icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow3 Feb 2025, 10:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौंदी के बच्चों के छोटे गणेश पंडाल ने आस्था की बड़ी मिसाल कायम की

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला के तहसील निवास के करौंदी गांव में गणपति की भक्ति का एक ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पंडाल भले ही छोटा है... लेकिन बच्चों की आस्था बेहद बड़ी है। न चंदे का शोर... न भव्य सजावट की होड़... न दिखावे की कोई कोशिश। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से गणपति बप्पा के लिए ऐसा पंडाल सजाया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये तस्वीरें मंडला के निवास नगर परिषद सीमा से लगे करौंदी गांव के कॉलोनी मोहल्ले की हैं...जहां गणपति बप्पा की भक्ति में नन्हे भक्त पूरी तरह रम गए हैं। किसी ने फूल सजाए... किसी ने पंडाल को आकार दिया... तो किसी ने बप्पा की प्रतिमा के सामने पूजा की तैयारी की। इन बच्चों ने मिलकर तैयार किया है एक छोटा सा गणेश पंडाल...पंडाल छोटा है... लेकिन बच्चों की श्रद्धा किसी बड़े आयोजन से कम नहीं। न महंगी सजावट... न चंदा जुटाने की कवायद... बस मिट्टी की खुशबू, फूलों की माला और गणपति के प्रति निश्छल भक्ति। इन नन्हे भक्तों ने मानो बता दिया कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए भव्यता नहीं... भावना जरूरी है। खास बात ये है कि इस पंडाल के पीछे किसी बड़े आयोजन समिति का हाथ नहीं...बल्कि हैं वो बच्चे, जिनके लिए बप्पा आस्था भी हैं और उत्सव भी। इनकी मासूमियत में भक्ति है...इनकी मेहनत में संस्कार हैं...और इनके छोटे से पंडाल में हमारी संस्कृति की बड़ी तस्वीर दिखाई देती है।
0
0
Report

आशीष पटेल का 2027 NDA बहुमत दावा, सपा के दावे पर तंज

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात आशीष पटेल के बड़े बयान संगठन समीक्षा और कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल। 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों का आशीष पटेल ने किया जिक्र सपा के दावे पर तंज- ख्याली पुलाव पकाने में कोई दिक्कत नहीं होती। सपा के PDA फॉर्मूले और छात्र-छात्राओं से संपर्क अभियान पर भी बोले कहा- हर राजनीतिक पार्टी अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के जरिए काम करती है。 युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर बोले- सरकार ने लगातार नौकरियां देने का काम किया। युवाओं की पीड़ा को प्रधानमंत्री समझ रहे हैं और उसे दूर करने का प्रयास कर रहे है अपना दल एस के 2027 में सीटों की मांग करने के सवाल पर बोले- पार्टी सीट की मांग नहीं करती कहा- जो सीट मिलेगी, उसे जीतकर दिखाने की गारंटी देते हैं। अपना दल एस के NDA के साथ गठबंधन पर बोले- 2014 से NDA के साथ हैं, आगे भी रहेंगे। संजय निषाद की राजनीतिक मुलाकातों पर आशीष पटेल का तंज बोले- संजय जी हमारे भाई हैं, लगता है उन्हें कोई दर्द है अपने दर्द की दवा ढूंढने के लिए अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाते रहते हैं वो जो डॉक्टर है उनको भी कभी कभी दर्द होता है दर्द को ढूंढने दवा ढूंढने और कैसे ठीक इसके लिए वो मिलते रहते है 2027 चुनाव परिणाम को लेकर आशीष पटेल का दावा- NDA दो-तिहाई बहुमत से जीतेगा। AI वीडियो को लेकर सपा पर निशाना- समाजवादी पार्टी ट्वीट-रीट्वीट का खेल खेलती है। आजम खान के मुद्दे पर अखिलेश यादव के बयान पर भी आशीष पटेल का तंज बोले- मुझे लगता है इसमें पाप उन्हीं की तरफ बढ़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में अचानक बदला मौसम, बारिश ने गर्मी और उमस को किया कम

Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR: 3 दिन की उमस भरी गर्मी के बाद आज हल्द्वानी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देखते ही देखते आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, बारिश शुरू होते ही सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही प्रभावित होती दिखाई दी। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आसमान में छाए घने बादलों और तेज हवाओं ने एक बार फिर बारिश के आसार बढ़ा दिए हैं। हल्द्वानी में बदले मौसम के बीच लोगों को अब अगले कुछ घंटों में और बारिश होने की उम्मीद है।
0
0
Report

जोधपुर में अनंत चतुर्दशी पर सुरक्षा कड़ी, चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सशक्त

Jodhpur, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी के पर्व को लेकर जोधपुर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ ही नगर निगम चुनाव भी आयोजित होने हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने आज विभिन्न विभागों, पुलिस अधिकारियों, लाइसेंसधारियों, सीएलजी सदस्यों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि बैठक में अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा के रूट, झांकियों, सुरक्षा व्यवस्था और विसर्जन स्थलों को लेकर चर्चा की गई। सभी संबंधित लोगों से सुझाव लिए गए और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाए, इसके लिए सभी आयोजन समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या अनावश्यक WhatsApp मैसेज को फॉरवर्ड न करें। इसके साथ ही डीजे और अन्य ध्वनि व्यवस्थाओं को लेकर भी आयोजकों को हिदायत दी गई है कि आपत्तिजनक गाने या भड़काऊ भाषण प्रसारित नहीं किए जाएं जाएं। पुलिस प्रशासन ने आयोजन समितियों से सहयोग और सामंजस्य बनाए रखने की अपील की है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित और डेसिग्नेटेड पॉइंट्स पर ही विसर्जन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि कायलाना झील और पदमसागर जैसे स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं है। ऐसे स्थानों पर पुलिस का जाब्ता और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल निर्धारित विसर्जन स्थलों का ही उपयोग करें और पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं में सहयोग करें। अधिकारियों को उम्मीद है कि पुलिस, प्रशासन और आयोजन समितियों के सामंजस्य से अनंत चतुर्दशी का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा।
0
0
Report
Advertisement

