209801
पैसों के लेनदेन में बुजुर्ग महिला की गई जान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के पेसारी गांव में रहने वाली एक वृद्धा का गांव के ही एक अधेड़ से पैसों का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें अधेड़ ने वृद्धा पर ईंट से वार कर दिए। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कराहल में अवैध शराब का कारोबार जारी, प्रतिबंध के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा प्रशासन
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कराहल कस्बे से लेकर गांव-गांव तक अवैध शराब का कारोबार जोरों पर, जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई सवालों के घेरे में है, शराब प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है, स्थानीय लोगों के विरोध के बाबजूद कोई एक्शन नहीं होता दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कराहल क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकाने लगातार सक्रिय हैं, इसके बावजूद न तो आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई दिखाई देंगी और न ही पुलिस की सख्ती नजर आ रही है, कस्बे से गांवों तक पहुंच रही शराब, प्रतिबंधित क्षेत्र में बिक्री पर उठे सवाल, आबकारी और पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान, आखिर किसकी शह पर चल रहा अवैध कारोबार? जब कराहल को शराब प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है, तो इतनी बड़ी मात्रा में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है? जिम्मेदार विभागों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? संबंधित विभाग समय समय पर कार्यवाही करने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहा है0
0
Report
आजादी के बाद नागौर में बदहाल सड़क और जर्जर स्कूल, बच्चों की पढ़ाई दलदल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-आजादी के 80 साल बाद भी नागौर पर नहीं हुआ गौर,दलदल पार कर स्कूल पहुंच रहे गुरुजी, जर्जर छत के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल! एंकर-आज़ादी के 79 साल बाद भी अगर किसी गांव को पक्की सड़क और सुरक्षित स्कूल के लिए तरसना पड़े, तो यह हमारे विकास के दावों पर बहुत बड़ा सवाल है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले का नागौर गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर दूर बसे इस गांव की स्थिति बरसात के 3 महीनों में बेहद खतरनाक हो जाती है। मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर की सड़क ग्रामीणों के कई बार गुहार लगाने के बाद भी नहीं बन सकी है बरसात के तीन महीने कच्ची सड़क दलदल बन जाती है। बच्चे जर्जर स्कूल भवन में खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर हैं, शिक्षक हाथ में जूते लेकर कीचड़ पार करते हैं, और मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। पांडरी मुख्य मार्ग से महज 2 किलोमीटर अंदर बसे नागौर गांव में बरसात के तीन महीने जिंदगी की रफ्तार रोक देते हैं। पक्की सड़क न होने से पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। सुबह स्कूल जाने के लिए शिक्षकों को जूते हाथ में लेकर इस कीचड़ से गुजरना पड़ता है। यह कोई एक दिन की बात नहीं, हर बारिश का यही कड़वा सच है। लेकिन संघर्ष सिर्फ रास्ते तक सीमित नहीं है। गांव का प्राथमिक स्कूल खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जर्जर छत से पानी टपकता है, कमरों में पानी भर जाता है। जिस खंडहरनुमा भवन में बच्चों को सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए, वहां हर पल हादसे का खतरा मंडराता रहता है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि शिक्षकों को बच्चों की जान बचाने के लिए उन्हें ग्रामीणों के घरों में पढ़ाना पड़ता है। 450 की आबादी वाले इस गांव में जब कोई बीमार पड़ता है या किसी महिला को प्रसव पीड़ा होती है, तो मुसीबत दोगुनी हो जाती है। एंबुलेंस मुख्य सड़क पर ही खड़ी रह जाती है और ग्रामीणों को मरीज को चारपाई पर लादकर 2 किलोमीटर तक कीचड़ के बीच पैदल चलना पड़ता है। नागौर गांव की मांग किसी विलासिता की नहीं, बल्कि सम्मान से जीने का हक पाने की है। जहां शिक्षक बिना दलदल पार कर पढ़ाएं और मरीजों को चारपाई पर ना ढोना पड़े, वहां सड़क और स्कूल की मांग सुविधा नहीं, सम्मान जनक जिंदगी जीने की गुहार है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन कब नागौर पर गौर करता है।0
0
Report
