209801
उन्नाव में ईट लदे ट्रैक्टर के पलटने से गई चालक की जान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के फतेहपुर चौरसी थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। कानपुर के घाटमपुर निवासी सर्वेश कुमार (32) ईट लादकर जा रहा था जब शिवराजपुर मोड़ के पास उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची में गणेश पूजा का उमड़ा श्रद्धा-उत्साह, पंडालों में भीड़
Ranchi, Jharkhand:गणेश पूजा को लेकर राजधानी रांची में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर के अलग-अलग इलाकों में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। सुबह से ही गणेश मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति की कामना कर रहे हैं। पूजा पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, वहीं कई इलाकों में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। गणेशोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
UCC पर इमरान मसूद का बयान: हिंदू-मुस्लिम एकता की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:इमरान मसूद का बयान UCC पर हिंदू सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: UCC पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद "....अब हिंदू-मुस्लिम वाली नफ़रत नहीं चलेगी। आपका एजेंडा अब खत्म हो चुका है। आप इसे जितना फैलाना चाहते थे, उतना फैला चुके हैं—आप यहां से 25 करोड़ मुसलमानों को बाहर नहीं निकाल सकते।"0
0
Report
मुरैना में पैसे के विवाद के बाद गोलीबारी: चार घायल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, लाठी डंडों से मारपीट कर जमकर की फायरिंग, घटना से पहले गोहद चौराहे पर दोनों पक्षों में हुई थी पंचायत, पंचायत में नहीं निपटा मामला तो गिरगांव ग्वालियर से आए हथियारबंद युवकों ने बराहवाली गांव पहुंचकर जमकर की फायरिंग, फायरिंग का वीडियो आया सामने, घटना में दो लोग हुए घायल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, फरियादियों के आधार पर पुलिस ने करीब चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, रिठौरा थाना क्षेत्र के बराहवली गांव की घटना,,0
0
Report
Advertisement
खंडवा पुलिस ने सरपंच पति के कत्ल का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने सरपंच पति के कत्ल का किया खुलासा, आपसी रंजिश में की गई थी हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो अब भी फरार खंडवा के बोरखेड़ा गाँव में सरपंच पति रूमसिंग के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार है। हत्या जंगल में अतिक्रमण करने के बारे में वन विभाग को मुखबिरी करने और पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी वो ओ, दो दिन पहले पिपलोद थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा खुर्द गांव की सरपंच के पति रूम सिंह की हत्या कर दी गई थी। रूम सिंह जब ग्राम पंचायत से अपने गांव जा रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर कई बार किए थे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक, वन अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों के मकान तोड़े गए थे। आरोपियों को शक था कि इन मकानों को तुड़वाने की कार्रवाई के पीछे मृतक रूमसिंग का हाथ था। इसी रंजिश के चलते हत्या किये जाने की आशंका पुलिस ने जताई है पुलिस ने हत्या के मामले में साहदर उर्फ सरदार, दिनेश और अनिल को गिरफ्तार किया है। वहीं छतर सिंह और सुरमल अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिन्हें तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है0
0
Report
₹6,000 से रोजगार सृष्टि तक: किसान Hamidullah की प्रेरक सफलता
Anantnag, From earning just ₹6,000 a month to becoming a job creator, the inspiring journey of a progressive farmer Hamidullah Khanday from , Verinag, is a powerful example of how determination, proper guidance and government support can transform lives. With sustained efforts by the Central Silk Board, Ministry of Textiles, Government of India, in collaboration with the Department of Fisheries, Jammu & Kashmir, the initiative has been encouraging educated unemployed youth and farmers to explore self-employment and build sustainable livelihoods. The farmer, who once struggled to earn a modest monthly income of ₹6,000, gradually transformed his livelihood through hard work, departmental guidance and support available under government schemes. Over time, he expanded his activities and turned his small-scale effort into a sustainable source of income. Today, the same individual is not only earning a livelihood for himself but is also