228142
Sumerpur - ट्रेलर ने मारी टक्कर , वृद्ध की गई जान
Sumerpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सलाहपुर निवासी नीमर यादव (65) सोमवार सुबह 12 बजे टांडा बांदा हाइवे पर एक ढाबे से चाय पीकर घर वापस जा रहे थे। हाइवे पर सेमरी बायपास के पास ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन निजी वाहन से बिरसिंहपुर अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चकाई अस्पताल परिसर की कच्ची हालत में प्रसूता का निजी वाहन में प्रसव
Jamui, Bihar:जमुई जिले के प्रखंड के चकाई रेफरल अस्पताल परिसर में बदहाली और भारी कीचड़ के कारण सोमवार सुबह एक प्रसूता की डिलीवरी अस्पताल के बजाय निजी वाहन में ही करानी पड़ी। गनीमत रही कि समय पर पहुंची स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से महिला ने बच्ची को सुरक्षित जन्म दिया। प्रसव के उपरांत प्रसूता को कीचड़ भरे रास्ते से पैदल ही अस्पताल तक उसके बाद व्हील चेयर से वार्ड ले जाया गया।जानकारी के अनुसार बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बघो गांव निवासी प्रकाश यादव अपनी पत्नी सोनाली देवी को तेज प्रसव पीड़ा होने पर निजी बोलेरो से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे वाहन जैसे ही इमरजेंसी गेट की ओर बढ़ा परिसर में पक्की सड़क न होने के कारण वाहन कीचड़ में फंस गया। चालक के अथक प्रयास के बावजूद जब पहिया नहीं निकला और महिला की पीड़ा असहनीय हो गई, तो अस्पताल की नर्स ने वाहन में पहुंचकर सुरक्षित प्रसव कराया।गौरतलब है कि अस्पताल परिसर कच्चा होने से बरसात में भारी जलजमाव व फिसलन हो जाती है। यहाँ पूर्व में भी एंबुलेंस फंसने और मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों के फिसलकर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।डिलीवरी के बाद प्रसूता के पति प्रकाश यादव ने कहा कि कीचड़ में गाड़ी फंसने के कारण हम अस्पताल गेट तक नहीं पहुंच सके। मजबूरी में नर्स को बुलाकर गाड़ी में ही प्रसव कराना पड़ा। मरीजों की जान जोखिम में न पड़े, इसके लिए परिसर को जल्द पक्का किया जाए।वही इस संबंध में जब अस्पताल प्रबंधक संजीत कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परिसर के पक्कीकरण के लिए बीएमएसआईसीएल विभाग को पहले ही पत्राचार किया जा चुका है। यह बड़ा प्रोजेक्ट है। आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस समस्या को प्रमुखता से रखकर जल्द समाधान कराया जाएगा।0
0
Report
शामली में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अंकित बलियान के आवास पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:शामली, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अंकित बलियान के आवास पर पहुंचे।0
0
Report
भागलपुर में गंगा कटाव से घर उजड़ने की भयावह कहानी, परिवार भयावित
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव में गंगा का कटाव अब लोगों के लिए सिर्फ खतरा नहीं, बल्कि उनके सपनों के उजड़ने की कहानी बन चुका है। रात के अंधेरे में गंगा के तेज कटाव ने आधा दर्जन से अधिक घरों को अपने आगोश में ले लिया। अब कई और घर कटाव के मुहाने पर खड़े हैं। जिन घरों को लोगों ने वर्षों की मेहनत और पाई-पाई जोड़कर बनाया था, आज उन्हीं घरों को मजबूरी में खाली करना पड़ रहा है। लोगों को डर है कि पता नहीं अगली सुबह उनका आशियाना बचेगा भी या नहीं। कटाव से महज पांच मीटर की दूरी पर भगवान यादव का घर है। खतरा देखकर उन्होंने अपना घर खाली कर दिया। जब अपने टूटते आशियाने की बात आई तो भगवान यादव खुद को रोक नहीं पाए और फफक पड़े। सोचिए एक परिवार का सहारा बनने वाला मर्द जब अपने घर के उजड़ने के डर से रो पड़े, तो उसके दर्द की गहराई कितनी होगी। भगवान यादव की पत्नी ने बताया कि घर खाली करने के बाद चूल्हा तक नहीं जला। छोटे-छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर जाएं तो जाएं कहां? घटना के बारे में बात करते Zee Media संवाददाता ने जब परिवार से बात की तो दर्द एक बार फिर आंखों से छलक पड़ा। बताया गया कि बेटे और पिता ने मिलकर बड़ी मुश्किल से यह घर बनाया था। लेकिन आज गंगा की धार के सामने वर्षों की मेहनत बेबस नजर आ रही है। उन्हें खुद नहीं पता कि यह घर अगली सुबह तक बच पाएगा या नहीं और अगर घर गंगा में समा गया तो परिवार रहेगा कहां。 एक तरफ आंखों में आंसू हैं, दूसरी तरफ गंगा में अपने घर के समा जाने का डर। और इन सबके बीच छोटे-छोटे बच्चों की मासूम तस्वीरें इस त्रासदी की भयावहता बयां कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