इटारसी में अनुज सोनकर पर दुष्कर्म के आरोप, बड़े भाई राहिल सोनकर गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी में कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद के छोटे बेटे अनुज सोनकर पर युवती ने जबरन दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं और आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर पर गर्भपात कराने हेतु दवा लाने और उसका परिचय देकर मामले को दबाने के प्रयास का आरोप है। महिला थाना नर्मदापुरम में मुख्य आरोपी समेत उसके बड़े भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और राहिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अनुज सोनकर नई गरीबी लाइन इटारसी और पीड़िता नाबालिग एक-दूसरे को पहले से जानते थे। फरवरी 2026 में पीड़िता के घर अकेले होने पर पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद कई बार दुष्कर्म किया गया। जून में पीड़िता ने गर्भवती होने की बात कही, तो राहिल सोनकर ने मेडिकल से दवा लाकर दी, जिससे अवैध गर्भपात कराया गया। गर्भपात के तीन महीने बाद आरोपी ने पीड़िता को इटारसी स्थित कैफे के कैबिन में ले जाकर दोबारा गलत हरकत की। इसके बाद 10 सितंबर को जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने इंकार कर दिया और दोनों में विवाद हो गया। पीड़िता ने अपने भाई और परिजनों के साथ महिला थाने नर्मदापुरम पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में राहिल सोनकर को दवा लाने के आरोप में सह-आरोपी माना गया है, वहीं अनुज सोनकर के पिता रजनीकांत सोनकर इटारसी में कांग्रेस नेता हैं और पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके हैं, जबकि राहिल सोनकर भाजपा नेता बताए जाते हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज सोनकर को फरार बताया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए खोज जारी है।0
0
Report
Advertisement
BRICS सम्मेलन के बाद शी जिनपिंग नई दिल्ली से रवाना, मंत्री ने दी विदाई
Noida, Uttar Pradesh:BRICS सम्मेलन में शामिल होने के बाद अपने देश चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली से रवाना हुए बिहार के रहने वाले भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने शी जिनपिंग को सी-ऑफ किया0
0
Report
विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम कोच लागू, रूट पर सुविधाएं बढ़ीं
Jagdalpur, Chhattisgarh:मानसून के दौरान लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए साउथ कोस्ट रेलवे ने विशाखापट्टनम किरंदुल पैसेंजर में एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा है, विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की यह सुविधा रविवार से शुरू कर दी गई है, 13 सितंबर के साथ ही 15, 17,19,21, 23, 25, 27 और 29 सितंबर को अतिरिक्त विस्टाडोम कोच की सुविधाइस रूट में मिलेगी जबकि किरंदुल से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की सुविधा 14, 16, 18,20 ,22,24, 26 और 28 सितंबर को मिलेगी, बता दें कि इस विशेष कोच में कांच की छत, बड़ी खिड़कियाँ, घूमने वाली सीटें सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती है।0
0
Report
बाबू महाराज दौज मेला: श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुंड स्नान से रोग-निवारण की आस्था
Dholpur, Rajasthan:लोक देवता बाबू महाराज के दौज मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब कुंड में स्नान कर श्रद्धालुओं ने चर्म रोगों के निवारण की कामना की, राजस्थान सहित चार राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु धौलपुर। जिले के चितौरा गांव स्थित लोक देवता बाबू महाराज के स्थान पर रविवार को दौज मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबू महाराज के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र बाबू महाराज के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर बाबू महाराज की अखंड ज्योति के दर्शन किए और शर्करा का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पवित्र कुंड में स्नान किया। मान्यता के अनुसार कुंड में स्नान करने से चर्म एवं कुष्ठ रोगों से राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु कुंड में स्नान कर रोगों के निवारण की कामना करते हैं। चार राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु चितौरा गांव स्थित बाबू महाराज के स्थान पर क्वार महीने में आने वाली दौज के अवसर पर प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन होता है। मेले में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था के चलते मेले में दिनभर काफी भीड़ रहती है। इसके अलावा कुदिन्ना क्षेत्र स्थित थूम बाबू के बाबू महाराज के स्थान पर भी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर लोक देवता बाबू महाराज से परिवार की सुख-शांति और रोगों से मुक्ति की कामना करते हैं। रात में होती है विशेष भक्ति मेले के दौरान रात्रि में बाबू महाराज की विशेष भक्ति का आयोजन भी किया जाता है। इसमें बाबू महाराज के भगत द्वारा पारंपरिक धार्मिक विधि से भक्ति की जाती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार इस दौरान रोग से पीड़ित श्रद्धालु अपनी समस्या को लेकर बाबू महाराज की शरण में आते हैं और उनके निवारण की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबू महाराज की कृपा से उन्हें रोगों से राहत मिलती है। मेले में रही सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। प्रशासन की टीमों ने भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
सिरोही के छह नगर निकायों की मतगणना कल: सुरक्षा कड़े इंतजाम, जीत किसके नाम?
