228001
सुल्तानपुर में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने DM से की शिकायत
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में 8 अक्टूबर को हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी, भाजपा नेता अर्जुन पटेल की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की। परिवार ने नौ गिरफ्तार आरोपियों और भाजपा नेता पर गैंगस्टर लगाने की मांग की और नेता की संपत्तियों की जांच कर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की भी अपील की। डीएम ने ASP को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोर्बी के हलवद में ट्रक में आग: कागज से भरे ट्रक जलकर राख
Morbi, Gujarat:અપડેટ બ્રેકિંગ મોરબીના હળવદ તાલુકાના કડીયાણા કામ પાસે બનેલો બનાવ વહેલી સવારે સાત વાગ્યા પહેલા ટ્રકમાં લાગેલી આગો હજી પણ કાબુમાં આવી નથી પેપરનો જથ્થો ભરીને જતા 트્રકમાં લાગી હતી વહેલી સવારે આગ સવારે સાડા સાત વાગ્યાથી આગ ને કાબુમાં લેવા માટે બે ફાયર ફાયરટર કરી રહ્યા છીંયા પાણીનો મારો હજુ પણ ટ્રકમાં લાગેલી આગ સો ટકા કાબુમાં આવી નથી, પાણીનો મારો ચાલુ 트્રક અને તેમાં ભરેલ પેપર નો જથ્થો આગ લાગવાના કારણે સંપૂર્ણ બળીને ખાખ0
0
Report
राजधानी रायपुर में लिव-इन पार्टनर ने बीएड छात्रा की गला दबाकर हत्या की
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही एक बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी घटना के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत की पुष्टि होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है, जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतिका का नाम भारती नेताम और आरोपी का नाम सावंत बघेल बताया जा रहा है.....0
0
Report
पटना में चेहल्लुम जुलूस रोकने के प्रयास में SHO विद्यानंद वर्मा घायल
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: खाजेकलां के SHO विद्यानंद वर्मा के सिर में चोट लग गई। उन पर कथित तौर पर तब हमला हुआ जब वे पुलिस बल के साथ मिलकर चेहल्लुम के जुलूस को रोकने की कोशिश कर रहे थे, जो बिना इजाज़त निकाला जा रहा था। बाद में पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा, "दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई थी, और मामले को सुलझाने की कोशिश के दौरान मुझे चोट लग गई।"0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर भारी हंगामा, जांच की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के खैर कस्बे में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए और निष्पक्ष जांच तथा कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव भमरौला निवासी पंकज कुमार अपनी पत्नी सत्यवती को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती कराए थे; परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान लगातार रक्त व दवाएं दी जा रही थीं, फिर भी बुधवार शाम उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया, रास्ते में ही मृतका हो गईं। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके कारण नाराजगी बढ़ गई और अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया गया। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी और खैर पुलिस मौके पर पहुंचे, लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पति ने इलाज में लापरवाही से पत्नी और गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
राजस्थान के 84 शहरों में आरयूआईडिप की प्रगति पर मुख्य सचिव की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के 84 शहरों में जलापूर्ति, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी बाढ़ प्रबंधन और विरासत संरक्षण जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने वाली राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडिप) की प्रगति की बुधवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकसित आधारभूत सुविधाओं का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचे। मुख्य सचिव ने आरयूआईडिप के तृतीय और चतुर्थ चरण के कार्यों की समीक्षा करने के साथ वर्ष 2026-35 के लिए प्रस्तावित पंचम चरण की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की नियमित मॉनिटरिंग, प्रभाव आकलन रिपोर्ट तैयार करने और परियोजना की उपलब्धियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि एसटीपी का संचालन और रखरखाव संबंधित शहरी स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है। सभी निकाय नियमित निगरानी करें और परियोजनाओं के तहत विकसित परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के तहत वित्तपोषण संस्थाओं के निरीक्षण, मूल्यांकन, परियोजना प्रगति और महत्वपूर्ण तस्वीरों का अद्यतन रिकॉर्ड रखा जाए। साथ ही आरयूआईडिप की वेबसाइट को अधिक उपयोगी, अद्यतन और तथ्यपरक बनाया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि विभिन्न शहरों में अपनाई गई श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों, सफलता की कहानियों और उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अन्य शहरी निकाय भी उनसे सीख लेकर बेहतर कार्य कर सकें। बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव, पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव (ईएपी), आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
