icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना पीएमसीएच टावर-3 से 2500 बेड मरीजों का इलाज, उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया

Patna, Bihar:पी०एम०सी०एच० में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ होगा इलाज :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- मुख्यमंत्री ने पी०एम०सी०एच० पुनर्विकास योजना (फेज-1) के तहत नवनिर्मित टावर-3 का किया उद्घाटन, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा। नवनिर्मित भवन में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं चिकित्सकीय सेवाओं का निरीक्षण किया। क्वायस्क तथा काउंटर के माध्यम से ओ०पी०डी० मरीजों के पंजीकरण, अल्पाहार गृह तथा पुनर्विकास योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। पांचवें तल पर 'पीकू' वार्ड का उ‌द्घाटन किया तथा स्त्री रोग एवं प्रसूति आई०सी०यू०, नर्स स्टेशन, उपचार कक्ष और प्रसवोत्तर वार्ड का निरीक्षण किया। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश। छठे तल पर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर-22 तथा प्रथम तल पर रेडियोलॉजी विभाग की सुविधाओं का जायजा लिया। बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। पटना, 12 अक्टूबर 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी०एम०सी०एच०) पुनर्विकास योजना (फेज-1) के अंतर्गत नवनिर्मित अस्पताल भवन टावर-3 का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई गई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टावर-3 के भूतल पर कियोस्क एवं काउंटर के माध्यम से ओ०पी०डी० मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अल्पाहार गृह की व्यवस्था तथा पी०एम०सी०एच० पुनर्विकास योजना के तहत अब तक पूर्ण कराए गए कार्यों और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित टावर-3 के पांचवें चल पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट वार्ड (पीकू) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतीक्षालय, स्त्री रोग एवं प्रसूति आई०यू०, पीकू, नर्स स्टेशन, चिकित्सा कक्ष, उपचार कक्ष तथा प्रसवोत्तर वार्ड का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने टावर-3 के छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओ०टी०)-22 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन थिएटर तथा अन्य चिकित्सकीय इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। पी०एम०सी०एच० में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज होगा। पी०एम०सी०एच० में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। पी०एम०सी०एच० को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु पुनर्विकास योजना के शेष निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने टावर-3 के भूतल पर बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पी०एम०सी०एच० के चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री संजय कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ० नवल किशोर चौधरी, बी०एम०एस०आई०सी०एल० के प्रबंध निदेशक श्री सुब्रत कुमार सेन, पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ० राजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
0
0
Report

CBI क्लोजर रिपोर्ट पर पटना कोर्ट में NEET छात्रा केस की अहम सुनवाई

Patna, Bihar:पटना NEET छात्रा मौत केस में कल अहम सुनवाई, CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर परिवार रखेगा पक्ष बिहार की 17 वर्षीय NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में 13 अक्टूबर को पटना की विशेष पॉक्सो अदालत में अहम सुनवाई होगी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत छात्रा के पिता का पक्ष और उनकी आपत्तियां सुनेगी। सीबीआई ने 6 अक्टूबर को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, जांच के दौरान किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद अदालत ने मृतका के पिता को नोटिस जारी किया। जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। जनवरी 2026 में हॉस्टल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद अब सबकी नजरें पीड़ित परिवार की आपत्तियों पर टिकी हैं। परिवार ने जांच के निष्कर्षों पर सवाल उठाए हैं और रिपोर्ट का विरोध करने की बात कही है। कल की सुनवाई में अहम सवाल यह होगा कि परिवार की आपत्तियों और उपलब्ध साक्ष्यों पर अदालत क्या रुख अपनाती है। क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने का मतलब यह नहीं है कि अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया है। आगे की कार्रवाई अदालत के आदेश पर निर्भर करेगी।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

DM अंशुल कुमार ने 36 फरियादियों की शिकायतें सुनीं; पूर्णिया में जनता दरबार सफल

Purnia, Bihar:सामुदायिक जनता दरबार: डीएम अंशुल कुमार ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सोमवार को समाहरणालय में लगा ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम, प्रखंड से पंचायत स्तर तक हुई शिकायतों की सुनवाई पूर्णिया : समाहरणालय के प्रज्ञान सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम अंशुल कुमार ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने अपनी शिकायतें और परेशानियां डीएम के सामने रखीं। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर समयसीमा के भीतर कार्रवाई करने और शिकायतों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। यह कार्यक्रम ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका समय पर और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। प्रखंड से पंचायत स्तर तक हुई सुनवाई जनता दरबार के साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। हर सोमवार और शुक्रवार को लगता है जनता दरबार
0
0
Report

गौरीबाजार में लूट के मामले में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow19m ago
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरीबाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ देवा (21) पुत्र रामसकल यादव, निवासी कालाबन के रूप में हुई । पुलिस ने उसे 11 अक्टूबर की शाम मुखबिर की सूचना पर कालाबन गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर बताया था कि चार अक्टूबर की रात ग्राम खैरटिया के पास आरोपियों ने मारपीट कर उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल छीन ली थी। इस संबंध में गौरीबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छह अक्टूबर को घटना का अनावरण करते हुए पहले ही चार आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया था। उस दौरान घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों के साथ छीनी गई बाइक भी बरामद की गई थी। इसी मामले में वांछित शिवम यादव उर्फ देवा की गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, कांस्टेबल आशुतोष यादव, अभिषेक यादव और धनंजय प्रताप शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में नवरात्र सुरक्षा: एसपी ने पचपेड़वा में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा कड़ी की

