228001
सुल्तानपुर: ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, 6 घंटे बाद हुई शव की पहचान
Sultanpur, Uttar Pradesh:रविवार सुबह लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के वैनी ग्राम पंचायत के पुरौना रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 6 घंटे की पड़ताल के बाद युवक के शव की पहचान हो सकी है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (30वर्ष) पुत्र भूल्लन प्रजापति निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल अतिक्रमण हटाओ अभियान: दुकानदार ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया। एक दुकानदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। लल्ली चौक पर चल रही बुल्डोजर कार्रवाई अचानक विरोध और ड्रामे में बदल गई, जहां नगर पालिका की टीम जेसीबी से अवैध दुकानों को हटा रही थी। दरअसल बैतूल नगर पालिका द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लल्ली चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगी दुकानों पर कार्रवाई की जा रही थी, तभी बैग की दुकान लगाने वाले मोहम्मद शेख हाफ़िज़ ने विरोध जताते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया। यह नज़ारा देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुकानदार का कहना है कि नगर पालिका द्वारा दी जा रही वैकल्पिक जगह पर उनका व्यापार नहीं चल पाएगा, वह लंबे समय से इसी स्थान पर दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। दुकानदारों की माने तो हम यहां सालों से दुकान लगा रहे हैं नई जगह पर ग्राहक नहीं आएंगे हमारा परिवार कैसे चलेगा। फिलहाल स्थिति को संभाल लिया गया है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में प्रभावित लोगों के पुनर्वास का सही इंतजाम किया गया है या फिर ऐसे ही विरोध के हालात आगे भी देखने को मिलेंगे।0
0
Report
अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी की चंदन-शीतल सेवा शुरू, मंदिरों में नया श्रृंगार
Jaipur, Rajasthan:अक्षय तृतीया पर कल से ठाकुरजी की सेवा में बदलाव शुरू हो जाएगा। अक्षय तृतीया पर आराध्य देव गोविंद देवजी सहित अन्य वैष्णव मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष चंदन सेवा की जाएगी। ठाकुरजी के सभी अंगों पर चंदन का लेप लगाया जाएगा। ठाकुरजी अब जामा-पायजामा के बजाय धोती और दुपट्टा धारण करेंगे। सिर पेच हटाकर कलंगी शृंगार होगा। गर्मी अधिक होने के कारण ठाकुरजी को शीतल व्यंजनों का भोग लगना शुरू होगा। ठंडे इत्रों की सेवा भी शुरू होगी। मिश्री और सत्तु का भोग लगाया जाएगा। गोविंददेव जी, सरस निकुंज के अलावा चांदनी चौक स्थित मंदिर आनंदकृष्ण बिहारीजी में ठंडाई, शरबत, सत्तु, आमरस, खरबूजा, मतीरा आदि ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। वहीं ठाकुरजी को नटवर रूप की पोशाक धारण करवाई जाएगी। गोपीनाथ जी, राधा दामोदर जी में,लाड़लीजी मंदिर में ठाकुरजी के पहनावे और भोग राग में बदलाव होगा। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही इस दिन से ठाकुर श्रीजी की दैनिक सेवा-पद्धति में भी बदलाव किया जाता है। परंपरा के अनुसार सुबह ठाकुर श्रीजी को धोती-दुपट्टा धारण कराया जाएगा, वहीं इत्र सेवा में मोगरा, गुलाब और खस का उपयोग कर उन्हें शीतलता प्रदान की जाएगी। मंगला झांकी के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न होगा। अभिषेक के बाद ठाकुर श्रीजी को विशेष चंदन का लेप लगाया जाएगा, जो चंदन यात्रा का मुख्य आकर्षण होता है। इसके बाद ठाकुर श्रीजी को नवीन केसरिया धोती-दुपट्टा धारण कराया जाएगा और विशेष आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही दिव्य मयूर सिरपेच से अलंकृत कर भव्य झांकी सजाई जाएगी......गर्मी को देखते हुए मंदिर में शीतलता के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं। ठाकुर श्रीजी के सम्मुख फव्वारे की सेवा शुरू की जाएगी, वहीं गर्भगृह में कूलर और पंखों की व्यवस्था भी शुरू होगी......ताकि भगवान को गर्मी में आराम मिल सके। भोग में इस दिन ठाकुर श्रीजी को पांच प्रकार के ऋतु फल और विशेष रूप से मोतिया बेसन के लड्डू अर्पित किए जाएंगे।0
