209862
उन्नाव में युवक की गई संदिग्ध परिस्थितियों में जान, मोर्चरी में परिजनों में हुई झड़प
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के जहरा खेड़ा गांव में 24 वर्षीय यूवक का शव घर के कमरे में मिला। परिजनों ने सुबह शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोर्चरी में मायके और ससुराल पक्ष के बीच झड़प हुई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयराम महतो के माफी नहीं मांगने के बयान से विवाद और गहरा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में हुए विवाद और विधायक जयराम महतो के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग किए जाने के बाद अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने कड़ा पलटवार किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वे फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे। जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर जमकर निशाना साधते हुए भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी खुलकर आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों की बात करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वे किसी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। दरअसल, बरवाअड्डा थाना परिसर में कथित मारपीट, गाली-गलौज और हाजत में बंद एक आरोपित को जबरन छुड़ाने के आरोप में विधायक जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी के समर्थन में मोर्चा खोलते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। लेकिन अब जयराम महतो ने साफ कर दिया है कि वे माफी मांगने वाले नहीं हैं। विधायक का कहना है कि यदि उन्हें अपनी बात और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत चुकानी पड़ी, तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। जयराम महतो (डुमरी विधायक) इस पूरे विवाद के बीच विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को एक लंबा पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वे विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं और सदन के प्रत्येक सदस्य की गरिमा, प्रतिष्ठा और अधिकारों की रक्षा करना विधानसभा अध्यक्ष का संवैधानिक दायित्व है। जयराम महतो ने पत्र में स्पष्ट किया है कि वे खुद को कानून से ऊपर नहीं मानते और न ही किसी विशेष संरक्षण की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई गंभीर अपराध किया गया है और उसके पर्याप्त साक्ष्य हैं, तो कानून को निष्पक्ष तरीके से अपना काम करना चाहिए। हालांकि विधायक ने सवाल उठाया है कि क्या किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के खिलाफ बिना पर्याप्त तथ्य और प्राथमिक जांच के केवल आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी जानी चाहिए। पत्र में बरवाअड्डा थाना परिसर की 21 अगस्त की घटना का जिक्र करते हुए जयराम महतो ने दावा किया है कि वे गणेश दास नामक एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में कथित रूप से मारपीट किए जाने की सूचना मिलने पर थाना पहुंचे थे। विधायक के अनुसार, उन्होंने थाना प्रभारी से केवल इतना कहा था कि यदि व्यक्ति ने कोई अपराध किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन हिरासत में मारपीट क्यों की गई, इसकी जानकारी दी जाए। विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने न तो आरोपी को छोड़ने के लिए कहा और न ही किसी कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि घटना थाना परिसर में हुई थी, जहां سيसीटीवी कैमरे लगे हैं और कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जयराम महतो ने पत्र में अपने खिलाफ पूर्व में दर्ज अन्य मामलों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई मामलों में बिना पर्याप्त सत्यापन और तथ्यों की समुचित जांच किए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। विधायक ने सवाल उठाया है कि जब अन्य जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों में प्राथमिक जांच की जाती है, तो उनके मामले में समान प्रक्रिया और निष्पक्षता क्यों नहीं अपनाई जाती। जयराम महतो ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनकी मांग किसी विशेष छूट या कानून से ऊपर होने की नहीं है, बल्कि उनके साथ भी न्यायपूर्ण, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए。 अब विधायक के "फांसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा" वाले बयान और विधानसभा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र के बाद यह विवाद और गहराता नजर आ रहा है। एक तरफ पुलिस एसोसिएशन विधायक से माफी की मांग पर अड़ा है, तो दूसरी तरफ जयराम महतो ने साफ कर दिया है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर और गरमा सकता है。0
