209861
Unnao - तुलसी पूजन दिवस यात्रा में ,51000 तुलसी के पौधों का निःशुल्क होगा वितरण
Netua Grameen, Uttar Pradesh:हर वर्ष की भांति "नर सेवा नारायण सेवा "समिति उन्नाव द्धारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस यात्रा में 51000 तुलसी के पौधों का लोगो में निःशुल्क वितरण के साथ खाटू श्याम जी सहित सनातन एकता व देश को समर्पित सैकड़ो अनेक मनमोहक झांकियों के साथ महापुरुषों की झांकियों के साथ सुसज्जित घोड़ो के साथ पूरी भव्यता से निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान से आवास विकास पटेल पार्क तक जाएगी यात्रा का शुभारम्भ पूज्य संतो व आचार्यो द्धारा होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरु पूर्णिमा पर शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, रामप्रसाद महाराज के आशीर्वाद
Jodhpur, Rajasthan:एंकर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज शहर के मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के बड़ा रामद्वारा, सूरसागर स्थित रामप्रसाद महाराज के आश्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। सुबह से ही आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर रामप्रसाद महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अत्यंत पावन पर्व है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और जीवन में ज्ञान, सद्बुद्धि तथा सकारात्मक मार्गदर्शन की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का कार्य भी करते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आश्रम पहुंचना गुरु-शिष्य परंपरा में लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। आश्रम में दिनभर दर्शन, पूजन और आशीर्वाद का क्रम जारी रहा।0
0
Report
मंडला के ड्राइवरों के लिए सुरक्षा, बीमा और रोजगार केंद्र की मांग
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय चालक सेवा संगठन ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ड्राइवर हेल्प डेस्क, दुर्घटना बीमा, कानूनी सहायता और रोजगार सहायता केंद्र जैसी सुविधाएं शुरू करने की मांग की。 जिला अध्यक्ष श्रीचंद्र यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि ड्राइवरों को कई बार उत्पीड़न, अवैध वसूली और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ता है। संगठन ने शिकायत निवारण हेल्प डेस्क, दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता, प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र, समन्वय समिति के गठन और सभी ड्राइवरों के लिए बीमा व सम्मानजनक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने प्रशासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की। रवि यादव - संगठन पदाधिकारी जुगराज सिंह ठाकुर - संगठन कोषाध्यक्ष0
0
Report
अयोध्या: डांट से नाराज 15 वर्षीय कृष्णा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां माता-पिता की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। मामला कैंट थाना क्षेत्र के बेगमगंज गढ़या गांव का है। मृतक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा के माता पिता ने उसे अमरूद के बाग की रखवाली करने के लिए कहा था। जब वह बाग की रखवाली नहीं कर पाया तो पिता ने उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर कृष्णा ने घर के कमरे में जाकर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में उसका शव लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक डांट-फटकार के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मऊ में लाइसेंस के बिना दुकानें: एफएसएसएआई ने सख्त कार्रवाई शुरू की
Mau, Uttar Pradesh:जनपद मऊ में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। सहायक खाद्य आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मऊ जिले की सभी प्रमुख तहसीलों—दोहरीघाट, मधुबन और सदर—में सघन चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस अभियान के दौरान टीम ने मिष्ठान, किराना, डेयरी और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान जिन दुकानों पर साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाई गई, उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता के कड़े निर्देश दिए गए। छापेमारी के दौरान बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस/पंजीकरण के संचालित हो रही दुकानों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई और कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।0
0
Report
कुलगाम के बागों से भारी हथियारों का जखीरा बरामद; संयुक्त SADO/Orchard Sweep सफल
Kulgam, Acting on a specific input from J&K Police, a joint SADO/Orchard Sweep by Kulgam Police, 34 RR & 18 Bn CRPF in Tantrypora–Sursnoo orchards led to recovery of a huge cache of arms and ammunition, dealing a significant blow to terror ecosystem. Huge cache Recovery includes weapons AK-56 series, pistols, UBGLs, grenades, magazines, and hundreds of rounds.0
0
Report
राजनांदगांव में अंतरजिला बैटरी चोर गैंग दबोचा: 7 गिरफ्तार, 12 बैटरी बरामद
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव पुलिस ने ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की बैटरियां खरीदने वाले लोगों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 बैटरियां भी बरामद की गई हैं。 राजनांदगांव जिले में पिछले कुछ समय से किसानों के ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से बैटरी चोरी की लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह के सात सदस्य को धर दबोचा।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक घर में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछले करीब चार वर्षों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। सूत्रों के अनुसार युवक महिला से किसी बात को लेकर परेशान था। हालांकि आत्महत्या के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
चकराता में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: 24 वर्षीय जगमोहन की मौत, गाँव में मातम
Noida, Uttar Pradesh:चकराता तहसील क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुनुवां गाँव से सहिया की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से सीधे नीचे वाली सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार चला रहे 24 वर्षीय युवक Jagmohan (जगमोहन) की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने Jagmohan को सीएचसी सहिया पहुँचाया, लेकिन डॉक्टर सरिता धारिया ने उसे मृत घोषित कर दिया। 24 साल के युवक की अचानक मौत से गाँव में मातम छाया हुआ है।0
0
Report
