209859
उन्नावः कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदी युवती, मौत
Kushumbhi, Uttar Pradesh:अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी रेलवे स्टेशन से बुधवार शाम गुजर रही ट्रेन से एक 21 वर्षीय युवती अचानक ट्रेन के सामने कूद गई। युवती की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली: सपा नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप से राजनीतिक माहौल गरम, पुलिस केस दर्ज
Chandauli, Uttar Pradesh:खबर यूपी के जनपद चंदौली से है....समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के बीच विवाद अब पुलिस केस में बदल गया है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल और बहादुरपुर के पूर्व प्रधान व सपा कार्यकर्ता वीरेंद्र यादव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गार्गी सिंह ने गला दबाकर हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जबकि वीरेंद्र यादव ने खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताते हुए जानलेवा हमले और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। खास बात यह है कि करीब दो महीने पहले भी गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर मारपीट का मामला सुर्खियों में आया था, जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था और पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। अब उसी घर में एक बार फिर हुए विवाद ने जिले की सियासत को गरमा दिया है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर और मढ़िया गांव से जुड़ा है। महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का आरोप है कि बुधवार शाम पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव उनके घर पहुंचे और बातचीत के दौरान अभद्रता करते हुए उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। गार्गी सिंह का कहना है कि यह उनके साथ दो महीने के भीतर दूसरी बड़ी घटना है। उन्होंने दावा किया कि 28 मई को भी उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा था। गार्गी सिंह का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, जिसके चलते फिर ऐसी घटना हुई। दूसरी ओर, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव ने सभी आरोपों के सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि गार्गी सिंह पटेल उन पर पुराने मामले के आरोपियों से जेल में मिलने का आरोप लगा रही हैं। इसी बात का स्पष्टीकरण लेने के लिए उन्होंने फोन कर मिलने का समय लिया और उनके घर पहुंचे। वीरेंद्र यादव का दावा है कि बातचीत के दौरान सच्चाई सामने आने के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया और उन पर पीछे से लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक विद्वेष के चलते बुलाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में हत्या के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके मुताबिक पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मुगलसराय कोतवाली में अलग-अलग तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सभी तथ्यों, सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब इस पूरे मामले पर जिले की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, क्योंकि विवाद एक ही राजनीतिक दल के दो प्रमुख नेताओं के बीच का है।0
0
Report
बड़ौत में हाईवे हादसे में दो की मौत, चार घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्योढ़ी गांव के पास उस समय हुआ, जब हरियाणा के मुरथल से पार्टी कर लौट रही एक सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़ी केलों से भरी पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए। हादसे में लोनी निवासी रिहान और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार साहिल, सागर, नईम और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
रामनगर के रिंगौड़ा नाले में उफान: बाइक सवारों की लापरवाही से बड़ा हादसा टला
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के नेशनल हाईवे-309 पर रिंगौड़ा बरसाती नाला तेज बहाव में उफान पर आ गया। कई जगह वाहन जल प्रवाह के विरुद्ध रुके थे, पर कुछ बाइक सवारों ने जल्दबाजी दिखाकर उफनते नाले में प्रवेश कर दिया। तेज बहाव के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बहने लगी। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर बाइक और सवारों को बचा लिया और अंततः बाइक सुरक्षित बाहर निकाल ली गई। बारिश के मौसम में बरसाती नालों के जलस्तर के तेज उफान से बड़े हादसों का खतरा रहता है, इसलिए लोगों से सावधानी बरतने और पानी का बहाव कम होने तक इंतजार करने की अपील की गई। स्थानीय लोगों ने भी वाहनों के चालकों से बरसाती नालों को हल्के में नहीं लेने की अपील की, ताकि छोटी देर की देरी जिंदगी बचा सके।0
0
Report
Advertisement
श्मशान घाट से अस्थियां और राख चोरी: पुलिस ने जांच शुरू की