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले की छह नगर निकायों के चुनाव परिणाम सोमवार को सामने आएंगे। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिरोही नगर परिषद, आबूरोड, पिण्डवाड़ा, आबूराज, मंडार और शिवगंज नगर पालिका की मतगणना सोमवार को होगी। मतगणना से एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आबूराज पहुंचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर बैठक व्यवस्था, ईवीएम की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा घेरे सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया。 RO राहुल श्रीवास्तव ने कलेक्टर को मतगणना स्थल की तैयारियों, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। प्रशासन ने ईवीएम की सुरक्षा से लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश व्यवस्था तक हर स्तर पर सतर्कता बरती है。 छह निकायों में मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी तथा किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहेगा。 आबूराज में निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा, थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़, भंडार शाखा प्रभारी राज किशोर शर्मा और पटवारी अभिषेक जैन मौजूद रहे। अब सभी की नजरें कल होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। ईवीएम खुलने के साथ ही छह निकायों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, इसका फैसला हो जाएगा。0
0
Report
यूपी एटीएस ने आजमगढ़ में AQIS से जुड़े मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh यूपी एटीएस ने आजमगढ़ में आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार चलाने तथा बम की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किये जाने की फिराक में था। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितारा महमूदपुर का निवासी मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई पहचान। एटीएस के मुताबिक नबील सोशल मीडिया के माध्यम से समूह बनाकर युवाओं को जोड़ रहा था और उन्हें आतंकी विचारधारा से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। एटीएस का दावा है कि आरोपी के मोबाइल की जांच में AQIS की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अरबी नाम वाले एक वाट्सऐप समूह की जानकारी मिली, समूह में जुड़े सदस्यों को मुजाहिद कहकर संबोधित किया जाता था। जिसमें जिहाद, चाकू, केमिकल और योजना जैसी बातों के लिए अलग-अलग कूट शब्दों के रूप में ट्रिप, पेन जूस और प्रोडक्ट जैसे कोड का इस्तेमाल की बात भी सामने आयी है। मोहम्मद नबील के बारे में बताया गया कि वह शांत स्वभाव का युवक था, पिता सऊदी अरब में रहते हैं, वह मदरसे में पढ़ता था, उर्दू में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था और बच्चों को तालीम देता था। उसने Flames of War समेत अन्य वाट्सऐप समूहों से जुड़ा था, जिनमें बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब के लोग भी थे। AQIS की विचारधारा का प्रचार बाकी समूहों में होता था। वह युवाओं को साथ जोड़कर आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने की योजना बना रहा था। उसने वाट्सऐप समूह में AQIS के आतंक के लिए किताबें साझा की थीं, और पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश जाकर प्रशिक्षण लेने की चर्चा भी सामने आई है। बम बनाने से संबंधित सामग्री और पोटैशियम नाइट्रेट के बारे में भी बातचीत हुई थी। आरोपी और उसके साथियों के बीच गजवा-ए-हिंद योजना पर पाकिस्तान के सहायक से बातचीत हो रही थी। पुलिस ने नोट किया कि मोहम्मद नबील देश विरोधी गतिविधियों की साजिश कर रहा था। एटीएस ने आजमगढ़ के आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 152, 61(2) और अपराध निवारण अधिनियम की धारा 18 व 38 के तहत मामला दर्ज करने के साथ न्यायालय के समक्ष पेश किया।0
0
Report
औरैया की मिठाई दुकान में सिलेंडर फटने से 4 घायल, फोरेंसिक टीम जुटी
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज चौराहे पर आज दोपहर करीब 1 बजे मिठाई की दुकान में सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा भी घटनास्थल पर गए। दुकान का निरीक्षण किया गया और कारणों की जानकारी ली गई। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि सिलेंडर किन कारणों से फटा। घायल चारों लोग जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
झाँसी में बवालः मानिक चौक पर गणेश प्रतिमा आगमन के दौरान भिड़े दो गुट, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी मानिक चौक इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ श्री गणेश प्रतिमा आगमन के दौरान अचानक दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गई। पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कतः माहौल बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची झांसी पुलिस की टीम को दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वीडियो हुआ वायरलः इस पूरे हंगामे और झड़प का एक वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद से इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है0
0
Report
