209801
उन्नाव में इंस्टाग्राम स्टार्स को सम्मानित किया गया
Husain Nagar, Uttar Pradesh:उन्नाव के टेस्टी प्लस कैफे में आज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे चेहरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्नाव के मशहूर यूट्यूबर और इंस्टाग्राम पर तेजी से पहचान बना रहे लोगों को उनके हौसले के लिए सराहा गया। इनमें उन्नाव की पिंकी वर्मा भी शामिल हैं जो सब्जी बेचने की वीडियो बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनकी वीडियो उन्नाव के दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली में मां गुमानो देवी की दूसरी विसर्जन यात्रा रवाना, आशा टॉवर पर पूजा-आरती
Karauli, Rajasthan:करौली में पुरानी नगर पालिका से मां गुमानो की दूसरी विसर्जन यात्रा रवाना, करौली। शहर की पुरानी नगर पालिका से मां गुमानो देवी की दूसरी विसर्जन यात्रा निकाली गई । विसर्जन यात्रा से पहले मां गुमानो की विधि-विधान से आरती की गई । इसके बाद यात्रा रवाना हुई और करणपुर मार्ग स्थित आशा की वॉच टावर पहुंची जहां देवी प्रतिमा का विसर्जन किया गया ।0
0
Report
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, नप प्रशासन के साथ वार्ता बेनतीजा
Karauli, Rajasthan:नागरिकपालिका सपोटरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, सपोटरा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी और ऑटो टीपर चालकों की हड़ताल 11 दिन भी जारी रही। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता की लेकिन मांगो पर सहमति नहीं बन पाई। कार्मिक बकाया भुगतान दिलाने, भुगतान बढ़ाने सहित अन्य भागों को लेकर हड़ताल पर है.0
0
Report
अमेठी में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी कल 1099 वोटर करेंगे मतदान
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी कल 1099 वोटर करेंगे मतदान अमेठी: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर। DM शशांक चौधरी ने निष्पक्ष मतदान व सुरक्षा के निर्देश दिए। जिले में 9 पोलिंग सेंटर पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 1099 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 854 पुरुष व 245 महिला शामिल हैं। 22 अक्टूबर को गौरीगंज तहसील से 9 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, 3 रिजर्व में रहेंगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश।0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने नेशनल गतका में ब्रॉन्ज जीता
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं - चिड़ावा विवेकानंद स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान - 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप में राजस्थान टीम से किया प्रतिनिधित्व - मानवी स्वामी, जिया सैनी और शुभम सैनी ने जीते ब्रॉन्ज - हरियाणा के रतिया में 15 से 17 अक्टूबर तक प्रतियोगिता - शानदार प्रदर्शन करने वालों का खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में चयन संभव - विद्यालय में सम्मान, प्रबंधन ने दी बधाई और शुभकामनाएं0
0
Report
झुंझुनूं आइकॉन कॉलेज के अशोक और शिवांग राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चुने गए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंढ़ुनूं आइकॉन कॉलेज के दो खिलाड़ियों ने हासिल की उपलब्धि अशोक और शिवांग का अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन विश्वविद्यालय की टीम से दोनों खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम मध्य प्रदेश के सागर विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता होगी आयोजित 13 से 18 नवंबर तक चलेगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता कॉलेज प्रशासन ने बधाई देकर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं0
0
Report
सुलताना में चोरों के हौसले बुलंद, CCTV में कैद दो संदिग्ध
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं झुंझुनूं के सुलताना में चोरों के हौंसले बुलंद सुलताना के वार्ड 20 में मकान में चोरी का प्रयास, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, सरिए से तीन कमरों के ताले तोड़ने की कोशिश बाहर आहट होने पर बिना चोरी किए मौके से फरार हुए दोनों संदिग्ध मकान मालिक लक्ष्मण सिंह का परिवार गया था रिश्तेदारी में अगस्त से अब तक चोरी की तीन वारदातें, पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर पाई 2 अक्टूबर को फौजी के मकान से करीब 20 लाख के आभूषण चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सवाल झुंझुनूं जिले के सुलताना में चोर मकानों को निशाना बना रहे हैं। वार्ड 20 में दो चोर दीवार फांदकर एक मकान में घुसे और सरिए से तीन कमरों के ताले तोड़ने का प्रयास किया।इसी दौरान बाहर आहट होने पर दोनों बिना चोरी किए भाग निकले। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मकान मालिक लक्ष्मण सिंह के परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मौके का मुआयना नहीं किया।लक्ष्मण सिंह के मकान में घुसे दोनों संदिग्धों ने पहले दीवार फांदी, फिर सरिए की मदद से तीन कमरों के ताले तोड़ने की कोशिश की। वे चोरी की वारदात को अंजाम दे पाते, इससे पहले बाहर किसी तरह की आहट हुई तो मौके से भाग गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।गौरत है कि अगस्त से लेकर अब तक गांव में चोरी की तीन वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस अभी तक एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।