209861
Shuklaganj: पत्रकार ने दी जान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Unnao, Uttar Pradesh:गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ले में 25 वर्षीय युवक ने अपने पत्रकार ने जान दे दी। हालांकि, परिजन इसे हत्या बता रहे हैं और रंजिश का आरोप लगा रहे हैं। युवक की जान जाने की खबर पूरे क्षेत्र में फैलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:(मऊ)। खीरीकोटा स्थित सुभासपा कार्यालय में महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके शौर्य और बलिदान को याद करते हुए सामाजिक एकता और जागरूकता पर बल दिया। सहप्रभारी रितेश मल्ल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन साहस और समरसता की मिसाल है, जिनके आदर्शों को अपनाना जरूरी है। वहीं, विधानसभा प्रभारी संतोष पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एकता और भाईचारे का संकल्प लिया गया।0
0
Report
मस्जिद और मदरसे की पुरानी कमेटी पर रकम हड़पने का आरोप,DM को पत्र देकर गड़बड़ी की जांच कराने की मांग।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, मस्जिद और मदरसे की पुरानी कमेटी पर लाखों की रकम हड़पने का आरोप है। इस संबध में कई लोगों ने डीएम से मुलाकात कर अनियमितताओं की जांच कराने और नई कमेटी गठित करने की मांग की।नगर की एक मस्जिद और मदरसे की पुरानी कमेटी के विवाद को लेकर कुछ लोग बुधवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने पहंुचे। उन्होंने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र बताया कि मस्जिद और मदरसे की प्रबंध कमेटी के इस्तीफा देने के बाद भी अनियमितताएं बरती जा रहीं है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि पुरानी कमेटी ने आवाम के मांगे जाने के बाद आय व्यय का ब्यौरा नहीं दिया। मस्जिद की दर्जनों दुकानों का मनमाने ढंग से आंवटन कर उनका किराया भी वसूला जा रहा है। पुरानी कमेटी के इस्तीफा देने के बाद अस्थाई कमेटी गठित कर दी गई। वह मस्जिद और मदरसे की देखरेख कर रही है। इसके बावजूद पुरानी कमेटी पर मस्जिद की गोलक घुमाकर अवैध वसूली करने का आरोप है। अनियमितताओं की जांच कराकर वसूली कई रकम मस्जिद के खाते में जमा कराने और कार्रवाई करने की मांग की गई।0
0
Report
खनिज विभाग ने छिन्दगांव में 2 अवैध रेत भंडारण पकड़कर नोटिस जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के करपावण्ड तहसील के ग्राम छिन्दगांव में खनिज विभाग के दस्ते ने औचक निरीक्षण कर रेत के 2 अवैध भंडारण को पकड़ा, छिन्दगांव निवासी जयकिशोर गुप्ता एवं शरद बघेल के द्वारा अलग-अलग स्थानों में अवैध भण्डारण किया गया था, जिसे नियमानुसार जप्त कर दोनों अवैध भंडारणकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मौके पर नोटिस जारी किया गया, खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) एवं छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भण्डारण) नियम 2009 के अंतर्गत खनिज विभाग द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में मतदाता पुनरीक्षण SIR: 45 गांवों में नेटवर्क समस्या
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मतदाता पुनरीखन SIR कार्य जोरो पर जनपद में कई ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की दिक्कत उत्तरकाशी बीएलओ घर घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के कार्य में जुटे है लेकिन जनपद के करीब 45 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी शून्य होने के कारण अधिकांश बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण कार्य करने में काफी दिक्कतें हो रही है।मतदाताओं का कहना है कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की दिक्कतें आ रही है वहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने मोबाइल टावर लगाने की शासन प्रशासन से मांग की है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ का सहयोग करें क्योंकि SIR कार्य एक समय सीमा की अवधि में होना है। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता गणना प्रपत्रों के भरने की समय सीमा 7 जुलाई तक है। इसलिए सभी मतदाता इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इस अभियान को सफल बनाएं। बाइट -01 लोकेंद्र मतदाता बाइट -02 प्रशांत आर्य जिलाधिकारी उत्तरकाशी0
0
Report
पटना के खगौल में 350 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क पर्दाफाश
Danapur, Bihar:पटना/खगौल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खगौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 350 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फुलवारीशरीफ निवासी भोला, शंकर तथा भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र निवासी रामजी के रूप में हुई है। तीनों भाड़े पर वाहन चलाने का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 350 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इनमें भोला और शंकर के पास से 100-100 ग्राम तथा रामजी के पास से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान रामजी ने खुलासा किया कि वह बक्सर के एक तस्कर से स्मैक लेकर पटना में सक्रिय तस्करों तक पहुंचाने का काम करता था। इसके बदले उसे प्रत्येक खेप पर करीब 25 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बक्सर का कौन तस्कर इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहा था तथा पटना में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी。 दानापुर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर आरा क्षेत्र से स्मैक लाकर दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ इलाके में बेचने का धंधा करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