0
Report
डॉ. मोहन यादव ने ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा पर बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा के संबंध में0
0
Report
Advertisement
तेज़ हवाओं का खतरा
Noida, Uttar Pradesh:The danger of strong winds0
0
Report
वियतनाम विदेश मंत्री की बोधगया महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना, यात्रा की अग्रिम तैयारी
Gaya, Bihar:वियतनाम विदेश मंत्री पहुँचे बोधगया,महाबोधि मंदिर यात्रा के दौरान किया भगवान बुद्ध का दर्शन व पूजा अर्चना। ज्ञान की नगरी बोधगया व विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुँचे वियतनाम के विदेश मंत्री, गुयेन मान कुओंग ने भारत में वियतनाम के राजदूत और 14 उच्च स्तरीय अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 अप्रैल, 2026 को बोधगया पहुँचे। बोधगया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का दौरा किया। यह प्रतिनिधिमंडल वियतनाम के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की 7 मई, 2026 को होने वाली आगामी यात्रा के संबंध में अग्रिम तैयारी और निरीक्षण (रेकी) के लिए आगमन हुआ है। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित मार्ग, निर्धारित ठहराव बिंदुओं (stoppage points), औपचारिक प्रोटोकॉल, अनुष्ठानों और स्मृति चिह्न भेंट करने की व्यवस्थाओं की सावधानीपूर्वक समीक्षा की। आगामी उच्च-स्तरीय यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। महाबोधि मंदिर के गर्भगृह के भीतर, निवासी भिक्षुओं द्वारा विशेष प्रार्थना और मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथियों के लिए आशीर्वाद मांगा गया। वहां के शांत और आध्यात्मिक वातावरण ने इस अवसर की गरिमा और गंभीरता को और बढ़ा दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को पवित्र परिसर का मार्गदर्शित भ्रमण कराया गया, जिसमें उन्होंने पूजनीय बोधिवृक्ष के दर्शन किए और इस स्थल के गहन आध्यात्मिक महत्व का अनुभव किया। सम्मान और स्मृति के प्रतीक के रूप में, माननीय मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को बोधि पत्र (Bodhi leaf) के स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस यात्रा ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और शांति, करुणा एवं ज्ञान के सार्वभौमिक प्रतीक, महाबोधि मंदिर की गरिमा को और अधिक गौरवान्वित किया है।0
0
Report
देहरादून में महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी देहरादून में आक्रोश पदयात्रा निकाली जिसमें सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। यात्रा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास से निकल गई और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और टीएमसी के नेता ममता बनर्जी और राहुल गांधी का महिलाओं ने पुतला फूंक कर विरोध जताया। महिलाओं से बातचीत की जी मीडिया की टीम ने0
0
Report
Advertisement
अक्षय तृतीया पर ज्वैलर्स 25–30% ऑफर, बजट के मुताबिक सोना-चांदी खरीददारों की चॉइस
Jaipur, Rajasthan:अक्षय तृतीया की प्रदेश में धूम, सोना—चांदी की खरीददारी करना शुभ माना जाता है, ज्वैलर्स ने 25 से 30 प्रतिशत का ऑफर किया, अक्षय तृतीया, धन तरेस और दशहरा पर ज्वैलर्स द्वारा ऑफर प्लान दिए जाते, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शादी ब्याह और सामूहिक विवाह होने से सोना—चांदी की खरीददारी बढ़ रही है, बजट के आधार पर खरीददारी करना पसंद कर रहे हैं, यह ऑफर धन तरेस, दशहरा और अक्षय तृतीया के लिए दिए जाते हैं ताकि ग्राहक जुड़ाव बना रहे, इस दौरान ज्वैलर्स से खास बात बताई गई.0
0
Report
मुख्यमन्त्री धामी ने अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने समारोह में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के समारोह में भाग लिया।0
0
Report
जापानी आविष्कारकों ने फेंसिंग के लिए रीयल-टाइम तलवार-ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया, दृश्य प्रभाव लाजवाब
