209801
उन्नाव जेल में दुष्कर्म आरोपी ने ली खुद की जान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जिला कारागार में शुक्रवार रात एक बंदी ने खुद की जान लेने ली। वह सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिछले आठ साल से जेल में बंद था। शनिवार सुबह गिनती के दौरान जब वह बंदी गायब पाया गया, तब छानबीन में उसका शव पेड़ से मिला। आरोपी को पहले भी 2010 में दुष्कर्म के मामले में सजा हो चुकी थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भादवा दूज पर मिजलिया नाड़ा बाबा रामदेवजी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब
Jaipur, Rajasthan:एंकर:सायला, जालोर । सायला उपखंड के दूदवा में भादवा दूज के अवसर पर मिनी रामदेवरा के नाम से प्रसिद्ध मिजलिया नाड़ा बाबा रामदेवजी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए मिजलिया नाड़ा पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसादी का भोग लगाया। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर धाम पहुंचे, तो बड़ी संख्या में भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। जयकारों से पूरा मिजलिया नाड़ा भक्तिमय नजर आया। मान्यता है कि वर्षों पहले रामाजी देवासी को बाबा रामदेवजी ने मिजलिया नाड़ा में पर्चा दिया था। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। भादवा माह में करीब ten दिनों तक यहां श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मिजलिया नाड़ा में उमड़ा यह जनसैलाब बाबा रामदेवजी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास की तस्वीर बयां कर रहा है।0
0
Report
रोहतास: कुदरा नदी के अतिक्रमण से जल निकासी संकट, डीएम ने पुनर्जीवन के निर्देश दिए
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने आज उन इलाकों का दौरा किया। जहां पिछले दिनों पहाड़ से निकलने वाले पानी के कारण जल जमाव हो गया था। जांच के क्रम में पता चला कि कैमूर पहाड़ी से निकलने वाली बरसाती "कुदरा नदी" अतिक्रमण के कारण अस्तित्व विहीन हो गई है। ऐसे में पहाड़ से जो निकालने वाला पानी कुदरा नदी के माध्यम से विभिन्न जलाशय, झील तक पहुंच जाती थी। लेकिन अब वह कुदरा नदी का लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। नदी को अतिक्रमण कर कई जगह मकान बन गए हैं। जिस कारण अब निकासी नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि अब पहाड़ से निकलने वाली पानी शहर की कई मोहल्ले में प्रवेश कर जाता है। बार-बार मिल रही ऐसी शिकायतوں के बाद डीएम दीपक कुमार मिश्रा अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र का जायजा लिया एवं कई निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम एवं राजस्व विभाग संयुक्त रूप से सामंजस्य से बिठाकर काम करेगी तथा जल्द ही कुदरा नदी के अस्तित्व को पुनर्जीवित किया जाएगा। जहां कहीं भी अतिक्रमण है, उसे समय रहते हटाया जाएगा।0
0
Report
नंदकिशोर राम का भक्तिमय गीत मंच पर, बाबा गणिनाथ पूजा समारोह में उत्साह
Bagaha, Bihar:पश्चिम चंपारण जिला के रामनगर में आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद पूजा समारोह में बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम का भक्तिमय अंदाज देखने को मिला । पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने मंच संभाला और भक्ति गीत प्रस्तुत कर अपनी आस्था व्यक्त की । मंत्री के भक्ति गीत पर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इतना हीं नहीं ज़ब मंत्री ज़ी संगीतकार बन भजन गाने लगें तब समर्थक भी पीछे नहीं रहें लोगों नें नेग में नगदी पुरस्कार बांटने शुरू क़र दिए। दरअसल रामनगर में कानू समाज की ओर से बाबा गणिनाथ गोविंद की तीन दिवसीय पूजा का आयोजन किया गया है। आयोजन के दूसरे दिन मंत्री नंदकिशोर राम भी पुजन समारोह में पहुंचे और बाबा गणिनाथ महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने मंच से भक्ति गीत गाया। मंत्री के इस अंदाज को देखकर समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंच से बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री Ka bhakti गीत गायन चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि पूरा परिसर बाबा गणिनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है ।बत दें कि बिहार की सम्राट सरकार में मंत्री नंदकिशोर राम रामनगर से पहली बार विधायक चुने गए हैं जिनका भक्तिमय अंदाज़ वाला संगीतकार बना वीडियो ख़ूब वायरल हों रहा है ।0
