209801
उन्नाव में चिता पर शव की सांसे चलने की अफवाह से मचा हड़कंप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी घाट पर शव के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक शव की सांसे चलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। शव को चिता से उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शव को फिर से मृत घोषित किया। बाद में शव को फिर से घाट पर लाकर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक उन्नाव के पूरन नगर का निवासी था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: 2026 के पहले बैच के हज तीर्थयात्री लौटे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: FIRST BATCH OF HAJJ 2026 PILGRIMS RETURN AFTER COMPLETING SACRED JOURNEY OF HAJJ VISUALS REAX0
0
Report
CBSE अध्यक्ष- सचिव के ट्रांसफर, जाँच समिति बनी; शिक्षा मंत्री हटाओ और स्वतंत्र जाँच मांग
Noida, Uttar Pradesh:CBSE अध्यक्ष - ट्रांसफ़र। CBSE सचिव - ट्रांसफ़र। एक-सदस्यीय “जाँच” समिति - गठित। और असल ज़िम्मेदार, धर्मेंद्र प्रधान - सुरक्षित। अधिकारियों को हटाया। मंत्री को बचा लिया। यह जवाबदेही नहीं - यह cover-up है। हमारी माँग आज भी वही है: शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त किया जाए और स्वतंत्र न्यायिक जाँच हो - ये मांगें कोई मोदी सरकार की एक महीने पुरानी अंदरूनी फ़ाइल नहीं जो यूं ही भुला दी जाए। अगर प्रधानमंत्री को 18.5 लाख CBSE छात्रों की परवाह होती - धर्मेंद्र प्रधान जी कब के हटाए जा चुके होते।0
0
Report
हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की प्रगति पर बैठक Chair की
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): JHARKHAND CM HEMANT SOREN CHAIRS REVIEW MEETING REGARDING LATEST PROGRESS OF DEPARTMENT OF HEALTH, MEDICAL EDUCATION AND FAMILY WELFARE AT JHARKHAND SECRETARIAT मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सचिवालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग की अद्यतन प्रगति के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की。0
0
Report
Advertisement
बगहा में सीओ पर अभद्र व्यवहार के आरोप, वीडियो वायरल
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहां उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित मधुबनी प्रखंड अंचल में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान हुए विवाद में यूट्यूबर अजय सिंह चंदेल ने मधुबनी अंचल के सीओ नंदलाल राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक शिविर में कुछ मुद्दों को लेकर सवाल पूछे जाने पर सीओ कथित रूप से नाराज हो गए और उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास किया और सार्वजनिक रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इधर मामले की सूचना मिलने पर बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी मौके पर पहुंचीं, उनके हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और विवाद शांत कराया गया। पीड़ित अजय सिंह चंदेल का कहना है कि यह घटना आम नागरिकों की मौजूदगी में हुई, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सीओ मधुबनी नंदलाल राम की ओर से उनका कोई पक्ष नहीं आया है, बावजूद इसके मध्यस्तता के दौरान दोनों पक्षों के साथ शांति वार्ता SDM की मौजूदगी में करवाने का वीडियो सामने आया है।0
0
Report
लखनऊ: प्रतीक यादव की याद में पद्मजा ने पापा को गले लगाये टैटू बनवाया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ स्व प्रतीक यादव और बीजेपी नेता अपर्णा यादव की छोटी बेटी पद्मजा ने पापा प्रतीक को गले लगाए हुए तस्वीर गुदवाई है। पद्मजा ने अपने हाथ में पापा प्रतीक को गले लगाए हुए हैं। तस्वीर में प्रतीक बेटी पद्मजा को बहुत ही प्यार से सीने से लगाए हुए हैं। प्रतीक का निधन 13 मई को लखनऊ में हुआ था0
0
Report
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी दिल्ली के लिए रवाना
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI LEAVES FOR DELHI0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ को पीएम सूर्यघर एक्सीलेंस अवॉर्ड; मुफ्त बिजली योजना सम्मानित
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ को पीएम सूर्यघर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चयनित किया गया सीएम साय ने पोस्ट करके दी जानकारी छत्तीसगढ़ के लिए बताया गौरव का विषय प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान "Month of Solar" कैंपेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों में अधिकतम वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में दूसरा स्थान0
0
Report
बारडोली NH-56 पर दो बसें भिड़ी, आग लगी, 7 की मौत, 38 घायल