Noida, Uttar Pradesh:Japanese innovators built a real-time sword-tracking system for fencing, and the overlaid visuals are captivating to watch.0
0
Report
Advertisement
अजमेर पुष्कर घाटी नजदीक बस पलट, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कैजुअल्टी की तैयारी शुरू
Ajmer, Rajasthan:अजमेर पुष्कर घाटी नजदीक बस पलट, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कैजुअल्टी की तैयारी शुरू0
0
Report
चतरा के राजपुर में बारात से पहले चाचा ने जहर खाकर दी आत्महत्या, परिवार में मातम
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। बकचुंबा गांव में एक घर, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां आज सन्नाटा पसरा है। भतीजी के तिलक समारोह से लौटे चाचा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक सुनील कुमार साहू बीती रात अपनी भतीजी के तिलक कार्यक्रम से लौटे थे, जिसके बाद उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजहर ने बताया कि जहर शरीर में फैलने और अस्पताल लाने में हुई देरी के कारण सुनील की जान नहीं बचाई जा सकी। ग्रामीणों के अनुसार, घर में चल रहे किसी आपसी विवाद के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। 21 अप्रैल को घर में बारात आने वाली थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल राजपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बिहार में सम्राट बुलडोजर चला; 35 मकानों पर कार्रवाई, अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश
Patna, Bihar:बिहार में एक बार फ़िर चला सम्राट का बुलडोजर.. 35 मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई.. अवैध मकानों को किया जा रहा ध्वस्त.. कुर्जी गेट नंबर 79 से गेट नंबर 83 तक अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश...0
0
Report
Advertisement
नारी शक्ति अधिनियम: 2029 तक महिलाओं के अधिकारों का ऐतिहासिक ऐलान
Lucknow, Uttar Pradesh:अन्नपूर्णा केंद्रीय मंत्री जैसा कि आप सब जानते है 21वी सदी का 17 अप्रैल काला दिवस के रूप में जाना जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का आर्थिक सामाजिक विकास सशक्त करने का काम किया अब बारी थी राजनीतिक रूप में सशक्त करने की नारी शक्ति वंदन अधिनियम सत्र में आहुत की गई संशोधन करके 2029 में महिलाओं को अधिकार मिले 2027 व 2029 में उनको अधिकार मिले इसके लिए सत्र बुलाया गया था महिलाओं को अधिकार मिले 3 दशक से महिलाएं संघर्ष रत थी इस विशेष सत्र में करोड़ों बहनों ने उम्मीद लगाई थी सीएम योगी आदित्यनाथ हम सब इस बात को जान रहे है प्रधानमंत्री जी ने 2014 में।देश की सरकार अपने हाथ में ली थी तब एक बात स्पष्ट की थी देश में चार जातियां है एक नारी एक गरीब एक किसान एक युवा है भारत को कमजोर करने की नीयत से अपने परिवार के लिए देश को लूटा है उनके लिए एक चुनौती और चेतावनी थी प्रधानमंत्री जी ने जब भी कदम उठाए है कांग्रेस व उनके पार्टनर ने विरोध करते थे है आज की पीसी नारी शक्ति अधिनियम पर पब्लिक रिएक्शन क्या है इसके लिए की जा रही है विपक्ष के नारी विरोधी आचरण के लिए भारी आक्रोश है सपा आर जेडी टीएमसी व अन्य दल पाब में।भागीदार थे आधी आबादी का आक्रोश उनके लिए देखने को मिल रहा है प्रधानमंत्री जी ने देश के लिए कदम उठाए है उसके लिए इंडी गठबंधन बैरियर के रूप में।षडयंत्र करता है महिला संगठनों सामाजिक संगठनों ने इस बात की मांग की यह अधिनियम 2034 की बजाय 2029 में लागू हो इसके लिए प्रधानमंत्री की संशोधन बिल लेकर आए संसद में इसके लिए विशेष अधिवेशन हुआ 33% आरक्षण हम अपनी माताओं बहनों को उपलब्ध करा रहे है दक्षिण भारत के राज्यों ने बात उठाई कि हमारे यहां दिक्कत होगी 2011 की जनगणना के अनुसार अनुपात बढ़ाया जाएगा भारत की नारी के लिए इस बिल को पारित करके 2029e उनका अधिकार दे दे सदन में इंडी गठबंधन में जो व्यवहार सदन में कांग्रेस tmc dmk का था है वह द्रोपदी के चीर हरण जैसा था मै बताना चाहता हूं सर्व सहमित से ये कार्य होता है पूरा सदन को श्रेय मिलता नारी को सम्मान हक मिलता लेकिन जो बाते की गई लोगो ने ऐसे मुद्दों को लाने का काम किया सपा ने मुद्दा