icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर खजराना में युवकों के बीच मारपीट-चाकूबाजी वीडियो वायरल, FIR दर्ज, आरोपी फरार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में युवकों के बीच मारपीट और चाकूबाजी के प्रयास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। दरअसल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार वीडियो का सत्यापन करने पर यह घटना खजराना क्षेत्र की ही पाई गई। मामले में फरियादी अंजुमन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोसी सोनू ने उसके साथ मारपीट की और विवाद के दौरान चाकू भी लहराया और मारने की कोशिश भी करी थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल अंजुमन का मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन एमएलसी रिपोर्ट में किसी गंभीर या जाहिरा चोट की पुष्टि नहीं हुई। इसके आधार पर पुलिस ने मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी सोनू फरार है और उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चंद्रशेखर आजाद ने अयोध्या घोटाला और उत्तराखंड विवाद पर सरकार को घेरा

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को शब्बीरपुर कांड से जुड़े मामले में सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अयोध्या में सामने आए कथित घोटाले, उत्तराखंड में अपने दौरे को लेकर हुए विवाद और कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पहले मंदिरों में लूट की बातें सामने आती थीं, लेकिन अब भगवान राम के नाम पर लोगों की आस्था से जुटाए गए धन में भी कथित घोटाले के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर सत्ता हासिल की गई और अब उसी आस्था के नाम पर जुटाए गए पैसे के दुरुपयोग के आरोप सामने आ रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है, जबकि छोटे लोगों पर कार्रवाई कर केवल दिखावा किया जा रहा है। उनका कहना था कि यदि पूरे मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर बड़े अधिकारियों तक के नाम सामने आ रहे हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई जैसी एजेंसियां करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं।चंद्रशेखर ने कहा कि भगवान को पैसों की जरूरत नहीं होती, बल्कि उनके नाम पर धंधा करने वालों को पैसों की जरूरत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान के नाम पर राजनीति भी की और कारोबार भी किया। इस्तीफा देने वालों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्दोष है, तो उसे इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी। बिना एफआईआर एसआईटी का गठन सवाल खड़े करता है" सांसद ने कहा कि बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी का गठन किया गया, जिसकी जांच और रिपोर्ट दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी रकम का मामला नहीं है। यदि इतनी राशि सहारनपुर के विकास पर खर्च होती, तो जिले के सैकड़ों गांवों का विकास किया जा सकता था। "उत्तराखंड में मिलने से रोकना लोकतंत्र पर हमला" उत्तराखंड में अपने दौरे को लेकर चंद्रशेखर ने कहा कि यदि वहां केवल पुलिस होती तो बातचीत से मामला सुलझाया जा सकता था, लेकिन उनके सामने पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई। उन्होंने कहा कि वह हमेशा संसद में पैरामिलिट्री जवानों के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं, इसलिए उनका जवानों से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया, जबकि वह केवल उनकी बात सुनना चाहते थे। उनके अनुसार प्रशासन सच्चाई छिपाना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार ने उनसे कहा कि यदि उन्हें मिलने नहीं दिया गया, तो वे दिल्ली जाकर धरना देंगे क्योंकि वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। "धमकी मुझे नहीं, उत्तराखंड सरकार को दी गई" चंद्रशेखर ने दावा किया कि उत्तराखंड में एक पंचायत में खुलेआम कहा गया कि यदि कोई वहां आएगा तो उसके टुकड़े कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह धमकी उन्हें नहीं, बल्कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और पूरे कानून-व्यवस्था तंत्र को दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह चीन, पाकिस्तान या बांग्लादेश है, जहां एक सांसद अपने लोगों से भी नहीं मिल सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में पहले मुसलमानों के साथ मारपीट हुई, फिर पर्यटकों और बाद में सिख समुदाय के लोगों के साथ भी घटनाएं हुईं। उनके मुताबिक कुछ लोग जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि वह 30 जून को फिर उत्तराखंड जाएंगे क्योंकि वहां के लोगों की आवाज उठाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति की पीड़ा सुनी जानी चाहिए और उस पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। नई राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में लोकतंत्रिक व्यवस्था है। जब भी कोई फैसला होगा, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी छिपाने में विश्वास नहीं रखते। अंत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि साहारणपुर ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इसके लिए वह यहाँ की जनता का आभार व्यक्त करते हैं.
0
0
Report
Advertisement

