209801
उन्नाव - शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने की अपील
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने की अपील। उन्नाव शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने को नगर पालिका परिषद चैयरमैन श्वेता भानु मिश्रा की बड़ी पहल । शहर के रामलीला मैदान से स्वछता जन जागरूकता रैली को चैयरमैन श्वेता भानु मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी। चैयरमैन ने जनता व व्यापारियों के बीच 10 हजार डस्टबिन व 15 हजार जूट के झोलों का वितरण किया। उन्नाव शहर के रामलीला मैदान से 5 किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली में उमड़ा शहर।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करवाचौथ के दिन छत से गिरकर महिला की मौत, गाँव में कोहराम
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: करवाचौथ पर की छत से गिरने से महिला की मौत, करवाचौथ पर पूजन करने के लिए छत पर गई थी महिला, अस्पताल ले जाने पर जाँच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित किया, करवाचौथ पर हुई घटना से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव की घटना।0
0
Report
चक्रवात अर्णव से तीन दिनों की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड बढ़ी
Ansar Nagar, Jharkhand:चक्रवात अर्णव का असर, तीन दिनों से लगातार बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त तेज हवा और बारिश से बढ़ी ठंड चतरा : चक्रवात अर्णव का कहर चतरा में भी दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश ने जहां जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है वहीं बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बारिश और तेज हवा के कारण सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, फुटपाथ दुकानदारों और रोजमर्रा के काम से बाहर निकलने वाले लोगों को हो रही है। कामकाज प्रभावित होने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की चिंता भी बढ़ गई है। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने और लगातार बारिश के कारण धूप नहीं निकल रही है। इससे ठंड का असर और बढ़ गया है। कई स्थानों पर कोहरा भी दिखाई दिया है। लोग बारिश थमने तथा धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
बावड़ी पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं की भागीदारी दिखी तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले की बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, महिला मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रही हैं और केंद्रों पर कतारें लगी हुई हैं। सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव में सभी प्रत्याशी मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। बावड़ी पंचायत समिति की सभी 27 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।0
0
Report
Advertisement
तिंवरी में आठ वर्षीय रितेश करंट से मौत, क्षेत्र में हड़कंप
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी (जोधपुर)- बालरवा चैन सिंह नगर में दर्दनाक हादसा, आठ वर्षीय बालक की मौत सिंगल फेज ट्रांसफार्मर की चपेट में आया आठ वर्षीय रितेश रितेश पुत्र सुमेरराम की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप सूचना पर मथानिया पुलिस मौके पर पहुंची, जुटाई जानकारी हादसे के कारणों की पुलिस मौके पर कर रही जांच0
0
Report
जयपुर के सरकारी स्कूल: नवंबर में विज्ञान मेले, समरसता सप्ताह और बाल दिवस कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर\n\nप्रदेश के सरकारी स्कूलों में नवंबर का महीना शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ विज्ञान मेला, समरसता सप्ताह, सामुदायिक बाल सभा और संविधान दिवस जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं, महीने के अंतिम सप्ताह में प्राथमिक कक्षाओं का द्वितीय योगात्मक आकलन होगा, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।\n\nशिविरा पंचांग के अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4 से 15 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश रहेगा। इस दौरान 8 नवंबर को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा। इसके बाद 14 नवंबर को बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर विद्यालयों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।\n\nअवकाश के बाद 18 से 21 नवंबर तक आरएससीईआरटी के माध्यम से राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थी विज्ञान आधारित मॉडल और गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। वहीं, 19 से 25 नवंबर तक सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के लिए समरसता सप्ताह मनाया जाएगा।\n\n21 नवंबर को द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के साथ विद्यालय स्तर पर सामुदायिक बाल सभा आयोजित होगी। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा होगी। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और लोकतां Corey- व्यवस्था के महत्व की जानकारी दी जाएगी।\n\nकक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का द्वितीय योगात्मक आकलन नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा। इसमें करीब 35 प्रतिशत पाठ्यक्रम शामिल रहेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं और दक्षता आधारित आकलन 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एकल पुत्री-द्विपुत्री पुरस्कार योजना और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत 'शब्दों के खेल' गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं۔0
