209859
Unnao - क्रिकेट मैच में सट्टा, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
Nawabganj, Uttar Pradesh:उन्नाव, क्रिकेट मैच के नाम पर सट्टा खेला जा रहा था, लेकिन एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस की जॉइंट एक्शन में दो सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर पुरानी बाजार क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केशव प्रसाद मौर्य: राजसभा के भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी जीतेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राजसभा में भाजपा के सभी आठों प्रत्याशी जीतेंगे...भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ काम करती है...भाजपा बहुत अच्छे प्रत्याशी लेकर आई है और सभी जीतने जा रहे हैं..."0
0
Report
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल के दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि मौजूदा मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में विलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प खत्म होने से कर्मचारियों को दूर-दराज के जिलों में भेजे जाने का खतरा है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उनका कैडर 24 घंटे और तीनों शिफ्टों में काम करता है। ऐसे में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को देखते हुए नर्सिंग कैडर को इस पॉलिसी से बाहर रखा जाना चाहिए। अगर पॉलिसी लागू की जाती है तो नर्सिंग स्टाफ को भी अन्य महिला कर्मचारियों की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिंगल शिफ्ट में काम करने की व्यवस्था दी जाए। नर्सिंग कर्मचारियों ने वॉशिंग अलाउंस समेत लंबे समय से लंबित मांगों को भी पूरा करने की मांग की है। यह सांकेतिक हड़ताल 5, 6 और 7 अक्टूबर को रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक دو घंटे के लिए की जा रही है। हालांकि मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखी जा रही हैं। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा की राज्य प्रधान विनीता कुमारी के आह्वान पर प्रदेशभर में नर्सिंग स्टाफ ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से पॉलिसी में बदलाव कर उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की है बाइट = नर्सिंग स्टाफ0
0
Report
104 स्काइडाइवर्स ने 20 देशों के साथ विश्व रिकॉर्ड बना लिया
Noida, Uttar Pradesh:104 skydivers, 20 nations, and one breathtaking world-record moment.0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक: 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत, विपक्षी जाल फंसे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैं भाजपा के नेतृत्व का बहुत आभार प्रकट करता हूं। सभी क्षेत्रों को, सभी वर्गों को एक साथ एक माला में पिरोकर नेतृत्व ने अच्छा कदम उठाया है। मैं सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी अपने बुने जाल में फंस चुकी है। उनका समाजवाद का खोखला नारा पूरी दुनिया ने देख लिया है। 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा आ रही है..."0
0
Report
वाराणसी से भाजपा का बड़ा संदेश: पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूला
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी से चुनावी शंखनाद, भाजपा का वाराणसी से बड़ा सियासी संदेश, जनसभा के जरिए पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी। • जगतपुर कॉलेज मैदान में महाजुटान, रोहनिया स्थित जगतपुर कॉलेज मैदान में आयोजित हो रही विशाल जनसभा में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की भीड़ जुटाने का लक्ष्य। • राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला संबोधन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार वाराणसी में इतने बड़े मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। • पीएम के संसदीय क्षेत्र से हुंकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से पूरे उत्तर प्रदेश को मथने की संगठनात्मक रणनीति। • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश और प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का विशेष आयोजन। • अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक विस्तार। • पूर्वांचल का किला मजबूत करने की कवायद, वाराणसी जनसभा के माध्यम से पूर्वांचल के कई जिलों के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को सीधे साधने की कोशिश। • कार्यक्रम में प्रदेश और केंद्र स्तर के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, मंत्री व पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहेंगे। • मिशन मोड में भाजपा संगठन: काशी से चुनावी शंखनाद के जरिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय और ऊर्जावान करने की रणनीति। • सुरक्षा और तैयारियों का कड़ा पहरा, 50 हजार की भीड़ को देखते हुए जगतपुर कॉलेज मैदान पर भव्य पंडाल, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के रहेंगे कड़े इंतजाम。0
0
Report
कुरुक्षेत्र की भखड़ा नहर में लावारिस शव की पहचान: छह दिन से लापता बबलू
