209859
Unnao - एंटी करप्शन की छापेमारी में कृषि रक्षा प्रभारी अजय सिंह गिरफ्तार
Amretha, Uttar Pradesh:उन्नाव के आज फिर एंटी करप्शन टीम की छापेमारी दिखाई दी,जहां एंटी करप्शन की छापेमारी में कृषि रक्षा प्रभारी अजय सिंह गिरफ्तार को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति ने कृषि विभाग से सम्बंधित काम के एवज में केंद्र प्रभारी द्वारा रिश्वत की मांग की शिकायत की थी जिसके बाद टीम ने जाल बिछा रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में पाकिस्तान से आई 9.821 किलो हेरोइन पकड़ी, 4 गिरफ्तार, 25 करोड़ मूल्य
Hanumangarh, Rajasthan:पाकिस्तान सीमा से आई 25 करोड़ की 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपए नकद और दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त. हनुमानगढ़ नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश किया है. गोलूवाला थाना पुलिस ने रोही अयालकी में नहर के पास खड़े दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर 19 पैकेटों में रखी 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की. पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1 लाख 85 हजार रुपए नकद और दो लग्जरी गाड़ियां भीजब्त की हैं. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है. पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है. प्रारम्भिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान की सीमा से आई है.0
0
Report
Farooq Abdullah: अशांत राष्ट्र विरोधियों पर सख्त कदम, नुकसान का पूरा मुआवजा चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:Gulmarg, Jammu and Kashmir: On the attack on vehicles carrying Kashmiri passengers in Punjab and Haryana, National Conference president and former CM Farooq Abdullah says, "There are miscreants who want to create turmoil in the country. Umar Sahib should immediately call for an end to this method of drafting, and the losses incurred should be fully compensated..."0
0
Report
सीएम ने स्वर्ण विजेता मोना अग्रवाल और रजत विजेता अवनि लेखरा को बधाई
Jaipur, Rajasthan:BabulalDhayal एशियन पैरा गेम्स 2026 सीएम ने प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को दी बधाई रजत पदक जीतने पर अवनि लेखरा को दी हार्दिक बधाई! सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा आपका यह ऐतिहासिक दोहरा प्रहार देश की अनंत नारी शक्ति और आत्मबल का साक्षात प्रमाण है। आपने साबित किया है कि जब हौसले आसमान छूने की ठान लें, तो कोई भी सीमा राह नहीं रोक सकती। आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। देश को आप पर गर्व है!0
0
Report
Advertisement
अंबाजी शक्तिपीठ में ज्वेरा उत्थापन के साथ नवरात्रि की धार्मिक गतिविधियाँ पूर्ण
Ambaji, Gujarat:ગુજરાતના સુપ્રસિદ્ધ યાત્રાધામ અને લાખો શ્રદ્ધાળુઓની આસ્થા આ કેન્દ્ર એવા શક્તિપીઠ અંબાજી ખાતે આજે દુર્ગાષ્ટમીના પાવન પર્વે નવરાત્રિની ધાર્મિક વિધિઓ પૂર્ણતા તરફ આગળ વધી છે. ત્યારે નવરાત્રિના પ્રથમ નોરતે ઘટસ્થાપન સમયે વવામાં આવેલા જવેરાનો આજે શાસ્ત્રოკ્ત વિધિ-વિધાન અનુસાર વિધિવત્ ઉત્થાપન કરવામાં આવ્યું હતું. મહત્ત્વની વાત એ છે કે, નવરાત્રિ દરમિયાન વિશેષ રીતે કરવામાં આવતી જવેરાની આરતી પણ આજે પૂર્ણ કરવામાં આવી હતી. જ્યારે આવતીકાલથી માતાજીની સવાર અને સાંજની આરતી સહિતની ધાર્મિક વિધિઓ રાબેતા મુજબ ચાલુ રહેશે. આજે કરવામાં આવેલા જવેરાના ઉત્થાપન દરમિયાન דזשવેરાનો સારો વિકાસ જોવા મળ્યો હતો. જેને લઈને મંદિરના ભટ્ટજી મહારાજ દેવાંગ ઠાકરે જણાવ્યું હતું કે, આ વર્ષે જવેરાનો વિકાસ સારો જોવા મળ્યો છે. ધાર્મિક માન્યતા અનુસાર તેને શુભ સંકેત તરીકે જોવામાં આવે છે અને આગામી સમયમાં અંબાજી મંદિર ટ્રસ્ટ તથા ગુજરાતના વિકાસ માટે આશાવાદ વ્યક્ત કરવામાં આવ્યું છે.bait: દેવાંગ ઠાકર (ભટ્ટજી મહારાજ), અંબાજી મંદિર ટ્રસ્ટ આમ, દુર્ગાષ્ટમીના પવિત્ર અવસરે અંબાજી શક્તિપીઠ ખાતે જવેરાના વિધિવત ઉત્થાપન સાથે નવરાત્રિની વિશેષ ધાર્મિક પરંપરાની પૂર્ણાહુતિ થઈ હતી. પરખ અગ્રવાલ ઝી મીડીયા અંબાજી, બનાસકાંઠા0
0
Report