Noida, Uttar Pradesh:सूरत ग्रामीण के आईजी प्रेम वीर सिंह ने कहा, बारडोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर महाराष्ट्र रजिस्टर्ड दो यात्री बसें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई, जबकि दूसरी बस में सवार यात्रियों को चोटें आईं। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए, जिन्हें बारडोली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बसों में सवार यात्रियों की सटीक संख्या की पुष्टि के लिए जांच जारी है। हादसा तब हुआ जब पानी के टैंकर ने एक बस को टक्कर मारी और चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे बस डिवाइडर पार कर आगे से आ रही दूसरी बस से भिड़ गई। मौके पर SP तापी ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और ट्रैफिक खुलवाया। फिर मौके पर SP सूरत ग्रामीण भी पहुंचे और दोनों अधिकारियों ने बचाव कार्य और ट्रैफिक क्लियर करने का कार्य किया।0
0
Report
बेरमो हत्या मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी जल्द: आजसू-भाजपा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में पिछले दिनों गर्भवती महिला अनीता देवी के हत्या को लेकर न्याय की मांग को लेकर एसपी से मिले आजसू-भाजपा नेता। अनीता देवी हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग बोकारो जिला के बेरमो स्थित पांच नंबर धौड़ा की चार माह की गर्भवती दलित महिला अनीता देवी हत्याकांड को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष Dr. सुरेंद्र राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के पति महेश भुईयां और उनके बच्चों के साथ बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जानकारी देते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान महेश भुईयां ने एसपी को पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी अनीता देवी जलावन के लिए कोयला चुनने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान कोयला माफिया संतोष साव के गुंडों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। महेश ने कहा कि घटनास्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नशे की हालत में मौजूद रहते हैं और महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के बाद उन पर शव का जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया गया तथा मामले को दबाने की कोशिश की गई। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नेताें ने कहा कि जिले में अवैध कोयला कारोबार के कारण लगातार अपराध और हत्याएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई अपेक्षित नहीं है। उन्होंने मांग की कि अनीता देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और इसमें शामिल सभी लोगों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। वहीं मृतिका के पति ने कहा कि पत्नी जलावन के लिए कोयला लेने गई थी जहां कोयला तस्कर संतोष साव के गुर्गों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि संतोष साव करीब 200 गुर्गे रखा हुआ है जहां दारू के साथ गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों का सब सेवन करता करता है। जिस दिन घटना घटी उस दिन पत्नी की हत्या के बाद आरोपियों के द्वारा शव को जलाने के लिए दबाव डाल रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज एसपी कार्यालय पहुंचे है।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर ट्रक की टक्कर से 6 घायल, कार डिवाइडर पर चढ़ी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे मे 6 लोग घायल, नेशनल हाईवे किनारे पंचर हुई खड़ी कार मे ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, हाईवे पर पंचर होने के वजह से कार कों सड़क पर छोड़ पंचर जुड़ाने गया था कार स्वामी, इस दौरान कार मे बैठा परिवार कार से उतरकर हाईवे पर बने डिवाइडर पर पेड़ के निचे था बैठा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने कार मे मारी टक्कर, टक्कर इतनी भयंकर थी की कार डिवाइडर पर चढ़ आगे बढ़ी और डिवाइडर पर पेड़ के निचे बैठे कार स्वामी के परिवार पर जा चढ़ी कार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल परिवार कों एम्बुलेंस की मदद से ईलाज के लिए अस्पताल भेजा, सभी घायल मुरादाबाद जिला अस्पताल मे भर्ती ईलाज जारी, सभी रामपुर मे शादी समरोह मे शामिल होकर वापस गजरौला अपने घर थे जा रहे, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे का पूरा मामला।0
0
Report
कन्नौज में रास्ता रोकने पर सैनिक ने DM से न्याय की गुहार