सोलापूर कृषि उत्पन्न बाजार में डाळिंब को मिला अच्छा भाव, किसानों में खुशी
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापूर कृषी उत्पन्न बाजार समितीमध्ये 4000 डाळिंबाच्या क्रेटची आवक, शेतकऱ्यांना मिळाला समाधानकारक भाव - सोलापूर कृषी उत्पन्न बाजार समितीमध्ये गेल्या तीन दिवसांपासून दररोज जवळपास 4 हजार कॅरेट डाळिंबाची आवक - डाळिंबाला कमी से कमी 40 ते 120 रुपये प्रति किलो मिळतोय भाव - सोलापूर बाजार समितीमध्ये डाळिंबाला योग्य भाव मिळत असल्याने शेतकऱ्यांनी व्यक्त केले समाधान - सोलापूर बाजार समितीत आलेल्या डाळिंबाला केरळ, आसाम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेशातून मोठी मागणी0
0
Report
22 कैरेट HUID गोल्ड को 20 कैरेट बताने पर मालाबार शोरूम में हंगामा, मशीन की सेटिंग पर उठे सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में पुश्तैनी ज्वेलर से खरीदे गए HUID युक्त 22 कैरेट (916) सोने के कड़े को मालाबार शोरूम द्वारा एक्सचेंज के दौरान 20 कैरेट बताए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्राहक की शिकायत पर स्थानीय व्यापारी ने बीआईएस केयर ऐप से शुद्धता प्रमाणित की। इसके बाद छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन व पुलिस की मौजूदगी में दोबारा जांच हुई। हंगामे के बाद शोरूम कर्मियों द्वारा कैरेटोमीटर मशीन की तकनीकी सेटिंग (कैलिब्रेशन) बदलते ही वही आभूषण 22 कैरेट दर्ज हुआ। व्यापारियों ने इसे ग्राहकों से धोखाधड़ी और स्थानीय रिटेलर्स को बदनाम करने की साजिश बताते हुए जांच की मांग की है।0
0
Report
प्रयागराज में गंगा-यमुना बाढ़: लॉज में पानी घुसा, SSC छात्र पलायन को मजबूर
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने प्रतियोगी छात्रों की बढ़ाई परेशानी, बघाड़ा, दारागंज और सलोरी के इलाकों के घरों और छात्रों के लॉज में पहुंच गया बाढ़ का पानी, बाढ़ का पानी पहुंचने के चलते सामान समेटकर प्रतियोगी छात्र पलायन के लिए हुए मजबूर। संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ से हालत अब खराब होने लगे हैं। गंगा और यमुना का बढ़ता जलस्तर अब रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगा है। बाढ़ का पानी शहर के बघाड़ा इलाके की रिहायशी आबादी में पहुंचने लगा है। जिसके चलते यहां रहने वाले हजारों छात्रों की परेशानी बढ़ गई है, प्रतियोगी छात्र अब अपने कमरों को छोड़कर पलायन के लिए मजबूर हैं। सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे हैं। जौनपुर के रहने वाले सचिन कुमार बघाड़ा इलाके में रहकर एसएससी की तैयारी करते हैं, रात में सचिन अपने कमरे में पढ़ने के बाद सो गए थे, उन्होंने बताया कि वह लॉज के जिस कमरे में बीती रात सोए थे, सुबह उठे तो लॉज के कमरों के भीतर बाढ़ का पानी पहुंच चुका था। जिसके चलते यहाँ रहने वाले छात्रों की किताबें और जरूरी सामान भी पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि वह अब सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। लॉज में रहने वाले दूसरे छात्रों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था, लेकिन बीती रात में अचानक गंगा का पानी उनके कमरों के भीतर पहुँच गया। जिसके चलते उनकी किताबें और सामान भी भीग गया।अब वह सुरक्षित स्थानों पर जा रहें हैं। बाढ़ की जद में आने के चलते लॉज को छोड़ने वाले छात्रों का कहना है कि रूम छोड़ने के चलते उनकी परीक्षाएं और तैयारी भी बाधित होगी। लेकिन बाढ़ के हालात के चलते रूम छोड़ना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच से देखिए जी मीडिया की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट...0