शामली में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महाराजा अग्रसेन जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। अग्रवाल समाज के लोगों ने एकजुट होकर शोभायात्रा में सहभागिता की और अपनी सामाजिक एकता का परिचय दिया। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, समाज सेवा और आपसी भाईचारे के संदेश को समर्पित इस आयोजन में समाज के लोगों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।0
0
Report
चंडीगढ़ समेत 13 जगह कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हुड्डा और शैलजा बनाम बीजेपी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के तीसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की पीसी 21 अक्टूबर बुधवार को होगी कांग्रेस ने दिल्ली समेत प्रदेश में 13 जगह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है सिरसा में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे प्रेस कांफ्रेंस दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष में भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी शैलजा चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी इसी तरीके से चौधरी बीरेंद्र सिंह फरीदाबाद और अशोक तंवर भिवानी में पीसी करेंगे0
0
Report
Advertisement
रेस कोर्स के पास 130 साल पुरानी मस्जिद खाली करने का आदेश जारी
New Delhi, Delhi:130 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर की लड़की तलवार केंद्र सरकार के लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस ने रेस कोर्स में मौजूद 130 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का आदेश दे दिया है आपको बतादे कि यह मस्जिद आजादी से पहले साल 1934 से यहां मौजूद है सबसे बड़ी बात यह है कि साल 1970 का गैजेट नोटिफिकेशन भी मौजूद है उसके बाद दिल्ली क बोर्ड में यह मस्जिद दर्ज है अब ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि जब सरकारी दस्तावेजों में दो बीघा जमीन मस्जिद के नाम दर्ज है तो l&do किस बुनियाद पर इसको सरकारी जमीन बता रहा है हमने जब यह जांच करने की कोशिश की तो वहां पर पुलिस का काफी पहरा था और मीडिया को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई जिसके चलते आज सुबह ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी और वक़्फ बोर्ड के 30 से ज्यादा इमाम वर्क बोर्ड के दफ्तर पहुंचे हालांकि उनकी मुलाकात वक्फ़ बोर्ड के सीईओ से नहीं हो पाई लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद यह आश्वासन मिला कि हम आज शाम 4:00 बजे तक सभी संबंधित डिपार्टमेंट को लेटर भेज देंगे ताकि इस मस्जिद पर किसी तरह की बुलडोजर कार्रवाई न हो पाए मौलाना साजिद अर्शीदी का कहना है कि अगर आज शाम तक कोई माकूल जवाब नहीं दिया जाता है तो हम परसों वर्क बोर्ड के बाहर धरने पर बैठेंगे अब ऐसे में सवाल वक्त बोर्ड के ऊपर भी खड़ा होता है कि 2 साल पहले भी इसी तरीके का नोटिस मस्जिद खाली करने के लिए इंडो की तरफ से दिया जा चुका है उसके बावजूद भी वक्त बोर्ड की नींद नहीं खुली जिसके बाद कुछ दिन पहले दोबारा मस्जिद खाली करने का आदेश दिया गया सबसे अहम बात की एल एंड दियो ने किसी तरह का कोई सरकारी दस्तावेज या नोटिस नहीं दिया सिर्फ मस्जिद में मौजूद मौलाना और मस्जिद के इमाम हारून को यह कहा गया कि आप मस्जिद खाली कर दें सलाम टीवी ने जब वक्त बोर्ड के सीईओ से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना था की मीटिंग में बिजी है इसलिए ज्यादा बात नहीं कर सकते लेकिन वक्त बोर्ड के अधिकारियों कहना है कि हम संबंधित डिपार्टमेंट को लेटर लिख रहे हैं mkt मस्जिद के बाहर से बाइट अनीस अंसारी नमाज पढ़ने आने वाले टीटी मौलाना साजिद रशीदी0
0
Report
गलत दिशा से ट्रैक्टर टकराकर बाइक आग, दो युवक गंभीर घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई, जिसके बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ब्रजपुरा और मौराहा गाँव के बीच फोरलेन पर हुआ। महिंद्रा एजेंसी के पास तेज रफ्तार बाइक गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक बाइक में फंस गए और बाइक में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बाइक से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है और शरीर से काफी खून बह रहा था। दोनों को NHAI की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान निवाड़ी जिले के ग्राम सकेरा निवासी के रूप में हुई है। दोनों मैहर माता के दर्शन करने जा रहे थे।0
