209801
छात्रों को शिक्षक पर पीटने का आरोप, राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद ने डीएम से की शिकायत
Unnao, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने अनुराग, आशीर्वाद, कृष्णा, रितिक, रतन के साथ डीएम को तहरीर देते हुए बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली में पढ़ने वाले छात्रों को वहीं पर तैनात एक चौधरी शिक्षक के द्वारा बिना किसी कारण के अनैतिक रूप से मारने पीटने का आरोप लगाया है। कहां की विद्यालय परिसर में अनैतिक रूप से छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है। डीएम से मिलकर छात्रों के परिजनों ने भी न्याय की गुहार लगाई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खमतराई में भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस CCTV से जांच में जुटी
Begun, Rajasthan:रायपुर खमतराई थाना क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी लाल चौक स्थित ESIC अस्पताल के सामने मिला भ्रूण सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस स्थानीय लोगों ने इलाके में दूसरी बार ऐसी घटना होने का दावा किया पुलिस मामले की जांच में जुटी आसपास के CCTV खंगाले जा रहे0
0
Report
खबर नहीं मिली: संदेश से कोई स्पष्ट खबर की पुष्टि नहीं हो सकी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
पखांजूर में ट्रक-हाइवा भिड़ंत, आग लगने से मौके पर राहत बचाव जारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग- पखांजुर थाना अंतर्गत मटोली चौक में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई,फायरब्रिगेड की गाड़ी नही होने से अजाक्स मशीन से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया है।फिलहाल हादसे में किसी के हताहत नही। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।0
0
Report
कुत्ते का डांस वीडियो वायरल, लोग कर रहे तारीफ
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कुत्ता रोया: जानिए पूरी कहानी
Noida, Uttar Pradesh:dog crying0
0
Report
Advertisement
इंदौर-धार रोड पर बड़ा हादसा टला, बस की घटना से यात्री घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर धार रोड पर बड़ा हादसा टला गम्भीर नदी पुलिया के पास यात्री बस का हुआ एक्सीडेंट सामने से टक्कर के कारण ड्राइवर के पैर स्टीयरिंग के नीचे फंसे यात्री भी हुए घायल इंदौर से धार की ओर जा रही थी यात्री बस इंदौर धार रोड पर गंभीर नदी पुलिया के पास की घटना घटना स्थल के वीडियो आए सामने0
0
Report
सरकारी रास्ते के विवाद में किसान कुंजन यादव की हत्या, महराजपुर में दहशत
Sagar, Madhya Pradesh:सरकारी जमीन के रास्ते से निकलने के विवाद में किसान की हत्या इलाके में दहशत.. महराजपुर थाना क्षेत्र के सरईवन गांव में किसान कुंजन यादव का शव एक गहरे कुएं में मिला है. रात के समय खेत में चल रहे काम को देखते थे और अपने ट्रैक्टर के ड्राइवर को खाना लेने बाइक से घर गए, जहां उन्होंने खाना लिया और फिर खेत के लिए निकले लेकिन खेत नहीं पहुंचे. रात 2 बजे तक कुंजन खेत नहीं आए तो ड्राइवर उनके घर पहुंच गया और किसान के खेत न पहुँचने की बात बताई जिससे सभी घबरा गए. कुंजन का बेटा और घर के लोग किसान की तलाश में जुट गए और खोजते हुए खेत की तरफ पहुंचे तो वहां उनकी बाइक रखी हुई थी. आसपास तलाश की गई तो एक बड़े कुएं में उनकी लाश तैर रही थी. पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने बाइक की जगह और आसपास देखा तो जिस जगह कुआं है वो करीब एक किलोमीटर दूर है और खेत के रास्ते में खून की निशान मिले जिससे साफ हुआ कि कुंजन को घसीटते हुए कुएं तक ले जाया गया. कुंजन के बेटे के मुताबिक ये हत्या की गई है और इस हत्या के आरोपी उसी के गांव के दो लोग हैं. बेटे के मुताबिक आरोपी सरकारी रास्ते से आने-जाने पर आपत्ति लेते हैं और कुछ दिन पहले उनसे विवाद हुआ था और कल रात उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिया है. महराजपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये साफ करेगी कि ये हत्या कैसे हुई वहीं मृतक के परिजनों के आधार पर जांच भी की जा रही है.0
0
Report
तहसीलदार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर जारी कर जनता से सीधी शिकायत खोल दी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनीमालवा तहसील कार्यालय में एक ऐसा पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने भ्रष्टाचार और बिचौलियागिरी करने वालों की बेचैनी बढ़ा दी है। तहसीलदार नितिन झोड़ ने अपने चैंबर के बाहर एक विशेष पोस्टर चस्पा कर न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश दिया है, बल्कि अपना मोबाइल नंबर 7697442701 भी सार्वजनिक कर दिया है। पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि यदि किसी राजस्व प्रकरण में कोई कर्मचारी,दलाल या अन्य व्यक्ति काम के बदले पैसों की मांग करता है, तो संबंधित व्यक्ति सीधे तहसीलदार से संपर्क कर सकता है और कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि केवल तहसीलदार ही नहीं, बल्कि नायब तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदार के चैंबर के बाहर भी ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि तहसील