0
Report
Advertisement
TET मामला: 2005–2009 के शिक्षकों की राहत का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 2005 से 2009 के बीच नियुक्त किये गए शिक्षकों को टीईटी से बाहर रखने को लेकर लगाई गई याचिका ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से लगाई गई याचिका 2005 से 2009 के बीच के शिक्षकों को राहत देने की मांग याचिका में कहां गया 2005 से 2009 के बीच नियुक्त हुए टीचरों ने दी पात्रता परीक्षा पात्रता परीक्षा दी इसलिए TET अनिवार्यता से बाहर किया जाए टीईटी को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ पहले ही लगा चुका है पुनर्विचार याचिका लेकिन उस याचिका में 2005 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को राहत देने का जिक्र नहीं था0
0
Report
सीमार के पास लैंडस्लाइड ने बागेश्वर-देहरादून हाईवे पर जाम कर दिया, यातायात बाधित
Bageshwar, Uttarakhand:NH-109K बागेश्वर-देहरादून राजमार्ग पर सीमार के पास लैंडस्लाइड होने से यातायात बाधित हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क बंद रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान 108 एंबुलेंस और तहसीलदार गरुड़ का वाहन भी जाम में फंस गये । स्थानीय लोगों ने सड़क खुलवाने में देरी को लेकर BRO प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। करीब एक घंटे बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। फिलहाल मलबा हटाने और राजमार्ग खोलने का काम जारी है। भारी बारिश के बाद फिलहाल जिले में 12 सड़के बंद हैं।0
0
Report
चित्रकूट में भारी बारिश-बाढ़: 16 गांव प्रभावित, 700 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर
Varanasi, Uttar Pradesh:• चित्रकूट में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कुल 16 गांव प्रभावित हुए हैं । • बाढ़ में फंसे 700 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। • हालात का जायजा लेने खुद DM पुलकित गर्ग और SP अरुण कुमार सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। • अत्यधिक बाढ़ का दंश झेल रहे तरौहाँ गांव में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो का दौरा किया। • सर्वे के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न और राहत सामग्री बांटना शुरू कर दिया हैि़क। • DM पुलकित गर्ग ने जानकारी दी कि राहत और खाद्य सामग्री का वितरण युद्धस्तर पर जारी है। • SP अरुण कुमार सिंह के अनुसार, नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। • अनहोनी की आशंका और बदलती स्थितियों को देखते हुए पूरी प्रशासनिक टीम हाई अलर्ट पर है। • रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों पर भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक और पुलिस टीमें लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं。0
0
Report
Advertisement
बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती की कवायद तेज की
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधान सभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को चुनावी मोड़ में लाने की कवायद तेज कर दी है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिलाध्यक्षों के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में संगठन की जमीनी सक्रियता, सदस्यता और आर्थिक मजबूती के साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक मायावती संगठन की मजबूती के लिए पहले दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेंगी। इसके अलावा आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी प्रत्याशियों के चयन से जुड़े मुद्दों पर भी गहन समीक्षा की गई। बैठक को 2027 के चुनाव से पहले बसपा के संगठनात्मक ढांचे को कसने की अहम कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर जिलाध्यक्षों से सीधे फीडबैक लेकर मायावती प्रदेश में पार्टी की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगी। साथ ही संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारी को गति देने के लिए आगे की रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है。0
