209801
उन्नाव-रायबरेली हाईवे निर्माण के चलते 12 इमारतों पर चला बुलडोजर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव-रायबरेली हाईवे निर्माण के लिए सिकंदरपुर गांव में 12 इमारतों को गिराया गया। एसडीएम हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और NHAI के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने हाईवे की जद में आ रही इन इमारतों को धरासाई कर दिया। एसडीएम ने बताया कि सभी प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आंधी-तूफान ने बाम्बोली ग्राम सेवा शिविर तहस-नहस, बाल-बाल बचे लोग
Alwar, Rajasthan:आंधी-तूफान से बाम्बोली का ग्राम सेवा शिविर तहस-नहस, टेंट उखड़े—बाल-बाल बचे लोग रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाम्बोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम सेवा शिविर 2026 सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं ने पूरे शिविर को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के चलते शिविर में लगे टेंट उखड़ गए, जबकि स्टालों पर रखी कुर्सियां हवा में उड़कर दूर जा गिरीं। प्रशासनिक दस्तावेज और फाइलें भी हवा में बिखर गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख शिविर में मौजूद आमजन और अधिकारी अपनी सुरक्षा के लिए नजदीकी स्कूल भवन में शरण लेने को मजबूर हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मौसम सामान्य होने तक शिविर को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तक शिविर का माहौल सामान्य और व्यवस्थित था, लेकिन अचानक आए तूफान ने सब कुछ बदलकर रख दिया।0
0
Report
झारखंड कैबिनेट ने 23 मामलों पर मुहर, नामकुम-डोरंडा व पोखरिया-गोविन्दपुर फोर लेन प्रस्ताव
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 23 मामलों पर मुहर लगी। नामकुम डोरंडा पथ होगा फोर लेन, पोखरिया मोड़ से गोविन्दपुर मार्ग होगा फोर लेन। सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर्स के वेतन मान को एकरूप किया गया। झार नेट सुविधा को विस्तार। गोड़्डा जिला समाहरणालय में अवैध रूप से काम कर रहे पांच लोगों को बर्खास्त किया गया। पीएम आवास योजना ग्रामीण को लेकर एजी के रिपोर्ट को मंजूरी। महाधिवक्ता के नियुक्ति को घटनोतर स्वीकृति, अपर महाधिवक्ता के पद में संशोधन।0
0
Report
पटना में फीफा वर्ल्ड कप के जश्न से फुटबॉल बयार, बच्चे अभ्यास में जुटे
Patna, Bihar:पटना में फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल का फीवर चढ़ने लगा है.हर ओर विश्व कप फुटबॉल की चर्चा हो रही है.राजधानी के कई खेल ग्राउंड में पटना के बच्चे फुटबॉल का अभ्यास कर रहे हैं उनका कहना है कि हम क्रिकेट में तो आगे हैं लेकिन फुटबॉल में नहीं आगे आने वाले दिनों में फुटबॉल में अपने देश को मजबूत करना है और अपने देश के लिए खेलना है ऊर्जा टर्फ से जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता रूपेंद्र श्रीवास्तव ने0
0
Report
Advertisement
बिजली दरें बढ़ें तो जनता पर अत्याचार: कांग्रेस संचार प्रमुख का बयान
Raipur, Chhattisgarh:बिजली की दरें बढ़ना जनता पर अत्याचार- सुशील आनंद शुक्ला, संचार प्रमुख, कांग्रेस0
0
Report
दारा सिंह चौहान का कुशीनगर आगमन, योजनाओं के लाभ का संदेश
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के कुशीनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्षण पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन एवं गोष्ठी में शिरकत की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने दौरे के दौरान श्री चौहान ने कप्तानगंज ब्लॉक में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में समाज के सबसे निचले तबके से लेकर हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि मुफ्त राशन योजना से करोड़ों परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, जनधन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अयोध्या स्थित राममंदिर में चढ़ावे की चोरी के सवाल पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने जांच कमेटी बैठाई है जल्द ही दोषी को पकड़ा जाएगा। कुशीनगर एयरपोर्ट के शुरू न होने के सवाल पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार इस एयरपोर्ट को शुरू कराने के लिए प्रयासरत है जल्द ही यह एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा।0