0
Report
Advertisement
तिज़ के मौके पर रांची के बाजारों में खरीदारी का उफान, महिलाएं सज-धजकर आईं
Ranchi, Jharkhand:तीज को लेकर राजधानी रांची के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाएं तीज की तैयारियों में जुटी हैं और खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। शहर में जगह-जगह महिलाएं मेहंदी आर्टिस्ट से हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं। वहीं तीज पूजा के लिए पूजा की थाली, पूजन सामग्री और सजावट से जुड़ी चीजों की भी खूब बिक्री हो रही है। महिलाएं तीज के लिए साड़ी, ज्वेलरी, चूड़ी, कॉस्मेटिक और अन्य श्रृंगार की सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। तीज के दिन महिलाएं पारंपरिक रूप से सज-धजकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में त्योहार से पहले बाजारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
UP 2027 सरकार व्यापारी वोटों से बनेगी, 30% व्यापारी निर्णायक बनेंगे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में आयोजित प्रादेशिक व्यापारी महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला का बड़ा बयान व्यापारियों के उत्पीड़न और स्टार्टअप योजनाओं के सही क्रियान्वयन न होने पर जताया आक्रोश सरकार को सौंपा 20-सूत्रीय मांग पत्र, व्यापारी सुरक्षा आयोग और थानों में व्यापारी सेल के गठन की मांग प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल कानपुर के सिविल लाइनों स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रादेशिक महासम्मेलन में बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में 2027 की सरकार व्यापारी समाज के वोटों से ही बनेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में 30 प्रतिशत आबादी वाला व्यापारी वर्ग अपनी एकजुटता दिखाकर निर्णायक भूमिका निभाएगा। सम्मेलन में व्यापारियों के प्रशासनिक उत्पीड़न और उपेक्षा पर कड़ा रोष जताया गया। डॉ. अनूप शुक्ला ने आरोप लगाया कि पुलिस, जीएसटी, खाद्य विभाग और नगर निगम के अधिकारी चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का लगातार शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई न होने से व्यापारियों के साथ लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने सरकार की स्टार्टअप योजनाओं की विफलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा सही इंप्लीमेंटेशन न होने से युवा उद्यमी निराश हैं। डॉ. शुक्ला ने चेतावनी दी कि राजनीतिक दल चुनाव में वोट और नोट तो लेते हैं, लेकिन हिस्सेदारी के समय अंगूठा दिखा देते हैं। ऐसे में व्यापारी अब उसी दल का समर्थन करेगा जो उन्हें सरकार में भागीदारी देगा। व्यापारिक समस्याओं के निस्तारण के लिए महासम्मेलन में सरकार को 20-सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। इसमें प्रमुख रूप से व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन करने, प्रदेश के सभी थानों में पृथक व्यापारी सेल बनाने, युवाओं को उद्योग के लिए 25 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण देने और निशुल्क विशेष ट्रेनिंग की मांग शामिल है। इसके अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग के मुकाबले छोटे-मध्यम व्यापारियों को बूस्टर पैकेज देने, मंडी शुल्क समाप्त करने, ब्रांडेड गल्ले को टैक्स-फ्री करने, डीजल-पेट्रोल को जीएसटी में लाने, व्यापारी पेंशन लागू करने, अतिक्रमण के नाम पर दुकानें हटाने से पहले पुनर्वास करने, और महिला उद्यमियों को जीएसटी में विशेष छूट देने की मांग की गई है। इस महासम्मेलन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता व कार्यालय प्रभारी संदीप शुक्ला समेत उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों से आए सैकड़ों व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट- डॉ अनूप शुक्ला- राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल0
0
Report
हरिद्वार जेल के वरिष्ठ अधिकारी को गैंग नाम लेकर धमकी, जांच शुरू
