209862
Kanpur nagar - उन्नाव गंगाघाट पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी बड़ा हादसा टला
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव के गंगाघाट राजधानी मार्ग पोनी रोड तिराहे के पास सुबह तकरीबन 7 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली जिसमे मलबा लदा हुआ था. पोनी रोड तिराहे से सीताराम कालोनी के लिए जा रहा था,रोड के मोड़ पर गड्ढे में ट्रैक्टर की पिछले पहिये के जाने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई .जिससे बगल में खड़ा ई रिक्शा दब गया. आस पास खड़े लोगो ने आनन- फानन में दौड़ कर दबे ई रिक्शे को निकाला. गनीमत ये रही की किसी को भी कोई चोट नहीं आई , सब सुरक्षित है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरियापुर में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Barh, Bihar:एनटीपीसी के दरियापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। आनंद कुमार राजमिस्त्री का काम करते थे। वे सुबह बाइक से काम पर निकले थे। अथमलगोला पुलिस ने रात में मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बाइक फोरलेन के पास एक घर के सामने पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं अथमलगोला थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है。0
0
Report
वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत
Patna, Bihar:वैशाली के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है जिसमे 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास नाव फट जाने से यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे नाव से भोज खाने जा रहे थे।0
0
Report
तेज़ रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर दी, पिता-पुत्र की मौत
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकल सवार को मारी टक्कर स्कार्पियो की टक्कर से 10 फिट हवा में उछले बड़े पिता और भतीजा घायल अवस्था में मंडलीय चिकित्सालय में कराया गया भर्ती डॉक्टर ने बड़े पिता और भतीजे को किया मृत घोषित टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सवार गाड़ी छोड़कर हुआ फरार चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर का मामला ।0
0
Report
Advertisement
समाजवादी पार्टी के तीन बागी MLA 14 अक्टूबर को गौरीगंज में BJP में शामिल होंगे
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी गौरीगंज: समाजवादी पार्टी के तीन बागी MLA, राकेश प्रताप सिंह, अभय Singh और विनोद चतुर्वेदी, 14 अक्टूबर को गौरीगंज में ऑफिशियली BJP में शामिल होने वाले हैं।0
0
Report
दीपावली रसभरे मौके पर वीटा पिन्नी की मांग 80 हजार डिब्बे तक पहुंची
Sirsa, Haryana:एंकर रीड त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और नवरात्र, विजयादशमी एवं विशेषकर दीपावली पर कुछ मीठा न हो तो ये पर्व अधूरे रह जाते है। दीपावली पर तो मिठाइयों की खूब बिक्री होती है। खास बात यह है कि हरियाणा सरकार के उपक्रम सहकारी दूध महासंघ वीटा की ओर से बनाई जाने वाली शुद्ध देसी घी की काजू पिन्नी की मांग त्योहारी सीजन में 15 से 20 गुणा तक बढ़ जाती है। अकेले दीपावली पर्व पर ही करीब 70 हजार से 80 हजार पिन्नी के डिब्बों की सेल होती है। वीटा की इस पिन्नी की मांग हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ एवं दिल्ली तक है। खास बात यह है कि वीटा की इस पिन्नी का उत्पादन सिरसा के मिल्क प्लांट में होता है। इस प्लांट की स्थापना साल 1996 में की गई थी। यहां पर पिन्नी के अलावा दूध से दूध पाऊडर, मक्खन, छाछ व पनीर जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस बार भी दीपावली पर पिन्नी के अलावा मिल्क केक, काजू कतली व बेसन लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। दरअसल वीटा सिरसा के मिल्क प्लांट की दूध क्षमता प्रतिदिन करीब 1 लाख 10 हजार लीटर है। इस दूध के जरिए कई तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं, लेकिन सिरसा के मिल्क प्लांट में बनने वाली काजू पिन्नी की अपनी खासियत है। शुद्ध देसी घी, खोया, चीनी एवं काजू से यह पिन्नी तैयार की जाती है। तीन तरह की पैकिंग में यह पिन्नी उपलब्ध रहती है। इसमें 200 ग्राम की पैकिंग में 6 पीस होते हैं, जिसकी कीमत 120 रुपए है। 400 ग्राम पैकिंग में 12 पीस होते हैं और इसकी कीमत 220 रुपए है। 