Sagar, Madhya Pradesh:श्मशान घाट से अस्थियां और राख चोरी, पुलिस थाने में ही शिकायत दर्ज... सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले पथरिया जाट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से मृतक की अस्थियां और राख गायब मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पथरिया जाट निवासी 86 वर्षीय जगन सूर्यवंशी का बीते दिन 28 जुलाई को निधन हो गया था। परिजनों ने स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। हिंदू परंपरा के अनुसार जब परिजन अस्थि-संग्रह के लिए श्मशान पहुंचे तो वहां न तो अस्थियां मिलीं और न ही राख, जिससे परिवार के लोग हैरान रह गए। मृतक के पुत्र मोहन सूर्यवंशी ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद अगले दिन अस्थियां लेने पहुंचे तो चिता स्थल पूरी तरह खाली मिला। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र या अन्य कारणों से अस्थियां और राख चोरी कर ली होगी। वही, सरपंच प्रमोद यादव ने बताया कि गांव में यह पहली घटना है जिससे सभी लोग हैरान है, यह कृत्य जिसने भी किया उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए घटना के बाद परिजन व गांव के लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बुराड़ी की सड़क जलभराव के बाद गड्ढों से मौत का खतरा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बारिश थमे 36 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की 100 फुटा रोड आज भी प्रशासन की लापरवाही की गवाही दे रही है। सड़क पर भरा पानी तो कुछ हद तक हट गया, लेकिन पीछे छोड़ गया गहरे गड्ढे, उखड़ी सड़क और लोगों की बढ़ती मुश्किलें। ये तस्वीरें हैं उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित लक्ष्मी विहार के सामने 100 फुटा रोड की... जहां बारिश के 48 घंटे बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जहां पानी हटा, वहां सड़क की परत उखड़कर कंकड़, ईंट और पत्थर बाहर आ गए। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी सड़क पर कौशिक एन्क्लेव से लेकर संत नगर तक कई निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब और दिल्ली सरकार का बड़ा अस्पताल मौजूद है। बदहाल सड़क की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराती हुई दिखाई दे रही हैं। सबसे चिंताजनक तस्वीर तब सामने आती है जब ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस अपनी मंजिल तक समय पर नहीं पहुंच पाती। सवाल सिर्फ जाम का नहीं, बल्कि उन अनमोल जिंदगियों का है जिनके लिए हर मिनट बेहद कीमती होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून आते ही यही हाल हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकाला गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बरसात खत्म होने के बाद भी प्रशासन की ओर से न तो सड़क की तत्काल मरम्मत की गई और न ही जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था की गई। नतीजा यह है कि रोजाना हजारों वाहन चालक और राहगीर जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। हर मानसून में बुराड़ी की यह सड़क बदहाली की कहानी दोहराती है। सवाल यही है कि आखिर कब तक जनता गड्ढों, जलभराव और ट्रैफिक जाम की सजा भुगतती रहेगी? क्या जिम्मेदार विभाग सिर्फ आश्वासन देंगे, या इस बार बुराड़ीवासियों को स्थायी राहत भी मिलेगी? यही सबसे बड़ा सवाल है0
0
Report
सावन की पहली सोमवारी: लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़, सुरक्षा बढ़ी
Lucknow, Uttar Pradesh:भगवान भोलेनाथ की भक्ति का पावन महीना सावन की आज से शुरुआत हो गई है लखनऊ के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी है लोगों का कहना है कि इस मंदिर में जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह जरूर पूरी होती है यहां सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। सावन के पहले सोमवार में यहां पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहती है लाखों की संख्या में भजता दर्शन करने पहुंचते हैं。0
0
Report
Advertisement
श्रावण के पहले दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। श्रावण मास का आज से आगाज है; शिवालय सज गये हैं और पहले दिन शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़े। चंदौसी में रामेश्वर नाथ मूंछों वाले शिव के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी; हर हर महादेव के जयकारों की गूंज के साथ भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प, धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक किया जा रहा था। कावड़ मार्ग और शिव मंदिरों पर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। श्रद्धालुओं ने श्रावण मास में शिव मंदिरों और कांवड़ रूट पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए योगी सरकार की प्रशंसा की।0
0
Report
मऊ में ब्लॉक प्रमुख पति इम्तियाज़ शमी के खिलाफ FIR, जमीन कब्ज़े के आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज मऊआईमा ब्लॉक प्रमुख पति सपा नेता इम्तियाज़ शमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला की जमीन कब्जाने के आरोप में इम्तियाज़ शमी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जमीन कब्जे का विरोध करने पर गाली गलौज और धमकी का भी आरोप है, मऊआईमा पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर दर्ज की एफआईआर, हालांकि पुलिस की शुरुआتی जांच में मामला पारिवारिक जमीनी विवाद का सामने आया है, पुलिस के मुताबिक महिला का परिवार के ही सदस्यों से जमीन बंटवारे का विवाद है, जिस व्यक्ति पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया गया है वह अभी तक की जांच में साफ़ नहीं है, मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है, डीसीपी गंगा नगर के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नीमकाथाना में सावन की पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी, जलभराव बनी परेशानी