नीर वाटर फॉल पर यूपी के रसूखदारों का लाठीचार्ज, पुलिस मामला दर्ज
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश के नीर वाटर फॉल में पर्यटकों का तांडव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल... महज़ टिकट के पैसे के लिए स्थानीय कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला... यूपी नंबर की गाड़ी पर लगा था पुलिस का स्टीकर, जांच में जुटी पुलिस.... गाजियाबाद और खतौली के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...0
0
Report
Advertisement
5 महीने से वेतन नहीं, जयपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर पर सैकड़ों ठेका कर्मी प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के बाहर हंगामा! 5 महीने से वेतन नहीं, सैकड़ों ठेकाकर्मी सड़क पर रात 8 बजे से डिस्कॉम कॉल सेंटर पर प्रदर्शन! उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने वाले कर्मचारी नाराज वेतन के लिए धरना!, IT विंग SE बेबस 5 महीने से नहीं मिला वेतन, कम पैसे देकर ठेका फर्म कर रही शोषण0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में उमंग-VII अभियान: दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त, दुकानदारों पर मामला दर्ज
Begun, Rajasthan:एंकर चित्तौड़गढ़ जिले में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन और गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग से अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई की। चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे स्थित श्री हरि सांवरिया होटल से एक नाबालिग बालक को मुक्त कर होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं मंगलवाड़ चौराहे पर स्थित जोधपुर स्वीट्स एंड बेकरी से भी एक नाबालिग बालक को मुक्त कराया गया। दुकान संचालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
namekum thane ke paas Maulana Azad Colony mein derraat goli-bari, Shamsher ghaayal
Ranchi, Jharkhand:नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के समक्ष देर रात चली गोली गेट के बगल में स्थित पप्पू होटल के पास एक अपराधी ने शमशेर नाम के व्यक्ति को दो गोली मारी घायल युवक को आनन फानन में सदा अस्पताल भर्ती कराया गया घायल व्यक्ति अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम का पुत्र है नामकुम थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
Baran: SP directs strict action against drugs, betting, mining and illegal weapons
Baran, Rajasthan:अपराध गोष्ठी में एसपी ने नशा, सट्टा, खनन पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बुधवार को कार्यालय के सभागार में जिले के वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। एसपी ने अवैध मादक पदार्थों पर ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई के निर्देश दिए। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। जुआ-सट्टा पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध खनन पर कार्रवाई करने को कहा। स्थायी वारंटी और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अवैध शराब बिक्री और अवैध आग्नेयास्त्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। लंबे समय से पेंडिंग अनुसंधानाधीन प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने को कहा। महिला संबंधी दर्ज प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध रोकने के लिए आमजन की बैठकें कर जागरूक करने को कहा। थानों पर आने वाले आगंतुकों को स्वागत कक्ष में बैठाकर उनकी बात सुनने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस पर पेंडेंसी और कम करने को कहा गया। रात में प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए। आने वाले मोहर्रम पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया। गोष्ठी में एएसपी कमल कुमार, एएसपी राकेश शर्मा, वृत्ताधिकारी बारां, अंता, छबड़ा, अटरू और सभी थानाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन में हैरान करने वाला जुआरियों का वीडियो हुआ वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में हैरान करने वाला जुआरियों का वीडियो हुआ वायरल, काशीराम कॉलोनी में पार्क के अंदर पब्लिक प्लेस पर दिनदहाड़े खेला जा रहा जुआ, मासूम और नाबालिक बच्चों के सामने जुआरी लगा रहे हजारों की हारजीत की बाजी, नाबालिक मासूम बच्चे अपनी आंखों से देख रहे जुए का खेल, जुआरियों की भीड़ बनी तमाशबीन, दर्जनों जुआरी पब्लिक प्लेस पर खुलेआम फड़ लगाकर कानून व्यवस्था की उड़ा रहे धज्जियां, जुआरियों का खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का मामला।0
0
Report
पुलिस की दबिश से बंद घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार; सोना-चांदी बरामद
Ranchi, Jharkhand:बंद घर को आसान निशाना समझकर चोरी करने वाले शातिर चोर की चाल आखिरकार पुलिस की जांच के आगे नहीं चल सकी। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में हुई चोरी की गुत्थी सुलझاتے हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की निशानदेही पर करीब 90 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी बरामद हुई है। गुप्त सूचना, तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी के पीछे कोई पूरा गिरोह तो सक्रिय नहीं था। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