संत कुमार जैन ने टोडारायसिंह नगरपालिका के अध्यक्ष पद का भार ग्रहण किया

Tonk, Rajasthan:लोकेशन:- टोडारायसिंह,टोंक विधानसभा क्षेत्र :- मालपुरा- टोडारायसिंह नगर पालिका टोडारायसिंह के अध्यक्ष पद पर नव-निर्वाचित संत कुमार जैन ने बुधवार को विधि-विधान एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपना पदभार ग्रहण किया。 संत कुमार जैन ने तीसरी बार पालिकाध्यक्ष के रूप में पालिका की कमान संभाली है। यह अवसर पर नगर पालिका सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की धर्मपत्नी राधा देवी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान राधा देवी चौधरी ने भाजपा के सभी विजेता पार्षदों को दुपट्टा पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल के नेतृत्व में पालिका के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अध्यक्ष संत कुमार जैन का साफा व माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। समारोह में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

SC के फैसले के बाद चुनाव आयोग पर बड़ा घोटाला आरोप

New Delhi, Delhi:अभी तक देश में लोग सुना करते थे कि मोदी और शाह वोटों की चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं। आज इंडियन एक्सप्रेस ने साबित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की साफ रुलिंग है कि चुनाव आयोग कोई एक व्यक्ति नहीं है। तीनों आयुक्त की सर्वसम्मति से फैसला लिया जाना चाहिए। लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अकेले चुनाव आयोग चला रहे हैं। आयुक्त सुखबीर सिंह संधु ने अन्य आयुक्त जोशी ने मुख्य आयुक्त को लिखा कि बिना बैठक के सर्कुलर जारी किए जा रहे हैं। आदेश जारी किए जा रहे हैं। ये आदेश और सर्कुलर गैर कानूनी और असंवैधानिक हैं। SIR में 30 राज्यों में 13 करोड़ के लोगों के वोट काट दिए गए। वो वापस हो। चुनाव रद्द हो। AERO को अधिकार होता है। सही वोटर को जोड़ने और ग़लत को काटने का काम कर सकता है। लेकिन उनका एक्सेस ही नहीं है। संविधान के तहत मिली पावर को छीन लिया गया। इससे बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। आजादी की लडाई किस लिए लड़ी गई थी। पिछले 2/3 सालों में वोटर लिस्ट में जितने बदलाव किए गए हैं उनको ख़ारिज कर, 3 साल पुराने वोटर लिस्ट को वापस लाया जाए। हम मांग करते हैं कि SIR को वापस लिया जाए। पुरानी वोटर लिस्ट लाई जाए। सभी चुनाव रद्द हो। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई हो। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है, हम जन आंदोलन करेंगे। हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाए। सभी चुनावों को रद्द किया जाए यह आजाद भारत का सबसे बड़ा स्कैंडल है। चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी हो और उनपर मुक़दमा होना चाहिए। विपक्ष से हम बात करेंगे। विपक्ष से बात करेंगे। ये सबका मामला है। सबको आवाज उठानी होगी्
0
0
Report

कोटा: 156 किलो डोडा चूरा बरामद, फरार ड्राइवर की तलाश में CBN

Kota, Rajasthan:कोटा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा CBN ने चित्तौड़गढ़, कपासन इलाके में एक होंडा अमेज कार से 156 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। CBN को 22 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि टाना गांव के पास भिंडर-रामगढ़ रोड से मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। टीम ने गुजरात नंबर की होंडा अमेज को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी。 इसके बाद CBN की टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और आखिरकार वाहन को रोक लिया। लेकिन कार में सवार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया。 सुरक्षा कारणों से कार को CBN कार्यालय लाया गया, जहां तलाशी के दौरान 9 बैग में 156.650 किलो डोडा चूरा मिला। इसके बाद कार और मादक पदार्थ को NDPS एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया。 अब CBN फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही जांच इस बात की भी हो रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से आई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था。 CBN के मुताबिक तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

कोरबा के विधायक तुलेश्वर मरकाम साइबर फ्रॉड का शिकार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम खुद साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। अज्ञात ठगों ने पार्सल डिलीवरी के नाम से मोबाइल के जरिए विधायक को निशाना बनाया। पहले हैकर्स ने विधायक को फोन लगाकर उनके नाम पार्सल आने की बात कही फिर उनके मोबाइल को हैक कर लिया. बाद में विधायक का नाम लेकर उनके जान पहचान और पार्टी वालों से पैसे की मांग करने लगे. जब इस बात की जानकारी विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी वीडियो जारी कर खुद ही दी। अब सवाल सिर्फ विधायक के साथ हुई ठगी का नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा और पुलिस की सतर्कता पर भी उठ रहे हैं। फिलहाल विधायक ने लोगों से अपील की है—साइबर ठगों से सावधान रहें और किसी भी अनजान कॉल पर निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। एम्बिएंस - तुलेश्वर सिंह मरकाम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top