209801
उन्नाव में धान रोपाई से लौटती महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बंगला गांव के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने पैदल जा रही पांच महिलाओं को टक्कर मार दी। ये महिलाएं धान रोपाई से घर लौट रही थीं। हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन को कानपुर रेफर किया गया। सभी महिलाएं माखी थानाक्षेत्र के पावा गांव की रहने वाली थीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने,मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने, मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या, मां पारो ने डेढ़ वर्षीय बेटे ऋतिक की गला दबाकर ली जान, महिला का मानसिक संतुलन बताया जा रहा खराब, चल रहा था इलाज, महिला के है चार बच्चे, मृतक ऋतिक था सबसे छोटा बेटा, सूचना पर सीओ राजीव शर्मा समेत पुलिस ठीक मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव की घटना।0
0
Report
समाजसेवी अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा में शामिल हुए सलमान खान के करीबी मित्र शेरा
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)।शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के चौथे दिन मंगलवार को यात्रा महाराजनगर से शुरू होकर भिटमनी, सलेमपुर, कबीलाबाद, जोगीपुर, कोटरा और गणेशपुर होते हुए कंकड़कुई पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी मित्र एवं उनके निजी सुरक्षा दल के प्रमुख गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के शामिल होने से खास आकर्षण रहा। शेरा के आने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने युवाओं से देशहित में कार्य करने, राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। पदयात्रा का विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। अरिंजय चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, फिल्म निर्देशक निशांत कौशिक, अशोक बाजपेयी, अरुण नाथ सिंह, मोहित जायसवाल, विजय अवस्थी, अश्वनी त्रिपाठी, रामसेवक बाजपेयी, शिवकुमार कठेरिया, आयुष नाथ सिंह, धैर्य गुप्ता, तुषार शर्मा, पारस शुक्ला, ऋषि वर्मा, विभव अवस्थी सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
X पर वायरल हुआ जापानी इरेज़ुमी कला का वीडियो; हाथ-पोके टैटू दिखाते लोग
Noida, Uttar Pradesh:Video showcasing Japanese irezumi art goes viral on X. A room is full of people with traditional hand-poked Japanese tattoos featuring intricate designs of dragons, flowers, and folkloric scenes0
0
Report
Advertisement
सीवान में अज्ञात युवक की हत्या की आशंका; शव गड्ढे से मिला
Siwan, Bihar:सीवान में एक अज्ञात युवक का शव सड़क के किनारे गढ़े से मिला है। जिससे इलाके मे सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया गया है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। घटना बडहरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के पास की है।बताया जा रहा है की सदरपुर गांव के पुल के समीप एक दुकान है। जहा एक महिला दुकान पर बैठी थी। तभी किसी अज्ञात वाहन से शव को सदरपुर गांव जाने वाली रास्ते में पुल के समीप गड्ढे में फेंककर भाग गए। वहां मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो घटना स्थल पर ग्रामीण पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दिया। युवक के पास से कोई पहचान नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।वहीं पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी हुई है।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक ली
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली उच्च स्तरीय बैठक कानून व्यवस्था के हालात की सीएम ने की समीक्षा सीएम ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश त्योहारी सीजन में पूरी सतर्कता एवं सक्रियता से करें कार्य, वांछित अपराधियों के विरुद्ध करें निरंतर कार्यवाही, मादक पदार्थों एवं सायबर अपराध सहित महिला अपराधों पर लगायें प्रभावी अंकुश बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, भास्कर ए. सावंत सहित पुलिस उच्च अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक एवं जिलों के पुलिस अधीक्षक जुड़े वीसी से0
0
Report
सकराई में करंट लगने से युवक की मौत; पोस्टमार्टम कल होगा
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- मंगलवार शाम को शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले ग्राम सकराई में एक 40 वर्षीय युवक को करंट लग गया, जिसको परिजन निजी कार से रात्रि में जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे, जहाँ जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। मजदूरी कर घर लौटा था युवक परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपीकिशन (40) मालवीय पिता गौदा जी निवासी सकराई मजदूरी करके शाम के समय अपने घर लौटा था और अचानक से घर की लाइट बंद हो गई। बंद पड़ी लाइट को युवक सुधार रहा था,इस दौरान करंट का तार युवक के ऊपर गिर गया। हादसे के दौरान युवक के उसकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घर में चिल्ला चोट का शोर सुनकर घर के आसपास रहने वाले लोगों भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी मामले में जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर गौरव पाटीदार ने बताया शाजापुर जिले के सकराई निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे यहां पर मृत अवस्था में लेकर पहुंचे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद कल होगा पोस्टमार्टम अस्पताल प्रशासन के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कल कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल मृतक युवक का जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में दीवाली के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने भारी छापा, हजारों किलो सामग्री जब्त