प्रशासन अब पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर पूरी तरह सतर्क है। तहसील परिसर में इस पहल की जमकर चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू हुई तो राजस्व कार्यों में अवैध वसूली और बिचौलियागिरी पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बस्तर पुलिस ने गैंग के 5 सदस्य पकड़े; 11 लाख 19 हजार का सोना-चांदी जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के ग्रामीण इलाकों में शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को पकड़ने में बस्तर police को सफलता मिली है, हाल ही में लोहण्डीगुड़ा थाना क्षेत्र के तारागांव और परपा थाना क्षेत्र मके धरमाउर में चोरी की घटना को गिरोह ने अंजाम दिया था, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस एक संदिग्ध रूद्रांचल ठाकुर की पहचान की, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कृष्णा शेट्टी एवं अविनाश स्वामी के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया, इसके साथ ही आरोपियों ने परिचित अजय व्यापारी के जरिये चुराए गए सोना एवं चांदी के आभूषण को गीदम निवासी सोनार संतोष सोनी को बेचने की बात भी कबूल की, पुलिस ने इस मामले में 11 लाख 19 हजार रुपए कीमत का गला हुआ सोना चांदी जब्त किया है, क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
मानसून से पहले राजस्थान में आंधी-बारिश, 20 जिलों में येलो अलर्ट; अगले 3 दिन सावधान
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून से पहले मौसम ने ली करवट ली प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन तक जारी मौसम विभाग ने किया अलर्ट 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी लोगों से सावधानी बरतने की अपील जयपुर के कई इलाकों में बारिश नेहा शर्मा जयपुर एंकर जयपुर के कई इलाकों में सुबह से बारिश का दौर है हल्की बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई आमजन मानसून आने से खुश है लेकिन बारिश आने से पहले आमजन चिंतित भी है क्योंकि बारिश अपने साथ जलभराव मौसमी बीमारियां भी लेकर आती है लोगों की प्रशासन से सड़कों की हालत सुधारने की अपील है पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और बीकानेर के कई इलाकों में आंधी-बारिश दर्ज की गई। चूरू के कुछ हिस्सों में तो तेज तूफानी बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले भी गिरे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट देखी गई है। हालांकि राहत के साथ-साथ उमस भी बढ़ गई है जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तो अगले 3 दिन संभलकर रहें छाता साथ रखें और यलो अलर्ट वाले जिलों में अनावश्यक यात्रा से बचें मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।0
0
Report
Advertisement
आकाशदीप की शादी आज, हल्दी रस्म के साथ बारात की तैयारी पूरी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। इंडियन क्रिकेटर आकाशदीप कि आज शादी होने वाली है। ऐसे में हल्दी की रस्म आधार निभाई गई। वहीं दूसरी बार आकाशदीप के होने वाली दुल्हनिया की भी तस्वीर सामने आ गई है। डेहरी के मानिकपुर की अक्षिता राज की भी तस्वीर सामने आई है, जो आकाशदीप की दुल्हनिया बनने वाली है। वही आकाशदीप के पैतृक आवास पर पूरे परंपरागत तरीके से हल्दी की रस्म निभाई गई। इस दौरान पीले पीले कपड़े में आकाशदीप नजर आए। तथा पूरा परिवार परंपरागत गीत गाकर हल्दी का विधि निभाया। आकाशदीप परिवार के बड़े लोगों से आशीर्वाद लेते नजर आए, चुकी आज बारात निकलेगी। इसको लेकर अभी से ही तैयारी चल रही है। आकाशदीप के बहनोई दीप नारायण सिंह ने बताया कि वे लोग काफी प्रसन्न है तथा खुशी के माहौल में शादी को इंजॉय कर रहे हैं। वाराणसी बारात निकलेगी। बाइट -- दीप नारायण सिंह (आकाशदीप के जीजाजी)0
0
Report
झारखंड मंत्री बोले: गुरुजी के भारत रत्न की उम्मीद मजबूत
Ranchi, Jharkhand:रांची मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा, एक आम झारखंडी कार्यकर्ता की भावना तो यही थी कि गुरुजी इन सम्मानों से बहुत ऊपर थे, झारखंड की जनता उनको बड़ा सम्मान देती है और मुझे लगता था झारखंड की जनता की जनभावना के अनुरुप केंद्र सरकार का फैसला भी गुरुजी के लिए भारत रत्न के तौर पर आएगा,लेकिन ठीक है सम्मान किसी भी स्थिति में अच्छा ही होता है, हम ये मानते हैं आज अगर उनके योगदान को पद्म भूषण के तौर पर सराहा गया है तो कल उनके योगदान को भारत रत्न के तौर पर सराहा जाएगा।0
0
Report
रांची एनकाउंटर पर शांतिपूर्ण मशाल यात्रा के जरिये निष्पक्ष जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत भूषण तिवाली के कथित एनकाउंटर के विरोध में बीती देर शाम स्वर्ण समाज द्वारा शांतिपूर्ण मशाल यात्रा निकाली गई। यह मशाल यात्रा लकड़ी टाल चौक से शुरू होकर पिस्का मोड़ तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वक्ताओं ने बिहार सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए तथा भारत भूषण तिवाली की मौत को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत भूषण तिवाली समाज के मुद्दों को उठाने का काम कर रहे थे और उनकी मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की भी मांग की。0
0
Report
Advertisement