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन तेज वर्षा के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के रेल्वे बूगदा, श्याम मंदिर, बंका रोड, शाहपुरा रोड छावनी, लक्ष्मी टॉकीज रोड समेत अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या रही।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पूरी कर बल्लभगढ़ पहुंचे गौसेवक जत्था, राष्ट्रमाता दर्जे की मांग
Faridabad, Haryana:हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर बल्लभगढ़ पहुंचे गौसेवक, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग। हरिद्वार से दंडवत करते हुए कांवड़ लेकर निकले गौसेवकों का जत्था करीब 44 दिन की यात्रा पूरी कर बुधवार शाम को बल्लभगढ़ पहुंचा। यात्रा का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अब यह जत्था बल्लभगढ़ मेन बाजार से होकर गुप्ता होटल पर विश्राम किया। 30 जुलाई को बल्लभगढ़ ऊंचा गांव शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे यात्रा को कुल 45 दिनों में पूरा किया जाना है। गौसेवकों का नेतृत्व कर रहे शिवा दहिया ने बताया कि इस अभियान में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के युवा भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार और समाज का ध्यान गौ संरक्षण की ओर आकर्षित करना है। उनका कहना है कि सड़कों पर घूमने वाली गायों के कारण होने वाले सड़क हादसों पर रोक लगे, गौवंश को प्लास्टिक खाने से बचाया जाए, गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और गौशालाओं में गायों के बेहतर पालन-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिवा दहिया ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर उनके संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उनका मानना है कि इससे गौवंश की सुरक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को भी मजबूती मिलेगी। बल्लभगढ़ मेन बाजार पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया और उनके अभियान की सराहना की। गौसेवकों ने कहा कि यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर लोगों को गौ सेवा और संरक्षण के लिए जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं। और कहां की उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रशासन का सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है। किसी तरह की हमें कोई परेशानी नहीं हुई। हम धन्यवाद करेंगे उत्तर प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश सरकार की। बाइट - गौसेवक शिवा दहिया कावड़िया।0
0
Report
फरीदाबाद में फार्मा ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की नकली री-पैकिंग का बड़ा मामला
Faridabad, Haryana:हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने फरीदाबाद में फार्मास्युटिकल ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की कथित जालसाजी का बड़ा मामला पकड़ा है। सेक्टर-69 आईएमटी स्थित एक कंपनी में की गई कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने करीब 24.83 लाख रुपये का संदिग्ध सामान जब्त किया। मामले में कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। एफडीए के मुताबिक, शिकायत के आधार पर कंपनी में छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान आरोप सामने आया कि चीन से मंगाये गए इंडस्ट्रियल ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल को एक प्रतिष्ठित निर्माता के ब्रांड नाम वाले ड्रमों में भरकर फार्मास्वुटिकलिकल केमिकल के तौर पर बाजार में भेजने की तैयारी थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रोपिलीन ग्लाइकोल का इस्तेमाल कफ सिरप सहित कई दवाओं के निर्माण में एक्सिपिएंट (सहायक घटक) के तौर पर किया जाता है। इसलिए इसकी गुणवत्ता और शुद्धता बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निर्देश, एफडीए आयुक्त डॉ. मनोज कुमार और राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता के नेतृत्व में नकली और मिलावटी दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम ने करीब 24.83 लाख रुपये का संदिग्ध सामान जब्त किया। 42 ड्रम और री-पैकिंग का सामान मिला छापेमारी के दौरान टीम को प्रोपिलीन ग्लाइकोल से भरे 42 ड्रम मिले। इसके अलावा इंडस्ट्रियल ग्रेड केमिकल के खाली ड्रम, ट्रांसफर पंप, ब्रांडेड सीलिंग कवर और सीलिंग वायर भी बरामद किए गए। अधिकारियों ने मौके से केमिकल के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत 24.83 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट से साफ होगा केमिकल कितना खतरनाक इस मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि प्रोपिलीन ग्लाइकोल का इस्तेमाल कफ सिरप समेत कई दवाओं के निर्माण में सहायक घटक के तौर पर किया जाता है। एफडीए अब यह पता लगाने में जुटा है कि जब्त किए गए केमिकल में डाईएथिलीन ग्लाइकोल या एथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा तय मानकों से अधिक तो नहीं है। रीर के लिए गंभीर नुकसानदेह अधिकारियों के अनुसार इन जहरीले रसायनों की अधिक मात्रा शरीर के लिए गंभीर नुकसानदेह हो सकती है। खासकर बच्चों के लिए ऐसे केमिकल से तैयार दवाएं बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। इन रसायनों की अधिक मात्रा से किडनी फेल होने, तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हाल के महीनों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में ऐसे मामलों को मौतों से भी जोड़ा गया है। फार्मास Luciral ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की कथित फर्जी री-पैकिंग का देश में पहला मामला बताया है देश में पहली तरह की कार्रवाई का दावा एफडीए ने इसे स्थापित निर्माता के ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर फार्मास्यूटिकल ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की कथित फर्जी री-पैकिंग का देश में पहला मामला बताया है। