228001
सुल्तानपुर में रास्ता बंद करने पर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन
Sultanpur, Uttar Pradesh:सदर तहसील क्षेत्र के पूरे चरण गांव के निवासी मथुरा प्रसाद और संतराम समेत दर्जनों ग्रामीण सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंग लोग पुराने रास्ते को बंद कर रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। एसडीएम सदर टीपी सिंह ने समाधान दिवस के बाद राजस्व और पुलिस टीम भेजने का आश्वासन दिया। बाहर निकले ग्रामीणों ने उदय प्रताप उर्फ ऊदल कोरी के नेतृत्व में नारेबाजी की और समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हेमंत सोरेन की मां के संस्कार: नेमरा में हजारों आगंतुक, मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की निगरानी
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में सम्मिलित होने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या आगंतुक उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नेमरा पहुंचे मेहमानों से मुलाकात कर उनका अभिवादन एवं स्नेह स्वीकार करते हुए दुःख की इस घड़ी में साथ खड़े होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
सहारनपुर में गोहत्या के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा, थाने का घेराव
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में गोहत्या के आरोप को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक हरीश कौशिक के मुताबिक, दो दिन पहले संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो गायों को काटकर अपने रिश्तेदारों को मांस परोसा है। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस संबंधित व्यक्ति को थाने ले आई थी। हरीश कौशिक का आरोप है कि पुलिस ने अधिकारियों से बातचीत के बाद संबंधित व्यक्ति को एक दिन का समय देते हुए कुछ लोगों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया था। कथित तौर पर उसे दोबारा गाय उपलब्ध कराने या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने की बात कही गई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब वे दोबारा थाने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित व्यक्ति अपने घर से फरार हो गया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि कई दिन बीतने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई। इसी से नाराज होकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और थाने में धरने पर बैठ गए। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। हरीश कौशिक ने कहा कि पुलिस लगातार आरोपी के थाने पहुंचने की बात कह रही है। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि जब तक आरोपी थाने नहीं पहुंचता और मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचेंगे और गोहत्या के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
मजदूर परिवारों के तीन होनहारों का यूपी पुलिस में चयन,तीनो के पिता करते हैं मजदूरी
Muskara, Uttar Pradesh:किसी के पिता मजदूरी कर पालते हैं परिवार तो कोई पुश्तैनी कारोबार से चलाता है घर, बेटों की सफलता से बढ़ा मान। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के कस्बा सहित विकासखंड के कंधौली गांव के तीन युवाओं का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से घरों में खुशी का माहौल है। कस्बा के दीक्षित मुहाल निवासी वरदानी राठौर ने बताया कि उनके छोटे पुत्र प्रिंस राठौर का उत्तर प्रदेश पुलिस की पीएसी शाखा में चयन हुआ है। वरदानी के दो बेटे हैं, जिनमें प्रिंस छोटा है। उन्होंने बताया कि बेटे ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता व पारदर्शिता से योग्य अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। वहीं, विकासखंड मुस्करा के कंधौली गांव निवासी लल्लूराम श्रीवास के बड़े पुत्र अच अक्षय श्रीवास का उत्तर प्रदेश पुलिस की सिविल पुलिस शाखा में चयन हुआ है। अच्छे ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने मेहनत कर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता के संघर्ष, त्याग और आशीर्वाद को दिया। इसी गांव के सिद्ध कुमार के पुत्र अंकित कुमार का भी उत्तर प्रदेश पुलिस की एसएसएफ शाखा में चयन हुआ है। एसएसएफ के जवानों की तैनाती मेट्रो सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में भी की जाती है। अंकित के पिता सिद्ध कुमार पुश्तैनी कारोबार के तहत डलियां-सूपा बनाकर बेचते हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन यही कारोबार है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद सिद्ध कुमार ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष किया। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। तीनों युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इन युवाओं ने साबित किया कि आर्थिक परिस्थितियां कठिन होने के बावजूद मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से सफलता हासिल की। अक्षय क्षीवास ने बताया कि पूर्व में निकली 32000 पुलिस आरक्षी भर्ती में उन्होंने आवेदन किया था। जिसका बुधवार को परिणाम घोषित हुआ। कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में पुलिस भर्ती परीक्षा में चयन होने पर माता रानी ने उनकी मुराद पूरी कर दी।0