लमगड़ा में अल्टो कार खाई में गिरकर 4 की मौत, 2 घायल

Noida, Uttar Pradesh:दुखद दुर्घटना लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; 4 की मौत, 2 घायल थानाध्यक्ष लमगड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों को पहुंचाया अस्पताल आज दिनांक 29.06.2026 को समय 14:00 बजे थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार संख्या UK04Z-5819 के अनियंत्रित होकर लगभग 20–25 फीट गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लमगड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों घायलों को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी व्यक्ति ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही प्रचलित है。 घायलों का विवरण 1. गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 45 वर्ष) 2. सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 18 वर्ष) 3. मृतकों का विवरण 1. राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष) 2. जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष) 3. लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष) 4. पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष)
0
0
Report

सीधी SDM कोर्ट के सामने शराबी अधिवक्ता ने बुलेट मोटरसाइकिल से हंगामा मचाया

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी :मध्य प्रदेश के सीधी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता कथित रूप से शराब के नशे में बुलेट मोटरसाइकिल लेकर SDM कोर्ट के सामने पहुंच गया और काफी देर तक हंगामा करता रहा। मौके पर तहसीलदार,पटवारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है।सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो-बीजेपी के किसान विरोधी मुद्दे पर निशाना साधा

Jhanj Kalan, Haryana:कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने आज जिला जींद के कंडेला गांव में पहुंचे, उन्होंने दादा खागड़ की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका बहुत स्वागत किया। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो और बीजेपी सरकार पर साधा निशाना। वीओ—जस्सी पेटवाड़ ने कहा हरियाणा सरकार राजस्थान के लोगों को तो पानी देने की बात कहती है लेकिन हरियाणा के हांसी चानोत गांव में धरने पर बैठे किसानों को पानी नहीं दे रही है सरकार। जब हरियाणा में पानी की कमी है तो हम राजस्थान को पानी किस बात के लिए दे। हांसी के चानोत गांव में आखिर टी लगवाई किसने? विधायक विनोद ब्याना का कहना है कि हमने टी नहीं लगवाई। मंत्री रणबीर गंगवा का कहना है कि हमने टी नहीं लगवाई। मुख्यमंत्री ने साफ मना कर दिया तो आखिर फिर टी लगवाई किसने? हांसी की पाइपलाइन से भाखड़ा का पानी हांसी के लोगो के लिए जा रहा है तो उसे पाइप लाइन से हांसी के चानोत गांव को पानी देने में फिर परेशानी किस बात की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के छह जिलों का पानी राजस्थान को देने की बात कहते हैं। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि बीजेपी सरकार और इनेलो की सरकारों ने किसानों के ऊपर जुल्म डालने का काम किया है। इनेलो सरकार ने कंडेला के अंदर किसानों पर लाठी चार्ज करने का काम किया जिसमें नौ किसानों को अपनी जान गवानी पड़ी। पहले इनेलो पार्टी ने कहा अगर हमारी सरकार बनी तो हम किसानों के बिजली बिल माफ करेंगे लेकिन सरकार में आने के बाद इनेलो पार्टी अपने बयान से पलट गई और किसान मजदूर से बिजली के बिल भरवाने की बात कही। जिस बात को लेकर जींद के कंडेला गांव में किसानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था, उस समय के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने हट के कारण कंडेला गांव के रास्ते से ही गुजरने की बात कही। जब किसानों ने रास्ते को नहीं खोला तो पुलिस प्रशासन ने किसानों के ऊपर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोली दागी जिसमें 9 किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अब किसान आंदोलन में भी बीजेपी सरकार ने किसने के ऊपर लाठीचार्ज करने का काम किया 218 किसानों को किसान आंदोलन में अपनी जान गंवानी पड़ी। बीजेपी और इनेलो सरकार किसान विरोधी सरकार है। बाइट— जस्सी पेटवाड़ कांग्रेस विधायक। जींद गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report