800 ग्राम की पैकिंग में 24 पीस होते हैं, जिसकी कीमत 420 रुपए है। खास बात यह है कि इस पिन्नी का स्वाद हरियाणा ही नहीं पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ व राजस्थान में भी लोगों को खूब भाता है। यही वजह है कि अकेले दीपावली पर्व पर करीब 70 से 80 हजार डिब्बे बिकते हैं तो नवरात्रों से लेकर दीपावली तक यह संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर जाती है। वॉल 1 मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा विटा मिल्क प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश मेहता ने बताया कि पिन्नी बनाने का तेजी से काम चल रहा है। सीजन को देखते हुए वीटा मिल्क प्लांट में काजू पिन्नी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। नवरात्रों के बाद दीपावली पर्व को लेकर पिन्नी की मांग बढऩे की संभावना के चलते प्लांट में इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। बाइट दिनेश मेहता वॉल 2 वीटा मिल्क प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट के प्रबंधक गंगाधर के अनुसार त्योहारों के दौरान पिन्नी की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन दिनों प्लांट में लगातार पिन्नी तैयार की जा रही है, ताकि बढ़ी हुई मांग को समय पर पूरा किया जा सके। बाइट गंगाधर वॉल 3 वीटा मिल्क प्लांट के प्रोडक्शन सुपरवाइजर कर्ण सिंह के अनुसार पर हर माह करीब 5 से 6 हजार डिब्बे पिन्नी के बिकते हैं, लेकिन त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही इसकी मांग में उल्लेखनीय बढ़ौतरी हो जाती है। विशेष रूप से नवरात्रों और दीपावली के दौरान लोग पारंपरिक मिठाइयों और देसी स्वाद वाले खाद्य पदार्थों की खरीदारी अधिक करते हैं। वॉल 1 बाइट दिनेश मेहता वॉल 2 बाइट गंगाधर वॉल 3 बाइट कर्ण सिंह0
0
Report
Advertisement
तिरुमला ब्रह्मोत्सव में संगीत कॉलेज के छात्रों ने देवी-देवताओं के रूप धारण कर आकर्षण बिखेरा
Hyderabad, Telangana:Former students of Sri Venkateswara College of Music and Dance in Tirupati captivated devotees at Tirumala by appearing in the divine attire of Lord Venkateswara and Goddess Padmavathi during the ongoing Brahmotsavams. The devotees were thrilled to see the performers dressed as the deities, creating a divine atmosphere along the streets of Tirumala. Their appearance attracted large crowds, with many devotees eagerly posing for photographs with them. Sirisha, who appeared in the attire of Lord Venkateswara, said she felt blessed to witness the devotion and reverence shown by pilgrims as she walked through the streets of Tirumala. She added that the experience made her feel as though the Lord himself was guiding her and its her 12th time performance she added. Avantika goddess Lakshmi and Pavithra, dressed as Goddess Padmavathi, said she and her fellow performers participate in the service of the Lord during every Brahmotsavam. She described the opportunity as a great blessing and expressed her wish to continue participating in the festivities every year, receiving the love, affection and blessings of devotees. The performers, portraying Lord Venkateswara along with Goddess Sridevi and Goddess Bhudevi, emerged as a special attraction during the celebrations, spreading devotion and joy among pilgrims.0
0
Report
वैशाली के नाव डूबने हादसे में मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख, घायलों को 50 हजार मदद
Patna, Bihar:The loss of lives in the boat capsizing incident in Vaishali, Bihar, is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this difficult time. I pray for the speedy recovery of all those injured. The local administration is assisting those affected. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000.0
0
Report
बखरी के पुरानी दुर्गा स्थान पर बनारस की आरती से नवरात्र महोत्सव की धूम
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बखरी स्थित प्राचीन पुरानी दुर्गा स्थान सिद्ध शक्तिपीठ में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बनारस से आए पुरोहितों द्वारा मां दुर्गा की भव्य संध्या आरती ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। आरती में शामिल होने और मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और आरती की दिव्य छटा के बीच पूरा वातावरण देवीमय नजर आया। नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इसी अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में भक्तों की चहल-पहल और बढ़ गई। बनारस से आए पुरोहितों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां की संध्या आरती की। दीपों की रोशनी और वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। बखरी के पुरानी दुर्गा स्थान में बनारस से आए पुरोहितों द्वारा की जा रही संध्या आरती नवरात्र महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। बनारस के प्रसिद्ध अस्सी घाट की आरती शैली से प्रेरित इस आयोजन को देखने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। आरती