Unnao: 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Unnao, Uttar Pradesh:GIC मैदान में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नए मतदाताओं को ईपिक वोटर कार्ड भी वितरित किए गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