विदेशी संस्थाओं के सहयोग से 12 परियोजनाओं की समीक्षा, 31 हजार करोड़ रुपये लागत
Jaipur, Rajasthan:राज्य में वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी), जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) और न्यू डेवलपमेंट बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं की मदद से संचालित परियोजनाओं की मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी करने और वित्तीय संस्थाओं से प्राप्त राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी कार्यकारी एजेंसियां वित्तीय संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने लंबित कार्यों का समयबद्ध समाधान करने और नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग और स्वायत्त शासन विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य विभागों को उनकी बेहतर कार्यप्रणालियां अपनाने की सलाह दी। बैठक में बताया गया कि राज्य में सड़क अवसंरचना, ऊर्जा, पेयजल, जल संसाधन, ड्रेनेज, स्वच्छता, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की 12 परियोजनाएं वर्तमान में प्रगतिरत हैं। इसके अलावा 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की 4 नई परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से प्राप्त राशि का समय पर उपयोग किया जाए, ताकि राज्य के बजट पर अनावश्यक वित्तीय भार न पड़े। बैठक में प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया सहित जल संसाधन, वन, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
PMAY-Urban 2.0: 6,139 नए आवास मंजूर, पहली किस्त 61 करोड़ जारी
Jaipur, Rajasthan:PMAY-Urban 2.0 के तहत 6,139 नए बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) आवासों को मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक में इन आवासों के लिए 153.47 करोड़ रुपये की सरकारी सहायता स्वीकृत की गई। सभी स्वीकृत आवासों के लिए पहली किस्त के रूप में करीब 61 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत निर्माण शुरू नहीं हो सके 6,593 आवासों के मामलों पर भी भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि पात्र शहरी परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत आवासों का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कराने और योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलसी और अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) मॉडल की बेहतर कार्यप्रणालियों को सभी शहरी निकायों में अपनाने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ समय पर पहुंच सके। मुख्य सचिव ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की सरकारी सहायता दी जाती है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, राजस्व एवं उपनिवेशन, वित्त, ऊर्जा, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और रुडसिको के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बहराइच: कृषि भवन कालोनी में विवाहिता की फंदे से मौत, पति कृषि विभाग में तैनात
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. कृषि भवन कालोनी में विवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश, पति कृषि विभाग में है तैनात, ढाई वर्ष पूर्व हुआ था विवाह, मृतका का दो वर्ष का है बालक, पुलिस जांच में जुटी, खबर बहराइच से है, जहां शहर के कृषि भवन के सरकारी आवास में एक विवाहिता का शव छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता मिला। मृतका का पति कृषि विभाग में कार्यरत हैं। उसकी शादी ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। व mẹायके से आए परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के विस्वां थाने के कारीपुरा निवासी दिलीप वर्मा कृषि विभाग में जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन में कार्यरत है। वह सरकारी आवास में पत्नी पूजा वर्मा (22) व दो वर्ष के बेटे के साथ रह रहे है। उनकी लगभग ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बुधवार सुबह पूजा वर्मा का शव कुंडे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर विस्बां से मायके से मृतका का भाई अमित वर्मा व अन्य परिजन पहुंचे। कोतवाली में सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
