Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao208010

उन्नाव में रंगों के साथ धूमधाम से मनी होली

Mar 14, 2025 09:20:06
Kanpur, Uttar Pradesh

उन्नाव में होली के पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। इस त्योहार को लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं और खुशियों के रंग में सराबोर हो जाते हैं। होली के मौके पर डीजे की धुन पर लोग जमकर झूमे। खासकर "रंग बरसे" जैसे गानों पर सुबह से ही लोग नाचते-गाते नजर आए और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSanjay Prakash
Feb 26, 2026 09:40:11
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी दिव्यांग विकास संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन दिव्यांगजनों की प्रमुख मांगों को लेकर उठाई आवाज बून्दी - दिव्यांग विकास संगठन राजस्थान, बूंदी द्वारा दिव्यांगजनों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में दिव्यांगजनों की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सात प्रमुख मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर के नाम संबोधित किया गया है। संगठन के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, अध्यक्ष हेमराज मीणा एवं जिलाध्यक्ष श्योजी लाल सैनी के नेतृत्व में यह मांगपत्र प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि दिव्यांगजनों की मासिक पेंशन बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह की जाए। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में आरक्षण सीमा 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की मांग की गई है। पंचायती राज एवं निकाय चुनावों में स्वीकृत जातिगत आरक्षण में से 4 प्रतिशत होरिजेन्टल आरक्षण प्रदान करने की भी मांग रखी गई है। संगठन ने सभी दिव्यांगजनों को बीपीएल श्रेणी के समान सुविधाएं देने, स्कूटी वितरण योजना में 45 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने तथा स्कूटी के साथ ई-रिक्शा का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग भी की है। इसके अतिरिक्त विवाह उपरांत सभी दिव्यांगजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 26, 2026 09:39:44
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 09:39:23
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Feb 26, 2026 09:38:22
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर माली उजाड़ रहे बगीचे को - JDA केदार विहार व अवंतिका विहार का मामला。 JDA जोन - 12 के अभियंताओं की मिलीभगत या लापरवाही ? अधिशाषी अभियंता ने टेंडर किया आवासीय कॉलोनी के समतलिकारण का。 JDA की केदार विहार में बने रेत के टीलों व नालों का होना था समतलीकरण。 अभियंताओं व फार्म की मिली भगत से जनता का पैसा बह गया पानी में。 रेत के टिले भी खत्म और नाले भी नहीं भरे。 केदार विहार में अभी कई जगहों पर 30 से 40 फीट तक गहरे नाले。 स्थानीय लोगों का कहना है रात में कॉलोनी से बाहर जाते है मिट्टी के ट्रक 。 होना था नए सिरे से डिंमराकेशन, लेकिन पुराने डिमार्केशन पर ही कलर पेंट कर की गई इतिश्री。 कॉलोनी में सड़क निर्माण में जीएसबी में भी की गई अनियमितया。
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 09:38:15
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना 20वें दिन भी जारी है। उनके समर्थन में एटा से कथा प्रवक्ता डॉ. विनीतानंद आचार्य धरना स्थल पर पहुंचे। डॉ. आचार्य ने पंकज धवरैया के धरने का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर सवर्णों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग की और कहा कि वे पंकज का समर्थन करने के लिए हाथरस आए हैं। पंकज धवरैया ने घोषणा की कि यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 1 मार्च को दिल्ली में एक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने सभी विरोधियों से इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया। धरना स्थल पर बीएन राव की जयंती भी मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पंकज धवरैया ने कहा कि राव संविधान के असली निर्माता थे, लेकिन सवर्ण होने के कारण उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 26, 2026 09:37:22