छेड़ा कि मुस्लिम बहनों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा याद करो भारत के संविधान का निर्माण हो रहा था। बाबा साहब ने कहा था एक बार विभाजन हो गया है दोबारा विभाजन नहीं होगा सपा व अन्य उनके सहयोगी है मै पूछना चाहता हु सपा कांग्रेस से महिला आरक्षण से पुरुष का हक नहीं मारा जा रहा था आप मुस्लिम महिलाओं की बात करते है तब कहा थे शाह बानो प्रकरण में उन्हें वंचित करने का प्रयास किया प्रधानमंत्री जी ने ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध लगाया था तब इन्होंने ट्रिपल तलाक का विरोध सपा कांग्रेस tmc dmk ने किया था आज जो महिलाओं के हक की बात करते है कांग्रेस ने देश में।सबसे ज्यादा समय तक शासन किया है नारी मतलब भारत की आधी आबादी गरीब किसान युवा अन्ना दातों किसानों के लिए कोई कार्यक्रम इंडी गठबंधन आगे नहीं बढ़ा सका प्रधानमंत्री ने सभी तबकों के लिए का काम किया सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास इस भाव के साथ अपने कदम को प्रधानमंत्री जी ने आगे बढ़ाया नारी शक्ति के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ को आगे बढ़ाया गया बेटी की भ्रूण हत्या नहीं होगी लागू किया गया बेटी घर में सुरक्षित रहेगी बाहर भी इसके लिए इंद्र धनुष जैसे प्रोग्राम चलाए जिसके बेहतरीन परिणाम सामने आए۔۔ बेटी को शिक्षा में अधिकार मिले इसके लिए हमने कन्या सुमंगला योजना चलाई बेटी एक वर्ष की होगी एक निश्चित राशि उसके खाते में।जाती है बेटी पहली क्लास में जाती है एक निश्चित धन राशि उसके खाते में जाती है 5वी से 8वी में जाएगी निश्चित धनराशि उसके खाते में जाती है आज 26 लाख बेटियां इसका लाभ ले रही है पहले ऐसी कोई स्कीम नहीं चल रही है आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होइसके लिए अभियान चल रहा है अगर किसी के पास आवास नहीं है तो पीड़ित होती है महिला शौचालय नहीं होता है परेशान होती है महिला बरसात में भोजन के लिए ईंधन नहीं हो पाता है लड़की कोयले या गोबर में भोजन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ता था पहली बार 12 करोड़ देश में शौचालय बने इंसेफलाइटिस एक संक्रमित बीमारी थी इसको दूर करने का काम स्वच्छ भारत मिशन से किया यूपी में 65 लाख गरीब परिवारों को आवास का लाभ प्राप्त हुआ उज्ज्वला योजना में देश में 11 करोड़ लोगों को लाभ मिला यूपी में 1 करोड़ 11 लाख लोगों को उज्वल गैस का लाभ मिला है अब आंखों से आशु नहीं बहते है घरौनी स्कीम से ग्रामीण क्षेत्रों में बनता है जिसके 75% सरकारी जमीन पर बनते है पहली बार ऐसा हुआ है 3 करोड़ लोगों को घरों के अभिलेख दिए गए यूपी में 1 करोड़ लोगों को अभिलेख दिए गए यह अभिलेख महिलाओं के नाम किए गए परिवार में कोई बीमार हो महिला परेशान होती थी।। पहले की सरकार के महिलाएं अपने गहने गिरवी रखकर इलाज करवाती है आज आयुष्मान योजना से 5 लाख का इलाज फ्री है आज बच्चों को स्कूल बैग ड्रेस किताबें उपलब्ध कराई जा रही निराश्रित महिलाओं को मिलने वाली पेंशन दी जा रही है 1 करोड़ 6 लाख से अधिक निर्धारित लोगों को 12 हजार रु की पेंशन का लाभ दिया जा रहा यूपी में पिछले 9 वर्ष में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है जिसमें।पौने 2 लाख बेटियां है यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या 44 हजार से अधिक है यह संख्या बताती है कि महिलाओं के लिए काम हुआ प्रदेश में।1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं आर्थिक स्वालंबन से जुड़कर प्रेरणा बनी है आगरा लखनऊ वाराणसी में महिला सशक्तिकरण के बेहतरीन उदाहरण है Odop के अन्तर गत 96 लाख msme यूनिट काम कर रही है जिसके में आधी आबादी महिलाओं की की है 21 हजार से ज्यादा यूपी में।