0
Report
बगरू नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन की तिथि घोषित, चुनावी तैयारियाँ तेज
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, 27 से 31 अगस्त तक दाखिल होंगे नामांकन, गुरुवार को अधिसूचना जारी होते ही तेज होगी चुनावी सरगर्मी, उप तहसील कार्यालय में बनाया निर्वाचन कार्यालय, रिटर्निंग अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा। बगरू नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही कस्बे में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो जाएंगी। 27 से 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बगरू के उप तहसील कार्यालय में निर्वाचन कार्यालय बनाया गया है। प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया का अभ्यास कर व्यवस्थाओं को परखा गया। संभावित उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भी वितरित किए गए। नामांकन के दौरान दस्तावेज़ों की जांच, रिकॉर्ड संधारण, उम्मीदवारों एवं प्रस्तावकों की व्यवस्था के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। आगे नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और मतदान से जुड़ी व्यवस्थाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएंगी। इस दौरान नायब तहसीलदार नवनीत पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अब अधिसूचना जारी होने के साथ ही बगरू में चुनावी गतिविधियां जोर पकड़ने की उम्मीद है।0
0
Report
सहरसा में विवादित गोलीबारी, चाय दुकान चलाने वाली महिला घायल
Saharsa, Bihar:सहरसा के शहर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी हुई, जिसमें वहां मौजूद एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई। घायल महिला की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में की गई है, जो एक चाय की दुकान चलाती हैं। घटना जिले के सिमरीबख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के चपराम कोठी के समीप घटी है। बताया गया है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बढ़ गया, फिर गोलीबारी शुरू हो गई। घटना के समय पास में मौजूद महिला सुमित्रा देवी के पैर में गोली लगी, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सिमरीबख़्तियारपुर के प्रभारी SDPO धीरेंद्र पांडे मौके पर पहुँच मामले की छानबीन कर रहे हैं। SDPO ने कहा कि आपसी विवाद के कारण गोलीबारी हुई और घायल महिला के बारे में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है; दोषी के खिलाफ विधि-सम्वत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जज बनकर धमकी देने वाले सुकेश चंद्रशेखर को कोर्ट ने किया दोषी
Noida, Uttar Pradesh:*सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर जज को ही धमकाया, अपने लिए मांगी जमानत, कोर्ट में खुल गई सुकेश चंद्रशेखर की पोल* साल 2017 में भ्रष्टाचार के एक मामले की सुनवाई कर रही तीस हजारी कोर्ट की जज पूनम चौधरी के पास एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताया। उसने जज से कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ वह केस की सुनवाई कर रही हैं, उसे जमानत दे दी जाए। इतना ही नहीं, खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताने वाले उस शख्स ने धमकी भी दी कि ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर पेशेवर परिणाम भुगतने होंगे。 जज पूनम चौधरी दबाव में नहीं आईं। उन्होंने अपने स्तर पर इस फोन की पुष्टि की तो पता चला कि सुप्रीम कोर्ट के संबंधित जज ने ऐसा कोई फोन नहीं किया था। बाद में जांच और ट्रायल के दौरान यह साबित हुआ कि जज को फोन करने वाला कोई और नहीं, बल्कि वही आरोपी था, जिसका केस उनकी अदालत में चल रहा था。 इस कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि फोन करने वाला Sh व्यक्ति सुकेश चंद्रशेखर था, जिस पर पहले से ही ठगी समेत कई मामले दर्ज हैं。 तीस हजारी कोर्ट की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा ने सुकेश चंद्रशेखर को खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताकर एक न्यायिक अधिकारी पर जमानत देने का दबाव बनाने की मामले में दोषी ठहराया है। *मामले की शुरुआत कैसे हुई?