209801
हादसे का मंजर देख कांप गए लोग, हर तरफ केवल चीख पुकार मची थी
Husain Nagar, Uttar Pradesh:उन्नाव में बस और टैंकर का हादसा इतना भयंकर था की मंजर देखकर लोग कांप गए। जब घायलों से बात की तो उनके चेहरे पर भयंकर हादसे का डर और दर्द अभी भी कायम है। जहाँ हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 19 घायल है। हादसे में किसी ने अपना बाप खाया तो किसी ने मां, किसी का भाई की मौत हो चुकी है, किसी भाई की कलाई सूनी। हादसे में घायल शाहिल ने बताया कि वह अपने पापा,मम्मी,चाचा चाचा भाई, बहनों कुल 8 परिवार के लोगों के साथ बिहार से दिल्ली जा रहे थे, उनके साथ केवल उनके भाई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उमारिया के कंचनपुर: नदी पार कर शव के साथ अंतिम संस्कार पर सुरक्षा सवाल
Umaria, Madhya Pradesh:बड़ी खबर उमारिया जिले से है जहाँ ग्राम कंचनपुर में अंतिम यात्रा के दौरान नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं,वीडियो में कुछ लोग नदी की धार के बीच से जनाजा लेकर गुजर रहे हैं, जानकारी अनुसार कंचनपुर के पीपल चौक के पास रहने वाले मुजीबुर्रहमान का हार्ट अटैक से निधन हुआ था,अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक का शव कब्रिस्तान ले जाया गया। कब्रिस्तान नदी के दूसरी ओर होने के कारण लोगों को करीब चार से पांच फीट गहरी नदी की धार पार करनी पड़ी। तेज बहाव के बीच शव को लेकर नदी पार करना जोखिम भरा रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी की गहराई और बहाव के कारण कई लोग नदी पार नहीं कर सके और अंतिम संस्कार में शामिल होने से वंचित रह गए।0
0
Report
जयपुर में कचरे के प्रबंधन के नियम कड़ाई से लागू, रिसाइकिलिंग को बढ़ावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- शहरों में कचरा उठाने और उसे फेंकने की व्यवस्था अब पहले से ज्यादा व्यवस्थित और जवाबदेह होगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नए नियमों के तहत कचरे को शुरुआत से ही अलग करने, उसके सही तरीके से निस्तारण और दोबारा इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। नए नियमों में घर और दूसरी जगहों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने पर जोर है। गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और खतरनाक घरेलू कचरा अलग रखना होगा। इससे कचरे को रिसाइकिल करने और उसका सही इस्तेमाल करने में आसानी होगी।0
0
Report
निकाय जीत के बाद बीजेपी का पंचायत चुनावों पर फोकस: दादिया से प्रचार तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एंकर ,,,निकाय चुनाव में जीत के बाद अब बीजेपी ने पंचायत चुनावों पर फोकस कर रही है... जयपुर के दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित सेवा संकल्प सभा में बीजेपी ने पंचायत चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया... बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंचायत चुनावों के प्रचार रथों को रवाना किया... वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सभा को संबोधित किया... बीजेपी नेताओं ने निकाय चुनाव की जीत के बाद पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत का दावा किया... निकाय चुनाव के बाद बीजेपी का पंचायत चुनावों पर फोकस। दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेवा संकल्प सभा। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंचायत चुनावों के प्रचार रथ किए रवाना। दादिया में 2636 करोड़ के 929 विकास कार्यों की सौगात। 36 लाख लाभार्थियों के खातों में 400 करोड़ रुपये ट्रांसफर DBT के जरिए लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई राशि। मदन राठौड़ बोले- निकाय में एक युद्ध जीत लिया, पंचायत चुनाव अभी बाकी। CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने वन स्टेट, वन इलेक्शन की बात कही थी और अब यह आपके सामने है... उन्होंने कहा कि निकायों में जीत मिली है और पंचायत चुनावों में भी ऐतिहासिक जीत मिलेगी... सीएम ने सरकार के ढाई साल के कामकाज का जिक्र کرتے हुए कहा कि 78 प्रतिशत संकल्प पत्र के काम पूरे किए गए... पानी और बिजली के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है... डबल इंजन की सरकार विकास के लिए काम कर रही है... कांग्रेस पर भी निशाना साधा... राजस्थान में कानून का राज चलेगा... किसी की मनमर्जी नहीं चलेगी... बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनाव के परिणाम को बीजेपी पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया... उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास रथ को जनता का आशीर्वाद मिला है... नितिन नवीन ने कहा कि गृह मंत्री का सपना रहा है कि बीजेपी को उस दिशा में लेकर जाएं, जहां पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहराए... बीजेपी इसी दिशा में काम कर रही है... दादिया की सेवा संकल्प सभा से बीजेपी ने निकाय चुनाव की जीत के बाद पंचायत चुनावों के लिए भी माहौल बनाना शुरू कर दिया है... बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंचायत चुनावों के प्रचार रथ रवाना किए... अब बीजेपी की नजर पंचायतों में जीत के साथ गांव-गांव तक संगठन और सरकार की पहुंच मजबूत करने पर है... 