209801
उन्नाव में सड़क किनारे मिली लाइसेंसी 12 बोर गन, पुलिस जांच में जुटी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के कोतवाली क्षेत्र में करोवन मोड़ के पास सड़क किनारे ईंट के चट्टे के पीछे लाइसेंसी 12 बोर की एक्शन गन मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। उन्नाव पुलिस अब बंदूक के मालिक का पता लगाने में लगी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर गैसड़ी बीपैक्स प्रदेश में प्रथम, सचिव व अध्यक्ष लखनऊ में सम्मानित*
Gainsari, Uttar Pradesh:सहकारिता के क्षेत्र में गैसड़ी बीपैक्स ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बीपैक्स गैसड़ी को ऑनलाइन सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सदस्यता अभियान के तहत बीपैक्स गैसड़ी द्वारा *2323 किसानों को ऑनलाइन सदस्य* बनाया गया, जिसके चलते समिति ने *उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान* प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ल एवं राज्य मंत्री सहकारिता जेपीएस राठौर ने *सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह* तथा *अध्यक्ष रामदीन वर्मा* को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अतिथियों ने किसानों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष रामदीन वर्मा ने कहा कि इस सम्मान से समिति का मनोबल बढ़ा है और आगे भी किसान हित में बेहतर कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक निबंधक अजय कुमार मौर्य, एडीओ सहकारिता अनूप कुमार श्रीवास्तव, सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री प्रकाश सिंह, कर्मचारी जगराम मौर्य, राम बाबू, दयाराम, राम बेचन समेत अन्य कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।0
0
Report
झारखंड में 108 एंबुलेंस का रिन्यूवल प्लान शुरू, पुराने वाहन बदले जाने की तैयारी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों से जिलों में संचालित 108 एंबुलेंस की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में यह जानकारी देने को कहा गया कि कितनी एंबुलेंस परिचालन की स्थिति में हैं और कितनी एंबुलेंस ऐसी हैं, जिनकी 8 वर्ष से अधिक हो चुकी है या जो 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। ऐसे वाहनों को नियमानुसार कंडम घोषित किया जाएगा। रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है और सभी एंबुलेंस का पूरा ब्यौरा उपलब्ध करा दिया गया है। रांची जिले में कम-से-कम 30 एंबुलेंस ऐसी हैं जिन्हें बदलने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा तय मानकों के अनुसार जिले की अधिकांश एंबुलेंस पुरानी हो चुकी हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि फिलहाल इन एंबुलेंस का संचालन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक पुरानी एंबुलेंस सेवा देती रहेंगी। विभाग को पूरी जानकारी भेज दी गई है, ताकि आवश्यकता के अनुसार नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
पेड़ गिरने से युवती बाल-बाल बची: CCTV में कैद हुईं आश्चर्यजनक घटना
Noida, Uttar Pradesh:पुणे, महाराष्ट्र: कल पुणे शहर में अभिनव चौक के पास एक युवती पर पेड़ गिर गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। घटना के तुरंत बाद आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। बाद में, पुणे अग्निशमन विभाग द्वारा सड़क से पेड़ हटाया गया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।0
0
Report
Advertisement
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी गोली मार ली
Khajuria Khurd, Bihar:खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, पत्नी की मौके पर ही मौत, हालत गंभीर होने पर पति हायर सेंटर रेफर अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मामूली घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की। मृतका की पहचान बघौता गांव निवासी 36 वर्षीय रीता देवी (पति जय हिंद सिंह) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति जय हिंद सिंह को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतका के पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि खाना बनाने की बात को लेकर माता-पिता के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जय हिंद सिंह ने आपा खो दिया और रीता देवी पर दो गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही रीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति ने खुद के सीने में भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की FIR दर्ज कर ली गई है और घरेलू कलह के अलावा अन्य सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बाइट - अजीत कुमार, मृतक का बेटा, (ग्रीन कुर्ता पहने हुए) बाइट - डॉक्टर साहिल राज, सदर अस्पताल ,भभुआ,( व्हाइट कुर्ता)0