* मामला अप्रैल 2017 का है। उस समय सुकेश चंद्रशेखर एक भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस हिरासत में था और विशेष जज पूनम चौधरी उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थीं। अभियोजन के अनुसार, 28 अप्रैल 2017 को चंद्रशेखर ने एक पुलिस कांस्टेबल के मोबाइल फोन तक पहुंच बनाई। इसी फोन से जज पूनम चौधरी के लैंडलाइन और मोबाइल नंबर पर कॉल की गई। कॉल करने वाले ने पहले खुद को सुप्रीम कोर्ट के एक जज का निजी सचिव बताया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताते हुए जज पूनम चौधरी से कहा कि सुकेश चंद्रशेखर इस मामले में निर्दोष है और उसे तुरंत जमानत दे दी जाए। कॉल के दौरान जज को यह चेतावनी भी दी गई कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें गंभीर पेशेवर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कॉल करने वाले ने उन्हें एक मोबाइल नंबर भी दिया और इस नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा। *SC जज के दफ्तर से फोन किया तो सामने आई सच्चाई* हालांकि, जज पूनम चौधरी ने न तो दिए गए नंबर पर कॉल किया और न ही उस फोन को दोबारा रिसीव किया। उन्होंने किसी दबाव में आने के बजाय सुप्रीम कोर्ट के संबंधित जज के कार्यालय से फोन पर संपर्क कर इसकी पुष्टि की। वहां से उन्हें पता चला कि सुप्रीम कोर्ट के संबंधित जज की ओर से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया था। जिस व्यक्ति को निजी सचिव बताया गया था, वह भी उस जज के कार्यालय में कार्यरत नहीं था। जज पूनम चौधरी समझ गईं कि इस फोन कॉल का मकसद सुकेश चंद्रशेखर को जमानत दिलाने के लिए उन पर दबाव बनाना था। इसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में की। साथ ही, उन्होंने इसकी शिकायत डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी। *जज ने खुद अदालत में दी गवाही* शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद 20 अप्रैल 2018 को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने मामले का संज्ञान लिया और 14 दिसंबर 2018 को सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ IPC की धाराओं 170, 189 और 507 के तहत आरोप तय किए। इसके बाद फरवरी 2019 से अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही शुरू हुई। इस दौरान कुल 16 गवाह पेश किए गए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण गवाह खुद जज पूनम चौधरी थीं। उन्होंने अदालत को बताया कि किस तरह उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर फोन किया गया और सुकेश चंद्रशेखर को जमानत देने के लिए प्रभावित करने की कोशिश की गई। *कोर्ट का फैसला* अभियोजन पक्ष ने टेलीफोन रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के जरिए अपने आरोपों को साबित करने की कोशिश की。 लंबी सुनवाई के बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा ने फैसला सुनाया और सुकेश चंद्रशेखर को IPC की धाराओं 170, 189 और 507 के तहत दोषी ठहराया। सुकेश को सजा सुनाए जाने से पहले सजा की अवधि को लेकर बहस 27 अगस्त को होगी *कोर्ट की अहम टिप्पणी* फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर के हरकत को बेहद गंभीर बताया। कोर्ट ने कहा कि सुकेश ने सुप्रीम कोर्ट के जज की पहचान का इस्तेमाल कर चल रही न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। कोर्ट ने कहा कि अदालतों में फैसले फोन पर दिए गए दबाव से नहीं, बल्कि कोर्ट में मौजूद रिकॉर्ड और कानून के आधार पर होते हैं। सुकेश को शायद यह गलतफһमी थी कि किसी बड़े पद का नाम लेकर और फोन पर दबाव बनाकर न्यायपालिका को प्रभावित किया जा सकता है। *पुलिस की जांच को लेकर कोर्ट की नाराजगी* हालांकि, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने जांच को सतही, लापरवाह और उदासीन बताया। अदालत ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कई अहम पहलुओं की ठीक से जांच नहीं की। कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने वह मोबाइल फोन बरामद नहीं किया जिससे कॉल की गई थी। महत्वपूर्ण कॉल रिकॉर्ड जुटाने में भी लापरवाही हुई और कई अहम गवाहों से समय पर पूछताछ नहीं की गई。 कोर्ट ने सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह उठाया कि पुलिस हिरासत में रहते हुए सुकेश को पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन तक पहुंच कैसे मिली। कोर्ट ने कहा कि इस पहलू की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए थी。 कोर्ट ने कहा कि पुलिस कमिश्नर/ डीसीपी कांस्टेबल मनजीत की भूमिका की दोबारा जांच करे और जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ विभागीय या आपराधिक कार्रवाई पर विचार किया जाए।0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान: बनठा में औचक चेक जारी