के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते नजर आए। भक्ति और आस्था के इस संगम ने मंदिर परिसर के माहौल को विशेष बना दिया। बखरी का प्राचीन पुरानी दुर्गा स्थान लंबे समय से क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। शारदीय नवरात्र के दौरान यहां पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक गतिविधियों में तेजी आ जाती है। तीसरे नवरात्र पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में दुर्गा पूजा के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित किया। मां के दर्शन और संध्या आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के साथ मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। बनारस के पुरोहितों की आरती और प्राचीन शक्तिपीठ की धार्मिक परंपरा ने बखरी के दुर्गा पूजा उत्सव को खास पहचान दी है।0
0
Report
Advertisement
शिवराजपुर में पागल कुत्तों के हमले से दहशत, कई घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:पागल कुत्तों ने मचाया आतंक, आधे दर्जन से अधिक लोगों को बनाया शिकार लावालौंग के शिवराजपुर गांव में दहशत, दो साल की बच्ची समेत कई बच्चे और ग्रामीण घायल चतरा : जिले के लावालौंग प्रखंड अंतर्गत शिवराजपुर गांव में पागल कुत्तों के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कथित तौर पर पागल कुत्तों ने आधे दर्जन से अधिक बच्चों और ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया है। घायलों में अर्जुन साव (54 वर्ष), अनिल भुइयां (10 वर्ष) और आर्या मेहता (2 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गांव में कुत्तों के हमले से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं। राहत की बात यह है कि सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कुत्ते के काटने से घायल लोगों को अस्पताल में आवश्यक उपचार और एंटी रेबीज टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सक डॉ अज़हर ने बताया कि कुत्ते के काटने की स्थिति में पीड़ित को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। घाव को साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। रेबीज से बचाव के लिए चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण और अन्य जरूरी उपचार कराना चाहिए। बाइट : डॉ अजहर, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा。0
0
Report
फतेहगढ़ चूड़ियाँ अजिनाला रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक घायल
Batala, Punjab:ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਅਜਨਾਲਾ ਰੋਡ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਜਬਰਦਸਤ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦসਾ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਦੀ ਆਮੋ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਈ ਜਬਰਦਸਤ ਟੱਕਰ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਇੱਕ ਹੋਇਆ ਜ਼ਖਮੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਅਜਨਾਲਾ ਰੋਡ ਉੱਪਰ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਦਕਿ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਦੋਵੇਂ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲਾਂ ਦੀ ਟੱਕਰ ਅਜਨਾਲਾ ਰੋਡ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਤੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਈ ਹੈ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਇੱਕ ਫਤਿਹਗੜ ਚੂੜੀਆਂ ਵਾਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਜਦ ਕਿ ਦੂਸਰਾ ਅਜਨਾਲੇ ਵਾਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਜਦ ਕੋਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਤੇ ਨਜਦੀਕ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਆਮੋ ਸਾਹਮਣੇ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ 22 ਸਾਲਾ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਠੱਠਾ ਜਦਕਿ ਦੂਸਰਾ ਦੂਸਰੇ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਡੇਵਿਡ ਮਸੀਹ ਪੁੱਤਰ ਤਸੀਮ ਮਸੀਹ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੋਧੀ ਨੰਗਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਜਦਕਿ ਸਤਬੀਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਠੱਠਾ ਜਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ پਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ。0
0
Report
