209801
उन्नाव में बेटे की जान लेने के बाद मां ने भी दे दी अपनी जान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मलाव गांव का है जहां पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने 5 साल के नाबालिग बेटे की जान ले ली। उसके बाद खुद भी अपनी जान दे दी। पति ने जब कमरा खोला तो बेटे व पत्नी के शव देख शोर मचाया और बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर के जगदीश मंदिर में जन्माष्टमी उत्साह से मनाई गई, भक्तों की कतारें
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जन्माष्टमी का पावन पर्व आज, लेकसिटी में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा जन्माष्टमी का पर्व, जगदीश मंदिर में भक्तों की लगी कतारे, बड़ी संख्या में भक्त कर पहुंच रहे भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने, रात 12:00 बजे कृष्ण जन्म का मनाया जाएगा उत्सव0
0
Report
चतरा नदी में डूबे दो बच्चों में से एक का शव बरामद, तलाश जारी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : नदी में नहाने गए दो बच्चों की शुक्रवार को डूबने से हुई मौत। एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी। बरैनी के घूरनाडीह तड़गू चटनियाँ नदी में मिला शव,। अब तक नहीं हो सकी है उनकी पहचान। सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत की है घटना। नदी में शव मिलने से चारो में फैल गई है सनसनी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस पहुंची घटनास्थल पर। दूसरे की तलाश और शव की पहचान करने में जुटी है पुलिस।0
0
Report
झरिया के बस्ताकोला में लाठी-डंडों से हमला, रौशन सिंह की हालत गंभीर
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के झरिया में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर बस्ताकोला में देखने को मिली। यहां स्विफ्ट कार से पहुंचे 6 से 7 युवकों ने रौशन सिंह नामक एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। हमले में रौशन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लिया। हालांकि, इसके बाद घायल के परिजनों और दूसरे पक्ष के बीच भी मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरें झरिया के बस्ताकोला की हैं... जहां अचानक सड़क पर लाठी-डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार से करीब 6 से 7 युवक बस्ताकोला पहुंचे और वहां मौजूद रौशन सिंह पर अचानक हमला कर दिया। हमले में रौशन गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही झरिया थाना की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य युवक मौके से फरार हो गए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। रौशन सिंह के घायल होने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते बस्ताकोला का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सड़क पर दोनों तरफ से लोगों की भीड़ जुटने के कारण ट्रैफिक भी बाधित हो गया। स्थिति को संभालने में झरिया पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमला करने वाले कुछ युवक खुद को एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा बता रहे थे और कथित तौर पर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर उस परिवार का नाम लेकर बदनाम करने की कोशिश की जाती है। फिलहाल पुलिस इन तमाम दावों की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रौशन सिंह पर हमला क्यों किया गया? हमलावर कौन थे और क्या वाकई इस घटना में किसी प्रभावशाली व्यक्ति या परिवार का कोई कनेक्शन है? इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं, मारपीट की इस पूरी घटना में रौशन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। बाइट -- रंजन सिंह (स्थानीय युवक)0
0
Report
Advertisement
बिहार में तेजस्वी यादव की भूमिका पर भाजपा विधायक की टिप्पणी, मुख्यमंत्री सतर्क निगरानी
Patna, Bihar:पटना सन्नी संजय जाने तेजस्वी यादव को एनआरआई नेता बताया... पूर्व विधायक हरी भूषण ठाकुर ने कहाँ की तेजस्वी जी अब गंभीर राजनीतिक श्रेणी में बिहार में नहीं आते। जब कभी भी बिहार में विपक्ष के नेता की आवश्यकता पड़ती है, उनका जो रोल है सो बिहार की जनता देख रही है। रही बात की चिंता के बारे में, तो आपने देखा होगा कि नेपाल की त्रासदी के दिन बिहार न प्रभावित हो जाए, इसलिए 3:00 बजे सुबह तक माननीय मुख्यमंत्री जी ने सारा मॉनिटरिंग किया है और तटबंध मजबूत हैं。 एक समय बिहार में सवा लाख क्यूसेक पानी कोसी में छोड़ दिया गया था, तो कितनी बड़ी कुसहा में त्रासदी हुई थी। और आज आठ-आठ लाख क्यूसेक पानी कोसी में बह रहा है और कुछ नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री जी पूरे मनोयोग से मॉनिटरिंग कर रहे हैं, दिन-रात हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं, जरूरत पड़ने पर पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं और उन्होंने कहा है कि जो बाढ़ पीड़ित हैं, उनका बिहार के खजाने पर पहला हक है। इसलिए तेजस्वी जी चिंता न...0