Bagaha, Bihar:पूर्व मंत्री औऱ पूर्व सांसद पूर्णमासी राम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गईं। तिरंगे में लिपटे हुए पार्थिव शरीर को कन्धा देने पूर्व मंत्री राजेश सिंह के साथ कई नेता पहुँचे। नारायणी नदी के तट पर बगहा के नारायणापुर घाट पर पहले जवानों ने SDPO कुमार देवेंद्र की मौजूदगी में शस्त्र से सलामी देकर शोक जताया फिर मुख़ागिनी देने छोटे बेटे और पूर्व चेयरमैन अजय राम के साथ पूर्व एमएलसी राजेश राम भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर गंडक नदी घाट पर पहुँचे। दरअसल बगहा से 5 बार विधायक और गोपालगंज से सांसद रहें पूर्णमासी राम तत्कालीन RJD सरकार में मंत्री भी रह चुके थे जिनका लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को पटना स्थित रूबन अस्पताल में इलाज़ के दौरान निधन हो गया, 73 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस लिया। पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम की पत्नी का विगत वर्ष पहले निधन हो चुका है जबकि उनके दो बेटों में बड़े बेटे विजय राम गंभीर बीमारी के कारण दिवंगत हो गए हैं लिहाजा उनके अनुज पूर्व एमएलसी राजेश राम और छोटे बेटे पूर्व चेयरमैन अजय राम के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गए पूर्णमासी राम उतर बिहार में दलित नेता के तौर पर बड़ा चेहरा थे जिन्होंने जंगल राज के दौर में मीनी चंबल के तौर पर विकख्यात बगहा को डस्युओं के आतंक से निजात दिलाने महती भूमिका निभाते हुए RJD शासनकाल में बगहा को वर्ष 1996 में पुलिस जिला बनवाया। यही वजह है की आज इस विभूति के निधन पर पूरा इलाका शोक में डूबा है। बताया जा रहा है की फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले पूर्णमासी राम सबसे पहले वर्ष 1990 में जनता दल से बगहा के विधायक बने जिन्हे RJD शासन काल में लालू प्रसाद यादव औऱ राबड़ी देवी सरकार में मंत्री बनने का अवसर मिला यहीं वजह है की आज उनके निधन के बाद राजकीय सम्मान में शोक व्यक्त करने पश्चिम चम्पारण के DDC वैभव नवीन समेत बगहा SDM चांदनी कुमारी नारायणी गंडक नदी तट पर पहुँचे। बताएं दें की पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के अंतिम संस्कार में सभी दलों के नेता कार्यकर्त्ता और सैकड़ों की भीड़ उमड़ी और नम आँखों से सबों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं की मीनी चंबल से डकैतों का राज खत्म करने में कारगर पहल करने वाले चम्पारण खासकर बगहा का नाम सदन में रोशन करने वाले गरीबों के मसीहा और रोबिन हुड की छवि वाले समाजवादी नेता के निधन से एक राजनीतिक युग का अंत हो गया।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 26, 2026 09:34:38
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मे संविदा पर लगे कर्मचारियों को संबंधित फर्म से दो माह का वेतन नहीं दिए जाने पर आज कर्मचारियों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ अरविन्द खरे से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि संबंधित फर्म को हाथोहाथ बकाया वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं और अगर ऐसा नहीं होता है तो फ़र्म की सिक्योरिटी राशि से कर्मचारी का वेतन काटा जाएगा। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि फ़र्म की इसी तरह की नेगेटिव रिपोर्टिंग के चलते फ़र्म को भी बदला गया है। अस्पताल अधीक्षक ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि Holi से पहले उनका बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 26, 2026 09:34:19
Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) झालावाड़ जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पनवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुढ़ानिया ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पनवाड़ थाना पुलिस ने थानाधिकारी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में सघन नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान आकोदिया रोड पनवाड़ पर संदिग्ध दिखे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 1 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर दोनों आरोपियों दहीखेड़ा निवासी नवीन शर्मा तथा नाजिम को NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।    पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े तस्करी गिरोह से तो नहीं है तथा वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए और कहां सप्लाई करने वाले थे।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 26, 2026 09:34:07