providing employment to three workers, each receiving a monthly salary of ₹12,000. His journey from being a job seeker to becoming a job creator demonstrates the immense potential of self-employment, particularly in rural areas where local opportunities can make a meaningful difference. The “Mera Resham, Mera Abhiman” initiative seeks to encourage farmers and unemployed youth to take up sericulture, become self-reliant and contribute to employment generation in rural communities. The success story from Polia carries an important message for other young people: employment opportunities are not always found—they can also be created through hard work, innovation, proper guidance and determination. What began with an income of ₹6,000 a month has now grown into an enterprise supporting three workers and their families, making the farmer’s journey a compelling example of self-reliance, entrepreneurship and grassroots transformation.0
0
Report
जमशेदपुर मानगो में SIR कर्मी बनकर महिला से सोना लूट, 4 गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में SIR कर्मी बनकर महिला को बंधक बनाने और मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया गया है। दरअसल, 31 अगस्त को मानगो के रोड नंबर-15 स्थित श्रीकृष्ण उद्यान कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर ई/5 में अपराधी खुद को SIR कर्मी बताकर दाखिल हुए थे। फ्लैट में रहने वाली महिला लिलावती अम्मा को आरोपियों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए सोने के आभूषण लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर निवासी राकेश बहादुर उर्फ राकू, बारीडीह बस्ती निवासी अभिषेक कुमार दास, जुगसलाई निवासी तबस्सुम खातून और मानगो निवासी समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए आभूषणों को गलाने के बाद तैयार किया गया चपटा गोलाकार रूप का करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, राकेश बहादुर के खिलाफ बागबेड़ा और जुगसलाई थानों में लूट, डकैती की तैयारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं समरेश पॉल के खिलाफ परसुडीह थाना में लूट और जीआर केस दर्ज है। अभिषेक कुमार दास के खिलाफ भी सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।0
0
Report
Advertisement
ECI के निर्देश से रांची में स्पेशल रिवीजन, दावे-आपत्ति 5 अगस्त से 15 सितंबर तक
Ranchi, Jharkhand:स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के तहत कार्य जारी। भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में रांची जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया चल रही है और उसके अंतर्गत ही 5 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक दावा आपत्ति का कार्य चल रहा है ।जिसके तहत फॉर्म सिक्स और 7 ज्यादा से ज्यादा लिया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदाता का नाम जोड़ना है या फिर मोडिफिकेशन की जरूरत है वह काम चल रहा है 15 सितंबर आखिरी तारीख है। वही 5 अगस्त से जो अनमार्क्ड वॉटर थे और जो विसंगतियां हैं उसका भी निष्पादन के लिए आर ओ के द्वारा नोटिस इशू कर सुनवाई चल रहा है सितंबर के बाद भी चलेगी क्योंकि उसका शेड्यूल 14 अक्टूबर तक है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए निर्देश का सभी पालन करें।0
0
Report
मंत्री कुमार सोनू के हार्ट अटैक से मौत के बाद युवाओं में स्वास्थ्य चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार के मंत्री कुमार सोनू सुदीव्य कुमार सोनू की हार्ट अटैक से हुई मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ डॉक्टर सीने में दर्द को इग्नोर ना करने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों से खास कर युवाओं को गलत खानपान और स्ट्रेस न लेने की भी अपील की जा रही मामले की जानकारी देते हुए रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि यंगस्टर्स में हार्ट डिजीज की संभावनाएं काफी ज्यादा हो गई है। स्मोकिंग स्ट्रेस लेवल और डायबिटीज इसके प्रमुख कारण है। डॉक्टर ने लोगों को खासकर युवाओं को ताकत करते हुए कहा कि देर रात तक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल कम या पढ़ाई का दबाव और अनियमित दिनचर्या के कारण पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है इसके साथ फास्ट फूड अत्यधिक तालाब होना और वसायुक्त भोजन अधिक नमक चीनी का सेवन तथा व्यायाम की कमी हृदय पर असर डाल रही है। वहीं डॉ मुकेश अग्रवाल ने कहां की लोग दिल की बीमारी से डरते तो हैं लेकिन इसे एक्सेप्ट नहीं करते हैं। सीने में दर्द को वह गैस की दिक्कत समझने लगते हैं और खुद से दवाइयां ले लेते हैं। लेकिन अगर पूरे सीने में दर्द है और दर्द कंधे में जा रहा है ,पसीना आ रहा है ,चक्कर आ रहा है सांस फूल रहा है तो यह हार्ट अटैक के सिम्टम्स है इसे इग्नोर ना करें। हार्ट अटैक में हर मिनट का महत्व है और गोल्डन आवर 4 घंटे का होता है।0
