209862
Shukla ganj - पुराने गंगा पूल की तीसरी कोठी में दिखी दरार
Netua Grameen, Uttar Pradesh:गंगा घाट में बने पुराने पूल के गिरने के बाद पूल की तीसरी कोठी में भी दरार दिखने लगी, जिससे जिला प्रशासन अब चौकन्ना हो गया,और पूल के निचे रह रहे लोगो को हटाने के लिए आदेश भी ले लिये गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रजभूषण सिंह बरी: कोर्ट ने कहा, मैं फांसी पर लटक जाऊंगा, प्रसन्नता व्यक्त
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद, बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "होइहि सोइ जो राम रचि राखा..." दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने पर ब्रजभूषण सिंह ने कहा, "सबसे पहले कोर्ट ने कहा कि ब्रजभूषण सिंह और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी किया जाता है। मैंने पहले दिन ही कहा था कि अगर कोई भी आरोप साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया, मेरी लिए और मेरे समर्थकों के लिए प्रसन्नता का विषय है।"0
0
Report
जमशेदपुर के शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी पर भारी भीड़, जलाभिषेक से सुख-समृद्धि
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोमवार सुबह से ही जमशेदपुर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु तड़के से ही कतारों में खड़े नजर आए। विशेष रूप से महिलाओं की संख्या अधिक रही, जिन्होंने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा, आक और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं की पूर्ति के साथ-साथ झारखंड और पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की भी कामना की। कई मंदिरों में भक्तों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों और मंदिर समिति की ओर से पेयजल, कतार व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।0
0
Report
Muzaffarnagar: कांवड़ियों के बीच शिविर में चोरी के विवाद; पुलिस ने कुछ कावड़ियों को हिरासत में लिया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर मोबाइल चोरी के आरोप में विवाद, 2 कांवड़ियों के बीच हुआ शिविर में चोरी पर विवाद, पुलिस ने कुछ कावड़ियों को हिरासत में भी लिया, कांवड़ियों में मारपीट के वक़्त पुलिस भी पहुंची, पुलिस ने धमका कर कावड़ियों का विवाद रोका, सोशल मीडिया पर विवाद का वीडियो वायरल, सिविल लाइन थाने के मीनाक्षी चौक का मामला।0
0
Report
Advertisement
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब, तामेश्वरनाथ में जलाभिषेक जारी
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। सन्तकबीरनगर के महाभारत कालीन ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की सँख्या में श्रद्धालु भोर से ही भगवान शिव के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धाल लोक मंगल की कामना के साथ पूरी भक्ति-भाव से शिव की आराधना कर रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर बाबा भोले के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। तामेश्वरनाथ का यह मंदिर लोक आस्था का प्रतीक है। लाखों की सँख्या में यह श्रद्धालु सावन के महीने में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं और भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। इसके साथ ही जिले के प्रसिद्ध बैजूनाथ मंदिर, कुबेरनाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं और कावड़ियों की भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पवित्र नदियों और जलाशयों से जल भर कर मंदिर पहुंच रहे है और भोलेनाथलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन अर्जन कर रहे हैं। कावड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।0
0
Report