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र की भखडा नहर में एक बार फिर लावारिस शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद गोताखोर परगट की टीम ने रेस्क्यू किया ओर परिजन मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव की पहचान छह दिन से लापता 34 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने कपड़ों और चेहरे के आधार पर शव की पहचान की है। लावारिस शव मिलने का मैसेज मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। शव को बाहर निकालने के बाद जब परिवार से संपर्क किया गया तो बबलू के परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने कपड़ों और चेहरे के आधार पर शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि बबलू करीब छह दिनों से इस्मायलाबाद से लापता था। परिवार के मुताबिक वह मजदूरी करता था और कई बार काम के लिए घर से बाहर चला जाता था। बबलू शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें करीब डेढ़ साल, पांच साल और सात साल की बेटियां बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार बबलू को कोई बड़ी मानसिक परेशानी नहीं थी और न ही घर में किसी तरह के झगड़े की बात सामने आई है। वह करीब छह दिन पहले घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रेस्क्यू टीम की ओर से बताया गया कि एसएचओ को तुरंत सूचना दी गई थी और कुछ ही मिनटों में कुरुक्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिछले करीब 12 घंटे में लगातार दूसरा शव मिलने की बात भी सामने आई है। इससे पहले कल एक लावारिस शव बरामद हुआ था, जबकि आज मिले शव की पहचान उसके परिवार तक पहुंचने के बाद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार से भी बबलू के लापता होने और उसके घर से निकलने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा。0
0
Report
Advertisement
10 हजार इनामी बदमाश केदार गुर्जर गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित
Dholpur, Rajasthan:10 हजार के इनामी बदमाश केदार गुर्जर को पुलिस ने पकड़ा आरोपी बदमाश लंबे समय से फरार था, कई गंभीर मामलों में वांछित सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा थाना पुलिस ने इनामी बदमाश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश केदार गुर्जर को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ सरमथुरा थाने में विभिन्न धाराओं सहित 11 आरडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र, धौलपुर के प्रकरण में भी वह स्थाई वारंटी है। सरमथुरा थाना अधिकारी कैलाश सामरी ने बताया कि इनामी बदमाश केदार गुर्जर भोलापुरा थाना बाड़ी जिला धौलपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। डीएसटी टीम के कानि. रामसहाय को मिली सूचना पर भागीरथ द्वारा बरेली बस स्टैंड पर आरोपी को डिटेन किया गया। इसके बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए सरमथुरा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि केदार गुर्जर पर पूर्व में 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध जिला धौलपुर के अलावा आगरा, भरतपुर एवं करौली जिलों में भी गंभीर धाराओं के एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के दौरान सरमथुरा थाना पुलिस एवं डीएसटी मौजूद रही।0
0
Report
भींडर के नारदा स्कूल में छत गिरने से 3 बच्चे घायल, हादसा टल गया
Udaipur, Rajasthan:भींडर क्षेत्र की वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नारदा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कक्षा-कक्ष में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 3 मासूम बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आईं और अन्य बच्चे भी चोटिल हुए हैं। पूरी छत गिरती तो हो सकती थी बड़ी जनहानि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत का प्लास्टर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि पूरी छत नहीं ढही, वरना झालावाड़ जैसी दर्दनाक घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। अस्पताल में कराया प्राथमिक उपचार घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल भींडर राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार और पट्टी कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। जर्जर भवनों पर प्रशासन बेखबर स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा0
0
Report
विपक्ष प्रदर्शन के दौरान नेताओं के इंटरव्यू और इमरान प्रतापगढ़ी का पुलिसकर्मियों से टकराव का प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:Brahm Prakash Dubey Bramh opposition protest के दौरान अलग-अलग नेताओं के इंटरव्यू के साथ इसमें राजीव शुक्ला, KC वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, रंजीता रंजन, इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय रावत के इंटरव्यू शामिल हैं. इमरान प्रतापगढ़ी महिला पुलिसकर्मियों के बीच से जाने की बार-बार कोशिश कर रहे.0
0
Report
Advertisement
पंजाब में पराली जलने से आपदा सरकार की पोल खुली—दिल्ली के बहाने नए सवाल
Noida, Uttar Pradesh:केजरीवाल जी ने कहा था, एक साल दे दो, पंजाब में पराली जलना बंद करवा दूंगा। साल बीतते गए। किसान मदद का इंतजार करते रहे और ‘आप’दा सरकार उन्हें पराली जलाने की मजबूरी से निकालने के बजाय उनके हाल पर छोड़कर बैठी रही। तरनतारन में फिर पराली जलनी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने पैसा दिया, मशीनें दीं, सब्सिडी दी, फिर भी भगवंत मान जी और केजरीवाल जी की ‘आप’दा सरकार जमीन पर व्यवस्था तक नहीं कर सकी। संसाधन पूरे मिले, लेकिन नीयत, इच्छाशक्ति और जवाबदेही तीनों फेल हैं। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल जी को नकार दिया। क्या अब वो उस करारी हार की खीझ दिल्लीवालों पर निकाल रहे हैं? हम दिल्ली की हवा सुधारने के लिए दिन-रात नए समाधान जमीन पर उतार रहे हैं। उधर पंजाब में पराली की आग ने ही ‘आप’दा सरकार की पोल खोल दी है। न तैयारी है, न समाधान। बस झूठे वादे और किसानों के साथ धोखा।0
0
Report
20 लाख रंगदारी के विवाद में गोलीबारी; बाउंड्री रोकने हथियारबंद हमला
