उन्नावः बांगरमऊ क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 104 जोड़ों का विवाह संपन्न
Bangarmau, Uttar Pradesh:विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ के कलवारी मुहमदाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार पहुंचे जिनका स्वागत खंड विकास अधिकारी निशा सागर ने पुष्प देकर किया। इसके बाद नव विवाहित 104 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
