क्लास मे बच्चे को बंद कर गायब हुए शिक्षक
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के फतेहपुर चौरासी स्थित कंपोजिट स्कूल में एक छात्र को क्लास में बंद कर शिक्षक गायब हो गए। कक्षा 1 का यह छात्र डेढ़ घंटे तक भूख-प्यास से परेशान रहा। इस दौरान बच्चे का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिसे आसपास खेल रहे बच्चों ने शूट किया। वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद बच्चे के परिजन व ग्रामीणों ने शिक्षकों की लापरवाही पर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला गया। BSA संगीता सेंगर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाकियू असली संगठन ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग, नहीं तो 9 नवम्बर को ताला बंदी की चेतावनी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:किसान पंचायत में गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग रखी है विभाग द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई Vo:- आपको बता दे अमरोहा के मंडी धनौरा ब्लॉक में भाकियू असली संगठन की एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें गाने का रेट ₹600 प्रति कुंतल करने की मांग की गई साथ ही जनपद में बढ़ते बंदरों के आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांगे भी रखी गई , डीएपी और एनपी खाद जब पर्याप्त मात्रा में है तो किसानों को पूराना खाद ही पुराने रेट पर उपलब्ध कराया जाए और गंगा एक्सप्रेसवे में जा रही किसने की भूमि का चार गुना मुआवजे का रेट दिलाया जाए।
बाइट: डूंगर सिंह मंडल अध्यक्ष भाकियू असली
