209801
उन्नाव में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र पर हमले का विरोध
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता कर रहे है धरना।लोकतंत्र पर हमला बन्द कर ईडी का दुरुपयोग बन्द करने की उठाई मांग।नही झुकी है नही झुकेगी तानशाही से कांग्रेस लड़ेगी। स्थानीय पुलिस ने कार्यकताओं से वार्ता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चल रहा धरना।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किशनगढ़बास में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, 45 किलो मसाला जब्त
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक्सपायर डेट के मसालो को नष्ट करवाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किशनगढ़बास में पाँच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है,इस दौरान टीम ने अलग अलग प्रतिष्ठानों से कुल पाँच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिसमे लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से कलाकंद, अग्रवाल मिष्ठान भंडार से बर्फी, गुप्ता स्वीट्स एंड नमकीन से बर्फी और मित्तल मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले का सैंपल लिया गया। वही सखी मसाले के मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया और करीब 45 किलो मिर्च पाउडर के पाउच जब्त किए गए, कार्रवाई के दौरान दुकान से करीब 15 किलो अवधि पार मसाले भी मिले, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।0
0
Report
तालाब पर बने दस मकान को जेसीबी से ढहाया
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उच्च न्यायालय के आदेश पर सार्वजनिक तालाब पर बने दस अवैध मकानों को राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को जेसीबी से ढहा दिया गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपी में स्थित सार्वजनिक तालाब को पाटकर इसी गाँव के दस लोगों ने वर्षों पूर्व मकान का निर्माण करा लिया था। अवैध कब्जे की शिकायत उच्च न्यायालय लखनऊ में एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर किया था।नायब तहसीलदार हरिशंकर सिंह ने ZEE media को बताया कि अवैध कब्जा हटवाया गया।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, कारणों पर EC की स्थिति अहम
Raipur, Chhattisgarh:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित. 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहने वाले थे ज्ञानेश कुमार. ज्ञानेश कुमार को राज्य अतिथि घोषित करते हुए जारी किया गया था जरूरी प्रोटोकॉल. अपरिहार्य कारणों से दौरा स्थगित होना बताया गया. दौरा स्थगित होने को एलेक्शन कमीशन को लेकर मौजूदा परिस्थितियों से जोड़ कर भी देखा जा रहा है0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के खाजूवाला में सिंचाई पानी के लिए किसानों का आंदोलन तेज: प्रशासन के समक्ष मांग
Bikaner, Rajasthan:सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी 25 KYD ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया तहसीलदार हरिश टाक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा किसानों ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई पानी का संकट बना हुआ है और इसका खेती पर सीधा असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए सिंचाई पानी की व्यवस्था की मांगी। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सिंचाई पानी की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायतों में तालाबंदी और चुनाव बहिष्कार के बीच किसानों और प्रशासन के बीच गतिरोध बना हुआ है0
0
Report
हैदराबाद में मुस्लिम बाउंसरों पर नाम के आधार पर भेदभाव, समान अवसर की मांग
Hyderabad, Telangana:“Since 2024, Muslim bouncers have allegedly been denied work at some Dandiya events in Telangana based on their names. We request everyone not to divide us in the name of religion. We have always given work to Hindus and Muslims together, and we have all been living and working together in Hyderabad. We appeal to Telangana Chief Minister Revanth Reddy to intervene and ensure that bouncers are not discriminated against on the basis of religion. We have also spoken to Asaduddin Owaisi, and he has assured us of his support. We have seen Raja Singh’s statement as well. We request him to withdraw those remarks. We also appeal to event organisers: if there is any external pressure preventing you from employing bouncers, please inform the Telangana Police instead of denying us work. Hindus and Muslims have been working together for years. We want equal opportunities for everyone and want to protect Hyderabad’s Ganga-Jamuni Tehzeeb.” -Mohammad Feroz Fazal, Hyderabad, Bouncer Ekta Manch0