सुलताना में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि पिछले 19 दिन में 2 वारदातें हो चुकी हैं। एक का भी खुलासा नहीं हो पाया है। पहली वारदात 2 अक्टूबर को वार्ड 12 में सुरेंद्र सिंह फौजी के मकान में हुई थी। यहां से चोर करीब 20 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए थे।इस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इससे पहले अगस्त माह में इसी वार्ड में श्याम गेस्ट हाउस के पास बालूराम सोढा के मकान में भी चोरी की वारदात हो चुकी है।तब चोर बन्द मकान के तीन कमरों के ताले तोड़ घरेलू सामान ओर चांदी की पायजेब चोरी कर ले गए थे।लगातार वारदातों से रात्रि गश्त पर सवाल कस्बे में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि वारदातों का खुलासा नहीं होने से चोरों पर अंकुश लगाने की पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा घटना में दो संदिग्धों के सीसीटीवी में कैद होने से उनकी पहचान की उम्मीद है। अब पुलिस की जांचऔर कार्रवाई पर नजर रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक के बाद एक घटनाएं सामने आने के बावजूद मामलों का खुलासा नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।ताजा मामले में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध मकान के अंदर कमरों के ताले तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करना पुलिस के लिए अहम होगा.0
0
Report
Advertisement
सडक हादसे मे एक की मौत
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी: सडक हादसे मे एक की मौत। तेज रफ्तार ईको वैन और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए थे घायल जिसमें एक युवक कि हुई मौत, बताया जा रहा है कि रांग साइड से आ रही थी वैन।सूचना पर पहुंची पुलिस संवैधानिक कार्यवाही मे जुटी। इन्हौना थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी नेशनल हाईवे चिलौली के पास की है घटना।0
0
Report
ललितपुर खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रेक्टर में लगी आग से मचा हड़कंप
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर सेमरा भागनगर में खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रेक्टर में लगी आग से मचा हड़कंप आसपास के लोगों ने जलते ट्रैक्टर पर पानी फेंक कर आग पर काबू पाने का किया प्रयास आगजनी की घटना में टैक्टर जलकर हुआ खाक शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान किसान ने प्रशासन से आर्थिक मदद की लगाई गुहार थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा भागनगर की घटना0
0
Report
राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजपा कांग्रेस के कट्टर आरोप, विकास बनाम विरोध
Begun, Rajasthan:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान- राष्ट्रपति आज आ रही हैं छग के लिए सौभाग्य का विषय है.. बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हुआ है, ऐसे में उनका आगमन अभूतपूर्व ख़ुशी का अनुभव है.. विभिन्न कार्यक्रमो भी वह शामिल होगी... राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कांग्रेस के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा- दीपक बैज खुद जनजातीय समाज से आते हैं बस्तर के रहवासी है... राष्ट्रपति भी जनजाति समाज से आती है..ऐसे मुखोटा शब्द इतेमाल करना आपत्तिजनक है.. ऐसी भाषा शैली का प्रयोग नहीं होना चाहिए.. कांग्रेस तो नहीं चाहती थी बस्तर का विकास हो.. विकास हो रहा है ये उन्हें तकलीफ दे रहा है.. कांग्रेस बस्तर का विकास देख नहीं पा रही है.. छत्तीसगढ़ में आज से बीजेपी का अभियान लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ को लेकर कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार- दंगा फ़साद फैलाने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है.. बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है.. कांग्रेस के समय दंगा फ़साद होता था.. दिन दहाड़े बॉम ब्लास्ट होता था, कांग्रेस द्वारा एक तारीख से धान खरीदी की माँग को लेकर कहा - कांग्रेस अपने समय में धान के पैसे तो दे नहीं पाती थी.. अब अग्रिम देने की बात कर रही है.. हमारी तो तैयारी पूरी है लेकिन अभी धान की कटाई ही नहीं हुआ है तो कैसे धान खरीदी शुरू कर देंगे.. कैबिनेट बैठक में निर्णय किया जाएगा.. कवर्धा में बीते दिनों चार बच्चों की मौत मामले पर कहा- 4 बच्चो की मौत 6 महीने के अंदर हुई है... इनमे से 2 केस निमोनिया के थे.. कुपोषण से मृत्यु नहीं हुई है. बच्चों के स्वास्थ्य को सामान्य करने के लिए लगातार सरकार का अभियान चल रहा है.. बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
Rotary Makrana की नई कार्यकारिणी ने सेवा और जनहित के लिए संकल्प लिया