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) त्योहार सीजन में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अभियан “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” के तहत बनेठा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक कार्यवाई, सैनी मावा मिष्ठान भंडार से मावा निर्मित मिठाई बर्फी का,जोधपुर मिष्ठान भंडार बस स्टैंड बनेठा से मावा का तथा वीर चंद विमल चंद प्रतिष्ठान से महान ब्रांड घी का लिया सैंपल, माल जप्त नहीं करने के चलते हुए दूकानदारों ने ली राहत की साँस, नमूनों की होगी जाँच और आएगा नतीजा तब तक बिक जाएगा उपलब्ध माल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर मय टीम ने कार्यवाही को दिया अंजाम0
0
Report
21 घंटे बाद रायला धरना समाप्त, भेरूलाल जाट के शव का पोस्टमार्टम तय
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन रायला जिला भीलवाड़ा स्क्रिप्ट - 21 घंटे बाद बनी सहमति, भेरूलाल जाट के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। रात्रि को बारिश में भी धरने पर डटे रहे प्रदर्शनकारी, 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता और 10 लाख के इंश्योरेंस क्लेम पर बनी सहमति। एंकर - भेरूलाल जाट को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रायला में चल रहा धरना-प्रदर्शन करीब 21 घंटे बाद आखिरकार सहमति के साथ समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने रायला ग्रेड के पास टेंट लगाकर धरना दिया। रात में बारिश के दौरान भी करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। लंबे समय तक प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन देर रात तक सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते भेरूलाल जाट का शव रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया था। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। मामल को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे। गुलाबपुरा सीओ सतीश मीणा, रायला थानाधिकारी घनश्याम मीणा, गुलाबपुरा पुलिस, बिजली विभाग के एक्सईएन डीके मीणा, सहायक अभियंता रंजीत खटीक, कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र मीणा, बनेड़ा तहसीलदार बेणी प्रताप, गिरदावर सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 5 लाख की सहायता और 10 लाख का इंश्योरेंस क्लेम। बिजली विभाग के एक्सईएन शाहपुरा डीके मीणा के अनुसार बातचीत के बाद 4 लाख रुपए की सहायता रोककर देने तथा विधायक लालाराम बैरवा की ओर से 1 लाख रुपए देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया गया। ESIC अंतर्गत परिवारजन को पेंशन दिलाई जाएगी। प्रशासन की ओर से मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त किया। इसके बाद भेरूलाल जाट के शव का रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। करीब 21 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सहमति बनने पर माहौल शांत हुआ। बाइट - बनेड़ा तहसीलदार बेणी प्रताप, बाइट - नरेंद्र कुमार रेगर, कांग्रेस विधायक प्रत्याशी शाहपुरा विधानसभा (कुर्ते, पाजामा पहने हुए)।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने हनुमानगढ़ निकाय चुनाव में 50% टिकट युवाओं को देने का किया ऐलान
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh निकाय चुनाव: कांग्रेस में दावेदारों से वन-टू-वन संवाद, 50% से ज्यादा टिकट युवाओं को देने पर जोर हनुमानगढ़ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जंक्शन स्थित अरिहंत भवन में चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश सूड़ा ने संभावित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। सुबह से शाम तक चले कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से टिकट के दावेदारों ने पर्यवेक्षक से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपनी दावेदारी और क्षेत्र में संगठन की स्थिति की जानकारी दी। अरिहंत भवन में दिनभर कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह नजर आया। दावेदारों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिनेश सूड़ा ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और राजस्थान के सभी निकायों में प्रचंड बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में कार्यकर्ताओं का जोश और सक्रियता पार्टी की चुनावी तैयारी को दर्शाती है। सूड़ा ने कहा कि इस बार युवाओं को संगठन और चुनावी प्रक्रिया में ज्यादा अवसर देने पर जोर है। पार्टी 50 प्रतिशत से अधिक टिकट जेन-जी यानी युवा पीढ़ी को देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था के जरिए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी चुनाव लड़ने का अवसर दिया गया है。0
0
Report
महाराष्ट्र में धर्म स्वतंत्रता कानून 2026 पर चर्चों ने प्रार्थना सभाओं के लिए फॉर्म