0
Report
हापुड़ में तेज पिकअप ने महिला को कुचल कर मौत दे दी, चालक गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला पिकअप और सड़क किनारे लगे खंभे के बीच बुरी तरह दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का रूह कंपा देने वाला वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. मोहल्ला कोटला मेवातनिया निवासी सतेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी चाची मुन्नी देवी शनिवार की शाम पुरानी चुंगी, बुलंदशहर रोड पर सब्जी खरीदने जा रही थीं. सड़क किनारे पैदल चल रहीं मुन्नी देवी को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद महिला खंभे और पिकअप के बीच फंस गईं, जिससे उनका निचला हिस्सा बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसा होते ही आसपास के राहगीर और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और पिकअप चालक को भागने से पहले ही पकड़ लिया. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
देवीगंज में बाइक में आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
Fatehpur, Uttar Pradesh:देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक अचानक से बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप बाइक सवारों ने कूदकर बचाई जान स्थानियों की मदद से आग पर पाया काबू शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज इलाके की घटना0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; महिला व बच्चों समेत छह लोग बाल-बाल बचे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली--तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। कार में सवार महिला व बच्चे सहित आधा दर्जन लोग थे सवार। कार चालक की जानबूझ से बाल बाल बचे सभी कार सवार। लखनऊ से रायबरेली की ओर आ रहे था कार सवार। दुर्घटना का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में क़ैद। बछरावां थाना क्षेत्र के प्रथम रिसार्ट के सामने की घटना।0
0
Report
अमेठी में बाइक-कार विवाद में सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद - बीच सड़क हुई मारपीट, बीच सड़क हुई गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वायरल वीडियो में बीच सड़क कार सवार व बाइक सवार लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कार्यवाही के बजाए दोनों पक्षों को समझा कर छोड़ी पुलिस की मानें तो दोनों पक्ष आपस में कर लिया समझौता, बीच सड़क हुई मारपीट- यातायात रही प्रभावित उसके बावजूद भी पुलिस ने नही की कोई कार्रवाई, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोड़ के पास का बताया जा रहा है वायरल वीडियो0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितम्बर को CEO नाम पर फैसला संभव
Ayodhya, Uttar Pradesh:Ayodhya में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को मणिरामदास छावनी के चार धाम में आयोजित होगी। बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट की बैठक दो चरणों में होगी। पहली बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जबकि दूसरी बैठक 3 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और दो रिक्त सदस्य पदों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसके साथ ही राम मंदिर के सीईओ पद को लेकर भी बड़ा फैसला होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे होने वाली पहली बैठक में सीईओ पद के लिए तीन नाम ट्रस्ट के सामने रखे जाएंगे। इन नामों पर चर्चा के बाद शाम 3 बजे होने वाली दूसरी बैठक में किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे जाएंगे। सभी मुद्दों पर ट्रस्ट के सदस्यों की सहमति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के कुछ सदस्य भौतिक रूप से मौजूद रहेंगे, जबकि कुछ सदस्य वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। ऐसे में 2 सितंबर की बैठक को राम मंदिर ट्रस्ट के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