0
Report
धनबाद के समाहरणालय के सामने नाई समाज का प्रदर्शन, गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय के सामने नाई समाज ने प्रदर्शन किया। गायक पर नाई समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील गीत गाने का आरोप लगाते हुए धनबाद जिला नाई समाज संघ ने मंगलवार को समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। नाई समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 सितंबर को धनबाद थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गायक ने नाई समाज को निशाना बनाते हुए अश्लील और समाज की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला गीत गाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करते हैं लेकिन किसी समुदाय को कथित तौर पर सिर्फ प्रचार या टीआरपी के लिए निशाना बनाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीत के बोल बेहद आपत्तिजनक हैं और समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन के दौरान नाई समाज ने प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी। इनमें संबंधित गायक के खिलाफ कार्रवाई, बिरसा मुंडा पार्क के समीप चौराहे पर जननायक ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने, नाई जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने तथा झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन करने की मांग शामिल है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने पर विचार करेंगे।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में प्लाज्मा विज्ञान एक्सपो: स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में पहली बार प्लाज्मा विज्ञान को लेकर एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है. 5 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्जीबिशन में बड़ी तादाद में स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स की सहभागिता नजर आ रही है. रोज यहां 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स एक्जीबिशन देखने और प्लाज्मा विज्ञान को समझने पहुंच रहे हैं. भारत सरकार के एटॉमिक एनर्जी विभाग के प्लाज्मा रिसर्च सेंटर गांधीनगर गुजरात के 4 वैज्ञानिकों का टीम भी इस आयोजन को सफल बनाने आया है. जानकारी के मुताबिक अबतक देश में 100 से ज्यादा शहरों में इस तरह के एक्जीबिशन का आयोजन हो चुका है, छत्तीसगढ़ में ये पहली बार हो रहा है0
0
Report
छतरपुर के जंगल में गड़े खजाने की तलाश: 12 संदिग्ध गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के चंद्रनगर रेंज के घने जंगल में गड़ा धन खोजने पहुंचे 12 संदिग्धों को टाइगर रिजर्व की टीम ने घेर कर पकड लिया , मौके से 4 आरोपियों को मेटल डिटेक्टर और खुदाई के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर जंगल के अंदर कौन सा खजाना तलाशा जा रहा था?, मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के छतरपुर जिले के चंद्रनगर रेंज का है, मनियागढ़ की पहाड़ी के महादेव घाट के पास घने जंगल में करीब 12 लोगों के पहुंचने की सूचना टाइगर रिजर्व की टीम को मिली थी, बताया जा रहा है कि सभी संदिग्ध खंडहरों में गड़ा धन खोजने के उद्देश्य से मेटल डिटेक्टर और दूसरे उपकरण लेकर वहां पहुंचे थे।, सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम ने पूरे इलाके में घेराबंदी की और 4 आरोपियों को पकड़ लिया।, मौके से मेटल डिटेक्टर मशीन समेत कई तरह के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।, मनियागढ़ की पहाड़ी का इतिहास काफी पुराना है, यहां आल्हा-ऊदल के जमाने के किले के अवशेष और खंडहर मौजूद हैं। आशंका है कि उन्हीं खंडहरों में आरोपी गड़ा धन खोजने पहुंचे थे। फिलहाल टाइगर रिजर्व प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुटा है。0
0
Report
ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पिस्टल दिखाकर धमकी
Morena, Madhya Pradesh:युवती से दुष्कर्म और धमकाने का मामला सामने आया है। युवती की मैट्रिमोनियल एप के जरिए आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया और शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उसे ग्वालियर बुलाकर दोस्त के किराए के फ्लैट और होटल में शारीरिक संबंध बनाए। युवती को जब आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो विरोध करने पर आरोपी उसके घर पहुंचा और पिस्टल तानकर खुद को गैंगस्टर बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद उसके पिता को पैरालिसिस और ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे बुलाकर दुष्कर्म किया। बहोड़ापुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप और धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी युवती ने शिकायत की है कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान प्रदीप उर्फ दीपक मिश्रा, निवासी स्टेशन रोड गोहद, जिला भिंड से मैट्रिमोनियल एप के माध्यम से हुई थी। प्रदीप ने खुद को कुंवारा बताते हुए युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। अप्रैल 2025 में आरोपी उसे ग्वालियर बुलाकर उरवाई गेट स्थित अपने दोस्त के किराए के फ्लैट पर ले गया। यहां शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे उसी कमरे और उरवाई गेट के पास स्थित एक होटल में बुलाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। करीब एक साल पहले आरोपी उसके माता-पिता से मिलने घर पहुंचा तो उसके व्यवहार पर परिजनों को शक हुआ। पड़ताल करने पर आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसके माता-पिता पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के तक बाद उसके पिता को पैरालिसिस और ब्रेन हेमरेज हो गया। आरोपी के खौफ और जान से मारने की धमकियों के कारण पीड़िता ने कॉलेज जाना तक बंद कर दिया था। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर बहोडापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को झांसी में मतगणना
Jalaun, Uttar Pradesh:23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को झांसी में मतगणना होगी। जालौन में 20,999 मतदाता पंजीकृत हैं और जिले में 33 मतदेय स्थल व 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आचार संहिता लागू है और निगरानी टीमें, वीडियो सर्विलांस व वीडियो वॉचिंग टीमें निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर संबंधित प्रत्याशी को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।0
0
Report
हिंडोली-बूंदी में तेज ट्रक ने बाइक सवार युवक की मौत
Jaipur, Rajasthan:हिंडोली में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत बूंदी हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव आठवां मिल चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चतरगंज निवासी श्याम सेन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार श्याम सेन अपने किसी परिजन के यहां से बाइक से अपने गांव चतरगंज लौट रहा था। इसी दौरान आठवां मिल चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि श्याम सेन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हिंडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
कवर्धा में दान के नाम पर सोने की ठगी, आरोपी फरार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में सर्राफा व्यापारी से अनोखी ठगी! दान के नाम पर उलझाया, 8 तोला सोने के जेवर लेकर फरार कवर्धा। कवर्धा के शीतला मंदिर के पास एक सर्राफा व्यापारी के साथ बेहद शातिर तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को दानदाता बताते हुए व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और देखते ही देखते करीब आठ तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। उसने व्यापारी से एक ब्राह्मण को राशि दान करने की बात कही और अपने पास रखे नोटों के बंडल में सोने के आभूषण ‘टच’ कराने की बात कहकर धीरे-धीरे व्यापारी से कई आभूण ले लिए। इसके बाद आरोपी ने आभूषणों को नोटों के बंडल में बांधा और व्यापारी से कहा कि इसे मंदिर में रख दें। कुछ देर बाद अपने आभूषण वापस ले लेना और नोटों का बंडल किसी गरीब को दान कर देना। व्यापारी ने आरोपी की बात पर भरोसा कर बंडल मंदिर में रख दिया। कुछ देर बाद जब व्यापारी वहां पहुंचा तो न नोटों का बंडल मिला और न ही सोने के आभूषण। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में आरोपी का हुलिया नजर आया है, लेकिन चेहरे पर कपड़ा बंधा होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर न्यायालय: अधिवक्ता संघ ने दो वकीलों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ ने दो वकीलों की सेवाएं समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया है। मामला लिव-इन रिलेशनशिप और वैवाहिक अनुबंध से जुड़े दस्तावेज तैयार करने का है। अधिवक्ता संघ ने इसकी जानकारी दी। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी के खिलाफ एक जूनियर महिला अधिवक्ता ने दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और SC-ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि इम्तियाज सिद्दीकी और जूनियर महिला अधिवक्ता के बीच लिव-इन में रहने और वैवाहिक अनुबंध से संबंधित दस्तावेज तैयार किए गए थे। इन दस्तावेजों की नोटरी अधिवक्ता शकुंतला अहिरवार द्वारा की गई थी। संघ का कहना है कि ये पूरी प्रक्रिया जिला अधिवक्ता संघ की अनुमति के बिना की गई थी और मामला न्यायालय की गरिमा से जुड़ा हुआ है। इसी गंभीरता को देखते हुए संघ की बैठक में दोनों अधिवक्ताओं इम्तियाज सिद्दीकी और शकुंतला अहिरवार की जिला न्यायालय में सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। संघ ने ये भी साफ किया है कि न्यायालय की गरिमा और अधिवक्ताओं की आचार संहिता से जुड़े मामलों में आगे भी सख्ती बरती जाएगी। यदि कोई अधिवक्ता शराब के नशे में न्यायालय परिसर में आता है या नशे की हालत में न्यायिक कार्य करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बाड़ी शहर के मुख्य रास्तों पर दिनभर जाम, ट्रैफिक पुलिस नदारद