0
Report
नवसारी के गांव में नवरात्रि वेशभूषा विवाद, शराब की बोतलों की तस्वीरें वायरल
Navsari, Gujarat:નવસારીના આંતલિતા ગામે નવરાત્રિ મહોત્સવમાં વેશભૂષા હરીફાઈને લઈ વિવાદ ધાર્મિક ઉજવણી દરમિયાન યુવાનોએ દારૂડિયાનો વેશ ધારણ કર્યાના આક્ષેપ વેશભૂષાને લઈ ધાર્મિક આસ્થાને ઠેસ પહોંચાડાઈ હોવાની ચર્ચા દારૂની બોટલ અને ફરસાણનાંppi પડીકાં લટકાવેલીા યુવાનના ફોટો-વીડિયો વાયરલ સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ તસવીરોને પગલે સમગ્ર મામલે સવાલો ઉઠ્યા વાયરલ તસવીરો અને વીડિયોની હકીકત જાણવા બીલીમોરा પોલીસેઉ તપાસ હાથ ધરી વાયરલ દૃશ્યોની વાસ્તવિકતા અને સમગ્ર ઘટનાની તપાસ બાદ સ્પષ્ટતા થશે વાયરલ તસવીરોમાં દેખાતું લાલ પ્રવાહી વિદેશી દારૂ જ હોવાની પુષ્ટિ નથી ઝી 24 કલાક આ વાયરલ ફોટો-વીડિયોની સ્વતંત્ર રીતે પુષ્ટિ કરતું નથી0
0
Report
Advertisement
CM भजनलाल शर्मा ने खेड़ली में डिजिटल जनसंवाद कर योजनाओं की जानकारी दी
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया डिजिटल जनसंवाद, योजनाओं की दी जानकारी खेड़ली (अलवर)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को खेड़ली क्षेत्र के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आगामी कार्यक्रमों तथा विकास कार्यों की जानकारी दी। संवाद में शामिल लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री से सीधे जुड़कर अपनी भागीदारी निभाई। खेड़ली के पंचायती मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, कृषक साथी और कृषि विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पंचायत समिति चुनाव प्रभारी आंचल अवाना, नगरपालिका चेयरमैन पवान जैन चौधरी, मंडल अध्यक्ष शीलेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान करीब सात लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ जनसंवाद में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पंचायत समिति चुनाव प्रभारी आंचल अवाना ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और लाभार्थियों से संवाद को लेकर जानकारी दी। बाइट: आंचल अवाना, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं पंचायत समिति चुनाव प्रभारी, खेड़ली।0
0
Report
जोधपुर दशहरा: 60 फीट रावण दहन से रामलीला मैदान रोशन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में इस बार भव्य होगा दशहरा महोत्सव - अहंकार रूपी रावण के दहन के साथ गूंजेगा जय श्रीराम - 60 फीट के रावण की नाभि में लगेगा अग्निबाण, मुंह और आंखों से बरसेंगे अंगारे - मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतलों का भी होगा दहन -आतिशबाजी से जगमगाएगा रामलीला मैदान जोधपुर। असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की जीत और अहंकार के अंत का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस बार जोधपुर में भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को रामलीला मैदान में करीब 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के साथ उसके परिजनों के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नाभि में अग्निबाण लगते ही रावण के हाथ में थामी चकरी घूमेगी और मुंह व आंखों से अंगारे बरसेंगे। इसके बाद मनमोहक आतिशबाजी आसमान को रोशन करेगी। रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि दशहरे को यादगार बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। रावण के पुतले को पारंपरिक अंदाज में धोती, ज особ जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती और जूतियां पहनाई गई हैं। वहीं मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतले भी तैयार किए गए हैं। पहले रावण के परिजनों के पुतलों का दहन होगा और इसके बाद गोधूलि बेला में अहंकार के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा। मेहरानगढ़ से विधिवत पूजा के बाद निकलेगी रामरथ यात्रा आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम के अधिकारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचकर प्रभु श्रीराम और मां चामुंडा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद निर्धारित मुहूर्त में विधिवत पूजा के साथ राज व्यास श्रीराम की सवारी रवाना करेंगे। रामरथ यात्रा के आगे शहर के अखाड़ा दलों के कार्यकर्ता हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चलेंगे। यात्रा मार्ग में आने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी तथा नगर निगम की ओर से भेंट राशि भी अर्पित की जाएगी। रामलीला मैदान पहुंचने पर अखाड़ा दलों के प्रभारियों का नगर निगम की ओर से सम्मान किया जाएगा। इस दौरान शहर की पारंपरिक संस्कृति, धार्मिक आस्था और शौर्य प्रदर्शन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।0
