Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209859

उन्नाव में ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन मौन

May 10, 2025 10:22:11
Nawabganj, Uttar Pradesh

उन्नाव जिले में ओवरलोड वाहनों की धमा चौकड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। भारी भरकम ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे न सिर्फ सड़कें टूट रही हैं बल्कि आम लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ गई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिले में दो एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी और एक पीटीओ तैनात हैं, बावजूद इसके ओवरलोडिंग पर कोई रोक नहीं लग पा रही। वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारी वाहनों की कतारें बिना रोक-टोक चल रही हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी खामोश हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MTMD. TARIQ
Nov 12, 2025 09:21:23
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति नवदिया में जंगली पशु के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप लग रहा है कि टाइगर ने हमला कर मौत के घाट उतारा है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल 45 वर्षीय छोटेलाल मंगलवार सुबह अपने खेत पर गया था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आज खेत के पास जंगल में छोटेलाल का अधखाया शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि बाघ ने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के समय नजदीक की वन विभाग चौकी पर तैनात कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने परिजनों को शव की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि शव की स्थिति बाघ के हमले की ओर इशारा करती है। टीम पगचिह्नों के आधार पर बाघ की मौजूदगी का पता लगाने में जुटी है। मृतक किसान की हर संभव सहायता की जाएगी。
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 12, 2025 09:20:58
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Nov 12, 2025 09:20:42
Dhamtari, Chhattisgarh:कुरूद में बेखौफ चोर, तीन दुकानों में चोरी कुरूद शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस या कानून का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है..... बीती रात हुई घटना ने पूरे शहर को सकते में डाल दिया.... एसडीओपी दफ्तर से थोड़ी ही दूरी पर चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया..... दरअसल घटना रात के क़रीब 2 बजे की बताई जा रही है.... मेडिकल स्टोर, अमित प्रोविजन स्टोर और हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया..... सीसीटीवी फुटेज में साफ नज़र आ रहा है कि चार नक़ाबपोश युवक बड़ी सहजता से दुकानों के शटर तोड़ते हैं, अंदर दाख़िल होते हैं और कुछ ही मिनटों में हज़ारों रुपए का सामान लेकर फरार हो जाते हैं.... वही स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद ग़ुस्सा और खौफ दोनों देखा जा रहा है..... लोग कह रहे हैं कि जब एसडीओपी दफ्तर के आसपास ही चोरी हो रही है, तो आम जनता कितनी महफ़ूज़ है, यह बड़ा सवाल है..... व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि रात गश्त को मज़बूत किया जाए और इन चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए..... वहीं पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज़ी से जारी है, और बहुत जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
0
comment0
Report
PDPAWAN DURGAM
Nov 12, 2025 09:20:24
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर से बड़ी खबर.. बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने.. बीजापुर से 9 मरीजों को रायपुर किया गया रेफर.. 24 अक्टूबर को हुआ था 9 मरीजों के आंख का ऑपरेशन.. ऑपरेशन के बाद से मरीजों की आंखों में आई दिक्कतें.. कुछ मरीजों को दिखाई देना हुआ बंद.. आनन फानन मे रायपुर किया गया रेफर.. मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने जांच की शुरू.. एक पुरुष और 8 महिलाओ को किया गया है रेफर..इस मामले में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर तरुण कंवर सहित सोशल सर्जन और सीएमएचओ ने चुप्पी साध रखी है। इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया बड़ा आरोप. दीपक बैज ने कहा की दंतेवाड़ा के बाद अब बीजापुर में आँखफोड़वा कांड हुआ है .. शासन प्रसाशन दोनों मिलकर इस कांड को छुपाने का काम कर रहे हैं. 9 लोगों का ऑपरेशन हुआ और सभी के आँखों की रौशनी चली गई.. रातों रात उन्हें अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर करके इलाज किये जाने की पुख्ता सूचना मिली है लेकिन शासन और प्रशासन उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है . यह गंभीर घटना है इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। की कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस ऐसी घटनाओं की निंदा करती है और कांग्रेस भी इसके जाँच के लिए टीम गठित करेगी. बाइट- दीपक बैज, PCC प्रमुख छत्तीसगढ़.
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 12, 2025 09:19:28
Ranchi, Jharkhand:आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि आप सब जानते हैं कि 15 नवंबर आने वाला है — यह दिन केवल झारखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती होती है। इस वर्ष उनकी 150वीं जयंती मनाई जा रही है। भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अंग्रेजों के शासन से मुक्ति के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह इतिहास का गौरव अध्याय है। दुर्भाग्य से लंबे समय तक इन महापुरुषों को गुमनाम रखा गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उनके योगदान को देश के पटल पर सम्मान दिलाया। झारखंड राज्य का निर्माण भी 15 नवंबर को किया गया, ताकि राज्य की स्थापना भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के साथ जोड़ी जा सके। यह निर्णय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में लिया गया था, जिन्होंने न केवल झारखंड, बल्कि छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड जैसे नए राज्यों का निर्माण किया। अटल जी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए जनजाति मंत्रालय (Tribal Affairs Ministry) की स्थापना की। संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। आज संथाल समाज से ही देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू हैं। उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय — दोनों भी जनजातीय समाज से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2021 से 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की। पहले जहां 2014 से पहले सिर्फ 123 एकलव्य विद्यालय थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 715 हो गई है, जिनमें से 426 चालू हैं। अब तक 13 लाख से अधिक ट्राइबल बच्चे इन विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत आदिवासी इलाकों के विकास के लिए बजट को 4,000 करोड़ से बढ़ाकर 1,24,000 करोड़ रुपए किया गया है। झारखंड में रघुवर दास जी के शासन में प्रिमिटिव ट्राइब बटालियन बनाई गई थी, जिससे सैकड़ों परिवारों को रोजगार मिला। मोदी सरकार ने कई आदिवासी नायकों के नाम पर अंडमान निकोबार के द्वीपों का नामकरण किया है और कई ट्राइबल हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 15 नवंबर को पूरे भारत में “जनजातीय गौरव दिवस” मनाया जाएगा। झारखंड में खूंटी और रांची में बड़े कार्यक्रम होंगे — रांची में शोभायात्रा और पुष्पांजलि कार्यक्रम, वहीं खूंटी में मुख्य जनसभा का आयोजन होगा। बाइट: बाबूलाल मरांडी ( नेता प्रतिपक्ष)
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Nov 12, 2025 09:18:54
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एंकर– राजधानी की मालपुरा गेट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदारी करने आए ग्राहक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाने के दौरान दोनों बदमाशों की परेड भी करवाई, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा। मोबाइल फोन बंद कर जयपुर से भागने की फिराक में थे आरोपी मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खरीदारी करने आए ग्राहक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में आरोपी अरमान और आशिब को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे और जयपुर से भागने की फिराक में थे। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबिश देकर धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। केले के मोलभाव के विवाद में किया चाकू से हमला गणेश नगर सांगानेर निवासी पप्पू महावर पर चाकू से हमला किया गया। पप्पू महावर शनिवार शाम को जनाना हॉस्पिटल जा रहा था। इस दौरान वह डिग्गी मालपुरा रोड पर 11 नंबर मिनी बस स्टैंड के पास ठेले से केले खरीदने रुका। जहां मोल-भाव करने पर आरोपी दुकानदारों से कहासुनी हुई और आरोपी दुकानदारों ने चाकू निकालकर पप्पू पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित को लहूलुहान हालत में देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 12, 2025 09:17:52
Noida, Uttar Pradesh:भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। • लाल किला ब्लास्ट केस अब एक बड़े जैश-ए-मुहम्मद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ पाया गया। • एजेंसियों ने इस पूरे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया और करीब 3000 किलो विस्फोटक जब्त किए。 घटना की शुरुआत : . लाल किला के पास 10 नवंबर 2025 की शाम को कार में धमाका हुआ। • सीसीटीवी से पता चला कि कार डॉक्टर उमर चला रहा था — जो अलफला मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में कार्यरत था और इस मॉड्यूल का हिस्सा था। • विस्फोट में वही विस्फोटक इस्तेमाल हुआ जो फरीदाबाद में पकड़ा गया था। आतंकी मॉड्यूल का खुलासा: • जांच में पाया गया कि यह मॉड्यूल जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ा है。 • शुरूआत हुई 19 अक्टूबर 2025 को श्रीनगर में मिले आपत्तिजनक पोस्टर्स से, जिसके बाद FIR दर्ज की गई। • 20–27 अक्टूबर: मौलवी इरफान अहमद वाघे (शोपियां) और ज़मीर अहमद (गांदरबल) गिरफ्तार। • 5 नवम्बर: डॉ. अदील सहारनपुर से गिरफ्तार। • 7 नवम्बर: अनंतनाग अस्पताल से AK-56 और गोला-बारूद बरामद। • 8 नवम्बर: अलफला मेडिकल कॉलेज से और हथियार व बारूद जब्त। • पूछताछ में डॉ. मुज़म्मिल (अलफला मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद) का नाम आया, जिसे गिरफ्तार किया गया。 बड़ी जब्ती : • 9 नवम्बर: फरीदाबाद में “मदरासी” नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। • 10 नवम्बर: धौज, फरीदाबाद की धेरा कॉलोनी में छापा — • हफीज मोहम्मद इश्तियाक (मेवात निवासी, अलफला मस्जिद का इमाम) के घर से: • 2563 किलो विस्फोटक, • 358 किलो बारूद, • डेटोनेटर, टाइमर आदि जब्त। • कुल जब्ती: लगभग 3000 किलो विस्फोटक सामग्री। डॉक्टर उमर का रोल: • डॉ. उमर भी मॉड्यूल का हिस्सा था, एजेंसीज़ के दबाव में फरार हुआ。 • उसी की कार में लाल किला ब्लास्ट हुआ — या तो प्री-प्लान्ड या एक्सीडेंटल (यह जांच में स्पष्ट होगा)। Instant reaction by agencies on ground: • धमाके के तुरंत बाद: • दिल्ली पुलिस, NSG, NIA, FSL की टीमें मौके पर पहुंचीं। • गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की कमान संभाली। • पीएम मोदी ने घटना की जानकारी ली और लगातार रिव्यू किया। • घायलों को अस्पताल भेजा गया, डीएनए/विस्फोटक सैंपल FSL भेजे गए। • 11 नवम्बर को केस NIA को सौंपा गया。 घटनाक्रम की टाइमलाइन (मुख्य बिंदु) 10 नवम्बर 2025: • 6:55 PM – लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट • 7:15 PM – गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की • 9:00 PM – गृह मंत्री ने मीडिया को जानकारी दी • 9:30–10:20 PM – LNJP अस्पताल में घायलों से मिले, डॉक्टर्स से बात की, फिर घटना स्थल का दौरा 11 नवम्बर 2025: • 11:00 AM – गृह मंत्री की दो उच्चस्तरीय बैठकें (Home Secy, IB, NIA, NSG, FSL अधिकारी शामिल) • 2:30 PM – जांच NIA को सौंपी गई
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top