Dholpur, Rajasthan:शहर में मुख्य रास्तों पर दिनभर लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस दिखी नदारद जाम में फंसे लोगो ने खुद ही बनाये रास्ते, ट्रैफिक पुलिस पर रहता है कार्यवाही का दबाव बाड़ी शहर में मंगलवार को बिना त्योहार और सालग के पूरे दिन जाम के हालात दिखाई दिए। शहर के रेलवे फाटक, बालिका स्कूल, भारद्वाज मार्केट, basेड़ी रोड, अस्पताल चौराहा के साथ काफी एरिया में जाम की स्थिति काफी समय तक दिखाई दी। ऐसे में जाम में फंसे वाहन चालक जहां परेशान नजर आए वहीं गंतव्य को जाने वाले यात्री भी तेज धूप और गर्मी के चलते व्याकुल दिखाई दिए। ट्रैफिक पुलिस कर्मी इस दौरान इन चौराहों पर कहीं नजर नहीं आए। लोगों ने अपने स्तर पर ही एक- एक कर वाहनों को निकाला और गंतव्य को रवाना हुए。 शहर के वरिष्ठ नागरिक बृजमोहन गर्ग ने बताया कि बाड़ी शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नगर पालिका मंडल के बोर्ड की बैठक में प्रतिबंध लगाया जा चुका है और यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से रात की 10 बजे तक के लिए पारित हुआ है। लेकिन फिर भी यह बड़े वाहन शहर में धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। इन्हीं की वजह से जाम के हालात पैदा होते हैं。 वहीं दूसरी ओर पुलिस के अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक पुलिस पर चालान करने और केस बनाने का दबाव बनाया जाता है। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस टीम जांच अभियान में लग जाती है और आमजन परेशान होता है। ट्रैफिक सुधारने के लिए लगाए जवानों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं रहना चाहिए。 वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मोदी का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस टीम का वाहनों की चेकिंग पर अधिक ध्यान रहता है। जबकि वाहनों की चेकिंग सिटी से बाहर होनी चाहिए। सिटी में ही अलग-अलग जगह पर यह टीम एकत्रित रहती है। और वाहन चेकिंग और कार्रवाई करते हैं। जबकि ट्रैफिक कर्मी अलग अलग जगह तैनात होने चाहिए। यदि ट्रैफिक का रस है तो वाहनों को डायवर्ट करना चाहिए जिससे शहर में जाम ना लगे। गौरतलब है कि बाड़ी शहर के समानांतर रिंग रोड बनाया गया है। इस रिंग रोड का बड़े वाहन कम उपयोग करते है। क्योंकि उसमें दूरी अधिक आती है। ऐसे में बड़े वाहन सिटी में होकर ही गुजरते हैं। शहर में आज दिन में अंबेडकर सर्किल से भारद्वाज मार्केट, हॉस्पिटल Road, सीताराम बाजार सहित रेलवे फाटक तक कई घण्टे जाम के हालात देखे गए0
0
Report
भरतपुर में 13 साल की नाबालिग के गैंगरेप के आरोप, 4 गिरफ्तार, एक फरार
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में एक 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों का आरोप है की पांच युवक देर रात जबरन उनकी बच्ची को घर से उठा कर ले गए। रात में जब नाबालिग के परिजन पानी पीने के लिए उठे तो उन्हें बच्ची घर नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की तो नाबालिग बगल वाले घर में थी। वहां जाकर नाबालिग के परिजनों ने चार युवकों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के दौरान एक युवक वहां से फरार हो गया। इस मामले पर ग्रामीण सीईओ कन्हैया लाल चौधरी का कहना है की एक गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच की जा रही है। नाबालिग का मेडिकल करवा दिया गया है। नाबालिग के परिजनों ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया की देर रात उनकी बच्ची घर में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे मेरी बेटी टॉयलेट जाने के लिए चार के चबूतरे पर बने बाथरूम में गई। वहां से मेरे पड़ौसी दो युवक जो चचेरे भाई हैं और, उनके 3 साथी नाबालिग को अपने घर में उठाकर ले गए। रात में जब परिवार के लोग उठे तो, नाबालिग घर में नहीं थी। तब परिजनों ने उसे ढूंढा तो, पड़ौस वाले मकान के गेट खुले हुए थे। मकान में जाकर देखा तो, वहां नाबालिग से युवक रेप कर रहे थे। तभी नाबालिग के परिजनों ने उन्हें पकड़ा। इस दौरान एक युवक वहां से फरार हो गया। चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद गांव में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया है। आज नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।0
0
Report
Advertisement