0
Report
जोधपुर में बंगाली समाज की दुर्गा पूजा: महा अष्टमी का भव्य उत्सव
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। बंगाली समाज की ओर से कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड 9 सेक्टर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा में सोमवार सुबह 6:00 बजे महा अष्टमी पूजा शुरू किया गया। बंगाली समाज की ओर से बताया गया कि महा अष्टमी पूजा मां दुर्गा के आठवें रूप मां गौरी का पूजा कोलकाता से आए हुए पंडित शिबु मिश्र द्वारा सुबह से शुरू हो कर शाम 4:00 बजे तक चला। महा अष्टमी पूजा के पश्चात पुष्पांजलि किया गया। पुष्पांजलि के पश्चात मां दुर्गा के सहपरिवार शिवाजी बच्चे गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय, सरस्वती, जी का पूजा किया गया एवं शस्त्र पूजा किया गया। अष्टमी पूजा के दौरान मां दुर्गा को महाभोग चड़ाए गया व महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। प्रसादी का सभी श्रद्धालुओं द्वारा लाभ लिया गया। महा अष्टमी पूजा में समाज बंधुओ व माताओं बहनों मौजूद थे। पूजा में समाज की महिलाओं द्वारा उलू व बंगाल के प्रसिद्ध ढाक के थाप से पंडाल मंत्रमुग्ध हो उठा। पूजा के दौरान पंडाल में लगे दुर्गा माता की जयकारें। समाज बंधुओ एवं महिलाओं द्वारा धुनुची नित्य किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 7:00 बजे से शुरू होकर मध्य रात्रि तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगाल की मशहूर कलाकारों एवं समाज के बच्चों और जोधपुर के लोकल कलाकारों ने भी कार्यक्रम करेंगे। मंगलवार को महानवमी पूजा एवं कुमारी पूजा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
Alwar पंचायत चुनाव: कांग्रेस प्रचार तेज किया, जितेंद्र सिंह व टीकाराम जूली ने मोर्चा संभाला
Alwar, Rajasthan:पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने संभाला मोर्चा अलवर। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रामगढ़ के बगड़ तिराहे पर जनसभा कर चुनाव प्रचार का आगाज किया। इसके बाद दोनों नेता विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं और जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। प्रथम चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता ने जिले में चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली शीतल, बड़ौदा मेव, खेरली, कठूमर और रैणी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं कर ग्रामीण मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। इन सभाओं में गांवों के विकास, स्थानीय समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी जरूरतों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। कांग्रेस नेता भाजपा पर निशाना साधते हुए उसके वादों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर होने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही, कांग्रेस की ओर से ग्रामीण विकास को लेकर अपनी योजनाओं और पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों को भी मतदाताओं के सामने रखा जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि गांवों का वास्तविक विकास कांग्रेस ही कर सकती है, जबकि भाजपा केवल जुमलेबाजी करती है। उन्होंने पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि अलवर जिले में कांग्रेस के जिला प्रमुख और प्रधान बनेंगे। दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार में जुटने और ग्रामीण मतदाताओं तक कांग्रेस की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया। प्रथम चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क करना पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर ग्रामीण मतदाताओं को साधने और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। अब इन जनसभाओं और जनसंपर्क अभियानों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ता है, यह चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के कपासन Ramleela: आठवें दिन रामेश्वरम स्थापना और लंका दहन