Sonipat, Haryana:सोनीपत के निफ्टम इंस्टयूट पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर बोले चिराग पासवान, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. राहुल गांधी पर किया पलटवार, जितना वो मोदी जी का विरोध कर रहे हैं उनकी लोकप्रियता ओर ज्यादा बढ़ रही है. कांग्रेस और राहुल गांधी, प्रधानमंत्री का विरोध करते करते देश का विरोध करने लग जाते हैं. अमेरिका के साथ ट्रेड डील और टैरिफ बढ़ोतरी पर बोले चिराग पासवान, किसी भी ट्रेड डील में देश के किसानों या किसी व्यापारी का नुकसान नहीं होगा. निफ्टम इंस्टयूट में आयोजित इंटरनेशनल फूड प्रोसेसिंग सेमिनार में किया शिरकत.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 26, 2026 09:33:45
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर सीकर जिले के फतेहपुर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां एक ही दिन में 26 लोगों को कुत्तों ने काट दिया। एक बच्चे को तो बुरी तरह जख्मी कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बच्चों के सिर में भी कई जगह कुत्ते ने काट दिया। सबसे पहले फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला दयारे मदीना में आवारा कुत्तों ने एक मासूम पर हमला कर दिया। गली में खेल रहे एक मासूम बच्चे पर दो आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। गनीमत रही कि स्थानीय युवक ने समय रहते बच्चे को बचा लिया, जिससे उसकी जान बच सकी। बच्चे के सिर व शरीर पर गहरे घाव आए हैं। इसके परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए। एक युवक तीन साल के बच्चे समद के रोते हुए की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला तो दो कुत्ते बच्चे को नोच रहे थे। युवक ने हो हल्ला कर कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्ते बच्चे को कई जगह से काट चुके थे। इसके बाद कल एक ही दिन में अलग-अलग इलाकों में 26 लोगों को कुत्तों ने काटा जो अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। कुत्ते के हमले में घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएं। एक मासूम बच्चे पर कुत्तों द्वारा हमला करने के बाद कस्बे के लोग कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर परिषद पहुंचें। स्थानीय पार्षद इस्माइल खान ने कहा कि नगर परिषद ने तीन माह पहले टेंडर किया था ढाई माह पहले निविदा भी खुल गई थी लेकिन बार-बार अवगत कराने के बाद भी आवारा कुत्तों का अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल में डॉग बाइट के 26 केस आए। इनमें बच्चे भी है, बुजुर्ग भी है। एक ही दिन में इतनी संख्या में केस आना बड़ी बात है। नगर परिषद ने 20 नवंबर को 25 लाख का टेंडर निकाला था। कुत्तों के टीकाकरण करने, नसबंदी करने का टेंडर निकाला था। लेकिन अभी तक काम ही शुरू नहीं हुआ है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 26, 2026 09:33:05
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में समोसे वाले की हत्या से फैली सनसनी.. सागर में बीती रात एक समोसे वाले की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है और इस वारदात में घायल हुई मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। बीती रात सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले चंद्रलेश चौरसिया अपनी दुकान बंद करके घर आए और घर के बाहर खड़े हुए थे तभी अचानक तीन से चार बदमाश वहां पहुंचे और चंद्रलेश के साथ मारपीट करने लगे इसी दौरान बदमाशों ने उन पर कटर से हमला किया, चंद्रलेश की आवाज सुनकर उनकी पत्नी शशि उर्फ प्रेमबाई बाहर आई और बीच बचाव किया तो बदमाशों ने उन पर भी हमला बोल दिया। मां पिता के चीखने की आवाज सुनकर उनका बेटा बाहर आया और आसपास के लोग बाहर निकले तो बदमाश भाग निकले। 55 साल के चंद्रलेश और उनकी पत्नी को बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पति ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक जिन लोगों ने हमला किया वो उन्हें पहचानते हैं, उनके मुताबिक उनकी किसी तरह की bुराई यक़ विवाद नहीं है अचानक ये वारदात हुई। वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है ताकि आरोपियों की वास्तविक पहचान हो सके। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात के बाद डरे हुए हैं
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top