हाईकोर्ट ने जीवन किशोर ध्रुव की जमानत खारिज; पेपर लीक जघन्य अपराध कहा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी सीजी पीएससी भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करना हत्या से भी अधिक जघन्य अपराध है, क्योंकि इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।राज्य सेवा परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका पर सुनवाई जस्टिस बीडी गुरु की एकलपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया।सीबीआई की जांच के मुताबिक वर्ष 2020 से 2022 के दौरान, जब सीजी पीएससी की राज्य सेवा परीक्षा आयोजित की जा रही थी, उस समय जीवन किशोर ध्रुव आयोग के सचिव थे। आरोप है कि उन्होंने गोपनीय प्रश्नपत्र अपने बेटे सुमित ध्रुव को उपलब्ध कराए। जांच में उनके भिलाई स्थित घर से मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्रों और उत्तरों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए।जांच एजेंसी का दावा है कि मुख्य परीक्षा के पेपर नंबर-7 के 47 प्रश्नों में से 42 प्रश्न आरोपी के घर से जब्त दस्तावेजों से मेल खाते हैं। आरोप है कि प्रश्नपत्र लीक का फायदा उठाकर उनके बेटे का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि जीवन किशोर ध्रुव ने पहले ही आयोग को अपने बेटों के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी दे दी थी और वे गोपनीय कार्यों से अलग रहे। साथ ही सेवानिवृत्त होने, लंबे समय से जेल में रहने और समानता के आधार पर जमानत देने की मांग की गई।हालांकि हाईकोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करने वाले अधिकारी उन लाखों युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ विश्वासघात करते हैं, जो वर्षों तक तैयारी करते हैं। कोर्ट ने इसे बाड़ ही खेत को खाने जैसा मामला बताते हुए कहा कि ऐसे अपराध पूरे समाज और व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। इसी टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने पूर्व आईएएस अधिकारी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी。0
0
Report
Advertisement
विदिशा: पिपलधार से विदिशा जाते सराफा व्यापारी पर गोली, लाखों के जेवर लूट
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले की तहसील शमशाबाद में पिपलधार से हाट बाजार करके विदिशा जा रहे सराफा व्यापारी को पिपलधार पटट्न गाव के बीच अज्ञात बाईक सवारों गोली मारकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए. घायल व्यापारी को इलाज के लिए शमशाबाद अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के पिपलधार और पट्टन गांव के बीच विदिशा रोड का है. जानकारी के अनुसार व्यापारी संजय सोनी अपनी बाइक से विदिशा जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और रास्ते में गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद बदमाश व्यापारी के पास रखा सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैग में करीब 50 - 60 लाख रुपये का माल बताया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है。0
0
Report
गोरखपुर साइबर ठगी: 95 हजार गए, 66 हजार वापस, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से करीब 95 हजार रुपये उड़ा दिए, लेकिन शिकायत मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने ठगों की चाल पर पानी फेर दिया। साइबर सेल ने बैंक और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर पीड़ित दंपती के खाते में 66 हजार से ज्यादा रुपये वापस करा दिए। अब पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। 18 जुलाई 2026 को साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 94 हजार 499 रुपये ट्रांसफर कर लिए। अचानक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। पीड़िता के पति ने बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल यानी एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना राजघाट की साइबर सेल हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। साइबर सेल की टीम ने संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से तत्काल संपर्क कर ट्रांजैक्शन को ट्रेस किया। लगातार समन्वय और तकनीकी कार्रवाई के बाद पुलिस ने ठगी गई रकम में से 66 हजार 254 रुपये रिकवर कराकर महिला के बैंक खाते में वापस करा दिए। राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित दंपती ने गोरखपुर पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया। यह कार्रवाई बताती है कि समय रहते शिकायत करने पर साइबर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक डिटेल, सीवीवी या यूपीआई पिन किसी से साझा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो देरी बिल्कुल न करें और तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। शुरुआती "गोल्डन आवर" में शिकायत करने से ठगी की रकम होल्ड और रिकवर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है。0
0
Report
जोधपुर के कार वर्कशॉप में भयावह आग, दमकलें आग बुझाने में जुटीं