0
Report
Advertisement
सलूंबर में श्रद्धालु पिकअप पलटने से महिला की मौत, 12 से अधिक घायल
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल सेमारी–सराड़ा मार्ग पर थाने से आगे मोड़ पर हुआ हादसा, कुराड़िया के जालमपुरा गांव के निवासी है सभी श्रद्धालु सलूंबर। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सेमारी–सराड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सेमारी थाना अधिकारी हरि किशन कटारा ने बताया कि कुराड़िया के जालमपुरा गांव के सभी श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर चावंड स्थित माताजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सेमारी थाने से आगे मार्ग पर एक मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर Reach पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सेमारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सभी श्रद्धालु कुराड़िया के जालमपुरा गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं。0
0
Report
नोएडा सेक्टर-18 में बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने वाला VIDEO वायरल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर-18 में कार चालक का कहर, युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार; वीडियो वायरल नोएडा: नोएडा के सेक्टर-18 में एक कार चालक का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि चालक कार को दौड़ाता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस कार की पहचान करने और उसे ट्रेस करने में जुटी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कार के बोनट पर किन परिस्थितियों में लटका और चालक उसे बोनट पर लटकाकर गाड़ी क्यों दौड़ा रहा था। पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने के साथ ही कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। घटना के पीछे क्या विवाद या वजह थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार चालक और युवक के बीच क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।0
0
Report
Congress vs Bawankule: Sharp exchanges over SIT probe into Shivaji Education Society
Amravati, Maharashtra:तीन फाईल आहे बावनकुळेंच्या विरोधात काँग्रेस आक्रमक; श्री शिवाजी शिक्षण संस्थेच्या SIT चौकशी वरून विरोधकांनी बावनकुळे यांना घेतलं श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेची एसआयटी चौकशी लावून बघा तुमचे डोळे काढून त्याच्या गोट्या खेळू - विजय वडेट्टीवार तुमच्या प्रॉपर्टीची चौकशी केली तर तुम्हाला विदेशात जाऊन राहावं लागेल - हर्षवर्धन सपकाळ अँकर :- अमरावती शिक्षण मतदारसंघात काँग्रेसकडून श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेचे अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख यांचा कन्या आदिती पोहरे निवडणुकीच्या रिंगणात उभे असल्याने शिवाजी शिक्षण संस्था शिक्षकांना वेठीस धरत असल्याचा आरोप त्यांच्यावर आहे. त्यामुळे अमरावती विभाग शिक्षक मतदार संघ निवडणूकित श्री. शिवाजी शिक्षण संस्थेवर एसआयटी चौकशी लावून मान्यता रद्द करण्याच्या टीका महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी केली त्यांच्या या टीकेवर काँग्रेस नेते हर्षवर्धन सपकाळ आणि विजय वडेट्टीवार चांगलेच आक्रमक झाले असून दोनही नेत्यांनी महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांना चांगलेच धारेवर धरले आहे. श्री शिवाजी शिक्षण संस्थेची एसआयटी चौकशी लावून बघा तुमचे डोळे काढून त्याच्या गोट्या खेळू असा इशारा काँग्रेस नेते विजय वडेट्टीवार यांचा चंद्रशेखर बावनकुळे यांना दिला असून कुणाल एक धमक्या देता ज्याचे हात 35 40 टक्क्याच्या कमिशनने बरबटले आहे सत्तेची झूल बाजूला ठेवा आणि धमकी द्या तुमचा हिशोब चुकता करू असे विजय वडेट्टीवार यांनीही म्हटले आहे. त्यामुळे काँग्रेस विरुद्ध बावनकुळे असा वाद सुरू झाला आहे. तसेच पंजाबराव देशमुख यांच्या संस्थेमध्ये एसआयटी चौकशी लावण्याची धमकी म्हणजे हा तुमचा माझा विदर्भाचा अपमान आहे. असे काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांनी म्हटले आहे तर तुमच्या प्रॉपर्टीची जर चौकशी केली तर तुम्हाला विदेशात जाऊन राहावं लागेल. तुम्हाला शरम वाटली पाहिजे शिवाजी शिक्षण संस्थेमध्ये एसआयटी चौकशी लावण्याची भाषा करता यासारखी लाजिरवाणी शरमेची बाजू आहे याला उत्तर दिलं पाहिजे तर धमकीला मी भीक घालत नाही हर्षवर्धन सपकाळ यांचं भाजपला प्रत्युत्तर दिले आहे. साउंड बाईट :- चंद्रशेखर बावनकुळे, मुख्यमंत्री साऊंड बाईट :- हर्षवर्धन सपकाळ, काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष साऊंड बाईट :- विजय वडेट्टीवार, काँग्रेस नेते0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पत्थरबाज़ी, शीशे टूटे; पुलिस जांच शुरू
Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ विवाद, नशे में होने की बात आई सामने, थाना प्रभारी बोले—धर्म से जुड़ा मामला नहीं, शांति बनाए रखें नीलोखेड़ी के बुटाना थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पत्थर लगने से बस के शीशे टूट गए, जबकि घटना के दौरान एक बस सवार व्यक्ति को चोट भी आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बस को मोड़ने और एक गाड़ी को मोड़ने को लेकर बस में सवार एक व्यक्ति और गाड़ी में सवार दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाड़ी सवार युवकों ने बस पर पत्थर मार दिए, जिससे बस के शीशे टूट गए। बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में बस सवार व्यक्ति और गाड़ी सवार युवकों के शराब पीने की बात सामने आई है। घटना में गाड़ी के शीशे टूटने के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति को चोट लगने की जानकारी भी दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। बस जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस बस में सवार लोगों के संपर्क में है और उन्हें शिकायत देने के लिए कहा गया है। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी मामले का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विवाद धर्म से जुड़ा हुआ नहीं था, बल्कि गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ था। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
रिसोड में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या
Washim, Maharashtra:वाशीम जिले के रिसोड शहर में घरेलू वाद के कारण पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। सुबह साढ़े सात बजे हिंगोली मार्ग के छत्रपती संभाजीनगर परिसर में घटना घटी। कल्पना योगेश ढवळे (35) मृत महिला का नाम है। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल कल्पना योगेश ढवळे को ग्रामीण रुग्णालय में भर्ती किया गया; लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद फरार पति को पुलिस ने पकड़ लिया है; रिसोड पुलिस आगे की जांच कर रही है.0
0
Report
सोनभद्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सुरक्षा डायवर्जन पूरी तरह तैयार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धंधरौल बांध पर विसर्जन स्थल का जायजा लेने खुद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, नवरात्र मेले और विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रॉबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी जरूरी information जान लीजिए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने धंधरौल बांध स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वहीं, नवरात्र मेले को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री रात 9 बजे के बजाय रात 12 बजे तक रहेगी。 18 अक्टूबर शाम 5 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक चंडी तिराहा, धर्मशाला, बढ़ौली और महिला थाना की तरफ से शीतला चौक की ओर ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा。 वहीं, 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक इन मार्गों से शीतला चौक की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा。 ऐसे में आमजन से अपील है कि निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके。 कुल मिलाकर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है, वहीं पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
श्रद्धा दुबे के ड्राइवर के खुलासे: शराब-सिगरेट प्रेमी, क्लबिंग में पैसा वसूली वाली राह
Lucknow, Uttar Pradesh:श्रद्धा दुबे का ड्राइवर TT एक्सक्लुसिव शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे के ड्राइवर ने बताया कि श्रद्धा दुबे शराब और सिगरेट की शौकीन थी देर रात तक घूमती थी ब्यूटी पार्लर जाती थी और उसके बाद रहिश्जादो को अपने हुस्न के जाल में फसाती थी और उनसे पैसा वसूली करती थी उसके हर अपराध में पार्टनर था आमिर जिसको श्रद्धा दुबे फसाती थी उसके बारे में आमिर मुखबिरी किया करता था वह आदमी कहां जा रहा है क्या कर रहा है किससे बात कर रहा है कितना पैसा है 2:00 बजे 3:00 बजे रात तक क्लबों में जाती थी वहां पर देखी थी कि कौन पैसे वाला है बड़ी-बड़ी गाड़ियों से कौन आ रहा है उससे मिलना और उसका इस्तेमाल करती थी अपनी स्कॉर्पियो से मुंह चेहरा बाहर निकाल कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती थी फिलहाल श्रद्धा दुबे फरार है पुलिस श्रद्धा को तलाश कर रही है0
0
Report
फागी में दो कार भिड़ंत, आठ घायल; पांच जयपुर रेफर
Dudu, Rajasthan:फागी में आपस में दो कारों में हुई भिड़ंत, आठ लोग हुए गंभीर घायल। महिलाएं और पुरुष हुए घायल, फागी से माधोराजपुरा स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा। दो एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल में पहुंचाया घायलों को, पांच घायलों को जयपुर किया रेफर। एंबुलेंस कर्मी रामजीलाल मीणा ने घायलों को तत्काल पहुंचाता अस्पताल。0
0
Report
ताज महल की दीवारों पर काले दाग, ASI-प्रशासन पर सवाल उठे