ताजमहल में पूजा-आरचना मांग पर सुरक्षा के बीच विवाद तेज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा: सावन के पहले सोमवार पर ताजमहल को लेकर फिर विवाद गरमाया। अखिल भारत हिन्दू महासभा की 11 महिला कार्यकर्ता कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंचीं। संगठन ने ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए जलाभिषेक की मांग की। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पश्चिमी गेट से पहले ही रोक दिया। महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस राजेश्वर मंदिर ले गईं, जहां जलाभिषेक कराया गया। हिन्दू महासभा ने आरोप लगाया कि उन्हें ताजमहल में पूजा से रोका गया। संगठन ने कहा कि ताजमहल में पूजा-अर्चना की मांग आगे भी जारी रहेगी। प्रशासान ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनाए रखी। ताजमहल में पूजा की मांग को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई। फिलहाल इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्रवाई की गई है。0
0
Report
चहनिया में एक बार फिर ठगी, महीला से ठग लिए कान का कर्णफूल
Gurera, Uttar Pradesh:बृद्ध महिला को झांसा देकर उड़ाये कान का कर्णफूल चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा से शनिवार को दो अज्ञात व्यक्ति ने बृद्ध महिला बादामी देवी को झांसा देकर एक जोड़ी कर्णफूल उड़ा दिया । वह अपने फगुइयां से रिश्तेदारी से लौटकर आ रही थी । उसके पुत्र के आने के बाद रविवार को बलुआ थाने में तहरीर दिया । पिछले रविवार को भी बृद्ध महिला से उच्चको ने झांसा देकर गहने उड़ाये थे । चहनियां कस्बा में उच्चके सक्रिय है । थाना क्षेत्र के हरधन जुड़ा की रहने वाली बादामी देवी शनिवार की शाम को फगुइयां से अपने रिश्तेदारी से टेम्पू में बैठकर चहनियां उतरी । चौराहे पर फल की दुकान पर आम खरीदने के लिए रुकी । फल महंगा होने के कारण सब्जी की दुकान पर गयी । दो अज्ञात व्यक्ति टेम्पू से पीछे लगे रहे । दोनो फल की दुकान के बाद सब्जी की दुकान पर गये जहां एक कागज गिराने के बाद बोले दादी आपका कागज गिर गया है । बृद्ध महिला को इतना भ्रमित किया कि बोले अपना कान का कर्णफूल निकालकर झोले में रख ले । कोई छीन लेगा । दोनो के दबाब के बाद महिला झोले में कर्णफूल रख लिया । दोनो कागज को झोले में रखने के बहाने कर्णफूल निकालकर चम्प हो गये । जब महिला ने बिखरे साड़ी को ठीक करने लगी तो कर्णफूल गायब मिला । दोनो को काफी खोजबीन किया किन्तु नही मिले । घर जाकर आप बीती अपने परिजनों को बताया । रविवार को अपने पुत्र के साथ बलुआ थाने में तहरीर दिया । चहनियां कस्बा में एक सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है । पिछले रविवार 26 जुलाई को भी उच्चको ने राधिका देवी से कुछ यही टेक्निक अपनाकर मंगलसूत्र,कर्णफूल और 3 हजार रुपये गायब कर दिया था । कस्बा में उच्चको का गैंग सक्रिय है ।0
0
Report
Advertisement
बृजभूषण शरण सिंह बरी: 1133 दिन के बाद अदालत का फैसला
Mainpuri, Uttar Pradesh:जश्न शुरू गोंडा बिग ब्रेकिंग महिला पहलवानों से जुड़े हुए शोषण मामले में कोर्ट का आया फैसला राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्विनी पवार की अदालत ने सुनाया फैसला 1133 दिन और 127 सुनवाई के बाद बृजभूषण शरण सिंह बरी महिला पहलवान के बयानों में विरोधाभास और साक्ष्य ना होने के चलते कोर्ट ने किया बरी खेल मंत्रालय की जांच कमेटी में में कुछ और पुलिस और कोर्ट में कुछ और पहलवान ने दिया था बयान 2012 से लेकर 2022 तक 10 सालों के बीच में हुई घटनाओं को लेकर बृजभूषण पर लगाया था आरोप बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से अधिवक्ता राजीव मोहन,ऋषभ भाटी और रेहान खान ने 127 दिन तक कोर्ट में की पैरवी।0
0
Report
सीबीआई जांच की मांग: कांग्रेस-जेएमएम पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग भाई भतीजा बाद में लिप्त हैं गरीब वहां नौकरी नहीं पता है यह बीते 7 साल का उबाल है हम इसमें सीबीआई जांच की मांग करते हैं0
0
Report
वाशीम के Akola Naka से सुंदर वाटिका मार्ग पर सड़क खस्ताहাল, मरम्मत की मांग
Washim, Maharashtra:अकोला नाका ते सुंदर वाटिका या रस्त्यांची मोठ्या प्रमाणात दुरावस्था झाली असून रस्त्यावर पडलेल्या खड्ड्यामुळे सतत अपघात होत आहे. या रस्त्यावर जिल्हाधिकारी कार्यालय, जिल्हा परिषद, न्यायालय तसेच महाविद्यालय असल्यामुळे मोठी वर्दळ असते, रस्त्याच्या दुरुस्तीसाठी वारंवार निवेदन देऊनही दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप या परिसरातील नागरिकांनी केलाय. दोन किलोमीटर लांबीचा हा रस्ता अत्यंत खराब झाला असल्यामुळे याची तात्काळ दुरुस्त करण्याची मागणी केली जातेय.0