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज - रास्ता बंद होने से परेशान भारतीय सेना के एक जवान ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई कन्नौज में जमीनी विवाद से परेशान भारतीय सेना के एक जवान ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित राहुल पाल ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में तैनात हैं। छुट्टी लेकर जब वह अपने गांव पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कुछ लोग उनके घर तक जाने वाले रास्ते को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल पाल का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर रास्ते पर कब्जा करना शुरू कर दिया है, जिससे उनके परिवार को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वह अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित की शिकायत सुनी और तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मामले को तहसील छिबरामऊ को भेज दिया गया है तथा अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
ललितपुर: गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। महरौनी पुलिस द्वारा गैंग लीडर अनुज राजा सहित तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनो आरोपी जिनके नाम गैंग लीडर अनुज राजा, जितेंद्र सिंह और शिवाजी राजा है, जिनके खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से तीनों को जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
मदरसा अनुदानियों की जांच पर मुस्लिम स्कॉलर का समर्थन, फर्जी मदरसों पर ताला
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुस्लिम स्कॉलर ने बिहार सरकार के मदरसों की जांच का फैसले का किया समर्थन, कहा मदरसों की हो जाँच, फर्जी मदरसों पर लगे ताले। देश के प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दीकी ने बिहार सरकार द्वारा राज्य के अनुदानित मदरसों की जांच कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक है। हाजी सिद्दीकी ने कहा कि राज्य के कई जिलों में ऐसे मदरसे संचालित हो रहे हैं जो केवल कागजों पर मौजूद हैं, जबकि उन्हें सरकारी अनुदान और वेतन का लाभ मिल रहा है। कुछ लोगों ने मदरसों को शिक्षा का केंद्र बनाने के बजाय कमाई का साधन बना लिया है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा, "मैंने स्वयं बिहार के लगभग 16-17 जिलों के मदरसों का दौरा किया है. कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं और कमियाँ देखने को मिली थीं, जिसकी जानकारी पूर्व में शिक्षा विभाग तथा माननीय राज्यपाल को भी दी गई थी." हाजी सिद्दीकी ने मांग की कि जो मदरसे केवल कागजों पर चल रहे हैं और सरकारी खजाने से वेतन एवं अनुदान प्राप्त कर रहे हैं, उनकी मान्यता तत्काल रद्द की जाए तथा ऐसे लोगों और गिरोहों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसा एजुकेशनल बोर्ड में भी कुछ भ्रष्ट तत्व सक्रिय हैं, जो कथित रूप से पैसे लेकर कागजी मदरसों को स्वीकृति प्रदान करते हैं। ऐसे मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को चिन्हित किया जाना चाहिए। प्रसिद्ध इस्लामिक स्कॉलर हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दीकी ने कहा कि अब समय आ गया है कि मदरसों के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किया जाए। आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर, कौशल विकास और खेलकूद को मदरसा शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।0
0
Report
उत्तराखंड दौरे पर देवनानी ने धामी सहित नेताओं से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:BabulalDhayal18स्पीकर वासुदेव देवनानी उत्तराखंड दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्रियों से भी की मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। देवनानी का भूषण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत देवनानी ने भूषण को राजस्थान विधानसभा नवाचारों की पुस्तक की प्रति भेंट की। उत्तराखण्ड की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं देवनानी0
0
Report
प्रयागराज में दक्षिण मलाका इलाके में परिवार के तीन शव मिलने से हड़कंप, बेटा खोज में जारी
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिण मलाका इलाके में एक घर के अंदर एक ही परिवार के तीन शव मिले। पुलिस मौके पर मौजूद है। DCP सिटी मनीष शांडिल्य ने कहा कि एक घर के अंदर तीन व्यक्तियों का शव मिला जिसमें पति-पत्नी और उसकी एक बेटी है; उनकी आयु क्रमशः 70, 65 और 45 वर्ष की है। एक बेटा जो 40 वर्ष का है वो गायब है। आसपास से पता चला है कि रविवार के बाद कुछ नहीं निकला और शव पर चोट के निशान हैं; आगे की जांच की जा रही है... अतिरिक्त CP अजय पाल शर्मा ने कहा कि बदबू की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर घर की तलाशी के दौरान विरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी और उनकी बेटी का शव मिला; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है... प्रथम दृष्टया परिवार और संपत्ति से बेदखली के दौरान बेटा दो थे; एक बेटे को आचरण की वजह से बेदखल किया गया था; दूसरा बेटा साथ में रह रहा था और उसके आचरण में कुछ आपराधिक गतिविधियाँ हैं; घर के हर कोने की जांच जारी है; उसका साथ में रहने वाला लड़का कुछ दिनों से लापता था, उससे भी खोज जारी है。0
0
Report
Advertisement
