icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकुड़ में DISHA बैठक: विजय हांसदा ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया

Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - ABT एंकर इंट्रो--पाकुड़ में राज महल लोकसभा के झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई...इस दौरान स्थानीय झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू, कॉंग्रेस विधायक निसात आलम, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, डीएफओ सौरभ चंदा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे... जिसमें बारी बारी से संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई...बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति, लंबित परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई... इस दौरान सांसद विजय हांसदा ने जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर...सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है...उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया... इस दौरान मनरेगा, आवास, प्रधानमंत्री सड़क, पेयजल जलापूर्ति सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई... मनरेगा योजना के अंतर्गत विगत दो वर्षों में जिले में 769 डोभा, 501 ट्रेंच कम बंड (टीसीबी) एवं 734 कुओं का निर्माण कराया गया है... वर्तमान में वीपी ग्राम जी के तहत ग्राम सभा एवं पंचायत स्तर पर जल संरक्षण योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है... बाइट-1- विजय हांसदा, झामुमो सांसद, राजमहल लोकसभा
0
0
Report

कैमूर में दुर्गावती नदी उफान, डीएम ने लोगों से नदी किनारे न रहने की अपील

Khajuria Khurd, Bihar:Kamāpur ज़िले में लगातार बारिश के कारण दुर्गावती नदी उफान पर है। दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा बना हुआ है और नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। जिले में नदियों के तेज बहाव के कारण स्थिति चिंताजनक है। दुर्गावती थाना के पास की नदी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है। सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय बच्चे और युवक RCसी पुल के ढांचे पर चढ़कर उफनती नदी में छलांग लगा रहे हैं, जो जानलेवा हो सकता है। जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि नदियां चरम पर हैं और पूरा जिला प्रशासन हाई अलर्ट है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे दूर रहें, नहाने या सेल्फी लेने से बचें। प्रशासन द्वारा संवेदनशील तटीय इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से माइकिंग कराई जा रही है और कहा गया है कि अगले एक सप्ताह तक नदियाँ अत्यंत जोखिमपूर्ण रहेंगी, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें।
0
0
Report

एसटीएफ ने इंटरस्टेट गिरोह के साथ کوडین کَफ सिरप तस्करी में दबोचा; 3 करोड़ रुपए मूल्य की सिरप बरामद

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले इंटर स्टेट गिरोह का खुलासा एसटीएफ ने बांदा से धीरेंद्र कुमार ,प्रवीण कुमार उर्फ लकी ,रोहित पांडे और हापुड़ के शेखर सिंह को किया गिरफ्तार आरोपियों से 3 करोड़ रुपए का 250 पेटी ONEREX सिरप बरामद आरोपियों से एक डीसीएम, एक टाटा नेक्सॉन कार, 53 हज़ार रुपए,पांच मोबाइल भी बरामद दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध कोडीन कफ सिरप की तस्करी कर बिहार, झारखंड ,एमपी ,यूपी के कई जिलों में होने की सूचना एसटीएफ को मिली थी इसी सूचना पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार नई दिल्ली के प्रियांशु गुप्ता से ये सिरप लेकर बांदा, चित्रकूट , मध्य प्रदेश के मेडिकल स्टोर्स के नाम पर फ़र्ज़ी बिल बनवाए गए थे रास्ते में कहीं भी चेकिंग करने पर यही फ़र्ज़ी बिल दिखाए जाते थे
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में सरना मंडप की छत गिरने पर भ्रष्टाचार के आरोप, उच्चस्तरीय जांच मांगी गयी

Latehar, Jharkhand:एंकर- लातेहार सरकार द्वारा आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के नाम पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित तो की जा रही हैं, लेकिन उनमें कई योजनाएं लूट और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। इसी तरह एक मामला लातेहार सदर प्रखंड के जड़ेयांग गांव से सामने आया है जहां आदिवासी परंपराओं के संरक्षण के नाम पर 2 वर्ष पहले सरहुल सरना स्थल की घेराबंदी और मंडप निर्माण कराया गया था लेकिन मंडप दो वर्ष में ही पूरी तरह ध्वस्त हो गया। लातेहार जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर सरना स्थल, मसना स्थल, देवस्थल आदि के संरक्षण के नाम पर योजनाएं संचालित की गईं। इनमें अधिकांश योजनाएं अपने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विवाद में ही पड़े रहे इसी बीच सदर प्रखंड के जडेयांग गांव में सरहुल सरना स्थल में बनाए गए मंडप का छत ध्वस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे परंतु मामले में किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई। खराब काम होने के कारण 2 वर्ष के अंदर ही मंडप का छत भर भराकर गिर गया ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और मंडप का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण रूप से कराया जाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव योजना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां की गुणवत्ता को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं इसी प्रकार भ्रष्टाचार की भेंट चल रही है उन्होंने कहा कि यहां आदिवासी कल्याण और परंपराओं के संरक्षण के नाम पर लूट मची हुई है। मामले को लेकर उन्होंने भी कई बार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी शिकायत की और मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की थी, लेकिन एक जनप्रतिनिधि के आवेदन पर भी विभाग चुप्पी साधे हुए हैं यह अत्यंत गंभीर मामला है। जिस प्रकार सरहुल सरना स्थल के मंडप का छत ध्वस्त हुआ है, इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। योजना से जुड़ी कागज, फाइल देखने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि योजना पूर्ण हुई है या नहीं उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद निश्चित रूप से उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