0
Report
हजारीबाग: संकीर्ण पुलिया के पास कोयला लदा ट्रक पलटा, तेल रिसाव से सुरक्षा की चिंताएं
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में कोयला लदा एलपी ट्रक बेला सोती की संकीर्ण पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना दारू थाना भवन से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने अथवा जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कोयला लदा ट्रक बेला सोती की संकीर्ण पुलिया के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें लदा कोयला भी प्रभावित हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक से लगातार तेल का रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर संभावित खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दारू थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही दुर्घटनाGrast-… [अवरोध], दुर्घटना के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।0
0
Report
MP में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए
Bhopal, Madhya Pradesh:बिहार? नहीं; भोपाल: मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। छतरपुर, पन्ना, सतना और नर्मदा किनारे जलभराव की स्थिति है, नर्मदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुँच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश के मद्देनजर सभी कलेक्टरों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने और आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश भी दिए। आज शाम भारी बारिश की चेतावनी और कल उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी वर्षा के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश हुए। राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए, इसकी भी उन्होंने बात कही।0
0
Report
Advertisement
नवी मुम्बई की निजी स्कूल बस में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म; चालक गिरफ्तार
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील कामोठे परिसरात एका खासगी शाळेच्या बसमध्ये साडे तीन वर्षांच्या चिमुकलीचे लैंगिक शोषण केल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आलाय. या प्रकरणी कामोठे पोलिसांनी आरोपी बसचालक 이स्को यादव याला अटक केलेय. आरोपीने कामोठे येथील बालवाडी आणि प्राथमिक शाळेतील विद्यार्थ्यांना घरी सोडण्यासाठी बसमधून प्रवास सुरू केला. विद्यार्थ्यांना त्यांच्या घरी सोडल्या़नंतर बसमध्ये संबंधित तीन वर्षांची चिमुकली एकटी राहिली असल्याचा फायदा घेत आरोपीने चिमुकलीचे लैंगिक शोषण केले. घरी पोहोचल्यानंतर चिमुकलीने पोटदुखीची तक्रार केल्यावर तिची विचारपूस केली असता चिमुकलीने बसमधील चालकाने तिच्यासोबत चुकीचे कृत्य केल्याचे सांगितले कुटुंबियांना सांगितले. सदर प्रकरणाची माहिती शाळेला देत बस चालकविरोधात तक्रार दाखल करण्यात आली. चिमुकलीची वैद्यकीय तपासणी करण्यात आली असून, त्यामध्ये लैंगिक अत्याचाराची पुष्टी झाल्याचे पोलिसांकडून सांगण्यात आले असून याप्रकरणी कामोठे पोलिसांनी आरोपीविरोधात 12 वर्षांखालील मुलीवरील बलात्कारासंदर्भातील भारतीय न्याय संहिताेतील कलमांसह पॉक्सो कायद्यानुसार गुन्हा दाखल केलाय. आरोपीला पनवेल न्यायालयात हजर करण्यात केले असता न्यायालयाने आरोपीला शनिवारपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे.0
0
Report
बांसवाड़ा के कुशलगढ़ थाना ने गोवंश तस्करी के खिलाफ तीन पिकअप से 15 गोवंश मुक्त कराए
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने देर रात गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहन में भरे 15 गोवंश को मुक्त करवाया. जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे गौ रक्षकों ने संदिग्ध रूप से जा रहे तीन वाहनों को पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप का पीछा कर उसे रोका गया. तलाशी लेने पर पिकअप में बड़ी संख्या में गोवंश भरे मिले. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही पिकअप में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है. मुक्त करवाए गए गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. कुशलगढ़ थाना पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कार्रवाई कुशलगढ़ सीआई प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में की गई. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ वाहनों और गोवंश के संबंध में जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र: 10 माह बाद 5 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 255 किलो 245 ग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में करीब 10 माह से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीवनलाल पिता कंवरलाल मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी अचलपुरा थाना छोटीसादड़ी के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जलोदा जागीर थानाधिकारी देवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर 2025 को तत्कालीन थानाधिकारी मांगीलाल उप निरीक्षक पुलिस टीम के साथ गश्त और नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान सुनिल पिता रामलाल मेघवाल निवासी चांदोली के कब्जे से एक टीयूवी-300 और एक ईको वैन में 255 किलो 245 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था। मामले में सुनिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि जीवनलाल मीणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में जलोदा जागीर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फरार जीवनलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार करीब 10 माह बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।0
0
Report
Advertisement
255 किलोग्राम डोडाचूरा तस्करी: 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 255 किलो 245 ग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में करीब 10 माह से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीवनलाल मीणा निवासी अचलपुरा पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जलोदा जागीर थाना प्रभारी देवी सिंह ने बताया की मामला 26 नवंबर 2025 का है। तत्कालीन थाना प्रभारी मांगीलाल उपनिरीक्षक पुलिस जाप्ते के साथ गश्त और नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान सुनिल मेघवाल निवासी चांदोली के कब्जे से एक टीयूवी 300 और एक ईको वैन बरामद की गई। दोनों वाहनों से पुलिस ने कुल 255 किलो 245 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान सुनिल को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि जीवनलाल मीणा मौके से फरार हो गया था। इस मामले में जलोदा जागीर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखी। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर जीवनलाल मीणा को टॉप-10 वांछित आरोपियों की सूची में शामिल किया गया और उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान आरोपी की तलाश करते हुए आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीवनलाल पिता कंवरलाल मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी अचलपुरा, थाना छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
नई नामों की सूची: नितिन, नबिन, Tarun Chugh, Harsh Malhotra और Shikha Rai
Noida, Uttar Pradesh:Nitin nabin Tarun chugh Harsh Malhotra Shikha Rai0
0
Report
महराजगंज में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस: कोर्ट आदेश पर मुनादी के साथ कार्रवाई
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के धमउर में फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की के लिए नोटिस की चस्पा। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई। शीतलापुर चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त फैजान अंसारी पुत्र इस्लाम उर्फ इशा निवासी धमऊर थाना निचलौल जनपद महाराजगंज के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में अपनी टीम के साथ अभियुक्त के घर पहुंचे। उन्होंने कोर्ट से जारी नोटिस की कॉपी आरोपी के घर पर चस्पा की। इस सबंध में चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत फरार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई है।0
0
Report
Advertisement
महिला लक्षित वंदन योजना में धांधली: 5925 नाम हटे, 5.8 लाख रिकवर