0
Report
लखनऊ में CM योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस की बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "नमस्कार भाइयों और बहनों आप सभी को गणेश चतुर्थी हरतालिका तीज और हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई। भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाएं दूर करें तथा सुख समृद्धि और सफलता प्रदान करें। माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से प्रत्येक परिवार में प्रेम सौहार्द और खुशहाली बनी रहे। हिंदी हमारी संस्कृति हमारे संस्कार और हमारी राष्ट्रीय चेतना की सख्त अभिव्यक्त है। आइए आज हम हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने और इसे नई पीढ़ी तक गौरव के साथ पहुंचाने का संकल्प लें."0
0
Report
मोहम्मद कैफ पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:एएफआईआर की कॉपी मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर गंभीर आरोप, रेप का मुकदमा दर्ज लखनऊ की एक महिला ने मोहम्मद कैफ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया महिला का दावा—शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए आरोप है कि बाद में मोहम्मद कैफ ने शादी से इनकार कर दिया महिला के मुताबिक दोनों की पहचान सोशल मीडिया/Instagram के जरिए हुई थी महिला ने पुलिस से FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की शिकायत के बाद DCP East के निर्देश पर ACP विभूतिखंड मामले की जांच कर रहे है महिला के बयान भी दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है महिला ने यह भी दावा किया कि कैफ के शादी के भरोसे के बाद उसने दिल्ली की एयरलाइन कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी।0
0
Report
आयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष NRIPENDRA MISRA परिसर पहुंचे, दूसरे दिन बैठक
Noida, Uttar Pradesh:आयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष NRIPENDRA MISRA परिसर पहुंचे, दूसरे दिन बैठक0
0
Report
Advertisement
जयपुर में स्थानीय निकाय चुनाव 2026: मतगणना शुरू, परिणाम जल्द
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): RAJASTHAN LOCAL BODY ELECTION RESULTS 2026 / VOTE COUNTING BEGUN/ COUNTING UNDERWAY AT JAIPUR'S BHAWANI NIKETAN COLLEGE/ VISUAL0
0
Report
बोकारो में 6 चोरों ने तीन घरों में चोरी कर नगद-जेवर ले भागे
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 6 चोरों ने चीरा चास थाना क्षेत्र के नवीन कॉपरेटिव में मचाया तांडव। CCTV में कैद हुई तस्वीर। जांच में जुटी पुलिस। पुलिस इंस्पेक्टर समेत तीन घरों को बनाया निशाना। दो घरों पर मौजूद थे गृहस्वामी, इंस्पेक्टर की पत्नी मायके में थी। आप CCTV में देख सकते है कि किस तरह से चोर घरवाला अंदर प्रवेश कर रहा है। घर के गृहस्वामी ने कहा कि बाकी दो घरों में ज्यादा سامان नहीं ले जाया जा सका लेकिन एक घर से 30 हजार नगद और जेवर चोर लेकर भाग गया। सभी नकाबपोश और हॉफ पेंट में थे। इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद देवघर जिले के जसीडीह स्टेशन स्थित राजकीय रेल थाना के प्रभारी हैं और वही ड्यूटी पर हैं, वही पत्नी मायके गई हुई थी और घर खाली था। पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
हाथरस गेट इलाके में जेसीबी से 11 वर्षीय नेहा की मौत, चालक फरार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के आदर्श नगर जोगीपुरा में नगर पालिका की जेसीबी की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची नेहा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदर्श नगर जोगीपुरा की गली नंबर दो निवासी बबलू की 11 वर्षीय बेटी नेहा गली से होकर जा रही थी। इसी दौरान नगर पालिका की जेसीबी वहां से गुजर रही थी। बताया गया कि सभासद की सूचना पर जेसीबी एक मृत गाय को दफनाने गई थी और वापस लौट रही थी। जेसीबी का पंजा चलाने का आरोप है कि इसी दौरान चालक ने जेसीबी का पंजा चला दिया और नेहा उसकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची के सिर और छाती पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्ची की मौत से नाराज लोगों ने जेसीबी को वहीं रोक लिया और हंगामा शुरू हो गया। चालक के मौके से फरार होने की बात बताई जा रही है। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 11 वर्षीय नेहा की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब हादसे के पूरे घटनाक्रम और जेसीबी चालक की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