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में नगर पालिका मंडल की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामलीला के आठवें दिन रामेश्वरम स्थापना, लंका दहन और लक्ष्मण शक्ति प्रसंगों کا मंचन किया गया। विधायक अर्जुनलाल जीनगर की मौजूदगी में श्री बजरंग रामलीला बाडसर, चूरू के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी खेमराज सिंह गुर्जर ने आयोजन की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा ने बताया कि मंगलवार को रावण वध, रामजी का राजतिलक और रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद बारेगामा भी मौजूद रहे।0
0
Report
पंचायती राज से बड़े राजनीतिक सफर की कहानी: गांव से संसद तक
Jaipur, Rajasthan:एंकर-गांव की चौपाल से शुरू हुई सियासत...और मंजिल बनी विधानसभा से लेकर संसद तक। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव सिर्फ गांव की सरकार नहीं चुनते, बल्कि बड़े नेताओं की सियासी पौध भी तैयार करते हैं। जयपुर के रामचरण बोहरा जिला प्रमुख से सांसद बने, तो शांति धारीवाल जिला प्रमुख से मंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। कई नेताओं ने सरपंच और प्रधान रहते हुए राजनीति का ककहरा सीखा और फिर विधायक बने। अब पंचायतीराज चुनावों की सरगर्मियों के बीच देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...कैसे गांव की छोटी सरकार बनी बड़े सियासी सफर की पहली सीढ़ी। वीओ-1- पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियों के बीच गांवों की चौपाल से लेकर सियासी गलियारों तक चुनावी चर्चाएं तेज हैं। पंचायतीराज चुनाव सिर्फ गांव की सरकार चुनने का जरिया नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति में नए नेतृत्व को आगे लाने का मंच भी रहे हैं। राजस्थान की राजनीति में कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने कभी सरपंच, प्रधान, पंचायत समिति या जिला परिषद सदस्य के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया और बाद में विधानसभा, लोकसभा और मंत्रिमंडल तक पहुँचें। जयपुर से लेकर कोटा, बूंदी और चूरूं, सीकर तक ऐसे नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। इनमें कोई जिला प्रमुख से सांसद बना तो कोई सरपंच से विधायक। दिलचस्प यह भी है कि कुछ नेताओं ने विधायक और मंत्री बनने के बाद भी पंचायत की राजनीति से नाता नहीं तोड़ा। वहीं जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद कुछ नेताओं को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जयपुर जिला परिषद की बात करें तो जयपुर जिला परिषद का गठन 1959 में हुआ था। 67 साल के इतिहास में अब तक 10 जिला प्रमुख बने हैं। इनमें रामचरण बोहरा और सहदेव शर्मा ऐसे प्रमुख नाम हैं, जिन्होंने जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने के बाद बड़ी चुनावी राजनीति में भी पहचान बनाई। रामचरण बोहरा वर्ष 1995 से 2000 तक जयपुर के जिला प्रमुख रहे। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की राजनीति में कदम रखा और लगातार दो बार जयपुर शहर से सांसद चुने गए। इसी तरह सहदेव शर्मा जिला प्रमुख रहे और चार बार विधायक का चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंचे। हालांकि जयपुर जिला प्रमुख की कुर्सी सभी नेताओं के लिए विधानसभा तक पहुंचने का रास्ता नहीं बन सकी। पूर्व जिला प्रमुख मधु शर्मा ने आमेर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सकीं। इसी तरह पूर्व जिला प्रमुख दिवगंत हजारीलाल नागर ने भी विधानसभा चुनाव लड़ा, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जयपुर जिला परिषद के सदस्य रहे बाबूलाल नागर और अशोक तंवर भी बाद में विधानसभा तक पहुंचे। इस तरह जयपुर जिला परिषद ने प्रदेश की राजनीति को कई ऐसे चेहरे दिए, जिन्होंने ग्रामीण राजनीति से आगे बढ़कर विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। जयपुर जिला परिषद के इतिहास में वर्ष 2021 का चुनाव राजनीतिक घटनाक्रम के कारण चर्चा में रहा। कांग्रेस के टिकट पर वार्ड संख्या 17 से जिला परिषद सदस्य चुनी गईं रमा देवी चौपड़ा जिला प्रमुख के चुनाव से पहले भाजपा खेमे में चली गईं। उस समय 51 