Jagdalpur, Chhattisgarh:साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का गलत तरीके से फायदा उठाने का मामला जिले में सामने आया है, योजना के तहत राज्य सरकार महिला हितग्राहियों को हर महीने एक हजार रुपए डीबीटी के जरिए बैंक खातों में देती है, महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच के बाद जिले में 5925 महिला हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए हैं। इनमें 2 हजार ऐसे हितग्राहפי है जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज़ गड़बड़ पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं। विभाग का कहना है कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी देर से मिलने के कारण राशि जारी हो गई थी, जिसे अब रिकवरी किया जा रहा है। मृतक हितग्राहियों को सूची से हटाया गया है जबकि अपात्र हितग्राहियों को होल्ड में डाल दिया गया है इनसे अब तक 5 लाख 80 हजार 800 रुपए की रिकवरी भी की गई है, वहीं जिले में अब तक 5600 हितग्राहियों ने अपना ekyc भी नहीं कराया है ऐसे में इन हितग्राहियों के नाम भी सूची से काटे जा सकते है विभाग ने ekyc नहीं कराने वाले हितग्राहियों का वैरीफिकेशन तेज कर दिया है, बता दें कि योजना शुरू होने के पहले महीने में जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी। बाइट मनोज सिन्हा महिला बाल विकास अधिकारी。0
0
Report
अनूपपुर में हिट-एंड-रन: 10 वर्षीय बालक की मौत, पिकअप फरार
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर हिट एंड रन का मामला आया सामने जहां पिकअप वाहन ने 10 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार मौके से हुआ फरार घटना स्थल पर ही 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही हुई मौत पुष्पराजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटना लांघाटोला में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने 10 वर्षीय बालक को ठोकर मार ठोकर मारकर वाहन मौके से फरार हो गया है, घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया सूचना पर पुष्पराजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी。0
0
Report
हाँथी सड़क पर आ गया, हाईवे पर जाम, वन कर्मियों ने खदेड़ा
Almora, Uttarakhand:चिमटाखाल में हाईवे पर करीब एक घंटे डटा रहा हाथी, कार को किया क्षतिग्रस्त कार चालक ने खिड़की से कूदकर बचाई जान वाहनों की लगी कतार, राहगीरों में मची दहशत वन कर्मियों ने हवाई फायर कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा सल्ट/मौलेखाल। रामनगर-मरचूला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 पर चिमटाखाल के पास गुरुवार रात हाथी के सड़क पर आ जाने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान हाथी ने एक वेगनआर कार को पटक-पटककर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के हमले से बचने के लिए चालक ने कार की खिड़की से कूदकर जान बचाई। हाथी के सड़क पर मौजूद रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों में दहशत बनी रही。 जानकारी के अनुसार हरीश बोरा अपनी वेगनआर कार संख्या UA04B8022 से रामनगर से घर का सामान लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। चिमटाखाल पार करने के बाद एक मोड़ पर अचानक हाथी कार के सामने आ गया। हाथी ने कार की ओर सूंड बढ़ाकर हरीश पर हमला करने का प्रयास किया। खतरा भांपकर हरीश दूसरी ओर की खिड़की से कूद गए और करीब 50 मीटर दूर जाकर खड़े हो गए。 अंधेरा होने के कारण हरीश कार को पीछे नहीं कर सके। इसके बाद हाथी ने कार में रखा आटा, दाल, दही समेत अन्य खाद्य सामग्री खा-पी डाली और वाहन को पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। हरीश कुछ दूरी पर खड़े होकर बेबसी से पूरा घटनाक्रम देखते रहे। उनका मोबाइल भी कार में छूट गया था, जिस कारण वह तत्काल घटना की सूचना किसी को नहीं दे सके。 इधर, कुछ देर बाद दोनों ओर से वाहनों के पहुंचने पर हाईवे पर जाम लग गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से मरचूला पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात नरेंद्र सिंह और वीरेंद्र कुमार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल चिमटाखाल स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व की चौकी को सूचना दी。 सूचना मिलते ही मंदाल रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रमोद सती, वन आरक्षी गोधन सिंह, वन आरक्षी जयदीप भदूला और दीपक कपिल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वन कर्मियों ने चार राउंड हवाई फायर किए, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया。 हाथी के सड़क से हटने के बाद करीब एक घंटे से जाम में फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। बाद में हरीश बोरा क्षतिग्रस्त कार को लेकर मरचूला पहुंचे。 घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने रात में हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई गई है.0
0
Report
Advertisement