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर ।कार वर्कशॉप में लगी भीषण आग, प्रताप नगर क्षेत्र की बताई जा रही है घटना, 5 से 7 दमकल पहुंची मौके पर ,आग बुझाने के लिए किया जा रहे हैं प्रयास ,लेकिन आग लगातार हो रही है विकराल0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा नगर पालिका ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, नगर पालिका ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और संरचनाओं के खिलाफ विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर पालिका अधिकारी نरेش वर्मा ने बताया कि शहर में अवैध प्लॉटिंग की निरंतर शिकायतें मिल रही थीं। संबंधित सभी पक्षों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज अवैध रूप से तैयार की गई संरचनाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है तहसीलदार ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के दायरे में आने वाले इस क्षेत्र में अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से उतरा है। इस पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और कानूनन वैध तरीके से अंजाम देने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति की मांग की गई थी, जिनकी मौजूदगी में आज यह कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है..वही पूरे मामले में जमीन की खरीदी बिक्री करने वाले गिरीश गबेल ने कहां की अवैध प्लाटिंग हुआ ही नहीं तो करवाई कैसे है उन्होंने कहां की पटवारी नकल देता है तो जमीन की खरीदी बिक्री होती है पूर्ववर्ती सरकार ने छोटे भूखण्डों के बिक्री लिए आदेश जारी किए थे उन्होंने पूरे कार्रवाई को लेकर नाराज़गी व्यक्त किया है0
0
Report
तोमर के बयान पर कुशवाहा समाज में गहरा आक्रोश, माफी के बाद मामला शांत?
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान को लेकर प्रदेशभर में कुशवाहा समाज में नाराजगी देखने को मिली। विवाद बढ़ने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लेते हुए खेद व्यक्त किया है। वीओ: एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कुशवाहा समाज के प्रति समर्पित रही है, लेकिन "कुशवाहा समाज समय-समय पर गुलाटी मार देता है, जिससे उसकी विश्वसनीयता कम हुई है।" उन्होंने यह भी कहा कि "एक ही खूंटी पर ज्यादा इज्जत रहती है।" इन टिप्पणियों के बाद कुशवाहा समाज के विभिन्न संगठनों और लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। समाज के प्रतिनिधियों ने बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इससे पूरे समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज की तुलना अनुचित शब्दों और उपमाओं से की गई, जिसके कारण व्यापक आक्रोश पैदा हुआ。 विवाद बढ़ने और समाज की नाराजगी सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एक पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने अपने शब्द वापस लेते हुए कहा कि यदि उनके वक्तव्य से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी समाज का अपमान करना नहीं था और उन्होंने अपने वक्तव्य पर खेद व्यक्त किया।0
0
Report
वनरक्षक पर दुर्घटना-मारपीट के आरोप, आदिवासी परिवार निष्पक्ष जांच की मांग
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के सिलवानी तहसील मुख्यालय में एक आदिवासी परिवार अपने घायल बेटे को न्याय दिलाने की मांग लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा। परिजनों ने नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपते हुए वन विभाग के वनरक्षक जुबेर खान पर शासकीय वाहन से दुर्घटना करने, घायल युवक के साथ मारपीट करने, उपचार की व्यवस्था नहीं करने तथा बाद में झूठा प्रकरण दर्ज कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हेमंत आदिवासी का आरोप है कि वनरक्षक जुबेर खान द्वारा वन विभाग की शासकीय फोर व्हीलर वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी गई। जिससे दुर्घटना में उसके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घायल युवक को सहायता उपलब्ध कराने के बजाय उसके साथ मारपीट की गई। परिवार का कहना है कि घटना को 20 दिनों से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक घायल के समुचित उपचार, आर्थिक सहायता या राहत के लिए वन विभाग की ओर से कोई मदद नहीं की गई। पीड़ित पक्ष ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले को दबाने और वास्तविक घटना से ध्यान हटाने के उद्देश्य से हेमंत आदिवासी के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का झूट्ाा मामला थाना सिलवानी में दर्ज कराया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वनरक्षक जुबेर खान का कुछ माह पूर्व स्थानांतरण हो चुका है, इसके बावजूद उन्हें अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। परिजनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दुर्घटना और कथित मारपीट के दोषियों के खिलाफ वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाए, घायल युवक को समुचित उपचार और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा यदि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाए। अब पीड़ित परिवार प्रशासन और शासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