मध्य पूर्व तनाव से लखनऊ चांदी कारोबार मंद, कारीगरों को रोजगार संकट

Noida, Uttar Pradesh:मिडिल ईस्ट तनाव का असर, चांदी कारोबार मंद, चांदी की जूती चांदी की ताजिया बनाने वाले कारीगर परेशान मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल का असर अब लखनऊ के पारंपरिक चांदी कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है मोहर्रम में इस्तेमाल होने वाले चांदी के ताजिए, आलम और शादियों में पहनी जाने वाली चांदी की जूतियों की बिक्री इस बार बुरी तरह प्रभावित हुई है कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों की वजह से ग्राहक खरीदारी से पीछे हट रहे हैं, जबकि कारीगरों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है लखनऊ में चांदी की जूती और मोहर्रम में इस्तेमाल होने वाले चांदी के ताजिए और आलम बनाने वाले कारीगर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं दुकानों पर खरीदारों की कमी है और पूरा मोहर्रम बीत जाने के बावजूद उम्मीद के मुताबिक ऑर्डर नहीं मिले कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और चांदी के बढ़ते दामों ने बाजार की रफ्तार धीमी कर दी है "इस बार पूरा मोहर्रम निकल गया लेकिन न चांदी के ताजिए बिके और न ही आलम। पिछले साल का माल भी दुकान में रखा रह गया। पहले महीने में 12-15 चांदी की जूती बिक जाती थीं, अब मुश्किल से 1-2 बिकती हैं पहले जो जूती 10-12 हजार रुपये में बन जाती थी, अब उसकी कीमत 30-35 हजार रुपये हो गई है। चांदी का ताजिया भी 10 हजार से बढ़कर करीब 25 हजार रुपये का पड़ रहा है अब सिर्फ कुछ संपन्न लोग ही इसे खरीद पा रहे हैं।" बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर उन कारीगरों पर पड़ा है जिनकी रोजी-रोटी इसी काम पर निर्भर है काम नहीं मिलने से कई कारीगर अब दूसरा रोजगार तलाशने की सोच रहे हैं "पहले एक जोड़ी चांदी की जूती बनाने पर 2500 से 3000 रुपये तक मेहनताना मिल जाता था अब काम ही नहीं है मजबूरी में सोच रहे हैं कि कोई दूसरा काम करें, दुकान खोलें या फिर रिक्शा चलाएं, ताकि परिवार का खर्च चल सके।" लखनऊ की चांदी की कारीगरी वर्षों पुरानी विरासत मानी जाती है लेकिन बढ़ती लागत, घटती मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से इस पारंपरिक कारोबार पर संकट गहराता नजर आ रहा है कारोबारियों और कारीगरों को उम्मीद है कि बाजार में स्थिरता लौटेगी तो उनकी रोजी-रोटी भी फिर पटरी पर आएगी
0
0
Report
Advertisement

37 लीटर टंकी में 42 लीटर पेट्रोल: कुशीनगर पंप घपला?

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर के रामकोला स्थित माँ धर्मसमधा मंदिर के पास हिंदुस्तान पेट्रोलपम्प पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता के मुताबिक कार की फ्यूल टंकी की कैपेसिटी 37 लीटर है और टंकी में पहले से ही लगभग 58 किलोमीटर चलने लायक पेट्रोल मौजूद था, फिर भी बिल में 42 लीटर पेट्रोल दर्ज किया गया. शिकायत पर पेट्रोलपम्प मैनेजर ने 42 लीटर से अधिक पेट्रोल का पक्का बिल थमाया. ऑनलाइन पेमेंट रसीद और अन्य साक्ष्यों के साथ पीड़ित ने जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. मामला कुशीनगर जिले के प्रशासनिक क्षेत्र में दर्ज है.
0
0
Report