शराब छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग टीम पर हमला, पुलिसकर्मी घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में शराबबंदी के बावजूद शराब के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को ही निशाना बना दिया गया। मामला हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव का है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में उत्पाद विभाग के कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। स्थिति बिगड़ने पर टीम के जवान अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। इस दौरान पुलिस का वाहन और हथियार भी मौके पर छूटने की जानकारी है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा इलाके में छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने हमलावरों और शराब कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि छापेमारी की सूचना शराब माफियाओं तक कैसे पहुंची और हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे。0
0
Report
निरसा में CIISF की कार्रवाई पर ग्रामीणों का आक्रोश, फायरिंग के वाद विवाद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना हुई है. निरसा इसएल के चापापुर ओसीपी के पास सड़क पर चल रही महिला को कोयला चोर कहकर सीआईएसएफ ने बेरहमी से पीटा. खबर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित होकर मौके पर पहुंचे और सीआईएसएफ की वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर सीआईएसएफ जवानों को पीटा. इसके बाद स्थिति संभालते हुए सीआईएसएफ जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जवानों को घेर लिया. सैकड़ों ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं और घायल महिला के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. रात में कोयला चोरी कर रहे बाइकें भी दिखीं. सीआईएसएफ कोयला चोरी रोकने में विफल दिख रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि हमारा गांव प्रोजेक्ट के पास है, ऐसे में सड़क पर किसी के बाहर निकलने पर इस तरह की कार्यवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीआईएसएफ माइनस में कोयला चोरों को पकड़ें, उन्हें पीटे, न कि सड़क पर गुजरने वाले ग्रामीणों को टार्गेट किया जाए।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के मेमको मोड़ पर चोरी: चदरा काटकर दो दुकानों से हजारों रुपये के सामान चोरी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ चेक पोस्ट के सटे दो दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने खेदू मिठाई दुकान और गोपी जूस सेंटर के पिछले हिस्से से लोहे का चदरा उजाड़ कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। दुकान मालिक के अनुसार शनिवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर गये थे। सुबह चाय-नाश्ता के दुकानदार ने देखा कि उसकी दुकान के सारे बर्तन गायब हैं। छानबीन में पाया गया कि दोनों दुकानों के पिछले हिस्से में चदरा को काटकर हटाया गया है। दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। जूस मशीन की कीमत चालीस हजार है, वही चाय-नाश्ता की दुकान में करीब दस हजार रुपये के बर्तन की चोरी हुई है。0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव मतगणना के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नयापुरा स्थित जेडीबी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मतगणना केंद्र पर थ्री-लेयर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और केवल वैध प्रवेश कार्ड रखने वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। मतगणना दो फेज में कराई जाएगी और इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मतगणना की प्रक्रिया चार कमरों में संपन्न होगी। सुरक्षा के मद्देनजर नयापुरा और जेडीबी कॉलेज की ओर आने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। वाहनों को चक्री बड़ तिराहे से डायवर्ट कर आगे भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना के दौरान हर संदिग्ध गतिविधि और व्यक्ति पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना को शांतिपूर्ण और सफलताप्रव संपन्न कराया जाएगा।0
0
Report
भिवानी में हेड कांस्टेबल अमित कुमार की ट्रेन से मौत, जांच शुरू
Bhiwani, Haryana:भिवानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल अमित कुमार, मौत रेलवे लाइन पार करते समय हादसा, 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल अमित कुमार की मौत भिवानी में मातम! ट्रेन हादसे में हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत 15 दिन पहले भिवानी आया था हेड कांस्टेबल, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ने ली जान ड्यूटी ऑफ करने के बाद घर गया था हेड कांस्टेबल, रेलवे लाइन पर हुआ दर्दनाक हादसा ट्रेन की चपेट में आया पुलिसकर्मी, मौके पर ही मौत भिवानी में पसरा मातम भिवानी BTम मिल के पीछे दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर मिला हेड कांस्टेबल का शव 2006 में पुलिस में भर्ती हुए अमित कुमार की दर्दनाक मौत, दो बच्चों के सिर से उठा साया ERV इंचार्ज हेड कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत, GRP ने शुरू की जांच भिवानी में बड़ा हादसा: रेलवे लाइन पार करते समय हेड कांस्टेबल अमित कुमार की गई जान अमित कुमार भिवानी सिटी थाना में ईआरवी इंचार्ज के पद पर तैनात थे और करीब 15 दिन पहले पलवल से ट्रांसफर होकर भिवानी आए थे हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे अमित कुमार दो बच्चों के पिता थे मौके पर रेलवे लाइन पीछे जीआरपी चौकी इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि मृतक के भाई प्रदीप कुमार के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं, अमित कुमार की मौत की खबर से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है। परिजनों के मुताबिक, अमित कुमार पहले पलवल में तैनात थे और हाल ही में ट्रांसफर लेकर भिवानी आए थे। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