चतरा में इन्फ्लूएंजा के खतरे से निपटने के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना

Ansar Nagar, Jharkhand:एच1एन1, एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,  सदर अस्पताल में तैयार हुआ आइसोलेशन वार्ड एनएचएम के निर्देश पर 10 बेड का वार्ड तैयार ऑक्सीजन प्लांट और जरूरी संसाधनों को किया जा रहा दुरुस्त चतरा : देश के विभिन्न हिस्सों में इन्फ्लूएंजा संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर चतरा सदर अस्पताल में एच1एन1 और एच3एन2 समेत इन्फ्लूएंजा संक्रमण से निपटने के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। हालांकि, झारखंड में अभी तक इन्फ्लूएंजा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। संभावित संक्रमण को देखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल में मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अलग रखने और उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट को भी तैयार किया जा रहा है, ताकि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आइसोलेशन वार्ड को तैयार कर लिया गया है। साथ ही ट्रिपल लेयर मास्क, पीपीई किट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में इन्फ्लूएंजा को लेकर स्थिति सामान्य है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा संक्रमण के संदिग्ध मरीजों की पहचान होने पर उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपचार एवं निगरानी में रखने की तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से भी सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने तथा सर्दी-खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।
0
0
Report

अखिलेश यादव पर तंज: तिलचट्टों के बल पर सत्ता नहीं चलेगी

Noida, Uttar Pradesh:का हो अखिलेश यादव जी, सुने हैं कि आप अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आपके घर में 'तिलचट्टे' आने लगे, वो भी मुंह बांध के। टीवी में तो दिखाता है कि 'लाल' वाला स्प्रे तिलचट्टों को खत्म करने के लिए होता है, यहां तो 'लाल' वाले खुद ही तिलचट्टों से मदद मांग रहा है? बताइए भला। अपने कंसवादी लोडरों पर इतना भी भरोसा नहीं है कि जो अब 'तिलचट्टों' का साथ ले रहे हैं? आपके पिता और चच्चू एतना मेहनत किये! गांव-गांव साइकिल क पैडल मार-मार के समाजवादी पार्टी चलाए, यही दिन देखने के लिए? कि बेटवा एसी में बइठ के तिलचट्टन के भरोसे सरकार बनाएगा? अब पता चल गया कि आप भी रील बाज तिलचट्टन के बल पर राजनीति करने वाले हैं। आप चांदी के चम्मच वाले हैं, विदेशी ताकत और अकूत पैसे के बल पर सत्ता का खेल आपकी पुरानी आदत है। आपके सैफई सिंडिकेट के बच्चे तो विदेश में पढ़ते हैं, लंदन-पेरिस घूमते हैं, मगर यही बिनती है कि अपने गांव-देहात के यादव और गरीब जोलहा-पसमांदा मुस्लिम युवाओं को ऐसी आग में मत झोंकिएगा कि उनका और उनके परिवार का भविष्य तबाह हो जाए। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम,जय महाराजा सुहेलदेव。
0
0
Report

भीनमाल नगर निकाय चुनाव: भाजपा के दो निर्विरोध पार्षद जीते, जश्न

Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : निकाय चुनाव में भाजपा के दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित,वार्ड 10 से मुकेश कुमार और वार्ड 11 से दीपक देवासी निर्विरोध जीते,पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने साफा पहनाकर किया स्वागत,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न,पूर्व विधायक ने जनता का आभार जताकर विकास का भरोसा दिलाया,अन्य वार्डों में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील। भीनमाल भीनमाल नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा के दो उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी के मार्गदर्शन में वार्ड संख्या 10 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार और वार्ड संख्या 11 से दीपक देवासी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचन के बाद विधायक आवास पर दोनों नवनिर्वाचित पार्षदों का पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर कड़ी मेहनत की,जिसके परिणामस्वरूप दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दोनों पार्षदों को बधाई देते हुए भीनमाल की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तथा जनता ने भाजपा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का हरसंभव समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया और आगामी चुनाव में अन्य वार्डों में भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

