganj, Chhattisgarh: बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार में हुई वाहन चोरी की वारदात को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एयू ट्रेडर्स के संचालक आकिब अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च की शाम उन्होंने अपनी दुकान के बाहर अपना आईचर ट्रैक्टर और ट्रॉली (CG 16 CN 7187) खड़ा किया था, जो अगली सुबह वहां से गायब पाया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर संदेही जितेंद्र धीवर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर मस्तूरी क्षेत्र से चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर लिया गया। बरामद किए गए वाहन की कुल कीमत लगभग ₹3,00,000 आंकी गई है। पुलिस ने जांजी निवासी आरोपी जितेंद्र धीवर को धारा 303 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
24
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Mar 16, 2026 11:48:45
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट बाल सुधार गृह से बाल अपचारी के फरार होने के मामले में डियूटी में तैनात सिपाही को निलंबित किया गया है. पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच में डियूटी में तैनात संतरी की लापरवाही सामने आई है जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कुछ लापरवाह संविदा एवं Outsourcing के जरिये नियुक्त कर्मियों की वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. बाल अपचारियों के कमरे में बाहर से ताला न बंद करने की वजह से फरार हुआ है. फरार बाल उपचारी चम्मच जैसे किसी वस्तु से कमरे की कुंडी खोलकर फरार हुआ है और उस दौरान डियूटी में तैनात संतरी ने अपने साथियों को जगाया भी नहीं, इसी बात का फायदा उठाकर बाल अपचारी फरार हो गया है. खोज जारी है; जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
26
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 16, 2026 11:47:46
Masanganj, Chhattisgarh:स्लग- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रवेश शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर पंजाब की विभिन्न जत्थे बंदियों ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर किया विरोध प्रदर्शन तो मुख्यमंत्री से प्रवेश शुल्क कम करने की लोगों ने करी मांग. एंकर- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश शुल्क बढ़ाने को लेकर पंजाब की विभिन्न जत्थे बंदियों ने हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोडा के समीप सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर मौजूद विभिन्न जत्थे बंदियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार यह जजिया टैक्स लगा रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब सीमा का यह बॉर्डर एरिया है और यहां पर वह अपने रिश्तेदारों सहित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी का दरबार है जहाँ उनका आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में उनकी गाड़ियों पर पेट्रोल कम और टैक्स ज्यादा लग रहा है. साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मांग की हैं कि इस टैक्स को कम किया जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा, सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और किसी भी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा की प्रवेश शुल्क के निर्णय के खिलाफ अभी उन्होंने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में सरकार प्रवेश शुल्क बढ़ाने का निर्णय वापिस नहीं लेती तो अनिश्चितालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी हिमाचल सरकार की होगी. वहीं इस दौरान गरमोड़ा से गुजर रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के इस निर्णय के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है और वह पीजीआई चंडीगढ़ जा रहे हैं जहां उनकी पत्नी का उपचार चला रहा है. साथ ही उन्होंने कहा की सरकार को इतना ज्यादा प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाना चाहिए और इससे पर्यटन को नुकसान पहुंचेगा.
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Mar 16, 2026 11:45:51
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के देवी पुरवा गांव में एक युवक तेंदुए के हमले के बाद 10 मिनट तक संघर्ष कर रहा और अंततः शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तेंदुए को रस्सी से बांध दिया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया है। तेंदुए के हमले में युवक के हाथ और पैर में चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के साहस के चलते उसने न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि इलाके में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ भी लिया। युवक पर तेंदुए ने उस समय हमला किया जब युवक किसान से पैसे लेने के लिए खेत में गया था यह तेंदुआ गेहूं के खेत में छिपा बैठा था।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 11:37:41
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में आगामी जनगणना–2027 की तैयारियों के अंतर्गत आज एस०डी० पब्लिक स्कूल, भोपा रोड में फील्ड ट्रेनरों का 16 व 17 तथा 18 मार्च 2026 तक द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन दो पालियों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागी अच्छे से प्राप्त करें, प्रशिक्षण कोई गलती ना हो इस तरह से प्राप्त करें प्रशिक्षण। जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी जनगणना–2027 की तैयारियों के क्रम में आज एस०डी० पब्लिक स्कूल भोपा रोड में फील्ड ट्रेनरों का द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन हो रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद में जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनपद के नामित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण 33 बिंदुओं पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कि गई जानकारियां। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का व्यापक एवं महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवासीय स्थिति, साक्षरता, रोजगार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आंकड़ों का संकलन किया जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए जनगणना कार्य को अत्यंत गंभीरता, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनरों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं दिशा-निर्देशों को भली-भांति समझें तथा आगे होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करें, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इस तरह से प्राप्त करें प्रशिक्षण। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों का बीच-बीच में टेस्ट भी लेते रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना–2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के विभिन्न चरणों, जनगणना की अवधारणाओं, प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित संधारण, डिजिटल एप्लीकेशन के उपयोग, फील्ड स्तर पर कार्य के संचालन तथा रिपोर्टिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के दौरान गुणवत्ता, एकरूपता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य के दौरान संकलित सभी सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए साथ ही फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में भी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
16
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 16, 2026 11:33:41
Hansi, Haryana:बाइट : पीड़ित सतपाल खांडेवाला व हांसी डीएसपी विनोद शंकर हांसी जिला बनने के बाद जमीन के भाव भी आसमान पर हांसी जींद रोड करोड़ो की जमीन पर कब्जाधारियों ने अवैध रूप से किया रातों रात कब्जा डीएसपी ने खुद संभाला मोर्चा बदमाशों के हौसले बुलंद पुलिस का डर भय नहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी लिखित शिकायत शहर के सबसे बड़े कारोबारी बोला रात रात बदमाशों ने किया कब्जा यह जमीन उसके नाम पुराने समय से अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई पॉप सतपाल खांडेवाला ने कहा कि पुलिस ने बरती ढिलाई आज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुड़वाया अवैध निर्माण वही हांसी डीएसपी विनोद शंकर ने कहा मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की पुलिस ने जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे कब्जाधारी पुलिस पूरे मामले की कर रही जांच
79
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 16, 2026 11:33:26
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले केश्रीविजयनगर के निकटवर्ती 29 जीबी शिवपुरी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी। पंचायत कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा कार्य बंद पड़े हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थियों को शामिल नहीं किया गया और साफ-सफाई व अन्य विकास कार्यों में घोटाले हुए हैं। इनके अलावा 14 सूत्रीय मांगों पर लंबे समय से प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर आज सुबह धरना शुरू किया था लेकिन धरना स्थल पर कोई भी प्रशासनिक वार्ता नहीं होने पर ओर मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय गेट पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई न होने तक धरना जारी रहेगा।
33
comment0
Report
Advertisement
Back to top