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलिजन कानून 2026 को लेकर बहस के बीच कुछ चर्चों ने प्रार्थना सभाओं में शामिल होने वाले लोगों के लिए साधारण डिक्लेरेशन फॉर्म की व्यवस्था शुरू की है। बॉम्बे कैथलिक सभा के अनुसार, फॉर्म का उद्देश्य धार्मिक दबाव बनाना नहीं, बल्कि प्रार्थना सभाओं में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभा ने दावा किया कि अतीत में कुछ विजिलांट समूहों ने प्रार्थना सभाओं में व्यवधान डाला और कुछ मामलों में हिंसा भी हुई। संगठन को आशंका है कि नए कानून के प्रावधानों का हवाला देकर ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं। सभा के प्रवक्ता डॉल्फी डिसूज़ा ने पुलिस और प्रशासन से प्रार्थना सभाओं में बाधा डालने या हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और धार्मिक सभाओं में किसी भी तरह का जबरन हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। बॉम्बे कैथलिक सभा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से फ्रीडम ऑफ रिलिजन कानून 2026 को फिलहाल लागू नहीं करने की अपील भी की है। संगठन के मुताबिक, महाराष्ट्र से जुड़े अन्य विधायी प्रावधानों के साथ इस कानून को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। अदालत की सुनवाई और निर्णय तक कानून के अमल पर रोक लगाने की मांग की गयी है। चर्चों की ओर से उठाए गए सुरक्षा संबंधी कदमों और कानून को लेकर की गई आपत्तियों ने धार्मिक स्वतंत्रता, कानून-व्यवस्था और प्रार्थना सभाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को चर्चा में ला दिया है।0
0
Report
कांग्रेस का निकाय चुनाव: किशनगढ़ में बड़े दावेदारों के साथ शक्ति प्रदर्शन
Kishanganj, Bihar:निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किशनगढ़ में चुनावी तैयारियों को धार देते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया। अजमेर रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में विधायक एवं देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। शहर के 60 वार्डों से बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में महिलाओं की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही。 मंच पर जिला सहप्रभारी रूबी खान, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, डेयरी अध्यक्ष रामचंद चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर, केकड़ी से सागर शर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक विकास चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित बनाने और बोर्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “मौसम बदल रहा है, कांग्रेस आ रही है।” कार्यक्रम के अंत में मौसम बदलने पर उन्होंने इसी अंदाज में राजनीतिक तंज भी कसा। चौधरी ने पाटनी, साहू और राठौड़ के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से इसे तोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने पिछले 15 वर्षों के कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के “हल्ला बोल” की बात कही। साथ ही केंद्र की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए नोटबंदी, जीएसटी और व्यापारियों के मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने का संदेश दिया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक विकास चौधरी को रक्षा सूत्र बांधा0
0
Report
Advertisement
धौलपुर की पंचवटी कॉलोनी में जलभराव से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धौलपुर। शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित पंचवटी कॉलोनी में पिछले चार साल से जलभराव की गंभीर समस्या से लोग परेशान हैं। सीवर लाइन और नाले जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। बारिश के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं। कॉलोनी की सड़कों पर 2 से 3 फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है। कई जगह तो सड़क और गड्ढों का पता ही नहीं चल रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है। गंदे पानी में जहरीले सांप निकलने से हादसे का डर बना रहता है। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। जुलाई से सितंबर तक हर साल यही हाल रहता है। बच्चे घुटने भर गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। मकानों में दरारें, पैरों में सड़न स्थानीय निवासी रामदुलारा गोस्वामी ने बताया कि लगातार पानी भरा रहने से मकानों के फर्श बैठ रहे हैं और दीवारों में दरारें आ गई हैं। कभी भी मकान गिर सकता है। राजेश गुधैनिया ने बताया कि सड़े पानी की वजह से लोगों के पैरों में सड़न हो रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। रजनीश शर्मा ने बताया कि पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं और कई लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं। शिकायतों का ऑफिस में बैठे हो रहा निस्तारण: बच्चू सिंह ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी मौके पर आए बिना ही कार्यालय में बैठे-बैठे शिकायत का निस्तारण कर देते हैं। कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर, नगर परिषद आयुक्त और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जाम नालों और सीवर लाइन کی सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाए0