बड़ौत के कस्बे में विवाद के बाद मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जाँच शुरू

Baghpat, Uttar Pradesh:कुलदीप चौहान बागपत बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के चलते मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित चंदा शर्मा जोकि दिव्यांग व्यक्ति हैं इसका आरोप है कि पड़ोसी उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
0
0
Report

दिल्ली के अस्पतालों में 650 करोड़ के CPA घोटाले पर सौरभ भारद्वाज का आरोप

New Delhi, Delhi:दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए दवाई और उपकरणों को खरीदने में CPA में हुए 650 करोड़ के कथित घोटाले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस। दिल्ली में 27 साल बाद दिल्ली में बनी 16 महीने की सरकार ने दवाई खरीद और उपकरणों में 650 करोड़ का घोटाला कर दिया। सारे विभाग पीछे छूट गए। कहा जा रहा है कि वत्सला अग्रवाल ने घोटाला कर दिया? क्या उन्होंने अकेले कर दिया? इसमें सरकार की सोची समझी योजना था। फ़रवरी 2025 में इनकी सरकार बनी, 10 जुलाई 2025 में इन्होंने एक ऑर्डर निकला कि अब कोई भी अस्पताल खुद दवाई और उपकरण नहीं खरीदेगा। CPA ही खरीदकर देगा। अलग अलग अस्पताल की खरीद पर रोक लगा दिया। तब डॉ रति मक्कड DGHS थी, कहा गया कि उनके ऊपर दवाब था। उन्होंने जुलाई 2025 में VRS ले लिया। रेखा गुप्ता जी ने अखबार नहीं पढ़ा हमने तो पढ़ा था। अगस्त 2025 में रेखा गुप्ता ने डॉक्टर वत्सला अग्रवाल को DGHS बना दिया। जबकि सबसे सीनियर डॉक्टर भी थी। उनको बाईपास किया गया। हमारे विधायक सोमनाथ भारती ने विजिलेंस में डॉक्टर वत्सला अग्रवाल के खिलाफ शिकायत की थी। उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही थी। इस अफसर ने आकर इतने टे़डर किए। एक्स-रे की 400 जोकि एक मशीन 10 लाख की आती है वो 25 लाख की खरीदी। बड़ी तादाद में महंगा ORS खरीदा गया। मुख्यमंत्री रोज बयान देती थी कि ORS बांटे जा रहे हैं। दिल्ली में 50 लाख ORS खरीदें। 15 रूपए वाला पैकेट 205 रुपए में खरीदा। इतने में तो कोल्ड कॉफी आ जाती। लोग उनकी जय जय कार भी करते। एक बैड पर कितनी चादर इस्तेमाल की जा सकती है? दिल्ली सरकार ने जिस समय खरीदी उस समय जैन पोर्टल पर 150 रुपए की एक चादर मिल रही थी। इन्होंने 450 रुपए तीन गुना रेट पर खरीदी। 75 करोड़ रुपए की चादरें खरीदी। दिल्ली सरकार के अस्पताल के लिए 16 लाख 66 हजार, 666 चादर खरीदी, जबकि दिल्ली सरकार के अस्पतालों के अंदर 15 हजार 659 बेड की क्षमता है। 200 बेड के अस्पताल के लिए 20 हजार चादर खरीदी गई। और जबरजस्ती दी गई। वो रखी कहां जाएंगी? एक बेड के लिए 106 बेड सीट, एक ORS पर 190 का कमिशन खाया, 27 साल की भूखी सरकार है। कल सबको सोशल मीडिया पर वत्सला अग्रवाल की फोटो दे दी गई। उसको बोला जा रहा है कि 650 करोड़ खा लिए, क्या ये वत्सला अग्रवाल की औकात है वो खुद कर लें? सरकार इसमें शामिल है। मैं वत्सला अग्रवाल को क्लीन चिट नहीं दे रहा, उन्होंने घोटाला किया होगा। मैंने खुद उनकी शिकायत की थी। हमारे विधायक राजेन्द्र पाल गौतम ने उनकी शिकायत दी थी। ऐसी भ्रष्ट अफसर को CPA का चार्ज दे दिया गया। पहली बार देख रहा हूं कि अफसरों से शुरूआत कर रहे हैं। यही ACB है। जिसने मुझपर पिछले साल कहा था कि विभाग में गड़बड़ी हुई। लेकिन मिला अभी तक कुछ नहीं। अयोध्या की तरह इस मामले में भी बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है। यहां भी टिन्नू को पकड़ लो। फाइल तो मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल तक जाती है। मुख्यमंत्री किस कैपेसिटी में कह रहे हैं कि 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। वो तो कर ही नहीं सकती। पीलीभीत में सीएम योगी के कांग्रेस सपा वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज चंदा चोरी के बाद योगी आदित्यनाथ परेशान हैं कि कैसे मामला पलट जाए लेकिन मामला पलटेगा नहीं। हम लोग डायवर्ट नहीं होंगे और असली चढ़ावा चोर पार्टी के पीछे पड़े रहेंगे BJP ने एक्स पर पोस्ट किया कल तक जो अरविंद केजरीवाल सवाल उठा रहे थे कि मंदिर बनाने से क्या देश का विकास होगा?आज चुनाव आते ही लवकुश और माता जानकी के भव्य मंदिर बनाने की घोषणाएं कर रहे हैं! AAP की प्रतिक्रिया-सौरभ भारद्वाज सब धर्म कहते हैं कि ये सब हमारे धर्म में आओ… ये कहते हैं कि तुम भी हिंदू नहीं हो और तुम भी नहीं हो…ये अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को भी हिंदू नहीं मानते… अब देश को तय करना है कि असली हिन्दू कौन है जो चंदा चोरी पर सबको चुप करा रहा है और दूसरा जो चंदा चोरी पर जवाब मांग रहा है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के लिए दवाई और उपकरणों को खरीदने में हुए 650 करोड़ घोटाले पर सौरभ भारद्वाज का दिल्ली सरकार पर निशाना 150 रुपए की एक चादर इन्होंने 450 रुपए तीन गुना रेट पर खरीदी, 75 करोड़ रुपए की चादरें खरीदी। दिल्ली सरकार के अस्पताल के लिए 16 लाख 66 हजार, 666 चादर खरीदी, जबकि दिल्ली सरकार के अस्पतालों के अंदर 15 हजार 659 बेड की क्षमता एक बेड के लिए 106 बेड सीट, एक ORS पर 190 का कमिशन खाया, 27 साल की भूखी सरकार है अयोध्या की तरह इस मामले में भी बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है। फाइल तो मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल तक जाती है। एक्स-रे की 400 जोकि एक मशीन 10 लाख की आती है वो 25 लाख की खरीदी। दिल्ली में 50 लाख ORS खरीदें। 15 रूपए वाला पैकेट 205 रुपए में खरीदा। इतने में तो कोल्ड कॉफी आ जाती। दिल्ली में 27 साल बाद दिल्ली में बनी 16 महीने की सरकार ने दवाई खरीद और उपकरणों में 650 करोड़ का घोटाला कर दिया। सारे विभाग पीछे छूट गए।
0
0
Report
Advertisement

रोहित मिश्रा बोले: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 98 जिलों में जोरदार मेहनत करेंगे

Lucknow, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने रोहित मिश्रा ने इस बड़ी जिम्मेदारी को मिलने के बाद कहा कि एक दिन पहले तक मुझे बिल्कुल नहीं मालूम था कि यह बड़ा दायित्व मुझे दिया जाएगा अब 2027 विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय बचा नहीं है हम लोगों को सभी 98 संघटनात्मक जिलों में जाकर जोरदार मेहनत करनी है युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। रोहित मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के युवा अपनी जवानी अखिलेश यादव के लिए कुर्बान करते हैं लेकिन हम बीजेपी के युवा अपनी जवानी राष्ट्र के लिए कुर्बान करने को तैयार हैं। राम मंदिर चंदा चोरी पर उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हम सब बहुत आहत हुए थे लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाई गई और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
0
0
Report