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के 27 सदस्य थे। इसके बावजूद जिला प्रमुख के चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा ने जिला प्रमुख का पद हासिल कर लिया। वॉक थ्रू--दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर अब तक ये रहे जयपुर जिला प्रमुख नारायण चतुर्वेदी- अक्टूबर 1959 से अक्टूबर 1964 सहदेव शर्मा- नवंबर 1964 से अगस्त 1977 तक सुरेश शर्मा - 1980 से 1983 तक भगवान सहाय शर्मा- 1984 से 1991 तक रामचरण बोहरा- 15 फरवरी 1995 से फरवरी 2000 तक मधु शर्मा- 11 फरवरी 2000 से 10 फरवरी 2005 तक रामगोपाल गार्ड- 11 फरवरी 2005 से 10 फरवरी 2010 तक हजारीलाल नागर- 10 फरवरी 2010 से 6 फरवरी 2015 तक मूलंचद मीना- 7 फरवरी 2015 से 6 फरवरी 2020 तक रमादेवी चौपडा- 6 सितंबर 2021 से 5 सितंबर 2026 तक वीओ-2- पंचायतीराज की राजनीति में कोटा का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। नगेंद्र बाला पहली महिला जिला प्रमुख के रूप में जानी जाती हैं। इसके बाद वे दो बार विधानसभा पहुंचीं। कोटा उत्तर से विधायक रहे शांति धारीवाल ने कोटा जिला प्रमुख बने। जिला प्रमुख बनने के दो साल बाद ही 1984 में धारीवाल कोटा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद वे विधानसभा पहुंचे और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। कोटा के दिवंगत कांग्रेस नेता भरत सिंह कुंदनपुर की राजनीतिक यात्रा अलग रही। उन्होंने गांव की राजनीति से शुरुआत की। वे तीन बार कुंदनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच और करीब 10 साल तक सांगोद पंचायत समिति के प्रधान रहे। इसके बाद चार बार विधायक चुने गए और प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री रहे। लेकिन मंत्री और विधायक जैसे पदों पर रहने के बाद भी गांव की राजनीति से उनका जुड़ाव बना रहा। वर्ष 2014 में उन्होंने कुंदनपुर ग्राम पंचायत से पंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस तरह उनका राजनीतिक सफर सरपंच से मंत्री और फिर वापस पंच तक पहुंचा। कोटा जिले की पीपल्दा विधानसभा सीट से जुड़े कई नेताओं ने भी पंचायतीराज संस्थाओं से राजनीतिक सफर शुरू किया। पूर्व विधायक और सांसद रामनारायण मीणा ने सरपंच पद से राजनीति की शुरुआत की थी। वे आगे चलकर विधानसभा उपाध्यक्ष भी बने। वहीं चेतन पटेल वर्ष 2021 में पीपल्दा पंचायत समिति से निर्दलीय सदस्य चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बने। पूर्व विधायक विद्या शंकर नंदवाना वर्ष 1987 से 1989 तक भांडाहेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच रहे। इसके बाद जिला परिषद सदस्य रहे और जिला प्रमुख बने। इसी तरह पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर भी पंचायत की राजनीति से आगे बढ़े। वे बोरदा ग्राम पंचायत में पांच साल और तलाव ग्राम पंचायत में तीन साल तक सरपंच रहे। पंचायत समिति सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाली और बाद में विधानसभा पहुंचे। हिण्डौली से विधायक रहे अशोक चांदना ने भी पंचायतीराज संस्थाओं से चुनावी राजनीति की शुरुआत की। वे वर्ष 2010 में अजमेर जिला परिषद के सदस्य बने थे। इसके बाद विधानसभा पहुंचे और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। वहीं पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल वर्ष 2004 से 2008 तक जिला परिषद सदस्य रहीं। इसके बाद विधानसभा चुनाव का टिकट मिला। वे दो बार रामगंजमंडी और एक बार केशवरायपाटन से विधायक चुनी गईं। चूरू के भाजपा विधायक हरलाल सहारण का राजनीतिक सफर भी स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं से जुड़ा रहा है। वे चूरू पंचायत समिति के प्रधान और इसके बाद जिला प्रमुख रहे। बाद में विधानसभा तक पहुंचे। बाहरहाल, राजस्थान में चल रहे पंचायतीराज चुनावों ने एक बार फिर ग्रामीण नेतृत्व को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। गांव की समस्याओं, स्थानीय विकास और जनप्रतिनिधित्व से जुड़ी यह चुनावी राजनीति नए चेहरों को सार्वजनिक जीवन में आगे आने का अवसर देती है। पिछले दशकों के राजनीतिक सफर बताते हैं कि राजस्थान में पंचायत की राजनीति सिर्फ सरपंच, प्रधान या जिला प्रमुख के पद तक सीमित नहीं रही। कई नेताओं ने इसी अनुभव के आधार पर विधानसभा और संसद तक का सफर तय किया।0
0
Report
Advertisement