Didwana, Rajasthan:एंकर समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सचिव नितिन पुरोहित सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ली। नई टीम ने रोटेरी की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह की मुख्य अतिथि इंस्टॉलेशन ऑफिसर एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निशा शेखावत रहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल, नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी तथा नगर परिषद उपसभापति फरहान अहमद गहलोत उपस्थित रहे। समारोह में क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिको ने भाग लिया। रोटेरी क्लब मकराना की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी में जाकिर हुसैन को अध्यक्ष, बाबूलाल बिश्नोई को उपाध्यक्ष, नितिन पुरोहित को सचिव, एडवोकेट आबिद गैसावत को संयुक्त सचिव तथा दीपक शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी sौंपी गई है। कमलेश कुमार काकानी इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट (आईपीपी) होंगे, जबकि नितिन पुरोहित वर्ष 2027-28 के लिए प्रेसिडेंट इलेक्ट की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसी प्रकार महमूद हसन सिसोदिया को क्लब प्रशासन निदेशक, कैलाश चंद टाक को सदस्यता निदेशक, एडवोकेट सिकंदर खान को जनसंपर्क निदेशक, राम प्रसाद सैनी को रोटरी फाउंडेशन निदेशक को नियुक्त किया गया है। साथ ही समारोह के दौरान नवल मूंदड़ा, भवानी सिंह चावंडिया, देवेंद्र सिंह राठौड़ तथा अब्दुल मुनाफ को रोटेरी क्लब मकराना की सदस्यता प्रदान की गई। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें रोटेरी की सेवा भावना से जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के साथ क्लब के नए सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। नई कार्यकारिणी से शहर में सामाजिक सेवा, जनहित के कार्यों तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़ी गतिविधियों को नई दिशा देने की उम्मीद जताई गई।0
0
Report
खरवेड़ा मतदान के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने परिसीमन पर भाजपा को घेरा
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी अखिलेश शर्मा लोकेशन चौरासी खरवेड़ा मतदान केंद्र पर गुरुवार को मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह नजर आया। हाथों में पहचान पत्र लेकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतारों में खड़े रहे। इसी बीच डूंगरपुर जिले में पंचायत समिति झोंथरी के राउमावि खरवेड़ा मतदान केंद्र पर मतदान शुरू हुआ और राजकुमार रोत ने भी मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों से मुलाकात की और मतदान किया। इस मौके पर सांसद रोत ने भाजपा पर निशाना साधा और डबल इंजन सरकार के चलते जनता परेशान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बीएपी ka जनाधार बढ़ रहा है और इस बार जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान पद पर पार्टी का पूर्ण बहुमत होगा। उन्होंने परिसीमन पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि सरकार ने अपनी सुविधाओं के अनुसार फैसले लिए, धरातल पर रोजगार गारंटी योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद या प्रभावित हो रही हैं। नीट पेपर लीक, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार की विफलता के कारण पूरे देश में माहौल बना है, और डबल इंजन सरकार का सिर्फ ऊपरी दिखावा है, जनता सरकार और भाजपा की नीतियों से त्रस्त है।0
0
Report
पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने किया मतदान, क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक मतदान की अपील
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने किया मतदान पूगल के वार्ड नंबर 14 में पहुंचकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग गोविंदराम मेघवाल ने अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान की अपील की लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में मतदान केंद्रों पर उत्साह, निर्भीक मतदान की अपील
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से की मुलाकात, मतदान टीमों से लिया फीडबैक एसपी मृदुल कच्छावा की अपील-निर्भीक होकर करें मतदान, सुरक्षा के लिए विशेष टीमों की तैनाती जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन बोल-मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखाई दे रहा उत्साह कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद मतदान प्रक्रिया जारी, व्यवस्थाओं पर अधिकारियों की नजर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा0
0
Report
वाराणसी: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अजय राय पर हमला, सेना का अपमान
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कांग्रेस नेता अजय राय को सुनाई खरी खोटी कहां कभी सेवा का उदय था मजाक आज उनको डूब मरना चाहिए. मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सपा और कांग्रेस वाले सेना का कर रहे हैँ अपमान0
0
Report
जेल में आजम खान से मुलाकात पर आरोप-प्रत्यारोप, UP चुनाव निष्पक्षता पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP) : Neeraj Singh (BJP State Vice President) On Akhilesh Yadav's Meeting With Azam Khan In Jail / Sp's Allegations Of Irregularities In Up Legislative Council Elections / Demand For Fair Elections माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह किससे मिलने जाएं यह इनका व्यक्तिगत विषय है। शिवपाल जी भी कह चुके हैं कि अगर समाजवादी की सत्ता आती है तो गृह मंत्री के रूप में वो आजम खान जी को लेकर आएंगे के सवाल पर कहा कि एक दुर्भावना रखने वाला व्यक्ति और साथ ही साथ वह व्यक्ति जिसने बाबा भीमराव अंबेडकर को भू माफिया कहा, अगर वह गृह मंत्री बनेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के उनसे जेल में जाकर मिलेंगे तो यह उनकी मनसा को भी स्पष्ट करता है।0
0
Report
Advertisement