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार जिला़ कारागार हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की मिली धमकी. वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लगातार फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए धमकाए जाने का गंभीर मामला आया सामने. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग, सिडकुल थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा. जेल में बंद एक महिला बंदी के पति हिमांशु चड्ढा पर धमकी देने का आरोप, कॉल और मैसेज में लिया गया बिश्नोई गैंग का नाम. धमकियां मिलने के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच की प्रक्रिया की तेज. सिडकुल पुलिस मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप अकाउंट और मैसेज से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की कर रही गहनता से जांच. पुलिस इस बात की भी पड़ताल में जुटी कि आरोपी का वास्तव में किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या सिर्फ डराने के लिए किया गया गैंग का नाम इस्तेमाल. मनोज आर्य जेल अधीक्षक हरिद्वार0
0
Report
Advertisement
बहराइच में रोडवेज बस डंपर से टकराई, चार यात्री घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में रोडवेज बस की डंपर से हुई भीषण टक्कर। सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस। कानपुर से बहराइच आ रही थी सवारियों से भरी बस। हादसे में रोडवेज़ बस सवार 4 यात्री घायल, बस हुई क्षतिग्रस्त। 44 वर्षीय मुमताज, 19 वर्षीय संदीप, 30 वर्षीय बाबूलाल, 18 वर्षीय तिलकराम हादसे में हुए घायल। बस चालक बाबूलाल को झपकी आने के कारण हुआ हादसा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए कराया भर्ती। बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा घायलों का इलाज। हादस में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं। लखनऊ बहराइच हाइवे पर बसंतापुर के पास हुआ हादसा। कोतवाली देहात इलाके का मामला।0
0
Report
पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा लकड़ी गोदाम में आग, दमकल दर्जन गाड़ियां बुझाने में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:पुर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा गाँव स्थित एक लक्कड़ गोदाम मे लगी भीषण आग दमकल की एक दर्जन गाड़िया आग बुझाने मे जुटी मौके पर राहत कार्य अभी भी जारी0
0
Report
प्रतापगढ़ में बकरियां चराते वक्त 9 वर्षीय बालिका तालाब में डूबी, मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राठांजना थाना क्षेत्र के सेमलोपुर खेड़ा गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में कक्षा 3 में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शारदा पुत्री किशोर मीणा बकरियां चराने के लिए चांदा तलाई तालाब के पास गई थी। इसी दौरान तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। घटना की जानकारी पास मौजूद एक छोटे बच्चे ने परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालिका को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान शारदा पुत्री किशोर मीणा, निवासी सेमलोपुर खेड़ा के रूप में हुई है। शारदा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उसके पिता किशोर मीणा जयपुर में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर छा गई। राठांजना थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक वालचंद ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। रविवार को मृतका के अंकल भेरूलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।0
0
Report
Advertisement
लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव में जोरदार स्वागत
Nurpur, Himachal Pradesh:लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा: घर-घर पहुँचेंगी उनकी उपलब्धियाँ
Jamtara, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस सम्मेलन के दौरान दी। रणधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 25 वर्षों तक देश की सेवा की है और इस दौरान देशहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इन्हीं कार्यों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक पखवाड़े तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक दीप जलाकर उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की जाएगी.0
0
Report
जलालाबाद सिटी थाना में रात 2 बजे धमाका, फॉरेंसिक जांच जारी
