icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209801
Navin SinghNavin SinghFollow21 Jan 2025, 05:35 pm

उन्नावः अपर पुलिस महानिदेशक ने दही थाने का किया उद्घाटन

Husain Nagar, Uttar Pradesh:

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ मंडल प्रशांत कुमार ने आज उन्नाव के दही थाने का उद्घाटन कर जन-केंद्रित पहलों की शुरुआत की। थाने में 'नन्हे फरिश्ते' प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया। थाने में महिला पुलिसकर्मियों और पीड़ित महिलाओं के बच्चों के लिए खेल-कूद और मनोरंजन की विशेष सुविधाएं विकसित हैं। 8 करोड़ की लागत से तैयार थाने के उद्धघाटन पर आम जनता को सुरक्षा और सुविधा मिलने की बात कही। वही मौके पर 50 पुलिस थानों के चौकीदारों की भूमिका को सराहने के लिए उन्हें सम्मानित कर साइकिल वितरण भी किया। उद्घाटन के दौरान शामिल हुए स्कूली बच्चों को फल और चॉकलेट भेंट किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपीगंज में बहन हत्या: दो भाइयों ने गला दबाकर हत्या, गिरफ्तारी

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है, जहां गोपीगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगे भाइयों ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखाव गांव का है। दोनों भाई अपनी बहन के मोबाइल पर एक युवक से बातचीत करने और उससे शादी की बात को लेकर नाराज थे। इसी बात को लेकर 4 नवंबर को दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी बहन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 18 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

रायबरेली में ऑनलाइन गेमिंग हार के बाद दोस्त ने किशोर की हत्या कर दी

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे त्रिलोक सिंह गांव में 17 वर्षीय प्रिंस पटेल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हार चुके इसके मित्र ऋतुराज ने मृतक के अकाउंट से पैसा हासिल करने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। ऋतुराज ने प्रिंस की हत्या कर उसके मोबाईल से सिम निकाल कर अपने मोबाईल में डाल लिया। इस सिम से बैंक ऐप डाउनलोड कर इसी नंबर पर आये ओटीपी से अकाउंट एक्सेस कर पैसे निकाल लिया। दरअसल, बीते सोमवार की रात प्रिंस पड़ोस के गांव मोती का पुरवा में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देखने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन मंगलवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास नाले में उसका शव मिला था। प्रिंस अपने ननिहाल में रहता था और नाना फूलचंद के साथ होटल के काम में हाथ बंटाता था। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हार चुके आरोपी ने अपने मित्र प्रिंस की जान ले ली। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top