0
Report
जमशेदपुर में हिमांशु हत्या के विरोध पर मशाल जुलूस, आज बंद का एलान
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया जमशेदपुर में हिमांशु की हत्या के विरोध में आज शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा और कल जमशेदपुर बंद का आयोजन किया गया है। बीजेपी की मानें तो हिमांशु हत्याकांड इस प्रदेश की ध्वस्त हो गई विधि व्यवस्था का उदाहरण है। जब पुलिस की हिरासत से निकाल कर निर्दोष की हत्या अपराधी कर देते हैं तो इस राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है。0
0
Report
मुंबई-गोवा हाईवे पर दराड़ गिरने से यातायात बाधित, राहत कार्य शुरू
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी - मुसळधार पावसाचा फटका मुंबई गोवा महामार्गाला मुंबई गोवा महामार्गावर कोसळली दरड महामार्गावरील निवळी घाटात संरक्षक भिंतीच्या बाजूची दरड कोसळली मुंबईच्या दिशेने जाणाऱ्या रस्त्यावर ही कोसळली दरड दरडीचा बहुतांश भाग हा रस्त्यावर dagड देखील रस्त्यावर आल्याने वाहतुकीस धोका0
0
Report
Advertisement
दक्षिणी हरियाणा के जिलों में मानसून की पहली बारिश, तापमान में 10 डिग्री गिरावट
Rewari, Haryana:भीषण गर्मी से मिली राहत, रेवाड़ी सहित दक्षिणी हरियाणा में मानसून की पहली बारिश, 7 जुलाई तक अलर्ट जारी... 10 डिग्री गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहावना, एंकर -दक्षिणी हरियाणा में लंबे समय से पड़ रही भीषण और झुलसती गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। रेवाड़ी और इसके आसपास के तमाम इलाकों में मानसून की पहली बारिश ने धमाकेदार दस्तक दी है। इस झमाझम बारिश के बाद जहां लोगों को उमस और तपिश से निजात मिली है, वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।मानसून की इस पहली फुहार के चलते क्षेत्र के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते कई दिनों से सूर्यदेव के तीखे तेवरों से परेशान स्थानीय निवासियों को इस मानसूनी बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। ठंडी हवाओं और बारिश के बाद मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। विओ - यह बारिश केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि भीषण गर्मी से बेहाल पशुपक्षियों और प्रकृति के लिए भी संजीवनी बनकर आई है। खेतों से लेकर आसमान तक, हर तरफ इस राहत का असर साफ देखा जा सकता है। झुलसती गर्मी से तड़प रहे मूक पशुओं और पक्षियों को भी इस बदले मौसम ने बड़ी तसल्ली दी है।मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। विभाग ने 7 जुलाई तक क्षेत्र में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में रुक-रुक कर या भारी बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है。0
0
Report
दिलजीत दोसांझ: लाहौर पहुँचते ही परेशानियाँ बढ़ेंगी
Noida, Uttar Pradesh:ਜੇ ਮੈਂ Lahore ਆ ਗਿਆ ਫਿਰ ਮੈਨੂੰ ਇਧਰ ਉਧਰ ਜਾਣ ਤੋਂ ਤੰਗ ਕਰਨਗੇ0
0
Report
आदर्श नगर में खानाबदोश ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या, मामले की चौंकाने वाली कहानी
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के आदर्श नगर थाना इलाके में अपनी पत्नी के शव को कंधे पर रखकर एक खानाबदोश परबतपुरा चौराहे पर लगभग 1 घंटे बैठा रहा. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी के शव को लेकर वह बैठा हुआ था. पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया और मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतका पहले किसी और की पत्नी थी और उसके साथ अब रह रही थी. किसी बात को लेकर दोनों में नशे की हालत में तकरार हुई. और उसने गला घोंट कर माया यानी उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने तुरंत हत्या कबूल करने पर आरोपी कान्हा को गिरफ्तार कर लिया और शव को मोर्चरी पहुंचा दिया. सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले खानाबदोश खुली मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे. पुलिस ने आरोपी कान्हा को अदालत में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया.0
0
Report
Advertisement
चूरू में कोल्डड्रिंक से नशा कर दुष्कर्म: पुलिस ने दर्ज किया मामला