मछलीशहर तहसील में अधिवक्ताओं के गुटों के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:मछलीशहर तहसील में अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने, कहासुनी के बाद हाथापाई से मचा हड़कंप जिसका वीडियो हुआ वारयल जौनपुर।मछलीशहर तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वारयल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं में बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और मारपीट में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं तहसील परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखने के लिए अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा तहसील कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। माहौल कुछ देर तक तनावपूर्ण बना रहा। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। उनके हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो सकी。 तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बीच हुई इस झड़प की चर्चा होती रही। घटना का वीडियो भी कुछ लोगों द्वारा मोबाइल में कैद किए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है。0
0
Report
हांसी में जिम संचालक की हत्या: 5 सेकेंड में 10 गोलियां, युवती घायल
Hansi, Haryana:हांसी हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल गोली मारने की लाईव सीसीटीवी फुटेज हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे सनसनीखेज वारदात में बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय जिम संचालक चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल है。0
0
Report
जालौन में विरोध प्रदर्शन के बाद सपाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, सपा सांसद बोले
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - विरोध प्रदर्शन के बाद सपाइयों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, सपा सांसद बोले प्रदर्शन का हक सिर्फ सत्ताधारियों को है रिपोर्ट आदित्य सिंह एंकर सोमवार आठ जून दोपहर को कलेक्ट्रेट परिसर में सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बिना अनुमति किए गए प्रदर्शन और नारेबाजी के मामले में जिलाध्यक्ष सहित 250 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 50 नामजद और 200 अज्ञात शामिल हैं। जनपद में धारा 163 लागू होने के बाद भी इस तरह प्रदर्शन करने पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के बाद जेल चौकी प्रभारी की ओर से इस मामले में दी गई तहरीर के बाद कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में सपा सांसद नारायण दास अहिरवार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शायद अपराध हो गया है। विरोध करने का हक सिर्फ सत्ताधारियों को रह गया है। बता दें कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 13 मई को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर धारा 163 लागू की गई थी। और इसके बाद बिना अनुमति किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन व सभा करने पर रोक थी। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों की ओर से सोमवार को ईंधन व अन्य वस्तुओं के बढ़ रहे दामों का विरोध कर शहर के इकलासपुरा स्थित पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया था। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को दिए थे। जांच के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बिना अनुमति प्रदर्शन किया गया, जबकि इस समय आरक्षी भर्ती परीक्षा भी चल रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जेल चौकी प्रभारी विवेक कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष सहित 50 पर नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सदर कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 250 सपाइयों पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने की धारा में जेल चौकी प्रभारी विवेक कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सुरेंद्र बजरिया, ज्ञानू निरंजन, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, लाखन सिंह कुशवाहा, परमात्मा शरण त्रिपाठी, बबलू अहिरवार, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया, प्रदीप दीक्षित, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी तिलक चंद्र अहिरवार, वेद यादव, जमालुद्दीन, सिद्धार्थ यादव, वेदप्रकाश यादव, प्रमोद सविता, दशरथ पाल, संदीप यादव, विजय कुशवाहा, कृष्णगोपाल यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, अदर सिंह राठौर, विवेक यादव, शबीउद्दीन, वफाती, मानसिंह पाल, अजय चौधरी, बब्बूराजा चौधरी, कुसुमलता सक्सेना, ऋषभद्विवेदी, दयाशंकर, शशिकांत, गौरीश द्विवेदी नगर अध्यक्ष जालौन, शिखर यादव, सौरभ यादव, मु. फैयाद, रामबाबू बरार, अमित सागर, राजू महाराज, माता प्रसाद पाल, पप्पू मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, रामकुमार राजावत, ब्रजेंद्र कुमार दोहरे, मयंक जाटव, कौशल प्रजापति, मोहित बाल्मीकि, नैतिक, कमलेश राठौर, आशुतोष दुबे, रामेंद्र त्रिपाठी व 200 अज्ञात महिला/पुरुष कार्यकर्ता शामिल हैं। बाइट = नारायण दास अहिरवार सपा सांसद जालौन0
0
Report
Advertisement