Agra, Uttar Pradesh:दुनिया के 7 अजूबों में शुमार और मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताज महल पर इन दिनों लापरवाही के दागे देखे जा सकते है,जिससे ये दाग ताज की खूबसूरती में बदनुमा दाग़ बन रहे है,दरअसल सितंबर अक्टूबर में यमुना का जल जब कम होता है तब गोल्डी काइरो नोमस नाम का कीड़ा पैदा होता है जो ताज महल की दीवारों पर बैठता है,और अपना मल करता है जो हरे गहरी काई जैसा होता है जिससे ये दाग बनते है, मोहब्बत की निशानी और ताज की खूबसूरती निहारे आने वाले देशी विदेशी मेहमान भी इन दागों को देख हैरान जरूर होंगे,ताज महल की मुख्य गुम्मद के बाहर मुख्य गेट पर ये भद्दे और काले दाग देखे जा सकते है लेकिन जिम्मेदार ASI अधिकारियों को ये दिखाई नहीं दे रहे,शायद पूरी दीवार काली होने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद ही जिम्मेदार जागेंगे ताज की खूबसूरती में लगे दाग पर अप्रूव गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्सुद्दीन खान का कहना था कि जिला प्रशासन और ASI की लापरवाही से ये हाल है,शहर के नाले यमुना में गिर रहे है,जिससे यमुना का पानी कम होने पर गंदगी होती है और प्रदूषण भी,जिससे ये कीड़े ताज की दीवारों पर चिपक जाते है,गाइड ने ASI पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब इन मामलों पर अधिकारियों से बात की जाती है तो ये लोग बोलते है हम टूरिस्ट को बुलाने नहीं जाते, ताज महल के कई जगहों को इन्होंने बंद कर दिया,ताकि परिसर छोटा रहे,अगर CISF न हो तो ASI ताज महल में अंदर चाय पकोड़ी की दुकानें खुलवा दें बाइट शमशुद्दीन खान/अध्यक्ष अप्रूव गाइड एसोसिएशन आगरा0
0
Report
Advertisement
जालौन में मुस्लिम कारीगर 40-45 फीट रावण-मेघनाथ पुतलों से दशहरा धूम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोच नगर रामलीला के 174 वे महोत्सव के बीच दशहरा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। धनुताल मैदान में मुस्लिम कारीगरों द्वारा 40 से 45 फीट ऊंचे रावण और मेघनाथ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले 5 दशकों से यह पुतले बना रहे हैं और हिंदू मुस्लिम एकता के साथ गंगा-जमुनी तहजीब यहां देखने को मिलती है। तैयार होने के बाद यह पुतले रथों पर बांधकर रस्सियों के सहारे पूरे मैदान में दौड़ाए जाते हैं। दशहरा मेले में जनसैलाब उमड़ता है और करीब 25 हजार लोग जुटते हैं। यहां राम-रावण का संजीव युद्ध जीवंत चित्रण दिखता है; लक्ष्मण जी को शक्ति लगती है, हाथी पर सवार राम-लक्ष्मण और हनुमान-रावण-मेघनाथ से युद्ध करते दिखते हैं। अंत में अच्छाई पर बुराई के प्रतीक रावण-मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। यह परंपरा पिछले 174 सालों से चल रही है, एक मुस्लिम परिवार ने पुतले बनाना शुरू किया था। यह देश की असली पहचान गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द में है। यह काम कई पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार सिखाते आए हैं; उनके लिए रोजगार नहीं, भाईचारे का संदेश फैलाने की जिम्मेदारी है। दशहरे का उत्सव सभी समुदायों के साथ भारतीय संस्कृति का उत्सव माना जाता है।0
0
Report
कोटा के पास सड़क हादसे में 8 की मौत, 17 घायल; परिजनों में शोक
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -राजस्थान के कोटा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे भोपाल से खाटू श्यामजी जा रही टेम्पो ट्रैवलर कराड़िया टोल के पास पुलिया से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई,जिनमें बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के 7 और भोपाल का एक व्यक्ति शामिल था। हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं। आज जब मृतकों के शव उनके गांव पहुंचे तो घाट बिरोली,खेड़ी रामोसी,सिरखेड़ और सर्रा में मातम पसर गया। दीपावली से पहले जिन घरों में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं,वहां अब अपनों की अंतिम विदाई का दर्द है। खेड़ी रामोसी में पिता-पुत्र की चिताएं एक साथ जलीं,वहीं सिरखेड़ में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई।0
0
Report
दीपिका कुमारी ने U17 फुटबॉल में इतिहास रचा, गांव में खुशी की लहर
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड ढाब थाम गांव की बेटी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पूरे राज्य और देश का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपिका ने बतौर कप्तान शानदार नेतृत्व और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विदेश में देश का परचम लहराने के बाद जब दीपिका आज अपने गांव लौटीं, तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा गाँव चंदवारा पुराना थाना चौक के पास गाजे बजे के साथ गर्म जोशी के साथ उसका स्वागत किया और फूल माला पहनाया। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और अपने बड़े भाई को दिया और कहा कि टूर्नामेंट के तीन मैचों में उन्होंने तीनों मैच में जीत दर्ज की। दीपिका के पिता विनोद यादव ने कहा कि बचपन से ही खेलकूद में गहरी रुचि रखती थीं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।0
0
Report
Advertisement