मैनपुरी- नाबालिग से अश्लीलता, विरोध पर पिता और भाई को पीटा, वीडियो वायरल।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस अधीक्षक से एनसीआर को एफआईआर में बदलने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बहन से गांव के युवक ने अश्लील हरकत और गलत काम का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और पिता व युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और कई टांके लगे। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की, जबकि घटना गंभीर है। अब उसने एसपी से एनसीआर को एफआईआर में बदलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
अभिषेक बनर्जी समेत 11 के खिलाफ 1100 बीघा सरकारी जमीन कब्जा, मिट्टी काटकर बिक्री मामले में तीन गिरफ्तार, अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत मांगी
Krishnanagar, West Bengal:অভিষেক ব্যানার্জী সহ 11 জনের নামে 1100 বিঘা সরকারি জমি দখল এবং মাটি কেটে বিক্রির মামলার ঘটনায় আজ তিনজনকে নাকাসিপাড়া থানার পুলিশ গ্রেফতার করে কৃষ্ণনগর জিলা আদালতে পাঠালো 10 দিনের পিসি চেয়ে।0
0
Report
शहर की बेकरी इकाइयों में साफ-सफाई का फर्क, कहीं मानक पूरे तो कहीं कमी
Jodhpur, Rajasthan:बेकरी उत्पादों की बढ़ती खपत के बीच जी न्यूज की टीम ने शहर की विभिन्न बेकरी इकाइयों का रियलिटी चेक किया। इस दौरान कई जगहों पर साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर खामियां सामने आईं। कुछ बेकरी में निर्माण क्षेत्र में पर्याप्त स्वच्छता मिली, खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए पाए गए और कुछ उत्पादों में कृत्रिम फूड कलर के उपयोग की भी जानकारी सामने आई। वहीं, शहर की एक प्रमुख बेकरी में स्थिति अलग देखने को मिली। यहां उत्पादन क्षेत्र साफ-सुथरा और व्यवस्थित मिला। बेकरी संचालकों ने बताया कि प्रतिदिन उत्पादन कार्य समाप्त होने के बाद पूरे प्लांट, मशीनों और उपकरणों की नियमित सफाई की जाती है तथा हर स्तर पर हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करते हैं। संचालकों के अनुसार, बेकरी में बाजार की मांग के अनुरूप ही ब्रेड, डॉग बन, पाव, बर्गर बन सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं और उसी दिन उनकी सप्लाई कर दी जाती है, ताकि उत्पाद ताजा बने रहें और खराब होने की संभावना न रहे। रियलिटी चेक में जहां कुछ बेकरी में सुधार की जरूरत महसूस हुई, वहीं कुछ इकाइयों में स्वच्छता, गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन के मानकों का पालन भी देखने को मिला।0
0
Report
अमरोहा के हसनपुर में रोडवेज बस पुल की रेलिंग पर चढ़ी, 30 यात्री सुरक्षित
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में बड़ा हादसा टला, पुल की रेलिंग पर चढ़ी रोडवेज बस; 30 यात्रियों की बची जान अमरोहा के हसनपुर-संभल मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर काला खेड़ा पुल की रेलिंग पर जा चढ़ी, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बदायूं के इस्लामनगर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस आगे चल रही स्कॉर्पियो कार के अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर अटक गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। चालक विकास कुमार ने बताया कि यदि बस 20 से 30 फीट गहरी खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस से रवाना किया। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि क्रेन की मदद से बस हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।0
0
Report
Advertisement
नीमचक बथानी में सत्यम कुमार गिरफ्तार: 7 जिंदा कारतूस के साथ पिस्टल बरामद
Gaya, Bihar:गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कारू बिगहा गांव से अपराधी सत्यम कुमार को एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि अपराधी सत्यम कुमार के साथ रहे दो अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि गया पुलिस एक विशेष अभियान चला रही है; गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद गया पुलिस ने कारू बिगहा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सत्यम कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। सत्यम कुमार के पास से एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं।0
0
Report
इमामगंज में दिव्यांग राजदेव भारती की हत्या: शराब विवाद से जुड़ा मामला संभव
Gaya, Bihar:इमामगंज में दिव्यांग राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। राजदेव भारती स्वर्गीय श्यामलाल भुइयां के पुत्र थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी मुनिया देवी के अलावा चार पुत्र राकेश, चंदन, कुंदन और रवि हैं। परिजनों के अनुसार, राजदेव जन्म से दिव्यांग थे; उनका एक हाथ विकसित नहीं हुआ था और केवल कंधे तक ही था। पत्नी मुनिया देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि घटना से एक दिन पूर्व बुगुल मियां और रोहित कुमार उनके घर आए थे, जहां उन्होंने शराब पी थी। अगले दिन सुबह वह दोबारा उनके घर पहुंचा, जिसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मुनिया देवी ने दोनों व्यक्तियों पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। रोहित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। स्थानीय मुखिया ने बताया कि राजदेव और उनकी पत्नी कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े थे। उनके घर प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता था। प्रथम दृष्टया मामला शराब पीने या शराब से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है, हालांकि पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से तीन से चार स्थानों पर दिनदहाड़े अवैध शराब की बिक्री हो रही है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा. गांव के निवासी असगर ने भी दावा किया कि गांव में पांच से छह स्थानों पर खुलेआम शराब बेची जाती थी. घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में ग्रामीण एसपी दिव्यंजली ने बताया कि हत्या के मामले में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।0
0
Report
सीएनजी टेंपू पलटने से 10 कांवरियाँ घायल: लखीसराय के सिकंदरा के पास हादसा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के सिकंदरा के पास आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा के लिए जा रहे कांवरियों से भरी सीएनजी टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जाता है कि सिकंदरा के समीप टेंपू दुर्घटना का शिकार हुआ और दुर्घटना में दस कांवरिया घायल हो गये. श्रद्धालु मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के निवासी थे जो अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जमुई जिले के महादेव सिमरिया जा रहे थे. रास्ते में गड्ढे से बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपू सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया. घायलों में डोमन पासवान, अरविंद पासवान, विजय पासवान, शांति देवी, नागो डीलर, उषा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी और उर्मिला देवी शामिल हैं. सभी मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के निवासी बताए गए हैं. बाइट – डोमन पासवान, घायल. लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट.0
0
Report
Advertisement