0
Report
सीकर भाजपा विजय संकल्प सम्मेलन से निकली नगर निकाय चुनाव में भारी मजबूती
Sikar, Rajasthan:सीकर में भाजपा का विजय संकल्प सम्मेलन, पार्षद दावेदारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन रामलीला मैदान में गूंजा भाजपा का विजय संकल्प, जुलूस के साथ पहुंचे पार्षद दावेदार नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का शंखनाद, सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसे नेता, चुनावी जीत का लिया संकल्प सीकर में नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन व राजनीतिक पार्टियों ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली है पार्षद दावेदारों द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन के लिए तैयारी की जा रही है उसी तर्ज में आज भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए शहर के रामलीला मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में भाजपा से पार्षद पद के दावेदारों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सभी दावेदार जुलूस के रूप में रामलीला मैदान पहुंचे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। मंच पर पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, संगठन सह प्रभारी विजेंद्र पूनियां, सीकर नगर परिषद प्रभारी राघव शर्मा, जिला संगठन प्रभारी वासुदेव चावला, संगठन सह प्रभारी रोशन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, धोद विधायक गोरधन वर्मा और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां सहित अन्य पदाधिकारी भी मंचस्थ रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में पार्षद पद के दावेदारों की बड़ी मौजूदगी को भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और चुनाव को लेकर सक्रियता साफ नजर आई।0
0
Report
पीतावास में नाली से कचरा निकालने के विवाद में भारी मारपीट, एक की मौत
Tonk, Rajasthan:बरौनी थाना क्षेत्र के पीतावास गांव में नाली से कचरा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. खूनी संघर्ष में हीरालाल गुर्जर नाम के व्यक्ति की मौत हो गई वही 5 लोग घायल हो गए जिनका टोंक के सआदत अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस ने इस पूरे मामले में 6 लोगों को हिरासत में ले लिया. मामले को देखते हुए सआदत अस्पताल में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया. पीपलू डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि नाली से कचरा निकालने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई. संघर्ष में हीरालाल गुर्जर सहित कई लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल हीरालाल की मौत हो गई. घायलों को उपचार के लिए टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. वहीं पीपलू डीएसपी विनोद कुमार भी सआदत अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद सआदत अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मामले में 6 लोगों को डिटेन किया है. पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के कारणों की जांच में जुटी है. गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. मृतक के शव को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. बाइट -01- विनोद कुमार,डीएसपी,पीपलू टोंक0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़-झुंझुनूं: कलेक्टर-एसपी ने मतगणना व मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में कलेक्टर-एसपी ने चुनावी व्यवस्थाओं का लिया जायजा जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मतगणना, रवानगी स्थल व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण नवलगढ़-जाखल की मतगणना पोदार बीएड कॉलेज में, मुकुंदगढ़-डूंडलोद की कानोड़िया कॉलेज में होगी मतगणना मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, छाया की व्यवस्था के दिए निर्देश एसपी कावेन्द्र सागर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतगणना स्थल, पोलिंग पार्टियों के रवानगी एवं वापसी स्थल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सबसे पहले नवलगढ़ में चुनाव