झांसी के सीपरी बाजार पुलिस ने बाइक चोरी गैंग के सदस्य गिरफ्तार; 8 बाइक बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने वाहन चोरों के एक गैंग का खुलासा करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 8 बाइक बरामद की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर राजघाट कॉलोनी स्थित नहर की पुलिया के नीचे से केपी सिंह लोधी और अमित लोधी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 8 बाइकें और एक तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। पकडे गये ये आरोपी लंबे समय से शहर के व्यस्त इलाकों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बाइक को चोरी करने से पहले बाइक की रेकी करके एक साथी बाइक में मास्टर चाबी लगा देता था, फिर दूसरा साथी बाइक चुराकर ले जाता था। पकडे गये आरोपी बाइक चोरी करने के बाद महज 5 हजार रुपये में बेचकर अपनी जेब खर्च और नशा करते थे। वी.ओ.1-एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो लड़कों को पकड़ा गया, पूछताछ में उन्होंने चोरी की मोटरसॉलिक अपने पास होना बताया, इसके बाद उनके कब्जे से 8 मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की गई है, यह दोनों लड़के केपी सिंह और अमित लोधी मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के रहने वाले हैं, यह अपने तीसरे साथी शिवम गौड के साथ मिलकर बाइक चोरी का गैंग चला रहे थे, यह चोरी करने के बाद बाइकों को 5 हजार में शिवम को बेचते थे, शिवम गौड़ फरार है, इसको शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा, केपी सिंह और अमित लोधी को अरेस्ट करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है, दोनों लड़के नशेबाज हैं और अपना नशा का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने का काम करते थे।
0
0
Report

मथुरा में मंकी फ्री मिशन: बिना अनुमति बंदर पकड़कर जंगल में भेजना शुरू

Mathura, Uttar Pradesh:मिशन 'मंकी फ्री' मथुरा: वन विभाग की अनुमति का झंझट खत्म मथुरा--​प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वानिकी प्रभाग) वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में बंदरों के कारण उत्पन्न मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए एक विशेष समन्वित कार्ययोजना का क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया गया है。 ​इस मुहिम के लिए एक नई समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष खुद जिलाधिकारी (DM) हैं और सदस्य सचिव नगर आयुक्त को बनाया गया है। इस योजना की सबसे बड़ी बात यह है कि अब बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत बंदर 'वन्यजीव' की श्रेणी में नहीं आते हैं。 क्या है बंदरों से मुक्ति का पूरा प्लान ​सुरक्षित रेस्क्यू और शिफ्टिंग: नगर निगम की प्रशिक्षित टीमें बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ेंगी। इसके बाद वन विभाग के समन्वय से उन्हें मथुरा जनपद के ही ऐसे वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा जहां पर्याप्त भोजन और सुरक्षित आवास हो। इन्हें किसी भी संरक्षित क्षेत्र (Protected Area) में नहीं छोड़ा जाएगा。 ​ब्लॉक स्तर पर डॉक्टरों की टीम: घायल या बीमार बंदरों के इलाज के लिए हर विकास खंड में पशु चिकित्सकों की टीम सक्रिय रहेगी। इन्हें अस्थायी रेस्क्यू सेंटर में रखकर उपचार के बाद ही जंगल में छोड़ा जाएगा। ​जंगलों में 'नेचुरल बफेट': उद्यान विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर आम, जामुन, गूलर, बरगद और शहतूत जैसे फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा ताकि बंदरों को जंगल में ही भोजन मिल सके और वे बस्तियों का रुख न करें बाइट--डीएम मथुरा--सीपी सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top