icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228145
Shyam Chandra SrivastavShyam Chandra SrivastavFollow30 Apr 2025, 04:46 pm

कादीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज झारखंड में प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित

Kadipur, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान(विद्या भारती) से संबंध भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखण्ड कादीपुर सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। छात्र आदर्श यादव को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर,प्रदेश निरीक्षक काशी प्रान्त के प्रदेश निरिक्षक शेषधर द्विवेदी,नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने सम्मानित किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी 14–16 नवंबर तीन दिन बंद, किसान न दें उपज

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिन कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री और नीलामी का काम पूरी तरह बंद रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की पालना में मंडी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मंडी सचिव ने किसानों से इस अवधि में अपनी उपज बेचने के लिए मंडी में नहीं लाने की अपील की है। मंडी प्रशासन के निर्णय के अनुसार 14 नवंबर को द्वितीय शनिवार होने के साथ जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के मतदान का दिन है। 15 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि 16 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इन कारणों से तीनों दिन मंडी में कृषि जिंसों का क्रय-विक्रय और नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव ने बताया कि कोई भी किसान 14 नवंबर से 16 नवंबर तक अपनी कृषि उपज बेचने के लिए मंडी में लेकर नहीं आए। मंडी में 16 नवंबर को रात 11 बजे से मंडी भर जाने तक ही कृषि जिंसों को प्रवेश दिया जाएगा।
0
0
Report

महराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर 1.15 लाख का जुर्माना

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के निचलौल में धान की फसल कटने के बाद खेतों में पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। करीब 35 से 40 गांवों में पराली जलाने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने 46 किसानों पर कुल 1 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के अनुसार किसानों को बार-बार जागरूक किया गया था पर रोक अभी तक नहीं लगी। एसडीएम के निर्देश पर फसल अवशेष जलाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और इन 46 किसानों पर आर्थिक दंड लगाया गया। दो एकड़ तक की जमीन वाले किसानों पर प्रति किसान 2,500 रुपये का जुर्माना तय किया गया है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि पराली जलाने पर रोक लागू हो सके。
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में पंचायत चुनाव: चतुर्थ चरण के लिए सुबह से बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग मतदाताओं में उत्साह धौलपुर। जिले में पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं सहित पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस चरण में कुल 2 लाख 91 हजार 155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
0
0
Report

घोरहट मठिया गांव में लूटपाट के दौरान गोली चली, पड़ोसी घायल, गांव में दहशत

Chapra, Bihar:मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोलीबारी कर दहशत फैला दी। शशि भूषण भारती के बंद घर में घुसे अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर पड़ोसी आनंद कुमार भारती को गोली मार दी। गोली उनके सीने और हाथ में लगी है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल आनंद कुमार भारती को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शशि भूषण भारती के बंद घर को अपराधियों ने पहले भी निशाना बनाया था। बीते 11 जुलाई की रात भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। एक बार फिर उसी घर में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर पड़ोसी को गोली मार दी। लगातार दूसरी वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है。
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में चौथे चरण के मतदान में बूथों पर सुबह से कतारें लगीं

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाइन : चौथे चरण का मतदान जारी, सुबह से बूथों पर लगने लगी कतारें, 4 पंचायत समितियों में 288 बूथों पर हो रही वोटिंग एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत आज मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और कई बूथों पर मतदान के लिए कतारें लगने लगी हैं। इस चरण में प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा सहित 4 पंचायत समितियों में कुल 288 मतदान बूथों पर वोटिंग हो रही है। इनमें प्रतापगढ़ के 90, सुहागपुरा के 42, पीपलखूंट के 98 और अरनोद के 58 बूथ शामिल हैं। इस चरण में जिला परिषद के 12 और पंचायत समिति के 64 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 114 ग्राम पंचायतों के 906 वार्ड इस चरण में शामिल हैं। जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
0
0
Report

चूरू: राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका राठौड़ वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी

Churu, Rajasthan:राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका राठौड़ चुनावी मैदान में। कनिका राठौड़ ने वार्ड 23 में जीत का कितना भरोसा? भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ ने चुनाव को लेकर अपनी बात रखी, कांग्रेस की आशा स्वामी से है सीधा मुकाबला। राठौड़ परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर। चूरू। चूरू जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के बीच वार्ड 23 का चुनावी मुकाबला खासा चर्चा में है। इस वार्ड से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू और भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी से है। इस बीच भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ ने कहा कि चुनाव, क्षेत्र के मुद्दों और अपनी चुनावी प्राथमिकताओं को लेकर अपना पक्ष रखा और जीत का भरोसा जताया। वार्ड 23 का यह मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजनीतिक गलियारों में इस सीट के परिणाम को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में पंचायती राज चौथे चरण के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 415 मतदान केंद्रों पर तैनात है 830 सुरक्षाकर्मी, जिले में 32 अति संवेदनशील मतदान केंद्र किए गए थे चिह्नित, सुरक्षा के लिए 40 मोबाइल पुलिस पार्टियां कर रही लगातार निगरानी, पंजाब-हरियाणा सीमा पर चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर छह स्थायी सशस्त्र नाके स्थापित, 13 से 16 नवंबर तक 24 घंटे रहेगी निगरानी, संगरिया, टिब्बी,हनुमानगढ़ टाउन और रावतसर में चुनावी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 40 सेक्टर ऑफिसर और 14 एरिया मजिस्ट्रेट भी किए है नियुक्त, आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह से जारी
0
0
Report
Advertisement