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद कंपनी के मैनेजर के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रथम दृष्टया नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण व बिक्री के साक्ष्य मिलने पर कंपनी के मैनेजर को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल अब इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, केमिकल कहां से मंगाया गया और इसकी सप्लाई कहां तक पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है。0
0
Report
बाढ़ में गोली से हत्या की आशंका, देसी कट्टा मिलने से माहौल गर्म
Barh, Bihar:पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे प्राथमिक विद्यालय के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। शव के पास एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सुबह जब ग्रामीण अपने घर से बाहर निकले तो सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सिर में गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं, शव के पास एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया। सूचना मिलते ही Baadh थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सुजीत यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से Baadh थाना क्षेत्र के Hasanchak गाँव का रहने वाला था, जबकि लंबे समय से Budhudinchak में रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चल रहा था। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की भी जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में आत्मसमर्पण, ट्रायल छह महीने में पूर्ण SC का निर्देश
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर अब बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस पूरे केस में मामले की आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर के बाद अदालत ने सोनम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है। दरअसल 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समयसीमा पूरी होने से पहले ही सोनम शिलॉन्ग कोर्ट पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश जारी किया। सोनम के सरेंडर के साथ ही अब मामले के ट्रायल में तेजी आने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिए हैं कि इस बहुचर्चित मामले का ट्रायल छह महीने के भीतर पूरा किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सोनम को जमानत देना न्यायिक दृष्टि से उचित नहीं था। अदालत ने यह भी माना कि आरोपी का जमानत पर बाहर रहना ट्रायल की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है। इसी आधार पर हाईकोर्ट का जमानत आदेश निरस्त करते हुए सोनम को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था। अब पूरे मामले की निगाहें ट्रायल की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
पत्नी से विवाद के अब्द मस्जिद के मुअज्जिन ने लगाई खुद को आग,वीडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:Breaking Bareilly पत्नी से विवाद के अब्द मस्जिद के मुअज्जिन ने लगाई खुद को आग ईलाज के दौरान अब्दुल कादिर की हुई अस्पताल में मौत आग लगा कर भागने का वीडियो हुआ था वायरल अब्दुल को बचाने के लिए पीछे पीछे स्थानीय लोग दौड़े घरेलू विवाद के बाद अब्दुल ने उठाया आत्मघाती कदम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा फतेगंज पश्चमी थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले की घटना ।0
0
Report
गोड्डा चोरी के तीन मामले: दो गिरफ्तार, भारी सामग्री बरामद
Godda, Jharkhand:गोड्डा में स्कूल, घर और खेतों से हुए चोरी के तीन मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. छह बड़े समरसेबल पंप, केबल, दो इन्वर्टर, बैटरी, एक बाइक समेत चोरी के कई सामान बरामद किए गए हैं. मामला गोड्डा के मुफ्फसिल थाना से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने दो आरोपित रतन कुमार मांझी और सोनू मिर्धा निवासी माल डुमरिया को गिरफ्तार किया है. चोरी में उपयोग औजार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार घाट मंजवारा व लुकलुकी स्कूल से समरसेबल पंप तथा लुकलुकी ब्राह्मण टोला के दो घरों से बैटरी और इन्वर्टर चोरी के मामले में तीन कांड दर्ज किए गए थे. गुप्त सूचना पर हरना मोड़ के पास छापेमारी कर एक आरोपित को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही. उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया. मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामार कर रही है.0
0
Report
Advertisement
