209801
उन्नाव में 4.5करोड़ से बनेगा आधुनिक भवन, सांसद साक्षी महाराज ने किया भूमि पूजन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में सिंचाई विभाग के लिए नए कार्यालय भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। शनिवार को एसपी कार्यालय के पास 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का भूमि पूजन किया गया। सांसद साक्षी महाराज और मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उन्नाव विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के निजी कॉलेज में फर्जी परीक्षा: 12 हजार लेकर 90% फेल, छात्र विरोध
Patna, Bihar:पटना के दानापुर स्थित छितनामा के अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में B.Pharm और B.Sc Nursing के पहले सेमेस्टर की परीक्षा के नाम पर छात्रों से 12 हजार रुपये लेने के आरोप सामने आए हैं. छात्रों का दावा है कि सेंटर मैनेजमेंट के लिए पैसे लेने के बावजूद रिजल्ट में 90% छात्र फेल हो गए. छात्रों ने कहा कि उनके भविष्य से खिलवाड़ हुआ और उन्होंने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन के कंट्रोलर को उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेक और रिजल्ट की पुनः जारी करने की निष्पक्ष जांच की मांग की है. कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचने पर परिसर के गेट पर ताला लगा दिया गया बताया गया है कि कॉलेज बंद है.0
0
Report
जोधपुर में नगरीय निकाय चुनाव: आचार संहिता जारी, 9 और 11 सितम्बर को मतदान
Jodhpur, Rajasthan:राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अगस्त को नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जोधपुर जिले में कुल सात नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान संपन्न कराया जाएगा, जिसकी तिथियां 9 और 11 सितंबर तय की गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया की सार्वजनिक अधिसूचना (पब्लिक नोटिस) 27 अगस्त को जारी की जाएगी। जिले के 275 वार्डों के लिए प्रत्याशी 31 अगस्त तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जबकि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। पूरी चुनावी प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी, जिसमें पहले पार्षदों और तत्पश्चात अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव संपन्न होंगे। जिले के कुल 899 वार्डों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1400 मतदाता सुनिश्चित किए गए हैं। ईवीएम (EVM) मशीनों के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया की चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु प्रशिक्षण दल और पोलिंग पार्टियों का गठन कर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।0
0
Report
जयपुर के JNU अस्पताल में पांचवां सफल किडनी ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के JNU अस्पताल में पांचवां सफल किडनी ट्रांसप्लांट, रेट्रोपेरिटोनियल तकनीक से मरीज को मिली नई जिंदगी जयपुर के JNU अस्पताल ने किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पांचवां सफल किडनी प्रत्यारोपण किया है। अस्पताल की ट्रांसप्लांट टीम ने रेट्रोपेरिटोनियल रीनल ट्रांसप्लांट तकनीक के जरिए यह सफल ऑपरेशन किया। इस सफल किडनी ट्रांसप्लॉट में डॉ. कविश शर्मा, डॉ. शिखा खंडेलवाल और डॉ. सुभाष कटारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही अस्पताल के सभी संबंधित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। रेट्रोपेरिटोनियल रीनल ट्रांसप्लांट तकनीक के माध्यम से मरीज को बेहतर परिणाम मिलने के साथ ही रिकवरी भी अपेक्षाकृत जल्द होती है। अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों ने भी इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। JNU के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पूरी मेडिकल टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने टीम की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ट्रांसप्लान्ट के क्षेत्र में इसी उत्साह, बेहतर समन्वय और टीमवर्क के साथ आगे आने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के खनिज संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान, विपक्ष ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में खनिज संशोधन विधेयक को लेकर सियासी विरोध तेज हो गया है। रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा, जबकि 9 से 16 सितंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी। केशव कमलेश महतो ने कहा कि खनिज से मिलने वाले राजस्व का बड़ा हिस्सा झारखंड के विकास और कल्याणकारी योजनाओं में इस्तेमाल होता है। कांग्रेस के मुताबिक, प्रस्तावित प्रावधानों से राज्य को करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राज्य की करीब एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने की भी मांग की। बाइट: केशव कमलेश महतो, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने भी खनिज संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि झारखंड की जमीन और खनिज संसाधनों पर टैक्स लगाने का अधिकार केंद्र सरकार किस आधार पर तय कर सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का उपयोग राज्य के लोगों के हित में होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि नए प्रावधानों से राज्य की वित्तीय स्वायत्तता प्रभावित होगी। साथ ही आरोप लगाया कि खनन क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाकर सरकार इसे मुनाफा-केंद्रित व्यवस्था की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों का असर वनाधिकार कानून, विस्थापन और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है। कांग्रेस का दावा है कि इस विधेयक से झारखंड को करीब 14 हजार 656 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। सुखदेव भगत ने झारखंड के भाजपा सांसदों से भी सवाल किया कि क्या राज्य के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इस विधेयक का विरोध करेगी और आंदोलन को प्रखंड स्तर तक ले जाएगी। इसके साथ ही सुखदेव भगत ने अयोध्या मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदे के कथित दुरुपयोग के मामले को भी उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर जांच में पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को भी जनता के बीच मजबूती से उठाएगी। बाइट: सुखदेव भगत, लोहरदगा सांसद, कांग्रेस0
0
Report
नेशनल खिलाड़ी अमित की गिरफ्तारी: दिल्ली से पकड़ा गया, रांची से जुड़ा एनडीपीएस मामला
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली क्राइम ब्रांच और रांची पुलिस ने एक ऐसे राष्ट्रीय खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है जिसने नेशनल गेम में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर राज का नाम रोशन किया था।राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित नशे के कारोबार में संलिप्त है और उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है लेकिन गिरफ्तार होने का कनेक्शन रांची से जुड़ा है। कभी कुश्ती के अखाड़े में दांव पेंच दिखाकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाला पहलवान आज नशे के कारोबार में संलिप्त है। दरअसल पूर्व नेशनल पहलवान अमित को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है ।रेस्लर अमित, झारखंड से अफीम लेकर दिल्ली और हरियाणा में सप्लाई करने का आरोपी था।पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ रांची के तुपुदाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह दिसंबर 2023 से फरार चल रहा था और पुलिसिया इनआउट्स के आधार पर दिल्ली के मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया。0
0
Report
खदाना मोहल्ले में वृद्ध हत्या: आरोपी पारस उर्फ झुन्नी गिरफ्तार, इनाम 5 हजार
Alwar, Rajasthan:खदाना मोहल्ले में वृद्ध व्यक्ति के हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांधकर हत्या करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पारस उर्फ झुन्नी पुत्र भगवानदास, निवासी खदाना मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी लगातार तलाश शुरू की। सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी तक पहुंची और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों और घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बाइक बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ नोएडा में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये बाइक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की वैन्यू कार से इलाके में रेकी करते थे और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को अपना निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर कम कीमत में बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिसके चलते पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। बिहार-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीसीपी नोएडा ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
नरवाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर बर्बाद, कूड़े के ढेर फैल