महाराजगंज के फरेंदा में लेहड़ा देवी मंदिर: पांडवकाल से जुड़ा रहस्यमय स्थल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज के फरेंदा तहसील में स्थित माँ आद्रवन देवी का मंदिर यहां पर जो कोई भी सच्चे दिल से मन्नत मांगता है उसकी हर मुराद जरुर पूरी होती है. मां के दरबार की फैली लोकप्रियता के कारण यहां भारत के अनेक राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी काफी संख्या में भक्त आते हैं और इस जंगल के बीच में स्थित दरबार में अपनी अरदास लगाते हैं. इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कई हजार साल पहले यहां एक नदी बहती थी. जहां एक दिन মা एक किशोरी का रूप रख कर गईं और नाव से नदी पार कराने को कहा. मां की सुंदरता से आशक्त हो नाविक ने उनसे छेडखानी करनी चाही जिस पर कुपित होकर माँ ने नावाक नाव के साथ उसी छड़ जल समाधि ले ली. आज भी वह नदी यही पर बहती है और नाव के अवशेष दिखते हैं. साथ ही यही पर अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने मां की अराधना की थी और द्रोपदी के आंचल फैलाकर आशीर्वाद मांगने पर मां ने पांडवों को विजय श्री का आशीर्वाद दिया था. भक्तों की हर मुराद पूरी करने वाली मां लेहड़ा देवी के इस मंदिर में हर रोज हजारों भक्तों का मेला लगा रहता है. लोग यहां आते हैं अपनी दुखों को लेकर और यहां से जाते हैं मुरादें पूरी कर के. भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस मंदिर पर जिस तरह भक्तों की हुजूम उमड़ रहा है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि मां के दरबार में हाजिरी लगाने से जहां हर पाप कट जाते हैं. मां लेहड़ा वाली भक्तों की मुरादें भी पूरी करने का काम करती है. इस मंदिर में एक प्रथा है कि जो भी यहां नर्तकी को अपने आंचल पर नचावत है उसकी हर मुराद पूरी होती है जिस कारण हर समय यहां पर नृत्य होता रहता है. इसके साथ ही शादी विवाह और मुंडन के कार्यक्रम भी यहां पर होते रहते हैं. इस समय भारत के अनेक प्रांतो के अलावा नेपाल से भी भारी संख्या में भक्तों का हुजूम रहता है. यहाँ आने वाले भक्तों का मानना है कि उन्होंने यहां मां के दरबार में जो भी अरदास लगाई है मां उसे जरूर पूरा किया करती है.0
0
Report
Advertisement
NH-27 बारां में भीषण हादसा: सरिया भरी पिकअप ट्रक से टकराई, चालक घायल
Baran, Rajasthan:बारां - NH 27 पर भीषण सड़क हादसा, सरिया भरी पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में चालक गंभीर घायल बारां। जिले में नेशनल हाईवे 27 पर बांसथूनी के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सरिए से भरी खड़ी पिकअप और पीछे से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बारां में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार NH-27 पर सरिए से लदी एक पिकअप खराब होने या किसी कारण से सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में भरे सरिए ट्रक के केबिन में घुस गए और ट्रक चालक उसी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मुखर्जी नगर सुपरमार्केट निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सुधार की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:सचिवालय से सुपरमार्केट ही मेरा अगला पर्यवेक्षण मुखर्जी नगर था! वहां छात्रों से मुलाकात हुई, उनकी चिंताएं वैज्ञानिकों और फिर सीधे लाइब्रेरी, वॉशरूम और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेकर निकल गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तेजी से कार्रवाई करें और समस्याओं का समाधान करें। हमारे युवा अपना भविष्य बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। हम भी यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें सभी सुविधाएं, अवसर और सहायता मिलें, स्थान वे निर्दिष्ट हों।0
0
Report
CM मोहन यादव उमरिया के गुरुवाही में लाडली बहना सम्मेलन और निर्माण कार्यों का लोकार्पण
Umaria, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे,CM डॉ यादव हेलीकाप्टर से सीधे गुरुवाही ग्राम में मंच के निकट दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे और आयोजन में हिस्सा लेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहनाओ से संवाद करेंगे, जिले भर की दस हजार से अधिक महिला हितग्राहीयों के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है, आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री जिले को 144 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात शिलान्यास एवं लोकार्पण कर प्रदान करेंगे, जानकारी के मुताबिक जिले के बांधवगढ़ विधानसभा में 18 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 46 निर्माण कार्यों का शिलान्यास, इसी प्रकार मानपुर विधानसभा में 50 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 22 निर्माण कार्यों का शिलान्यास कुल 136 निर्माण कार्यों की सौगात जिले को मिलेगी, इसके अलावा मुख्यमंत्री उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश भर की 12510150 लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में योजना की राशि ₹1500 रूपये प्रति हितग्राही के सीधे खाते में अंतरण करेंगे। लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद करेंगे इस दौरान विभागीय विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