स्टार्टअप है जिसमें महिलाओं की आधी आबादी है हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाया गया है भारत की संसद में महिला जन प्रतिनिधियों की संख्या में 15% है वर्तमान में 78 महिला जनप्रतिनिधि है महिलाओं की संख्या ज्यादा हो उसमें बैरियर बना है सपा tmc dmk congres व अन्य पहले से कहा जाता है देश सपाई बिटिया घबराई स्टेट गेस्ट हाउस कांड इन्हीं ने किया बिल पास करने में इन्हें सहयोग करना चाहिए था यह अपने परिवार को मिले इसीलिए संसद की कार्रवाई में बाधक बनते है आज के अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रयास के लिए अभिनन्द करते है प्रधानमंत्री ने देश के सभी टपके के लिए काम किया है यूपी प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है नारी शक्ति के प्रति बहुत आक्रोश है सपा कांग्रेस इंडी गठबंधन के प्रति नारी शक्ति का लोक तांत्रिक तरीके से सारे आंदोलन चल रहे है विपक्ष को आधी आबादी से माफी मांगनी चाहिए किसी भी स्थित में।आधी आबादी उन्हें माफ नहीं करने वाली सभी बेटियों महिलाओं से मै अपील करता हु शिक्षा स्वास्थ पोषण स्वालंबन के क्षेत्र में ढेर सारे परिवर्तन होते दिखाए पड़े है0
0
Report
महिला आरक्षण बिल लागू नहीं होने पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच तेज़ तकरार
Delhi, Delhi:महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता से बातचीत प्रधानमंत्री कह रहे हैं कांग्रेस ने पाप किया लेकिन उन्होंने महापाप किया है ओबीसी की महिलाओं को वंचित रखा जा रहा है। 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हुआ था उसको लागू करें। कांग्रेस और विपक्ष महिला आरक्षण का समर्थक है。 दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कॉन्ग्रेस सांसद बीजेपी ने देश की महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। बहुत बड़ी साजिश रची गई जिसका पर्दाफाश हो चुका है महिला आरक्षण की आड़ में अपने राजनीतिक डिलेिमिटेशन का प्रयास किया है। ताकि प्रजातंत्र का गला घोटकर हमेशा सत्ता में बने रहे। महिला आरक्षण बिल लेकर जो हम प्रदर्शन कर रहे हैं इसका मकसद यह है कि जो महिलाओं को आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है उनको पता चले देश के लोगों को पता चले कौन कौरव है कौन पांडव है। यह महाभारत का देश है मैं कृष्ण की भूमि से आया हूं हरियाणा के कुरुक्षेत्र से में आता हूं। महिलाओं के साथ कोई अन्य करेगा उसको देश के लोग माफ नहीं करेंगे। हम यह लड़ाई अपनी तब तक जारी रखेंगे तब तक महिला आरक्षण बिल लागू न हो जाए। बीजेपी की सारी साजिश लोगों को समझ में आ गई पीएम जवाब दे दे चुनाव के तीन दिन पहले क्यों लेकर आए हैं 2023 में महिला आरक्षण बिल आए लेकिन 24 में नहीं लागू किया। प्रधानमंत्री 12 साल से देश की सत्ता में देश की महिलाएं समझदार हैं उनको सब समझ में आता है। देश के लोग समझ सकते हैं बीजेपी झूठी पार्टी है。 केन्द्रीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महिलाओं पर अत्याचार कर रही है, महिला आरक्षण बिल के नाम पर डीलिमिटेशन बिल को आगे करने की कोशिश सरकार ने की है। जागरूक विपक्ष ने उसका विरोध किया और उसको गिराने का काम किया। महिला आरक्षण बिल का हम समर्थन करते हैं जैसे 2023 में साथ दिया पूरा विपक्ष महिला आरक्षण बिल पर साथ में है 543 सीट लोकसभा में उनके ऊपर लागू करें हम पूरी तरह से साथ हैं। भाजपा महिला विरोधी है प्रधानमंत्री का भाषण हमने सुना देश के नाम जो संदेश होना चाहिए था उसमें सिर्फ कांग्रेस कांग्रेस के अलावा पीएम कुछ खाने के पा रहे थे यह अपने आप में बताता है कितने वह झुंझला रहे है। हम महिलाओं के हक को छीनने नहीं देंगे। अलका लांबा, कांग्रेस महिला अध्यक्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हो गया था अब हम यह छीनने नहीं देंगे हम तो मांग कर रहे हैं अभी लागू करो 543 सीट लोकसभा में उसमें ही आरक्षण लागू करें। बीजेपी बहाने बाजी कर रही है, इन्होंने ही शर्तें रखी थी अब यह यू टर्न कर रहे हैं। 543 में क्यों नहीं आरक्षण दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड गोवा 27 में चुनाव है, लागू करेंगे तो जिन-जिन राज्यों में चुनाव होंगे तो वहां पर महिला विधायक बनेगी उनको आरक्षण मिलेगा। कांग्रेस ही वह पार्टी है पंचायती राज में जिन्होंने महिलाओं को आरक्षण दिया। भाजपा महिला विरोधी है。0
0
Report
पटना में बापू टॉवर पर CM सम्राट चौधरी पहुंचे
Bikram, Bihar:पटना बापू टॉवर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी....0
0
Report
Advertisement