Jhanj Kalan, Haryana:हड़ताल से नरवाना बेहाल, सड़कों पर कूड़े का अंबार नरवाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ी कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के आवास पर नारेबाजी करते हुते पहुंचे सफाई कर्मचारी कूड़े के ढेर में तब्दील नरवाना! 15 दिन की हड़ताल, अब 24 अगस्त तक बढ़ी सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर कूड़ा ही कूड़ा कर्मचारियों ने मंत्री बेदी के घर के बाहर किया प्रदर्शन नरवाना में हड़ताल से हाहाकार सड़कें बनीं कूड़ाघर, लोग रास्ता बदलकर निकलने को मजबूर स्वच्छ हरियाणा के दावे पर सवाल! पॉश इलाकों में कूड़े के पहाड़, लोगों का निकलना मुश्किल मंत्री के घर के बाहर गरजे सफाई कर्मचारी, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन हड़ताल खत्म नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप0
0
Report
गोपालगंज में संत रविदास मिट्टी कलश यात्रा सभी मंदिरों में पहुँचेगी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में संत रविदास के जन्मभूमि से आई मिट्टी कलश में भरकर सभी प्रखंडों में भेजी गई। रहशु मंदिर थावे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंत्री जनक राम व DM समीर सौरभ ने किया। इस दौरान कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे। आज शुक्रवार को थावे स्थित रहशु मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलस में संत रविदास के जन्मभूमि से आई मिट्टी को रखा गया है जिसे जिले के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में रखा जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि देश के संतों का प्रधानमंत्री जी ने सम्मान किया है; संत रविदास जी के जन्मभूमि से मिट्टी पूरे देश में भेजा गया है। उसी क्रम में गोपालगंज में मिट्टी आई है जिसे सभी प्रखंडों में कलश यात्रा कर भेजी जा रही है। कलस को सभी गाँव में घूमकर दर्शन कराया जाएगा उसके बाद सभी प्रमुख मंदिरों में मिट्टी को रखा जाएगा। इस जिले में भी अनुसूचित जाति के दो संत हुए हैं— संत रहशु भगत और सुपन दास।0
0
Report
Advertisement
थानागाजी में दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:थानागाजी में दंपती पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार और गला दबाने का आरोप अलवर। थानागाजी थाना क्षेत्र के गुड़ा चुरानी गांव में खेत में काम कर रहे एक दंपती पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है। मामले में राहुल सैनी ने थानागाजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शंकर लाल सैनी और उसके पुत्र मुकेश सैनी पर मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं。 रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने राहुल की मां कृपा देवी के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला करने के साथ उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मां को बचाने के लिए पहुंचे पिता सुरेश चंद सैनी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल कृपा देवी को थानागाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, सुरेश चंद सैनी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वे घर पर अकेले रहते हैं और आरोपियों से दोबारा हमले का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भोलाराम को सौंपी गई है। पुलिस घटना के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच करने के साथ ही सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
बलिया में ज्वेलर्स लूट का खुलासा: 6 अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी-जेवर बरामद
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में ज्वेलर्स लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 अभियुक्तों सहित चोरी का सामान बरामद स्थान- बलिया बलिया पुलिस ने ज्वेलर्स से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दरसअल नरही थाना अंतर्गत 15 अगस्त को आभूषण व्यवसाई अपने बेटे के साथ दुकान बंद कर भरौली से गाजीपुर जाने वाले रास्ते पर जा रहा था तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका ज्वेलरी और कैश से भरा बैग लूट लिया। पीड़ितों से मिली जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने बघोना मोड़ के पास 6 बदमाशों को अवैध असलहा और लूट के आभूषण और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियuktों ने बताया कि एक सोनार के कहने पर ही उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस तीन अन्य अभियुक्तों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिल, मोबाइल, सिम, दो तमंचा 86000 कैश ,चाकू सहित कुछ ज्वेलरी भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा लूट का अनावरण करने वाली टीम को ₹25000 का इनाम भी दिया गया है।0
0
Report