बोकारो थर्मल में हाइवा टकराए, चालक केबिन में फंसा, जेसीबी से बाहर निकाला गया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल में हाइवा टकराए, चालक केबिन में फंसा, जेसीबी से बाहर निकाला गया बताते चले कि बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पॉन्ड से हजारीबाग छाई लेकर जा रहे हाइवा की टक्कर में एक हाइवा का चालक अपने ही केबिन में दबकर फंस गया। यह घटना बीती रात की है। जानकारी के अनुसार जेडीएनएस कंपनी के हाइवा छाई लेकर हजारीबाग के लिए निकली थी। बोकारो थर्मल और नया बस्ती के बीच हाइवा नंबर पीबी 03 बीआर-2073 ने आगे चल रहे हाइवा जेएच 12 एस-1416 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गजेंद्र यादव उसमें फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर गिरिडीह के सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी मंगाकर उसकी मदद से दबे हुए केबिन को खींचकर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। गजेंद्र यादव एटा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सूचना पाकर स्थानीय थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल चालक को इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि किसी भी हाइवा में उपचालक नहीं है और सभी वाहन ओवरलोड हैं। स्थानीय लोगो ने बोकारो डीटीओ से घटनास्थल पर आकर वाहनों की जांच करने की मांग की है। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर छाई लदे वाहनों की कतार लग गई।
0
0
Report

गिरिडीह में प्रेम-प्रसंग के चलते किशोर हत्या, शव खेत में दफन

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह: इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत सामने आया है। बिहार के जमुई जिले के 16 वर्षीय किशोर मिथुन कुमार की बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पंदखुर गांव में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. शास्त्र मिटाने के लिए आरोपियों ने शव के टुकड़े किए, पहले उसे जलाने की कोशिश की और फिर घर के पीछे खेत में गाड़ दिया. चार दिन बाद कुत्तों ने खोली पोल. चार दिन बाद गुरुवार सुबह जब कुत्तों ने जमीन खोदकर शव का एक पैर बाहर खींच लिया और बदबू फैली, तब इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका, उसके पिता जगदीश दास और मां को हिरासत में ले लिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. मौके पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ सभी आलम, इंस्पेक्टर बमबम कुमार सिंह और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह पहुंचे. सीओ की मौजूदगी में बतौर मजिस्ट्रेट जमीन खुदवाकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वारदात का पता चलते ही आक्रोशित परिजनों ने मौके पर हंगामा किया और मुख्य आरोपी जगदीश दास की पिटाई कर दी. पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपियों को सुरक्षित बाहर निकाला. मृतक के परिजनों के अनुसार जमुई के मोहनपुर निवासी मिथुन का पंदखुर की लड़की से एक साल से संपर्क था. आरोप है कि रविवार को लड़की ने फोन कर मिथुन को अपने घर बुलाया, जिसके बाद वह लापता हो गया. परिजन चार दिन से उसकी तलाश कर रहे थे. गुरुवार को जब वे पंदखुर पहुंचे, तब कटे पैर की बात सामने आई. आशंका है कि घर के भीतर ही धारदार हथियार से किशोर की हत्या की गई. आरोपी के कमरे के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं. हत्या और शव को दफनाने के बाद आरोपी परिवार बेफिक्र होकर घर में ही रह रहा था. तीन-चार दिन बाद शव से दुर्गंध उठने लगी. इसी बीच जंगली जानवरों या कुत्तों ने गड्ढा खोदकर शव का पैर बाहर खींच लिया. सुबह ग्रामीणों की नजर जमीन से बाहर निकले पैर पर पड़ी, जिसके बाद भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. वह पहले दिल्ली में काम करता था और बीते छह महीने से गांव में ही रह रहा था. रविवार शाम वह घर से निकला था. एसडीपीओ बोले - प्रेम-प्रसंग में हत्या. गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का है. शव को काटकर जमीन में दफनाया गया था। लड़की और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार का पता लगाया जा रहा है.
0
0
Report

विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा: बूथ-स्तर से मिशन 2027 की तैयारी तेज