Fazilka, Punjab:जलालाबाद के सिटी थाना परिसर में रात करीब 2 बजे धमाका होने का मामला सामने आया है। धमाका किस वजह से हुआ है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि धमाके के कारण थाने के अंदर खड़ी दो पुरानी गाड़ियों के शीशे टूट गये। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करवा दी गई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है, जबकि पुलिस द्वारा थाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी सतिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें आज सिटी जलालाबाद थाने में रात करीब 2 बजे धमाका होने की जानकारी मिली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। धमाके से थाने में खड़ी दो पुरानी कारों के शीशे टूटे हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। रात के समय बिजली सप्लाई से जुड़े मुद्दे को लेकर कुछ लोगों द्वारा धरना लगाया गया था और पुलिस फोर्स वहां तैनात थी। इसी दौरान पीछे से थाने में धमाके का मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के हनुमान मंदिर निर्माण के लिए मारुति महायज्ञ; अनशन का चेतावनी संकेत
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, खड़े हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर हुआ मारुति महायज्ञ, यज्ञ में शामिल हुए साधु संत व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता, यज्ञ का उद्देश्य प्रशासन व सरकार को सद्बुद्धि देना, मंदिर दर्शन के लिए आ रहे भक्त हस्ताक्षर कर दे रहे अपनी सहमति, साध्वी हर्षा नंद गिरि ने कहा यदि मांगे नहीं मानी तो अनशन व प्रदर्शन होगा, उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। जहां एक ओर यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर यहां विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यहां एक यज्ञ किया गया ।ylabel जो मारुति महायज्ञ बताया जा रहा है जो कि शासन प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया। इस यज्ञ में साधु संत, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल हुए जिन्होंने आहुति दी। इसके साथ ही दूसरी ओर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के माध्यम से शासन प्रशासन को चेताया जा रहा है कि लाखों भक्त मंदिर निर्माण में अपनी सहमति दे रहे हैं वहीं इस हस्ताक्षर अभियान में वे सब लोग शामिल है जो यहां दर्शन करने आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब यह चमत्कारिक मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है। इसलिए देश के कोने-कोने से बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले वाले भक्त यहां भी दर्शन के लिए आ रहे हैं। yज्ञ में शामिल हुए सभी साधु संतों का एक ही कहना है कि मंदिर का निर्माण यहीं हो वरना आगे अनशन व प्रदर्शन होंगे। यज्ञ में शामिल हुई साध्वी हर्षा नंद गिरि ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं । सफल हनुमान जी करेंगे । सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ हमने किया है। इसका उद्देश्य प्रशासन व सरकार को थोड़ी सी सद्बुद्धि आए और जल्द घोषणा करें कि मंदिर यही बनेगा। यह यज्ञ निष्फल नहीं होगा। यदि प्रशासन नहीं झुका तो अनशन प्रदर्शन किया जाएगा। मुक्तेश्वरी धाम के पीठाधीश्वर संत शंकर लक्ष्मी नारायण महाराज ने कहा कि मारुति महायज्ञ का उद्देश्य एक ही जिन जिन ईंट का उपयोग ईस यज्ञशाला में किया गया है, उन्हीं ईंट का उपयोग कर अब इसी जगह पर मंदिर निर्माण होगा। कृष्णागिरी महाराज का कहना है कि बाबा हनुमान की शक्ति है बाबा यहां से नहीं हटेंगे, मंदिर यही बनेगा भले ही छोटा मंदिर बने। मुनि शरण दास जी त्यागी, महाराज का कहना है की अनंत वर्षों से यहां हनुमान विराजमान है। रोड चौड़ी करण के लिए मंदिर हटाना जरूरी नहीं है। खुद हनुमान जी ने परिचय भी दे दिया है। हटाना उचित नहीं है । आज इसके लिए हवन किया है।0
0
Report
जयपुर: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल झा हिरासत में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी खबर पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा हिरासत में करधनी थाना इलाके में राहुल झा ने की थी हत्या कल ही उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का ईनाम रखा था0
0
Report
औरैया:सपा नेता चन्द्रनील शुक्ला ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया: समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव चंद्रनील शुक्ला ने मौजूदा प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या ई रिक्शा इलेक्ट्रिक वाहन की है जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है इस बार पूरे प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़ कर समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का मन बना लिया है, और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री।0
0
Report
Advertisement