0
Report
पटना में आर के सिन्हा के निधन पर शोक, रोजगार क्षेत्र को बड़ा नुकसान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना आर.के. सिन्हा जी के निधन पर शोक संवेदना माननीय आर.के. सिन्हा जी का निधन न केवल राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, बल्कि रोजगार और सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। रोजगार के क्षेत्र में उन्होंने जिस तरह नई पीढ़ी को अवसर प्रदान किए, वह बेहद सराहनीय और यादगार है। रोजगार की चुनौतियों के बीच विभिन्न संवर्गों में लोगों को नौकरी देना, उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ उनके पारिवारिक जीवन की भी चिंता करना, उनकी विशेष पहचान और संवेदनशीलता को दर्शाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं उन्हें जानने वाले सभी लोगों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करें।0
0
Report
Advertisement
पौड़ी में टूटे पुल के कारण ग्रामीण पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी。 स्लग- टूटे पुल के सहारे आवाजाही को मजबूर ग्रामीण。 एंकर- पहाड़ों में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत आज भी कई सवाल खड़े कर रही है। जनपद पौड़ी जिले के थलीसैंण क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इसकी तस्वीर बयां कर रहा है। डोरिया और कैन्यूर गांव के बीच स्थित सगुड़ी पुल वर्ष 2016 में टूट गया था, लेकिन करीब एक दशक बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। नतीजतन, ग्रामीणों को आज भी अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीणों को टूटे हुए पुल के अवशेषों के सहारे नदी पार करते देखा जा सकता है। पुल नहीं होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस दूरी से बचने के लिए ग्रामीण जोखिम उठाकर टूटे पुल के रास्ते नदी पार करने को मजबूर हैं। बरसात के दौरान नदी में पानी बढ़ने पर इस रास्ते से गुजरना संभव नहीं हो पाता, जबकि इन दिनों पानी कम होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं0
0
Report
चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान: CM साय ने सर्वे और मुआवजे का निर्देश जारी किया
Begun, Rajasthan:रायपुर चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा निर्देश सोशल मीडिया में पोस्ट कर सीएम ने कहा- प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराने कलेक्टरों को निर्देश नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को मिलेगी सहायता राशि आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत मिलेगा मुआवजा सर्वे से लेकर राशि वितरण तक तय समय में पूरी होगी प्रक्रिया CM साय बोले- संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है.0
0
Report
धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन: 86.40 क्विंटल धान जब्त
Kawardha, Chhattisgarh:धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 86.40 क्विंटल धान जब्त कवर्धा। आगामी धान खरीदी सीजन से पहले कबीरधाम प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने जिले के पांच स्थानों पर छापेमारी कर 216 बोरी यानी 86.40 क्विंटल धान जब्त किया। खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के अनुसार, ग्राम उड़ियाकला, बिडोरा, कल्याणपुर, भागूतोला और तरेगांव जंगल में कार्रवाई की गई। जब्त धान में बजरंगबली ट्रेडर्स से 24 क्विंटल, भोजराम पटेल से 16 क्विंटल, पेखन साहू से 22 क्विंटल, परमात्मा ट्रेडर्स से 20 क्विंटल और अजय नाग से 4.40 क्विंटल धान शामिल है。0
0
Report
Advertisement
कुनाल कपूर जयपुर पहुंचे: एयर इंडिया एक्सप्रेस से मुंबई से आए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। अभिनेता कुनाल कपूर पहुंचे जयपुर। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई से आए हैं जयपुर।0
0
Report
झांसी के उल्दन में अवैध मिट्टी-मौरंग खनन पर वन-राजस्व टीम पर ग्रामीणों की गाली-गलौज