1-2-1 .....UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा...... मंत्री अविनाश गहलोत।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में 55 दिन के मासूम की टीकाकरण के दो दिन बाद मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 55 दिन के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिंवार के मेहरा गांव के मासूम की टीकाकरण के 2 दिन बाद हुई मौत, परिजनों का आरोप टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ने से हुई मासूम की मौत, तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे परिजन, परिजनों ने इमरजेंसी के डॉक्टर पर भी लगाया लापरवाही का आरोप, मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, जिला अस्पताल पहुंचे डीएम से परिजनों ने की शिकायत, डीएम अशोक कुमार ने सीएमओ को मामले की जांच के दिए आदेश, हमीरपुर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का मामला।0
0
Report
PF घोटाला: बिसवां नगर पालिका में लिपिक के विरुद्ध FIR, EO की बड़ी कार्रवाई
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक बिसवां नगर पालिका में PF घोटाला मामले में 2 लिपिको पर F.I.R दर्ज. सफाई कर्मचारियों के PF घोटाले मामले मेंलिपिक गणेश प्रसाद की तहरीर पर बिसवां कोतवाली में लिपिक धीरज कुमार और तत्कालीन लेखा लिपिक आशीष कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।मामले में EO नीलम चौधरी के निर्देश पर बड़ी करवाई.0
0
Report
देवरिया जीआईसी ग्राउंड में 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता शुरू
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के जीआईसी ग्राउंड में आज 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के माध्यमिक स्कूल की 18 मंडल की टीम शामिल है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही थे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और प्रथम चरण में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया ।यह आयोजन 5 दिनों तक चलेगा।0
0
Report
Advertisement
जलगाव के गणपति विसर्जन मिरवणिका में महापौर सहित अधिकारी उत्साह से भाग
Jalgaon, Maharashtra:जलगाव शहर में गणपति विसर्जन मिरवणिका बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई। ग्यारह दिनों की पूजा के बाद प्यारे बाप्पा को विदा करने के लिए महापालिका परिसर से मिरवणुका शुरू हुई। आरती महापौर के हाथों की गई और इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, महापालिका आयुक्त, उपमहापौर तथा नगरसेवक उपस्थित थे। आरती के बाद ढोल-ताशों की गड़गड़ाहट के साथ मिरवणुका आगे बढ़ी। विसर्जन मिरवणुकी में महापौर के साथ नगरसेवकों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान महापौर ने नगरसेविकाओं के साथ फुगड़ी खेलकर आनंद व्यक्त किया। साथ ही किसानों के drought से राहत मिलने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहायता मिल सके, ऐसी प्रार्थना बाप्पा के चरणों में की गई।0
0
Report
महिला पहलवानों ने बृजभूषण की बरी के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के orders को महिला पहलवानों ने राऊज एवेन्यू सेशन कोर्ट में चुनौती दी। चार महिला पहलवानों में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया है। अपील में बृज भूषण के साथ साथ सह-आरोपी विनोद तोमर की बरी होने के आदेश को भी चुनौती दी गई है। सेशन कोर्ट कल सुनवाई कर सकता है।0
0
Report
गोरखपुर चौरी चौरा में जलकल परिसर में अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर चौरी चौरा में जलकल परिसर में अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी. शव ऑपरेटर के कमरे में पड़ा मिला. शव से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव स्थित चकदेइया मोड़ का है. यहां जलकल की टंकी परिसर में बने ऑपरेटर के कमरे से शुक्रवार को तेज दुर्गंध आने लगी. आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे की जांच की गई तो अंदर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. मृतक युवक की उम्र करीब 27 वर्ष आंकी गई है. हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह जलकल परिसर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