शादी के झांसे से युवक ने युवती को जहर देकर हत्या की कोशिश, गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर सिरोल थाना क्षेत्र में शादी का वादा कर युवती के शारीरिक शोषण और जहर देकर हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी अग्निवीर जवान विकास बघेल को पंजाब के फिरोजपुर कैंट से गिरफ्तार कर लिया है। मरने से पहले पीड़िता ने मोबाइल में अपना वीडियो बयान रिकॉर्ड किया था, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। वीओ- जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले सिरोल निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी की बात विकास बघेल से चली थी। परिवारों की सहमति नहीं बनी, लेकिन आरोप है कि विकास ने शादी का झांसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। इसी बीच युवती दो बार गर्भवती हुई। आरोप है कि विकास ने दबाव बनाकर दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस के अनुसार, शादी के लिए दबाव बनाने पर 7 अगस्त को विकास ने युवती को सिरोल के एक कैफे में बुलाया। वहां जबरन जहर पिला दिया और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। युवती ने अपने ममेरे भाई को फोन कर मदद मांगी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां करीब 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस को युवती का मोबाइल मिला। उसमें एक वीडियो मिला, जिसमें पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई थी। वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकाने और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपी पंजाब के फिरोजपुर कैंट में तैनात है। पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी विकास बघेल को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। बाइट- गोविंद बगौली- TI सिरोल थाना ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
पुरुलिया में अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने सड़क जाम
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: আবেদন করেও যোগ্য মহিলারা অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা না মেলায় পুরুলিয়া - জামশেদপুর ১৮ নম্বর জাতীয় সড়কের পুরুলিয়া দুলমি এলাকায় টানা ৫ ঘণ্টা ধরে অবরোধ করে বিক্ষোভে সামিল মহিলারা । সকাল থেকে অবরোধের জেরে গুরুত্বপুর্ন রাস্তার দুপাশে দাঁড়িয়ে পড়ে বহু যানবাহন । খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় পুরুলিয়া সদর থানার পুলিশ । মহিলাদের অভিযোগ, অন্নপূর্ণা যোজনার জন্য অফলাইন বা অনলাইন আবেদন করে মাসের পর মাস পেরিয়ে গেলেও টাকা পাননি তারা । পৌরসভা বা বিভিন্ন দপ্তরে বার বার জানিয়েও কোন লাভ হয়নি বলে অভিযোগ । তাই জাতীয় সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভে সামিল মহিলারা । অবশেষে প্রায় ৫ ঘণ্টা অবরোধ চলার পর পুলিশের আশ্বাসে পুরুলিয়া - জামশেদপুর ১৮ নম্বর জাতীয় সড়কের অবরোধ তুলে নেন মহিলারা । পরে তারা পুরুলিয়া পৌরসভায় গিয়ে জবাবদিহি চেয়ে বিক্ষোভে ফেটে পড়েন।0
0
Report
दिल्ली नेतृत्व ने जिलाधिकारी कार्यालय घेराव की चेतावनी दी; दस दिन की समयसीमा
Bankura, West Bengal:দাবা পূরণ না হলে দিল্লির নেতৃত্ব কে নিয়ে জেলা শাসক অফিস ঘেরাও করার হুঁশিয়ারি সিজেপির। বেশ কিছু দাবি পূরণ হলেও এখনো অনেক দাবি বাকি। ইন্দাসে করিসুন্ডা গ্রামে ককরোচ জনতা পার্টি কর্মীর বাড়িতে হামলা ও ককরোচ জনতা পার্টির কর্মীর বাবাকে খুনের ঘটনা নিয়ে জেলা শাসকের সাথে দেখা করলেন দিল্লি নেতৃত্ব। তাদের দাবি হামলা ও খুনের ঘটনায় তদন্ত খুব ধীরগতিতে এগোচ্ছে। এখনো কিছু দাবি পূরণ হলেও, এখনো বহু দাপি পূরণ হতে বাকি রয়েছে। দাবি পূরণের জন্য দশ দিনের সময়সীমা দেয়া হলেও। দাবি পূরণের জন্য আর মাত্র পাঁচ দিন বাকি। তাই কোন রকম সংঘাত ছাড়া যাতে দাবি পূরণ হয় সেই বিষয়ে করা হুঁশিয়ারি দেন সিজেপি কর্মীরা।0
0
Report
तखतगढ़ कुएं में शव मिला, आधार से पहचान की गई
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ में कुएँ से मिला शव, आधार कार्ड व अन्य सामान से हुई प्रथम दृष्टया पहचान तखतगढ़ नगर के नागचौक स्थित बायोसा माता मंदिर के समीप एक कुएँ में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने कुएँ से दुर्गन्ध आने की सूचना नगरवासियों को दी। इसके बाद लोगों ने कुएं में देखा तो शव नजर आया और तत्काल तखतगढ़ पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया शव पुरुष का प्रतीत हो रहा है और करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव कुएँ में उल्टा पड़ा हुआ था。 कुएँ के समीप पुलिस को आधार कार्ड, लाइसेंस, शर्ट और बूट सहित अन्य सामान मिला। आधार कार्ड के आधार पर प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान पेमाराम पुत्र तोलाराम देवासी, निवासी तखतगढ़ के रूप में सामने आई है। हालांकि पुलिस द्वारा शव को कुएँ से बाहर निकालने के बाद परिजनों से पहचान की पुष्टि करवाई जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में नगरवासी जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