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा में वन विभाग की जमीन पर अवैध मिट्टी और मौरंग खनन का मामला सामने आया है। जब वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जांच करने पहुंची तो गांव के कुछ लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1-वनरक्षक दीपक कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि 29 अक्टूबर को वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम पलरा पहुंची थी। टीम में वन दरोगा अजय सिंह, वनरक्षक दीपक कुमार समेत अन्य कर्मचारी और राजस्व विभाग के लेखपाल मौजूद थे। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने जांच में सहयोग करने के बजाय टीम के सरकारी कार्य में बाधा डाली, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायती पत्र में वन विभाग ने यह भी आरोप लगाया है कि इन लोगों द्वारा पहले भी कई बार सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की गई है। वनरक्षक दीपक कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जोधपुर में भाजपा को भारी उम्मीद: जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में बहुमत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में भाजपा रो जिला प्रमुख बणवण रो दावा, 23 में सूं 20 सूं ज्यादा पंचायत समितियां में प्रधान बणावै री उम्मीद जोधपुर। पंचायतीराज चुनाव रा दूसरे चरण रा मतदान बीच भाजपा नै जोधपुर जिले में जिला प्रमुख अर पंचायत समितियां में आपरो बोर्ड बणावण रो भरोसो जतायो है। भाजपा रा पंचायतीराज चुनाव संभाग प्रभारी सीआर चौधरी नै कह्यो कि इण बार गांवां री जनता विकास रा नाम पर मतदान कर्यो है। एकरै सीधो फायदा भाजपा नै मिलसी अर जोधपुर में जिला प्रमुख भाजपा रो ही बणसी। सीआर चौधरी नै देहात चुनाव प्रभारी घनश्याम डागा, शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल अर देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह राठौड़ रै साथ जीत रो भरोसो जतावता कह्यो कि जिले री 23 में सूं 20 सूं ज्यादा पंचायत समितियां में भाजपा रा प्रधान बणसी। उंहांने कह्यो कि जोधपुर री राजनीति में लांबा समय सूं दो परिवारां रो दबदबो रह्यो है, पण इण बार मतदातावां परिवारवाद नै छोड़ विकास अर जनहित रा मुद्द्यां नै प्राथमिकता दी है। भाजपा नेतावां रो कहणो है कि केंद्र अर राज्य सरकार री योजनावां अर गांवां में करवाया गया विकास कार्यां नै आधार बणाकर पार्टी जनता बीच पहुंची है। इण बार जिला परिषद अर पंचायत समितियां में भाजपा नै स्पष्ट बहुमत मिलण री उम्मीद है। नेतावां दावा कर्यो कि चुनाव परिणाम बाद ग्रामीण राजनीति में भाजपा रो मजबूत दबदबो नजर आवेला अर पूरे जिले में भाजपा रो कमळ खिलेला।0
0
Report
Advertisement
भाजपा का दावा: जोधपुर में जिला प्रमुख और बहुमत पंचायत समितियों में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में भाजपा का दावा जिला प्रमुख बनेगा, 23 में से 20 से अधिक पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का भी दावा जोधपुर। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच भाजपा ने जोधपुर जिले में जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में अपना बोर्ड बनाने का दावा किया है। भाजपा के पंचायत राज चुनाव संभाग प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि इस बार गांवों की जनता ने विकास के नाम पर मतदान किया है। भाजपा को इसका सीधा लाभ मिलेगा और जोधपुर में जिला प्रमुख भाजपा का ही बनेगा। सीआर चौधरी ने देहात चुनाव प्रभारी घनश्याम डागा, शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह राठौड़ के साथ जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जिले की 23 में से 20 से अधिक पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जोधपुर की राजनीति में दो परिवारों का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार मतदाताओं ने परिवारवाद के बजाय विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा गांवों में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर पार्टी जनता के बीच पहुंची है। इस बार जिला परिषद और पंचायत समितियों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद है। नेताओं ने दावा किया कि परिणाम आने के बाद ग्रामीण राजनीति में भाजपा का मजबूत दबदबा देखने को मिलेगा और जिले में भाजपा का कमल खिलेगा。0
0
Report
बानसूर के माजरा अहीर मतदान केंद्र पर तनाव, फर्जी मतदान को लेकर झगड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बानसूर(कोटपूतली)... बानसूर के माजरा अहीर मतदान केंद्र पर हुई तनाव की स्थति ग्रामीणों के बिच हुआ झगड़ा, बानसूर पंचायत चुनाव के दौरान हरसौरा क्षेत्र के माजरा अहीर मतदान केंद्र पर झगड़ा होने का मामला सामने आया, मतदान केंद्र पर हुए विवाद के बाद मौके पर हुई हलचल, घटना की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति संभाली स्थति, फर्जी मतदान को लेकर हुआ बताया झगड़ा।0
0
Report
दिल्ली रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महा-रैली बारिश से प्रभावित
New Delhi, Delhi:रामलीला मैदान दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महा-रैली की तैयारी जोर शोर से चल रही है लेकिन पिछले दो दिनों से दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के चलते रैली स्थल पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। मैदान में जगह जगह पानी भरा हुआ है, जबकि आम लोगों के बैठने और खड़े होने के लिए बनाई गई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मैदान में लगाई गई कुर्सियां बारिश में भीग चुकी हैं और जमीन पर जगह-जगह कीचड़ जमा है। हालांकि मुख्य मंच को बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल लगाए गए हैं, मंच वाटर प्रूफ बनाया गया है लेकिन मैदान की मौजूदा स्थिति आयोजकों के लिए चुनौती बन गई है।0
0
Report
Advertisement