से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल, मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिले की 19 नगर निकायों में चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पोलिंग पार्टियों के आवागमन, मतदान सामग्री के वितरण और जमा कराने से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया को सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि नवलगढ़ और जाखल की मतगणना पोदार बीएड कॉलेज परिसर में होगी, जबकि मुकुंदगढ़ और डूंडलोद की मतगणना मुकुंदगढ़ के कानोड़िया कॉलेज में कराई जाएगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतदान सामग्री जमा कराने की व्यवस्था भी निर्धारित स्थलों से ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो। मतदान केंद्रों पर बिजली, पंखे, पानी और शौचालय जैसी मौलिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं के लिए भी मतदान केंद्रों पर छाया और पानी की व्यवस्था रहेगी। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही पुलिस की ओर से हथियार जमा कराने, फ्लैग मार्च, नाकाबंदी और असामाजिक तत्वों को पाबंद करने जैसी कार्रवाई लगातार की जा रही है।एसपी ने कहा कि मतदान से पहले शराब वितरण या अन्य किसी तरह की गतिविधि की सूचना मिलती है तो पुलिस की मोबाइल पार्टियों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।0
0
Report
सांगानेर में राखी के मौके पर CM भजनलाल शर्मा ने विकास कार्य गिनाए
Jaipur, Rajasthan:Anchor निकाय चुनाव की टिकटों के एलान से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में राखी का पर्व मनाया। सीएम को राखी बांधने के लिए बहनों में जबरदस्त उत्साह दिखाया दिया। सीएम ने इस दौरान एक एक कर प्रदेश में उनकी सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया तो कांग्रेस को भी जमकर आड़े हाथ लिया शहरी निकाय चुनावों में टिकट बंटवारे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में हुंकार भरी। बहनों से राखी बँधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले। मुख्यमंत्री बी कहा, पाँच साल में कांग्रेस सरकार ने जितने काम किए थे। उनके सरकार ढाई साल में ही उससे कहीं ज़्यादा विकास के काम कर चुकी है। सीएम ने कहा की कांग्रेस को विधानसभा में हमने विकास के मुद्दे पर बहस की खुली चुनौती दी थी पर कांग्रेस बहस के बजाय सदन छोड़ कर ही भाग गई सीएम ने सांगानेर की जनता का आव्हान किया कि विकासित राजस्थान के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरी है वन स्टेट वन इलेक्शन को सीएम भजनलाल शर्मा ने उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा। मीठा मीठा मेरा खट्टा खट्टा तुम्हारा राजनीति में ऐसा नहीं चलता है कांग्रेस हमें चेतावनी देती थी की प्रदेश में आपका काकाजी भी वन स्टेट वन इलेक्शन नहीं करा पाएगा पर आज वही काकाजी वन स्टेट वन इलेक्शन करा रहा है उन्होंने जनता से आग्रह किया की राजस्थान में हमारी सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करें सीएम ने सांगानेर की जनता के प्रति अपने लगाव और आत्मीयता का इजहार किया। भजनलाल शरण बोले,आपके आशीर्वाद की बदौलत मैं प्रदेश संभाल रहा हूँ आप सब मिलकर सांगानेर का ख़याल रखें। उनकी सरकार सांगानेर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का भी दावा किया बहरहाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी तो बहनों में भी सीएम को राखी बांधने की होड़ मची थी। कार्यकर्ता टिकट से पहले सीएम का ध्यान आकर्षित करने में जुटे थे। पर उन सबमें पार्टी के प्रति समर्पण का भाव हर ओर दिख रहा था। आख़िरकार ये सांगानेर की जनता का सीएम के प्रति प्यार था। जो आज इस तरह से सैलाब बनकर उमड़ रहा था0
0
Report
सहारनपुर में 60+ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा शुरू
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। योजना के शुभारंभ को लेकर सहारनपुर में राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट स्थित विवेकानंद सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी ने की। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिला मोर्चा की सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और मातृशक्ति ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को उनके सहयात्री सहित 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित मातृशक्ति को उपहार स्वरूप साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने महिलाओं को योजना की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं आत्मनिर्भर नारी’ के मंत्र के साथ लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है।0
0
Report
Advertisement