Churu, Rajasthan:चूरू- विधान सभा रतनगढ़ के पास घटना में विवाहिता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। राजलदेसर थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2021 में हुई और एनटीपीसी की परीक्षा देने के लिए वह रतनगढ़ आ रही थी। 19 जून को उसकी परीक्षा थी; रतनगढ़ के संगम चौराहा पर रहते हुए राजू नामक युवक ने कार लाकर उसे वहां से सीकर चलने के लिए कहा। वह उसके साथ कार में बैठकर एक होटल ले गया, जहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। होश आने पर वह रात लगभग दो बजे होटल में नग्न स्थिति में थी और राजू भी नग्न अवस्था में था। राजू ने नग्न फोटो दिखाकर धमकी दी और उसे 2–3 दिन तक होटल में रोके रखा। 21 जून को वह अपने घर लौटी। 24 जून को राजू ने फोन कर उसे राजलदेसर–सिमसिया सड़क मार्ग पर बुलाया, वहां जबरन गाड़ी में बैठाकर सूरत ले गया। सुभाष नामक चालक द्वारा संचालित गाड़ी में गोलसर निवासी सुभाष ने कमरे की व्यवस्था करवाई, जहां राजू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राजू, उसका बहनोई, गोलसर निवासी सुभाष एवं गाड़ी चालक सुभाष ने देहशोषण किया और उसे राजसमंद छोड़ दिया। परिवार ने उसे चिकित्सा के लिए गांव लाया और घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; मामले की जांच सीआई गौरव खिड़िया कर रहे हैं।0
0
Report
राजस्थान में मानसून एंट्री: कोटा-उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद कई जिलों में बारिश जारी है। प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है और उमस-गर्मी से राहत मिली है। मानसून विभाग के अनुसार two weeks से अधिक बारिश होने की संभावना है। 4-5 जुलाई को कोटा-उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश हो सकती है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में आंधी-बातिश की संभावना है और दोपहर के समय 50-60 Kmph की रफ्तार से आंधी-बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 3-4 जुलाई से आंधी-बारिश शुरू हो सकती है और 3-6 जुलाई को 60-70 Kmph रफ्तार से आंधी-बारिश की संभावना है।0
0
Report
अनूपगढ़ में नशे की वजह से 23 वर्षीय राजप्रीत की मौत, गांव में मातम
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर अनूपगढ़ में नशा इस कदर बढ़ चुका है कि आए दिन नशे के कारण युवाओं की मौत हो रही है। नशे के कारण कम उम्र में युवाओं की मौत हो रही है। ऐसा ही मामला अनूपगढ़ के गांव 92 जीबी का भी बुधवार रात सामने आया है। गांव 92 जीबी में रहने वाले 23 वर्षीय राजप्रीत की घर के शौचालय में नशे के इंजेक्शन लगाने के कारण मौत हो गई। राजप्रीत के परिजन राजप्रीत सिंह को अचेत अवस्था में अनूपगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने राजप्रीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजप्रीत काफी समय से नशा करने का आदी था। उन्होंने बताया कि राजप्रीत की 5 महीने पहले ही घडसाना क्षेत्र की रमनदीप कौर से शादी हुई थी और उसकी पत्नी इस समय प्रेग्नेंट है। परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से मना करने पर डॉक्टर ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता दे कि पिछले सप्ताह भी अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 29 में एक युवक की नशे का इंजेक्शन लगाते समय मौके पर ही मौत हो गई थी। शौचालय के मिला अचेत मृतक राजप्रीत (23) पुत्र जसवीर सिंह की माँ सर्वजीत कौर और पत्नी रमनदीप कौर ने बताया कि राजप्रीत सिंह आज शाम को घर से बाहर गया था। कुछ समय बाद राजप्रीत घर वापिस आ गया और आते ही शौचालय में चला गया। काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं आने पर जब उसकी पत्नी रमनदीप कौर ने शौचालय में जाकर देखा तो राजप्रीत सिंह अचेत अवस्था में शौचालय में पड़ा हुआ था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से राजप्रीत सिंह को अनूपगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी और माँ का बुरा हाल मृतक की माँ ने बताया की राजप्रीत और रमनदीप कौर की मात्र 5 महीने पहले शादी हुई थी। आज अचानक से राजप्रीत सिंह की मौत होने पर उसकी माँ सर्वजीत कौर और पत्नी रमनदीप का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और पत्नी राजप्रीत सिंह के शव को बार-बार हिलाकर रोते हुए उसे उठने के लिए कह रहे हैं मगर राजप्रीत सिंह अब हमेशा के लिए सो चुका है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया मना सरकारी जिला अस्पताल के डॉ प्रवीण ने बताया कि जब परिजन राजप्रीत को अस्पताल लेकर पहुंचे तो उस समय उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार राजप्रीत की मौत नशे का इंजेक्शन लगाने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। डॉ प्रवीण ने बताया कि परिजनों की सहमति से राजप्रीत के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सौंप दिया है। बाईट- रमनदीप कौर, मृतक की पत्नी0