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी लगातार जारी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक हजारों किलो खाद्य सामग्री जब्त और नष्ट की गई है। Car rays के दौरान महाराजगंज में 748 किलो सोयाबीन रिफाइंड तेल, सलोन में 632 किलो तेल, अमावा में 163 किलो नमकीन और 837 पैकेट पान मसाला जब्त किया गया। वहीं जगतपुर में 179 किलो जीरा और 665 किलो मटर दाल भी सीज की गई। इसके अलावा मिलावटी खोया और मिठाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऊंचाहार में 150 किलो नकली खोया नष्ट किया गया, जबकि 3064 किलो खोया जब्त किया गया। अलग-अलग स्थानों से खोया, पनीर और मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थ नष्ट भी कराए गए। विभाग की टीमों ने मिठाई की दुकानों से भी कई नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। सहायक आयुक्त मानिक चन्द्र सिंह के मुताबिक, फिलहाल विभाग का विशेष फोकस दूसरे जनपदों से आने वाले नकली खाद्य पदार्थों पर है और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
पुरानी भिलाई थाने से 'न्यायश्रुति' ऐप द्वारा दिव्यांग साक्षी की कराई गई ऑनलाइन पेशी सुगम हुआ न्याय
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस CCTNS 2.0 और 'न्यायश्रुति' ऐप के माध्यम से न्यायालयीन प्रक्रिया को लगातार सुगम बना रही है। इसी क्रम में थाना पुरानी भिलाई द्वारा आबकारी एक्ट के एक मामले में चलने-फिरने में असमर्थ साक्षी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेशी कराई गई। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे साक्षी को शारीरिक कष्ट और अनावश्यक आवागमन के बिना थाने से ही गवाही देने की सुविधा मिली। दुर्ग पुलिस जिले के सभी थानों में डिजिटल सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर त्वरित न्याय में सहयोग दे रही है। Tech-Driven Justice: Durg Police Facilitate Online Court Appearance for Divyang Witness via 'Nyayshruti' App0
0
Report
गाजियाबाद में दिवाली के मद्देनजर अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में दिवाली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुरादनगर और भोजपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो क्विंटल पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया है। मुरादनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा रोड स्थित गांधी कॉलोनी निवासी गौरव सैनी (38) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच प्लास्टिक के कट्टों में देशी सुतली बम, पॉप-पॉप पटाखे, स्पार्कलर और 20 प्लास्टिक की गन बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह त्योहारों पर मुनाफा कमाने के लिए चोरी-छिपे पटाखे बेचने की तैयारी कर रहा था। वहीं, भोजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों मोहित कुमार, पंकज कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 26 गत्ते के कार्टून में रखे करीब दो क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दिवाली बाजार में इन्हें बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
खतरे की चेतावनी: अवैध शराब-मादक पदार्थों के कारोबार पर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन हरदा जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने गांव-गांव में अवैध शराब, एमडी ड्रग्स और गांजे की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए डिप्टी कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में उनके परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है。 जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर गंभीर चिंता जताई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिले के गांव-गांव में अवैध शराब, एमडी ड्रग्स, गांजा, अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। यहां तक कि स्कूलों के आसपास संचालित चाय-पान की दुकानों पर भी एमडी ड्रग्स बेचे जाने का आरोप लगाया गया。 कांग्रेस का कहना है कि नशे के इस अवैध कारोबार के कारण युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आ रही है और कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रशासन छोटे स्तर के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रहा है, जबकि बड़े तस्करों और माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने देवास जिले के सागर और बालाघाट सहित अन्य स्थानों पर जहरीली शराब से हुई मौतों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि अवैध शराब के कारोबार पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं。 वहीं, कांग्रेस ने खातेगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ टीआई दिलीप पुरी की हत्या का मामला भी प्रमुखता से उठाया। पार्टी ने मांग की कि दिवंगत टीआई के परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इसके अलावा पूरे हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि मामले से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका सामने आ सके। कांग्रेस ने फास्ट ट्रैक न्यायालय में सुनवाई कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की भी मांग की। मोहन साईं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ RK दोगने विधायक हरदा कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और टीआई दिलीप पुरी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है。0