सीकर पंचायत राज चुनाव: 5 पंचायत समितियों में आज मतदान शुरू, लाखों वोटर उत्साहित

Sikar, Rajasthan:सीकर पंचायत राज चुनावों का अंतिम चरण के लिए मतदान हुआ शुरू मतदाताओं में खासा उत्साह सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से आना शुरू हो गए थे। सीकर जिले में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए 123 ग्राम पंचायत में कुल 431 पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गई है, तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज अंतिम चरण में सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्राें की 123 ग्राम पंचायतों के 4 लाख 1 हजार 124 वोटर्स 12 जिला परिषद सदस्यों, 75 पंचायत समिति सदस्यों. के लिए मतदान कर रहे हैं
0
0
Report

जालौर के जुनी बाली PHC में डॉक्टर-नर्सिंग ऑफिसर केस, धमकी और छेड़छाड़ के आरोप

Jalore, Rajasthan:जालोर | बागोड़ा जुनी बाली PHC में बवाल! डॉक्टर को धमकी देने का वीडियो वायरल, नर्सिंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप डॉक्टर बोले से बोले आरोपी- 'इसी कुर्सी पर निपटा दूंगा' महिला स्टाफ ने छेड़छाड़, अश्लील इशारों और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की दी शिकायत जालोर जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र के जुनी बाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के बीच विवाद गहरा गया है। नर्सिंग ऑफिसर सुरेश कुमार परिहार के खिलाफ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार मीणा और महिला स्टाफ ने अलग-अलग परिवाद देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर को धमकी देने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है。 चिकित्सा अधिकारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सरकारी दवाइयों के बदले मरीजों से पैसे लेने, ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने और अस्पताल के सामने निजी क्लिनिक संचालित करने जैसी अनियमितताएं हो रही हैं। इनका विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर नर्सिंग ऑफिसर डॉक्टर से कहते नजर आ रहे हैं कि 'इसी कुर्सी पर निपटा दूंगा, जो करना है कर ले।' महिला स्टाफ ने भी खोला मोर्चा वहीं PHC की महिला कर्मचारियों ने सामूहिक परिवाद देकर छेड़छाड़, अश्लील बातें करने, अभद्र इशारे और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। एक ANM ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की शिकायत भी की है। लेब असिस्टेंट श्रवण कुमार ने भी जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और धमकाने का आरोप लगाया है。 ड्यूटी में लापरवाही के वीडियो भी आए सामने अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सोने और मरीजों से पैसे लेने से जुड़े कथित वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो ने सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं。 पुलिस जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई मामले में चिकित्सा अधिकारी ने 12 नवंबर को बागोड़ा थाने में परिवाद दिया है। फिलहाल दोनों शिकायतों पर जांच की जानकारी है, लेकिन FIR दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। नर्सिंग ऑफिसर का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि पुलिस और चिकित्सा विभाग इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करते हैं。 सवाल यह है कि मरीजों की सेवा के लिए बने सरकारी अस्पताल में ही जब इस तरह के विवाद और आरोप सामने आ रहे हैं, तो मरीजों और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा? विडियो -- वायरल विडियो -- अस्पताल में सोते विडियो -- थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बाइट--ANM महिला की बाइट --DOCTOR KE थाना अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर: गंगा मुंडा तालाब की सफाई के दौरान निगम बनाम विपक्ष की छठ जंग

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में छठ महापर्व से पूर्व गंगा मुंडा तालाब की सफाई को लेकर नगर निगम ने अपने पूरा अमला गंगा मुंडा तालाब में उतार दिया है इसके साथ ही महापौर संजय पांडे ने भी स्वच्छता अभियान की अगवाई करते हुए श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया, दूसरी तरफ नगर निगम के इस अभियान को लेकर विपक्ष ने हमला बोला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर निगम को साल में सिर्फ एक बार छठ महापर्व से पूर्व गंगा मुंडा तालाब की याद आती है, और फोटो खिंचवाने ने लिए महापौर स्वच्छता अभियान चला रहे है, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंगा मुंडा तालाब सहित शहर के अन्य तालाबों के बदहाल होने का आरोप लगाया वहीं कांग्रेस के आरोपों पर महापौर संजय पांडे ने पलटवार किया उन्होंने कहा नगर निगम की सत्ता में रहते हुए 9 साल तक गंगा मुंडा तालाब उपेक्षित रहा जबकि भाजपा के शासनकाल में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा महापौर ने कहा कांग्रेस को सिर्फ राजनीति करनी आती है अगर कांग्रेस छठ महापर्व को लेकर इतनी ही चिंतित है तो उनके पार्षदों की भी सफाई अभियान में श्रमदान करना था। बाइट सुशील मौर्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाइट संजय पांडे महापौर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top