Noida, Uttar Pradesh:विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा—मिशन 2027 की तैयारी एंकर - उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े 5 सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। प्रभारी बनने के बाद तावड़े का यह पहला बड़ा लखनऊ दौरा है। इस दौरान संगठन की जमीनी स्थिति, बूथ मैनेजमेंट और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर मंथन होगा। तावड़े के दौरे को मिशन 2027 के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वी ओ - विनोद तावड़े... बीजेपी के नए यूपी प्रभारी... और अब मिशन 2027 की तैयारी को धार देने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं। पांच सितंबर को राजधानी में उनका पहला बड़ा संगठनात्मक दौरा होगा। खास बात ये है कि इस दौरे में बड़े स्वागत और शक्ति प्रदर्शन के बजाय संगठन की जमीनी स्थिति पर फोकस रहेगा। बूथ स्तर पर पार्टी कितनी मजबूत है, कार्यकर्ता कितने सक्रिय हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को कहां मजबूत करने की जरूरत है—इन तमाम मुद्दों पर मंथन होगा। एंकर - तावड़े के एजेंडे में सबसे अहम मुद्दा बूथ मैनेजमेंट रहने वाला है। बीजेपी की कोशिश है कि हर बूथ की स्थिति की समीक्षा की जाए। बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, पन्ना स्तर की टीम, मतदाताओं से संपर्क और कमजोर बूथों की पहचान पर फोकस किया जाएगा। यानी 2027 के चुनाव की तैयारी लखनऊ के बड़े राजनीतिक मंच से नहीं, बल्कि बूथ स्तर से मजबूत करने की रणनीति पर जोर रहेगा। GFX: तावड़े का बूथ फॉर्मूला बूथ की स्थिति कार्यकर्ताओं की सक्रियता पन्ना स्तर की टीम कमजोर बूथों की पहचान वी ओ - इसके साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी संगठन की भूमिका पर चर्चा होगी। बीजेपी बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़ी गतिविधियों और जमीनी फीडबैक को लेकर सक्रिय है। ऐसे में तावड़े की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों से SIR को लेकर मिली जानकारी और बूथवार स्थिति की समीक्षा भी अहम रहने वाली है। दरअसल 2027 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है। ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना और चुनावी मशीनरी को समय रहते पूरी तरह तैयार करना है। तावड़े को संगठन और चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव है और अब इसी अनुभव का इस्तेमाल यूपी में करने की जिम्मेदारी उनके सामने है। वी ओ - तावड़े का यह दौरा सिर्फ एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति की शुरुआती तस्वीर भी पेश कर सकता है। किन सीटों और बूथों पर पार्टी को ज्यादा मेहनत करनी है, कार्यकर्ताओं को किस तरह सक्रिय करना है और मतदाता संपर्क अभियान को किस दिशा में ले जाना है—इन मुद्दों पर मिलने वाला फीडबैक आगे की रणनीति का आधार बन सकता है।
0
0
Report
Advertisement

सरई थाने ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई; 51 लीटर शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:स singeroली ब्रेकिंग सिंगरौली में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... सरई में 51 लीटर 400 एमएल शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार... किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा... 26 हजार 152 रुपये कीमत की शराब पुलिस ने की जब्त... आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, आबकारी एक्ट में केस दर्ज... सिंगरौली में अवैध शराब पर सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 लीटर 400 एमएल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। सरई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पोखरीटोला में एक किराना दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ज्वाला प्रसाद साहू, पिता समरूलाल साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम पोखरीटोला, थाना सरई, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ज्वाला प्रसाद साहू अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर सरई पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 82 पाव, देशी प्लेन मसाला 101 पाव, गोवा व्हिस्की 17 पाव, लंदन प्राइड 5 पाव तथा लेमाउंट बीयर 29 नग बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 51 लीटर 400 मिलीलीटर और अनुमानित कीमत 26,152 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अप. क्र. 706/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सरई थाने में पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें आबकारी एक्ट, भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं, एससी-एसटी एक्ट, खान एवं खनिज अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर गैत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
0
0
Report

सीतामढ़ी में जमीन विवाद के कारण ठेकेदार पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र के कठौर गांव में 22 कट्ठा जमीन के विवाद में 42 वर्षीय ठेकेदार रंजीत राय पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार चार बदमाशों ने घर के सामने बातचीत कर रहे रंजीत राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में उन्हें पांच गोलियां लगीं, जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा उनका इलाज जारी है और स्थिति गंभीर बनी हुई है ।रंजीत राय पुणे में मकान निर्माण से जुड़ी ठेकेदारी करते हैं और 28 अगस्त को ही गांव लौटे थे। पत्नी ने दूर के दामाद पर साथियों के साथ मिलकर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है सभी बिंदुओं पर जांच जारी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top