0
Report
Advertisement
ब्यावर में जीरामजी योजना का राज्यस्तरीय शुभारंभ, CM देंगे रोजगार कार्ड
Jaipur, Rajasthan:आज 2 जुलाई को ब्यावर में विकसित भारत-जीरामजी योजना का राज्य स्तरीय सह शुभारंभ, CM बांटेंगे रोजगार कार्ड, स्कूटी और आवास की चाबी 1 जुलाई से पूरे राजस्थान में शुरू हुई विकसित भारत-जीरामजी योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज 2 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री मसूदा कृषि उपज मंडी में श्रमिकों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड देंगे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों को क्रेडिट लिंकेज और महिला निधि के चैक मिलेंगे। समर्थ सखी ऋण योजना के तहत CLF मैनेजर और बैंक मित्र को स्कूटी दी जाएगी। PM आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी जाएगी। CM शिलान्यास, श्रमिक संवाद और देवमाली में पौधारोपण भी करेंगे। भारत सरकार द्वारा 21.12.2025 को अधिसूचित गारंटी रोजगार अधिनियम के तहत 01.07.2026 से राज्य में विकसित भारत-जीरामजी योजना शुरू हुई है। इसका राज्य स्तरीय सह शुभारंभ 02.07.2026 को कृषि उपज मंडी मसूदा, ब्यावर में होगा। मुख्यमंत्री श्रमिकों को रोजगार गारंटी कार्ड, SHG दीदियों को चैक, बैंक सखियों को स्कूटी, PM आवास की चाबी बांटेंगे। 1. 2 जुलाई: ब्यावर में जीरामजी योजना लॉन्च 2. CM देंगे रोजगार गारंटी कार्ड 3. SHG दीदियों को चैक व बैंक सखी को स्कूटी 4. PM आवास की चाबी का वितरण 5. शिलान्यास व देवमाली में पौधारोपण0
0
Report
दौसा बस हादसे में दीपक तवंर के परिवार पर दुखों का सैलाब; वीडियो वायरल
Dausa, Rajasthan:यह वह महिला है जहां कल दौसा जिला अस्पताल में पति को बचाने के लिए चिकित्सा स्टाफ पुलिस के पैरों में गिर कर लगा रही थी गुहार... दोनों वीडियो संलग्न हैं... दौसा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल बताया जा रहा दीपक तवंर का.Deepak की बस हादसे में जलने से हो गई मौत वीडियो में दीपक परिवार के साथ दिख रहा हंसी खुशी ये वीडियो वैष्णो देवी के जाते समय का बताया जा रहा वापस लौटते समय पूरा परिवार ऋषिकेश आया जहां बस से जा रहे थे घर उस दौरान दौसा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस में लगी आग ओर पल भर में ही खुशियां बदली मातम में MP के खरगौन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के निवासी0
0
Report
झारखंड बीजेपी ने एसआईआर में CM तस्वीर वाले थैले के आरोप पर शिकायत की
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से शिकायत किया है कि एसआईआर के दौरान सीएम के तस्वीर वाले थैले के इस्तेमाल किया जा रहा है। बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए एसआईआर अभियान के दौरान सीएम की तस्वीर वाले थैले के इस्तेमाल को नियमों का उल्लंघन बताया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा, चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था होती है पर ये सरकार, यहां भी भ्रम फैलाने का काम कर रही है, पश्चिमी सिंहभूम में वोटर्स के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। बीएलओ सीएम के फोटो वाला थैली लेकर घूम रहे हैं, जैसे एसआईआर की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार अपने खर्च पर करवा रही हो। ये निंदनीय है ,बीजेपी में इसकी औपचारिक शिकायत की है ,मांग है जिन्होंने भी ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लगता है ज्ञान की कमी है, जो लोग भी शिकायत कर रहे हैं, जानकारी का अभाव है। अभी आचार संहिता तो लगा नहीं है, मोरल कोड ऑफ कंडक्ट तो लागू है नहीं, फिर इस तरह की पाबंदी क्यों। हमने तो देखा है चुनाव।आचार संहिता में भी पांच किलो अनाज के थैले पर पीएम मोदी की तस्वीर रहती थी उस समय चुनाव डायरेक्ट प्रभावित होता था। तब चुप रह जाते थे,आज इस तरह की बातें कर रहे हैं, हेमंत फोबिया है। उनकी कमजोरी स्पष्ट दिख रही। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा, ये शिकायत वो लोग कर रहे हैं जो वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर पीएम का फोटो लगाते थे, वो लोग झारखंड में विरोध कर रहे हैं जो नमो नाम से ठेला बांटते हैं। उनका जो काम है वो अपना काम कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग को आँख खोल कर देखना चाहिए पीएम का फोटो कहां कहां लगा हुआ है। पीएम हर चौक चौराहे पर दिख जाएंगे। एसआईआर में बीजेपी चाहती है अधिक से अधिक लोगों का नाम कट जाए।सीएम संवेदनशील हैं,वो राज्य की जनता को मैसेज दे रहे हैं एसआईआर में आप का नाम जरुर जुटना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