0
Report
मंडला: नारायणगंज के पास NH 30 पर दो ट्रकों की भिड़ंत, स्कॉर्पियो चपेट में
Mandla, Madhya Pradesh:नारायणगंज के पास भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चपेट में आई स्कॉर्पियो मंडला। टिकरिया थाना, एनएच 30 पर नारायणगंज के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक स्कॉर्पियो वाहन भी टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक वाहन का चालक स्टीयरिंग में फंस गया है, चालक को निकालने प्रयास किये जा रहे है । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे। पुलिस व बचाव दल भी पहुंच रहे हैं ।दुर्घटना के बाद एनएच में जाम लगा है । फिलहाल घायलों की संख्या और जनहानि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
जवाहर सिंह बेढम ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, सरकार के जवाबों की माँग
Jaipur, Rajasthan:BabulalDhayal गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना ’मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तथ्यों के साथ दिखाया आईना, सच्चाई सामने आते ही बौखला गए पूर्व मुख्यमंत्री’ ’गहलोत बताए- बड़ा काटेचा गांव की 37 खनन लीज में 16 उनके रिश्तेदारों को कैसे मिलीं?’ ’अपने ओएसडी, निजी सुरक्षाकर्मी और आरपीएससी सदस्य से जुड़े सवालों का भी दें जवाब’ ’अपने कुशासनकाल के लिए जनता से माफी मांगे अशोक गहलोत’0
0
Report
Advertisement
कोकराझार में घुसी बाघिन सुरक्षित रेस्क्यू, सेना-SSB के संयुक्त अभियान से खतरा टला
Guwahati, Assam:कोकराझार में घुसी रॉयल बंगाल टाइग्रेस सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग और 31वीं वाहिनी SSB के संयुक्त अभियान से टला बड़ा खतरा कोकराझार: पश्चिम बंगाल के जंगलों से भटककर असम के कोकराझार जिले में दाखिल हुई एक मादा रॉयल बंगाल टाइगर (बाघिन) को वन विभाग और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से आज शाम सुरक्षित पकड़ लिया गया। बाघिन की मौजूदगी से पिछले कई दिनों से पूरे जिले और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसके रेस्क्यू के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बाघिन पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती वन क्षेत्र से रास्ता भटककर कोकराझार जिले की सीमा में प्रवेश कर गई थी। घनी आबादी और खेतों के निकट वन्यजीव के मूवमेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी。 स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोकराझार वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस सघन तलाशी और बचाव अभियान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 31वीं वाहिनी और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने अहम भूमिका निभाई। कई घंटों तक चले संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा घेरा तैयार कर आज शाम बाघिन को सुरक्षित रूप से ट्रैंक्विलाइज़ (बेहोश) कर रेस्क्यू कर लिया गया。0
0
Report
इटारसी गैस सिलेंडर विस्फोट: युवक की हालत गंभीर, जाँच जारी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- इटारसी में घर पर खाना बना रहे एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। नाला मोहल्ला के भगत सिंह नगर में छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि युवक अनिकेत के एक हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया,जबकि दूसरा हाथ,पेट और एक पैर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वीओ01- जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इटारसी के नाला मोहल्ला स्थित भगत सिंह नगर में हुआ। घटना के समय अनिकेत घर में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे। अनिकेत छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके में उसके एक हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे हाथ, पेट और पैर में भी गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अनिकेत के भाई सौरभ के अनुसार, हादसे के वक्त घर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वीओ02- घटना को लेकर इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोट से जुड़े साक्ष्य जुटाएंगे। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका छोटे गैस सिलेंडर से हुआ या किसी अन्य वस्तु के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बाइट (A1) - डॉ. अचलेश्वर दयाल ( चिकित्सक, इटारसी ) बाइट (A2)- सौरभ पांडे ( थाना प्रभारी इटारसी )0
0
Report
हरदा में रेड सैंड बोआ तस्करी: वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:दो मुंहे सांप की तस्करी का मामला, वन विभाग ने 1 आरोपी को पकड़ा वन्यजीवों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में हरदा में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित वन्यजीव रेड सैंड बोआ यानी दो मुंहे सांप के साथ 1 आरोपी को पकड़ा है। टीम ने आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हरदा का है, जहाँ वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्थानीय आईटीआई के पास दो मुंहे सांप की तस्करी की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और चंदन पिता चंदू को रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप के साथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि रेड सैंड बोआ को अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी के बाजार में 2 करोड़ कीमत पर बेचे जाने की खबरें सामने आती रही हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सांप कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाने की तैयारी थी।0
0
Report
Advertisement