0
Report
Advertisement
चंद्रपूर में बाढ़ के बाद वर्धा-इरई-झरपट के किनारों पर फसलों کا भारी नुकसान
Chandrapur, Maharashtra:टायटल:चंद्रपूर जिल्ह्यातील वर्धा, इरई आणि झरपट नद्यांचा पूर ओसरताच शेतीच्या नुकसानीचे चित्र आले पुढे, अडीच दिवस शेतात साचले पाणी खरीप हंगाम गेला हातून अँकर: चंद्रपूर शहर आणि जिल्ह्यातील पूर परिस्थिती नियंत्रणात असली तरी वर्धा, इरई आणि झरपट नद्यांच्या पुरामुळे या नद्यांच्या शेजारी असलेल्या शेतीचं मोठं नुकसान झालंय. पूर ओसरल्यावर या पुरामुळे झालेल्या नुकसानीची दाहकता आता पुढे आली आहे. नदीचं पाणी किनाऱ्याच्या दोन्ही बाजूला जवळपास एक ते दीड किलोमीटर पर्यंत साचलं होतं. आणि यामुळे या संपूर्ण भागातील शेतात नदीतील गाळ मोठ्या प्रमाणात साचलाय. वर्धा, इरई आणि झरपट या तिन्ही नद्यांच्या आजूबाजूला कापूस, सोयाबीन आणि भाजीपाला उत्पादक शेतकऱ्यांची संख्या मोठी आहे आणि या पुरामुळे या शेतकऱ्यांचं कंबरडं पुरतं मोडलं आहे.0
0
Report
शाजापुर में सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी आस्था
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही मंगलनाथ महादेव, ओंकारेश्वर, जयेश्वर और नीलकंठ महादेव सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। मंगलनाथ महादेव मंदिर में सुबह 10 बजे महाआरती हुई, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर से कावड़ यात्रा भी उज्जैन जिले के नैनावद स्थित महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई। पंडित राम के अनुसार, इस बार पहले सावन सोमवार पर सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बना, जिससे शिव आराधना का महत्व और बढ़ गया।0
0
Report
झुंझुनूं में 'करोड़पति फकीर' डॉ. घासीराम वर्मा का 100वां जन्मदिन भव्य समारोह
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 'करोड़पति फकीर' डॉ. घासीराम वर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव भव्य केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे समारोह में राजस्थानभर की दो दर्जन से अधिक संस्थाओं ने किया सम्मान शिक्षा और समाजसेवा के योगदान को सभी ने सराहा वर्षभर सामाजिक कार्यक्रम और छात्रवृत्ति योजना की हुई घोषणा झुंझुनूं में देर रात तक चला ऐतिहासिक जन्मशताब्दी समारोह विधायक राजेंद्र भांबू और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी समेत अन्य रहे मौजूद शिक्षाविद् बीएल रणवां व विनोद जानूं देंगे हर साल छात्रवृत्ति झुंझुनूं में बालिका शिक्षा और समाजसेवा को समर्पित जीवन के लिए 'करोड़पति फकीर' के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. घासीराम वर्मा का 100वां जन्मदिन ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया। महर्षि दयानंद विज्ञान बालिका महाविद्यालय के सभागार में आयोजित जन्म शताब्दी समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी व जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में राजस्थानभर से करीब दो दर्जन से अधिक सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थाओं ने डॉ. वर्मा का स्वागत व सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि डॉ. घासीराम वर्मा ने विदेश में छह दशक तक रहने के बावजूद भारतीय संस्कृति और अपनी मातृभूमि से जुड़ाव बनाए रखा। उन्होंने शिक्षा, मानव सेवा और समाज सुधार के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने डॉ. वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए आदर्श है। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रो. घासीराम वर्मा जन्म शताब्दी वर्ष समारोह समिति के पोस्टर का विमोचन किया। समिति ने पूरे वर्ष सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। इस अवसर पर शिक्षाविद् बीएल रणवां ने प्रतिवर्ष 21 हजार रुपए तथा रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विनोद जानूं ने अपने स्वर्गीय पति की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 हजार रुपए की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। झुझार सेवा संस्थान, पेंशन समाज, आर्य समाज, श्री गोपाल