0
Report
ललितपुर में खम्भे में शॉर्टसर्किट से आग, मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर काबू पाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नदीपुरा मोहल्ले में उस समय हड़कम्प मच गया , जब मोहल्ले में स्थित एक बिजली के खम्भे में शार्ट सर्किट के चलते बंच केबिल में आग लग गयी । खम्भे और उसके साथ लगे बिजली के तार धूं धूंकर जलने लगे , वहीं आस पास कई चार पहिया वाहन भी रखे हुये थे । गनीमत यह रही कि किसी भी कारों में आग नही लगी , काफी देर तक आग जलती रही । जब बिजली कनेक्शन बंद हो गया तब मोहल्ला वासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया , मोहल्ला वासियों का कहना है कि घटिया क्वालिटी के सामानों की वजह से आये दिन इस तरह की घटनायें सामने आती है । जिससे कभी कोई बड़ा हादसा होने की भी संभावना बनी रहती है ।0
0
Report
Advertisement
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली,लापता बुजुर्ग की लाश,ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर जिले के डिबाई स्थित नरौरा थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग यादराम पुत्र मेद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर नरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग यादराम रविवार को अपने खेत पर किसी काम से गए थे। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा। वहां यादराम मृत अवस्था में पाए गए। घटना के बाद बुलंदशहर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सबूत जुटाए। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर नरौरा थाने पहुंचे और थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि जब शव की तलाशी ली गई थी, तब उसके पास कोई मोबाइल नहीं था। लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पास मोबाइल कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जाम की सूचना पर डिबाई एसडीएम मनीष कुमार, सीओ मधुप कुमार, नरौरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार, राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज और बेलन चौकी प्रभारी सोनू कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात को सुचारु कराया। नरौरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पोस्टमार्टम के बाद विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में जन सैलाब
Dehradun, Uttarakhand:पोस्टमार्टम के बाद आज तीसरे दिन भाजपा नेता विनोद कश्यप का हुआ अंतिम संस्कार... अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।0
0
Report
यूपी मंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला, जावेद अली के बयान की घमासान
Noida, Uttar Pradesh:जावेद अली के बयान पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला भारत विरोधी, आतंकवादी मानसिकता जावेद अली और सपाइयों के खून में मिल गई है खून की सफाई के बाद ही ये मानसिकता धुलेगी अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के कंधे पर बंदूक रख कर गोली चला रहे है, ये उचित नहीं है यूपी की जनता, हिंदू धर्म को मानने वाले जानते है कि ये जावेद अली का बयान नहीं समाजवादी पार्टी की सोच है जावेद ने जो बोला है वो प्रायोजित तरीके से अखिलेश ने अपने सांसद से बुलवाया है आतंकी निकले अखिलेश के घर से, हिंदू बेटियों को लव जिहाद में फंसाने का अभियान चलाए अखिलेश आतंकियों को बचाए अखिलेश, देश में दंगा करवाए अखिलेश और गाली देंग हिंदुओं को0
0
Report
Advertisement
बिहार में मंत्रियों के बंगले बदले, निशांत को 5 देशरत्न मार्ग बंगला आवंटित
Patna, Bihar:बिहार में मंत्रियों के बंगले में बदलाव 5 देशरत्न मार्ग बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत को दिया गया 2 देशरत्न मार्ग बंगला मंत्री राम कृपाल यादव को दिया गया पहले 2 देश रत्नमार्ग बंगला निशांत को किया गया था अलॉट सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा 5 देश रत्न मार्ग बंगला खाली करने के बाद किसी को नहीं हुआ था अलॉट अब उस बंगले में रहेंगे निशांत0
0
Report