Balrampur, Uttar Pradesh:नवरात्र पर बलरामपुर पुलिस अलर्ट, पचपेड़वा में एसपी ने किया फ्लैग मार्च; पूजा पंडालों की सुरक्षा परखीं बलरामपुर में शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पचपेड़वा कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मां दुर्गा के पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायाजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही नवरात्र और आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का भी आग्रह किया। एसपी ने पूजा पंडालों के व्यवस्थापकों को आग से बचाव के लिए पानी और बालू से भरी बाल्टियां रखने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला और जुलूसों की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह और भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। इस दौरान एएसपी विशाल पाण्डेय, एसडीएम तुलसीपुर, सीओ तुलसीपुर और पचपेड़वा थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
0
0
Report

सिंचाई पर्यवेक्षक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

ASAmit SinghFollow33m ago
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सोमवार को सिंचाई पर्यवेक्षक इष्टदेव मुनि शुक्ला की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन नलकूप चालक संघ के देवरिया जिलाध्यक्ष दीपक यादव, महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा तथा मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद और भागीरथी के नेतृत्व में किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इष्टदेव मुनि शुक्ला के सेवाकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता सुप्रिया गुप्ता, अवर अभियंता राही जी, भागवत यादव, राजू यादव, राकेश विश्वकर्मा, राकेश शाह (सलेमपुर), जिलेदार बृजेश सिंह, शुभनारायण, हरिशरण सिंह, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश ओझा, सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, संजय तिवारी, रमेश यादव, राममिलन, अशोक कुमार, संतोष, संजीव, विपिन, नसीम, कुंदन, सुशील, सुरेश, दुर्गेश पटेल, संदीप और रामनाथ सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बचेली NMDC भर्ती एल-1/एल-2: बेरोजगार युवाओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के बचेली में एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले आज से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। बचेली एनएमडीसी चेक पोस्ट पर बड़ी संख्या में युवा जुटे हैं। प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग है कि एनएमडीसी प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया की समय-सीमा, परीक्षा और नियुक्ति को लेकर पूरा रोडमैप लिखित में जारी करे। युवाओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

आसपुर में लेपर्ड का आतंक: एक घंटे में दो महिलाएं घायल, डूंगरपुर रेफर

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के रामा गांव में सोमवार शाम लेपर्ड के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों घटनाएं गांव से करीब 200 फीट दूर हुईं। हमले में एक महिला के गले और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। गंभीर हालत में उसे डूंगरपुर रेफर किया गया, जबकि दूसरी घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले के अनुसार, पहली घटना शाम करीब 6 बजे हुई। 28 वर्षीय रिंकू पत्नी शंकर गायरी भैंसों को लेने जा रही थीं। इसी दौरान लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उनके गले और हाथ पर गहरे घाव हो गए। परिजन उन्हें आसपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में डूंगरपुर रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद लेपर्ड ने 48 वर्षीय जसुकंवर पत्नी करण सिंह राठौर पर हमला कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पर पटवारी अमरसिंह चौहान, एएसआई बलभद्र सिंह, गजेंद्र सिंह और रेंजर Sonam मीणा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, लेपर्ड नहर के पास तालाब किनारे बैठा हुआ था। इससे आसपास की झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में दहशत है। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। वही लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है。
0
0
Report
Advertisement

आगर-मालवा में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम

Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर-मालवा में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा देर शाम सड़कों पर उतर आया। तनोडिया और पलाखेड़ी में ग्रामीणों ने इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग जगह चक्काजाम कर दिया। दोनों प्रदर्शन करीब 10 किलोमीटर के दायरे में हुए, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया। वीओ – मामला नवरात्रि के दौरान बिजली कटौती से जुड़ा है। तनोडिया के ग्रामीणों का आरोप है कि रात 8 बजे माता की आरती के समय बिजली काट दी जाती है, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा आ रही है। वहीं, पलाखेड़ी के ग्रामीण अघोषित कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि बिजली नहीं मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है और रात में अंधेरे की समस्या भी बनी हुई है। बाइट - नाराज ग्रामीण वीओ- लगातार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध जताया। दो जगह चक्काजाम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किये जा रहे है।
0
0
Report

इटारसी में पुरानी रंजिश के कारण सड़क पर हिंसक भिड़ंत; आरोपी गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच सड़क पर हिंसक संघर्ष हो गया। पत्ती बाजार स्थित ईरानी डेरा में हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक युवक तलवार लहराते दिख रहा है, वहीं दूसरे ने चाकू से उसकी नाक पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अली ईरानी और सैफ ईरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है; उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top