खबर स्पष्ट स्रोत से प्राप्त नहीं हो पाई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नालंदा: विधायक पप्पू खान पर 25 हजार इनाम, फर्जी दस्तावेज़ से कब्जे के आरोप
Nalanda, Bihar:स्लग:पूर्व विधायक पर इनाम घोषित न्यूज लोकेशन:नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क:बिहार एंकर:जमीन धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे बिहारशरीफ के पूर्व विधायक नौशादुन नबी उर्फ पप्पू खान पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस मुख्यालय ने उनकी गिरफ्तारी या सूचना देने वाले के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना भी नामजद हैं और दोनों लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं।मामला वेना थाना कांड संख्या 544/23 से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए पीड़ित ललन कुमार के सिहुली गांव में तीस डिसमिल जमीन और अन्य दूसरे की जमीन को अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराकर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। पुलिस ने पूर्व विधायक के घर की कुर्की-जब्ती को लेकर न्यायालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन वे फरार हो गए थे और तब से लेकर आज तक फरार बताए जा रहे है। गौरतलब है कि पप्पू खान राजद के पूर्व विधायक रह चुके है लेकिन उनकी हरकतों के कारण राजद ने भी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल वह किसी पार्टी के सदस्य नहीं है। वहीं एसपी हृदयकांत ने अगले एक सप्ताह के भीतर पप्पू खान की गिरफ्तारी की बात कही है।हालांकि उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से परहेज किया।0
0
Report
विधायक मामले पर पीटीसी: नई जानकारी से उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:विधायक मामले में पीटीसी0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: मस्जिद इमाम समेत दो गिरफ्तार, रोहन राठी हत्या मामले
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हत्यारे इमाम गिरफ़्तार हुए हैं; मुजफ्फरनगर के LL.B. छात्र रोहन राठी की हत्या के मामले में पुलिस ने मस्जिद के इमाम नाजिम और उसके साले शावेज को गिरफ्तार किया है। दावे के मुताबिक घटना रात के समय घटी जब इमाम नाजिम अपने ससुराल जा रहा था; उसी रास्ते पर रोहन राठी खड़ा मिला और बदमाश समझकर इमाम ने उसे टक्कर मारी। इसके बाद डर से जुर्म में नाजिम और शावेज ने मिलकर रोहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वे रोहन की मोटरसाइकिल, घड़ी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और जीपीएस के आधार पर शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दोनों को घायल कर गिरफ्तार किया। उनके पास से मृतक की मोटरसाइकिल, घड़ी, मोबाइल फोन, एक कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने घटना का विवरण साझा किया और पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाजिम लक्सर (हरिद्वार) के निवासी हैं और शावेज देवबंद (सहारनपुर) के रहने वाले हैं; आगे जेल भेजने की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बिलासपुर: नगर निगम का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क एक कार्य को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और संपदा शाखा में ही आरोपी को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
यूपीआई पर 0.4% MDR लागू से व्यापारी वर्ग में भारी नाराज़गी
New Delhi, Delhi:यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों में काफी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों का साफ कहना है कि यह हम पर थोपा जा रहा है व्यापारी पहले ही इनकम टैक्स जीएसटी देता है और उसके बावजूद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट पर 0.4% एमडीआर लग जाने पर इसका बहुत व्यापारियों पर पड़ेगा चेंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल का कहना है कि 2 अक्टूबर को हम जो यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट को लेकर एक आवाहन किया है इस दिन किसी भी तरह की यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट नहीं होगी जो भी पेमेंट होगी कैश में होगी और यह सांकेतिक है वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर लगाने का असर जनता पर ही पड़ेगा सरकार को व्यापारियों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बैठकर बात करनी चाहिए और समस्या का समाधान निकालना चाहिए व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि वह इस यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले एमडीआर के खिलाफ है0
0
Report
Advertisement