पहचान छिपाकर पाई नौकरी, रात को कर दी फैक्टरी साफ,ऐसे 3 शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: सिकंदराबाद पुलिस ने कुछ अलग अंदाज में चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य किये गिरफ्तार। दाना फैक्टरी में फ़र्ज़ी नाम से नौकरी पाकर, रात को पूरी फैक्टरी कर गए साफ। पूर्व में भी एक अन्य फैक्टरी में फ़र्ज़ी नाम/पते पर चोरी की फ़िराक में नौकरी कर चुके हैं शातिर। पकड़े गए आरोपियों से 45 कट्टे प्लास्टिक दाना, 1 इलेक्ट्रिक पैनल, लोहे की 7 जाली बरामद। एक चैनपुलि, 1 कटर मशीन, एक पैनल और मोटर, वेल्डिंग मशीन 5 स्टाटर, एक गाड़ी भी बरामद। सिकंदराबाद जयराम प्लास्टिक कंपनी में क़रीब 6 लाख रुपये की चोरी को दिया गया था अंजाम। अमेठी, अयोध्या और गाज़ियाबाद के निवासी हैं आरोपी, पुलिस ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।0
0
Report
जन कल्याण मेले का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, कराया अपना स्वास्थ्य चेकअप
LahnGaura, Uttar Pradesh:बभनजोत ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘जन कल्याण मेले’ में दूसरे दिन आंगनवाड़ी, पशु विभाग, कृषि विभाग , स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का बभनजोत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की l गांवों से पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाई प्राप्त की l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदापुर द्वारा लगाए गए शिविर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने अपना शुगर और ब्लड प्रेशर चेक कराया l शिविर में मौजूद डॉक्टर दीपक वर्मा ने बताया कि बीपी, शुगर, मलेरिया, फाइलेरिया की लगभग सौ मरीजों की जांच कर उनको दवाई दी गई।इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार वर्मा, कविता श्रीवास्तव, राजा बाबू, संजय कुमार चौधरी, रक्षा राम शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल कुमार, सहित कई लोग उपस्थित रहे l0
0
Report
Advertisement
जयपुर: क्वीनस हब क्लब के अवैध हुक्का बार पर छापा, मैनेजर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जवाहर सर्किल पुलिस थाने की हुक्के बार के खिलाफ कार्रवाई क्वीनस हब क्लब में चल रहे अवैध हुक्का बार पर मारा छापा। हHook्का बार मैनेजर को किया मौके पर गिरफ्तार। अवैध हुक्का बार से 3 हुक्के, 5 चिलम, 17 पाईप और नशेयुक्त फ्लेवर किये जब्त कैफे में हुक्का पार्टी कर रहे 2 लोगो के खिलाफ किया कोटपा एक्ट मे चालान। थानाधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
गुंड-गंदरबल के हाइड्रोपावर नहर में SDRF ने दूसरी लाश बरामद; आदिल अहमद तनत्रे की पहचान
Aram Pora, Ganderbal, SDRF teams from Gund & Ganderbal retrieved the 2nd dead body from the Hydropower Canal near Fraw Gund.The deceased has been identified as Adil Ahmad Tantray, age 35 years R/O Gund, Ganderbal.0
0
Report
कठूमर में साइकिल हादसा: 11 वर्षीय बालक कुएं में गिरा, मौत गांव में मातम
Kathoomar, Rajasthan:कठूमर,अलवर साइकिल का संतुलन बिगड़ने से 11 वर्षीय बालक कुएं में गिरा, दर्दनाक मौत अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के देवी धौलागढ़ थाना अंतर्गत नांगल रूपा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां साइकिल का संतुलन बिगड़ने से 11 वर्षीय बालक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार नांगल रूपा निवासी हेमंत प्रजापत (11), पुत्र पतीराम, अपने परिजनों के साथ खेत पर गया हुआ था। परिजन जहां खेत में बुवाई कार्य में व्यस्त थे, वहीं हेमंत पास ही साइकिल चला रहा था। इसी दौरान वह साइकिल सहित खेत में बने कुएं के करीब पहुंच गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे कुएं में जा गिरा। बालक के गिरते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही परिजनों और ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। करीब 25 फीट गहरे कुएं में 8 से 10 फीट पानी भरा हुआ था। परिजन अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरे और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर देवी धौलागढ़ थानाधिकारी रामजीलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सहमति के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को घर ले जाया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम हेमंत की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।0
0
Report
Advertisement