गौशाला, जिला गौ सेवा समिति, महाराजा अग्रसेन शिक्षण एवं कल्याण ट्रस्ट, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, जिला पर्यावरण सुधार समिति, लायंस क्लब सहित करीब दो दर्जन से अधिक संस्थाओं ने डॉ. वर्मा का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश केजड़ीवाल की पुस्तकों 'मेरा जीवन पथ' एवं 'जय हिंद से विजय हिंद' का विमोचन भी किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ ने समारोह को आकर्षक बना दिया। इससे पहले प्रवासी उद्योगपति सेठ रतन केडिया की मौजूदगी में भी डॉ. वर्मा का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर और उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। बाइट : भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
झांसी के हरदौलपुर में सांप ने डसा: 7 साल के मयंक की मौत, प्रगति की हालत गंभीर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरदौलपुर मोहल्ले में कमरे में सो रहे भाई बहन को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ कुछ देर इलाज के बाद चिकित्सकों ने 7 वर्षीय बच्चे मयंक को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी छोटी बहन प्रगति की हालत गंभीर बनी है और उसका उपचार चल रहा है। सांप घर के अंदर बिल में जाकर घुस गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सांप के घर में छिपे होने से लोग भयभीत हैं। नेहा ने बेटी प्रगति को डसने के बाद मयंक को भी डस लिया; मयंक दर्द से चीख उठा और परिवार के लोग घबरा गए, जिसके बाद दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। प्रगति की हालत गंभीर है।0
0
Report
मानसून में हल्द्वानी में जहरीले सांपों की घटनाएं बढ़ीं, हेल्पलाइन 1926
Haldwani, Uttarakhand:मानसून के दौरान हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में जहरीले सांपों और अजगरों के निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीण और रिहायशी इलाकों से वन विभाग को रोजाना रेस्क्यू की सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यदि आपके घर, खेत या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करें। तुरंत 1926 पर कॉल कर वन विभाग को सूचना दें। अक्सर बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने के कारण सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों से जहरीले सांपों और अजगरों के निकलने की कई घटनाएं सामने आई हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ रही है। Such events include a large venomous snake and four babies found near a tank; रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। लेखक/फार्मेशन: कुंदन कुमार, DFO हल्द्वानी फारेस्ट डिवीजन। मानसून में सांपों का बाहर निकलना सामान्य बात है। यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे छेड़ें नहीं और न ही मारने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1926 पर सूचना दें। फारेस्ट की प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू करेगी।0
0
Report
अजमेर के किशनगढ़ में थार कार ने बाइक सवार को टक्कर दी, ड्रायवर फरार
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के जिला अजमेर के मार्बल नगरी किशनगढ़ में एक दिल दहला देने वाला वाक्या सामने आया है। जहां पीर की सुबह तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार कर हवा में उड़ा दिया। बेरहम कार ड्रायवर ज़ख्मी शख़्स को तड़पता छोड़ फरार हो गया। मामला किशनगढ़ के अजमेर रोड पर वाक्य चेतन प्रभु गेस्ट हाउस के पास का है। जहा तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और शदीद रूप से ज़ख्मी हो गया। एक्सीडेंट के बाद थार ड्रायवर ज़ख्मी शख़्स को सड़क पर तड़पता छोड़ कर फरार हो गया और भागते वक़्त सड़क पर गिरी बाइक को भी रौंद दिया, जिससे वह पूरी तरह कुचल गई। मकामी बाशिंदा देवराज टांक (डिम्पल टांक) ने इंसानियत दिखाते हुए ज़ख्मी शख़्स को फ़ौरन करीबी निजी अस्पताल पहुंचाया। ये पूरी घटना पास की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फोटेज के आधार पर गाड़ी और ड्रायवर की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