Mathura, Uttar Pradesh:20 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग का आरोप, बाउंड्री निर्माण रुकवाने पहुंचे हथियारबंद लोग मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक गौतम ने थाना हाईवे में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हथियारों से लैस लोगों ने उसकी जमीन पर पहुंचकर फायरिंग की और ईंट-पत्थरों से उसकी कार समेत दो वाहनों में तोड़फोड़ की। तहरीर के मुताबिक, दीपक गौतम की जमीन खसरा संख्या 138 मौजा बाजना में स्थित है, जहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश और कनक पिछले कई दिनों से मौके पर आकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रकम देने से इनकार करने पर बाउंड्रीवाल नहीं बनने देने और गोली मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि 5 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश, कनक सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। इनके साथ करीब 10-12 अज्ञात लोग भी थे, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सभी के हाथों में रायफल, तमंचे, रिवॉल्वर और पिस्टल जैसे हथियार थे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर, उसके भाई प्रमोद तथा साथ मौजूद चंद्रप्रकाश और योगेश पर जान से मारने की नीयत से कथित रूप से कई राउंड फायरिंग की। पीड़ित पक्ष ने ईंटों के чट्टों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से टाटा हैरियर और मौके पर खड़ी वैगन-आर कार में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में यज्ञदत्त और ललित किशोर शर्मा के नाम भी तहरीर में दिए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर धमकी देते हुए फरार हो गए कि जब तक 20 लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक बाउंड्रीवाल नहीं बनने दी जाएगी और जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के कुछ मिनट बाद शाम 4:06 बजे कनक के मोबाइल नंबर से पीड़ित के भाई प्रमोद के मोबाइल पर फोन आया और कथित तौर पर पूछा गया कि उसका भाई दीपक जिंदा है या मर गया। पीड़ित दीपक गौतम ने थाना हाईवे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस की जांच और मुकदमा दर्ज होने के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।0
0
Report
उज्जैन-इंदौर यात्रा के दौरान चलती बस में आग लगी, यात्रियों की जान बची
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL\nद वार्निंग बस,चलती बस में आग लगी यात्रियों की बमुश्किल बची जान\n- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा बस धूं-धूं कर जली...\n- उज्जैन से इंदौर जाते समय लगी अचानक आग बस में...\n- बस जलकर हुई पूरी खाक...\n- धुंए के गुब्बारे दूर-दूर तक...\n- आग इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके हुए....0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के यूएस पोलो शोरूम में आग, दमकल ने समय पर पाया नियंत्रण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के अंबेडकर रोड स्थित यूएस पोलो शोरूम की पहली मंजिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मंगल्र 6 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को अंबेडकर रोड स्थित प्लॉट नंबर-76 पर विनय बंसल के यूएस पोलो शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली चार फायर टेंडरों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शोरूम के बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल में से प्रथम तल पर आग लगी थी। आग के कारण वहां घना धुआं भर गया था। दमकलकर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप बिछाकर घने धुएं के बीच प्रथम तल तक पहुंच बनाई और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझाकर शांत कर दिया गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
रेवाड़ी में मर्डर के बाद परिवारों का हाई वोल्टेज प्रदर्शन, पोस्टमार्टम कराने से इनकार
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में मर्डर के बाद परिवारजनों का हाई वोल्टेज हंगामा... रेवाड़ी के सर्कुलर रोड पर परिजनों ने लगाया जाम... परिवार के लोगों ने युवक का पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार.... पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप.... गांव सुन्दरोज में दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक युवक की हो गई थी मौत... एक युवक गंभीर रूप से घायल... परिजनों के साथ ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल के बाहर सर्कुलर रोड पर लगाया जाम..... परिजनों का आरोप पुलिस मामले में नहीं कर रही ठोस कार्यवाही..... पुलिस ने कहा सभी पहलुओं से की जा रही है जाँच, दोषी जल्द होंगे गिरफ्तार......0
0
Report
मथुरा के पद्मश्री रमेश बाबा का गोलोकवास, 90 वर्ष की आयु में निधन
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में पद्मश्री रमेश बाबा का गोलोकवास, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध संत और पद्मश्री से सम्मानित रमेश बाबा का मंगलवार को करीब आधा घंटे पहले गोलोकवास हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रमेश बाबा की गिनती ब्रज के प्रमुख संतों में होती थी। उनके गोलोकवास की खबर से संत समाज और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। रमेश बाबा बरसाना के गहवर वन क्षेत्र स्थित मान मंदिर में रहते थे। वे लंबे समय से ब्रज की सेवा, गौसेवा और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे। उन्हें देश-दुनिया में गौसेवा और ब्रज संरक्षण के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। वह विशाल गौशाला के संचालन से भी जुड़े रहे, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी गौशालाओं में गिना जाता है। रमेश बाबा का जीवन ब्रजभूमि, गौसेवा और राधा-कृष्ण भक्ति को समर्पित रहा। उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु मान मंदिर पहुंचते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मान मंदिर और बरसाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत पहुंचने लगे।0
0
Report
Advertisement
